अल्मोड़ा के सल्ट में घरेलू विवाद बना जानलेवा, 25 वर्षीय महिला की पीट-पीटकर हत्या; पति फरार

इस समाचार को सुनने के लिए यहाँ क्लिक करें

नवीन समाचार, अल्मोड़ा, 5 जून 2026 (Almora-25-year Woman Beaten to Death)। उत्तराखंड के अल्मोड़ा जनपद के सल्ट विकासखंड स्थित खुमाड़ ग्रामसभा में एक दर्दनाक घटना ने पूरे क्षेत्र को झकझोर दिया है। गुरुवार रात एक 25 वर्षीय महिला की कथित रूप से उसके पति द्वारा डंडे से पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। घटना के बाद आरोपित पति मौके से फरार हो गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है और फरार आरोपित की तलाश में संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है।

Almora-25-year Woman Beaten to Death, HC Restained Dismissed Constable (Nainital-Transfer of Inspectors-Sub-Inspectors) (List-Transfer of Indian Forest Service Officers)प्रारंभिक जानकारी के अनुसार घटना घरेलू विवाद से जुड़ी बताई जा रही है। महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत की सूचना मिलते ही क्षेत्र में शोक और आक्रोश का माहौल फैल गया। स्थानीय लोगों ने मामले की सूचना पुलिस को दी, जिसके बाद पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुंची।

घटनास्थल पर पहुंची पुलिस, जुटाए साक्ष्य

सल्ट के थानाध्यक्ष कश्मीर सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण कर आवश्यक साक्ष्य एकत्र किए। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम की प्रक्रिया शुरू कर दी है। शव का पोस्टमार्टम रानीखेत में कराया जाएगा।

शुक्रवार सुबह रानीखेत से क्षेत्राधिकारी (सीओ) भी घटनास्थल पहुंचे और मामले की जानकारी ली। तहसीलदार आबिद अली ने मौके पर पहुंचकर पंचनामा की कार्रवाई संपन्न कराई।

फरार आरोपित की तलाश में दबिश

पुलिस अधिकारियों के अनुसार महिला के पति पर हत्या का आरोप है और घटना के बाद से वह फरार है। उसकी गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर लगातार दबिश दी जा रही है। पुलिस का कहना है कि मामले की सभी पहलुओं से जांच की जा रही है और जल्द ही आरोपित को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

आप यह भी पढ़ना चाहेंगे :  राहुल गांधी की प्रस्तावित सभा से लौट रहे मुनस्यारी के पूर्व ब्लॉक प्रमुख कुंदन बथ्याल की सड़क हादसे में मौत

पोस्टमार्टम रिपोर्ट से स्पष्ट होंगे मौत के कारण

पुलिस का कहना है कि यद्यपि प्रथम दृष्टया महिला की पिटाई से मौत होने की आशंका है, लेकिन मृत्यु के वास्तविक कारणों की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने के बाद ही हो सकेगी। रिपोर्ट के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।

घटना के बाद पूरे गांव और आसपास के क्षेत्र में शोक की लहर है। स्थानीय लोग आरोपित की शीघ्र गिरफ्तारी और कठोर कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।

पाठकों से आग्रह है कि इस समाचार से संबंधित अपनी राय और विचार नीचे दिए गए कमेन्ट बॉक्स में अवश्य साझा करें।

नैनीताल में क्लिक करके नैनीताल जनपद में हाल के दिनों में हुई अन्य सभी महत्वपूर्ण घटनाओं से जुड़ी पूरी रिपोर्ट पढ़ी जा सकती हैं। इसी तरह पिथौरागढ़ के समाचार, अल्मोड़ा के समाचार, बागेश्वर के समाचार, चंपावत के समाचार, ऊधमसिंह नगर  के समाचार, देहरादून के समाचार, उत्तरकाशी के समाचार, पौड़ी के समाचार, टिहरी जनपद के समाचार, चमोली के समाचार, रुद्रप्रयाग के समाचार, हरिद्वार के समाचार और उत्तराखंड से संबंधित अन्य समाचार भी पढ़ सकते हैं। 

आज के अन्य एवं अधिक पढ़े जा रहे उत्तराखंड के नवीनतम अपडेट्स-‘नवीन समाचार’ पर पढ़ें। हमारे व्हाट्सएप चैनल से, फेसबुक ग्रुप से, गूगल न्यूज से, एक्स से, थ्रेड्स चैनल से और डेलीहंट से जुड़ें। अमेजॉन पर सर्वाधिक छूटों के साथ खरीददारी करने के लिए यहां क्लिक करें। यदि आपको लगता है कि ‘नवीन समाचार’ अच्छा कार्य कर रहा है तो हमें यहाँ क्लिक करके सहयोग करें..

Tags (Almora-25-year Woman Beaten to Death) :

Almora-25-year Woman Beaten to Death, Almora Woman Murder Case, Salt Block Domestic Violence Incident, Uttarakhand Crime News Today, Woman Beaten To Death In Almora, Husband Accused In Murder Case, Khumad Village Crime News, Ranikhet Police Investigation, Uttarakhand Domestic Dispute Tragedy, Almora Latest Crime Update, Woman Murder Case Uttarakhand, #AlmoraNews #UttarakhandNews #CrimeNews #SaltBlock #DomesticViolence #WomenSafety #MurderCase #PoliceInvestigation #BreakingNews #Ranikhet #LocalNews #UttarakhandUpdates #JusticeForWomen #CrimeReport #LatestNews #UttarakhandUpdates #JusticeForWomen #CrimeReport #LatestNews #AlmoraNews #UttarakhandNews #CrimeNews #SaltBlock #DomesticViolence #WomenSafety #MurderCase #PoliceInvestigation #BreakingNews #Ranikhet

Leave a Reply