बिड़ला विद्या मंदिर में आईपीएससी ताइक्वांडो चैंपियनशिप का आगाज, देशभर के खिलाड़ी दिखा रहे दमखम
नवीन समाचार, नैनीताल, 23 जून 2026 (Nainital Sports News 23 June 2026)। नैनीताल स्थित प्रतिष्ठित बिड़ला विद्या मंदिर (Birla Vidya Mandir) में सोमवार से आईपीएससी ताइक्वांडो चैंपियनशिप-2026 (IPSC Taekwondo Championship-2026) का भव्य शुभारंभ हो गया। दो दिवसीय प्रतियोगिता में देशभर के प्रतिष्ठित विद्यालयों की टीमें प्रतिभाग कर रही हैं। प्रतियोगिता का उद्देश्य युवा खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने और खेल भावना को बढ़ावा देने के लिए मंच प्रदान करना है।
प्रतियोगिता का उद्घाटन वर्ष 1970 से पावरलिफ्टिंग (Powerlifting) से जुड़े तथा अनेक राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में सफलता प्राप्त कर चुके अंतरराष्ट्रीय भारोत्तोलक भगवान बंसल (Bhagwan Bansal) ने किया। उन्होंने खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए खेलों में अनुशासन, समर्पण और निरंतर अभ्यास के महत्व पर बल दिया। विद्यालय के प्रधानाचार्य अनिल शर्मा (Anil Sharma) ने प्रतिभागी खिलाड़ियों का स्वागत करते हुए उन्हें उत्कृष्ट प्रदर्शन और खेल भावना के साथ प्रतिस्पर्धा करने के लिए प्रेरित किया।
प्रतियोगिता के पहले दिन खिलाड़ियों में विशेष उत्साह देखने को मिला। आगामी मुकाबलों में विभिन्न वर्गों में देशभर से आए खिलाड़ी अपनी प्रतिभा और कौशल का प्रदर्शन करेंगे। इस अवसर पर वित्तीय प्रबंधक संजय गुप्ता (Sanjay Gupta), मुखर्जी निर्वाण (Mukherjee Nirvan), खेल विभाग के पृथ्वीराज सिंह किरौला (Prithviraj Singh Kiroula), लीला सिंह बिष्ट (Leela Singh Bisht) और केदार सिंह गड़िया (Kedar Singh Gadiya), उपप्रधानाचार्य राकेश मुलासी (Rakesh Mulasi), हेडमास्टर अजय शर्मा (Ajay Sharma), जतिन ग्रोवर (Jatin Grover), तुषार मिश्रा (Tushar Mishra), आलोक अस्थाना (Alok Asthana) और कुणाल जोशी (Kunal Joshi) सहित विद्यालय के शिक्षक एवं विद्यार्थी उपस्थित रहे।
रोमांचक सेमीफाइनल के बाद साहबाद इलेवन और श्याम लाल कॉलेज दिल्ली फाइनल में
नैनीताल। 100वीं अखिल भारतीय ट्रेडर्स कप हॉकी प्रतियोगिता-2026 (All India Traders Cup Hockey Tournament-2026) के दोनों सेमीफाइनल मुकाबले बेहद रोमांचक रहे। कड़े संघर्ष के बाद साहबाद इलेवन साहबाद (Sahabad Eleven Sahabad) और श्याम लाल कॉलेज दिल्ली (Shyam Lal College Delhi) ने अपने-अपने मुकाबले जीतकर फाइनल में प्रवेश कर लिया। अब 24 जून को दोनों टीमों के बीच खिताबी मुकाबला खेला जाएगा।
पहले सेमीफाइनल में साहबाद इलेवन साहबाद और ऋषि मारकंडे हॉकी क्लब साहबाद (Rishi Markande Hockey Club Sahabad) के बीच निर्धारित समय तक मुकाबला 1-1 की बराबरी पर रहा। ऋषि मारकंडे हॉकी क्लब की ओर से 11वें मिनट में कोहिनूर प्रीत सिंह (Kohinoor Preet Singh) ने गोल किया, जबकि 49वें मिनट में हरमनदीप सिंह (Harmandeep Singh) ने साहबाद इलेवन के लिए गोल कर स्कोर बराबर कर दिया। इसके बाद पेनल्टी शूटआउट में भी दोनों टीमों ने तीन-तीन गोल किए। अंततः सडन डेथ में साहबाद इलेवन ने 8-7 से जीत दर्ज कर फाइनल में स्थान बनाया।
दूसरे सेमीफाइनल में साई लखनऊ (SAI Lucknow) और श्याम लाल कॉलेज दिल्ली के बीच मुकाबला निर्धारित समय तक 1-1 से बराबर रहा। लखनऊ की ओर से 26वें मिनट में शिवम पटेल (Shivam Patel) ने गोल किया, जबकि 45वें मिनट में नंदकिशोर (Nandkishore) ने दिल्ली के लिए बराबरी का गोल दागा। पेनल्टी शूटआउट में श्याम लाल कॉलेज दिल्ली ने 4-2 से जीत दर्ज कर फाइनल में प्रवेश किया।
प्रतियोगिता में गुरबाज सिंह (Gurbaz Singh), माहेश्वर नेगी (Maheshwar Negi), अमर वर्मा (Amar Verma) और मोहित रावत (Mohit Rawat) ने अंपायर की भूमिका निभाई। प्रतियोगिता निदेशक राजेश चौधरी (Rajesh Chaudhary), तकनीकी अधिकारी अमित कटारिया (Amit Kataria), अमर नेगी (Amar Negi), अरविंद पांडे (Arvind Pandey), राहुल राज (Rahul Raj), अंपायर प्रबंधक पंकज त्यागी (Pankaj Tyagi) तथा उद्घोषक मनोज चौहान (Manoj Chauhan) उपस्थित रहे। प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला 24 जून को सायं 4:30 बजे साहबाद इलेवन साहबाद और श्याम लाल कॉलेज दिल्ली के बीच खेला जाएगा।
पाठकों से आग्रह है कि इस समाचार से संबंधित अपनी राय और विचार नीचे दिए गए कमेन्ट बॉक्स में अवश्य साझा करें।
नैनीताल में क्लिक करके नैनीताल जनपद में हाल के दिनों में हुई अन्य सभी महत्वपूर्ण घटनाओं से जुड़ी पूरी रिपोर्ट पढ़ी जा सकती हैं। इसी तरह पिथौरागढ़ के समाचार, अल्मोड़ा के समाचार, बागेश्वर के समाचार, चंपावत के समाचार, ऊधमसिंह नगर के समाचार, देहरादून के समाचार, उत्तरकाशी के समाचार, पौड़ी के समाचार, टिहरी जनपद के समाचार, चमोली के समाचार, रुद्रप्रयाग के समाचार, हरिद्वार के समाचार और उत्तराखंड से संबंधित अन्य समाचार भी पढ़ सकते हैं।
आज के अन्य एवं अधिक पढ़े जा रहे उत्तराखंड के नवीनतम अपडेट्स-‘नवीन समाचार’ पर पढ़ें। हमारे व्हाट्सएप चैनल से, फेसबुक ग्रुप से, गूगल न्यूज से, एक्स से, थ्रेड्स चैनल से और डेलीहंट से जुड़ें। अमेजॉन पर सर्वाधिक छूटों के साथ खरीददारी करने के लिए यहां क्लिक करें। यदि आपको लगता है कि ‘नवीन समाचार’ अच्छा कार्य कर रहा है तो हमें यहाँ क्लिक करके सहयोग करें..।
Tags (Nainital Sports News 23 June 2026) :
Nainital Sports News 23 June 2026, Nainital News, Uttarakhand News, Sports News, Hockey News, Taekwondo Championship, IPSC Sports Event, Birla Vidya Mandir Nainital, Traders Cup Hockey, School Sports India, Nainital Sports, Youth Sports Development, National Hockey Tournament, Student Athletes India, Sports Competition News, Uttarakhand Sports, #NainitalNews #UttarakhandNews #SportsNews #HockeyTournament #TaekwondoChampionship #BirlaVidyaMandir #TradersCup #NainitalSports #YouthSports #NavinSamachar

डॉ.नवीन जोशी, पिछले 20 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, ‘कुमाऊँ विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में पीएचडी की डिग्री प्राप्त पहले और वर्ष 2015 से उत्तराखंड सरकार से मान्यता प्राप्त पत्रकार हैं। 15 लाख से अधिक नए उपयोक्ताओं के द्वारा 150 मिलियन यानी 1.5 करोड़ से अधिक बार पढी गई आपकी अपनी पसंदीदा व भरोसेमंद समाचार वेबसाइट ‘नवीन समाचार’ के संपादक हैं, साथ ही राष्ट्रीय सहारा, हिन्दुस्थान समाचार आदि समाचार पत्र एवं समाचार एजेंसियों से भी जुड़े हैं। देश के पत्रकारों के सबसे बड़े संगठन ‘नेशनल यूनियन ऑफ जर्नलिस्ट्स (इंडिया) उत्तराखंड’ के उत्तराखंड प्रदेश के प्रदेश महामंत्री भी हैं और उत्तराखंड के मान्यता प्राप्त राज्य आंदोलनकारी भी हैं। डॉ. जोशी के बारे में विस्तार से पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें।
नवीन समाचार’ विश्व प्रसिद्ध पर्यटन नगरी नैनीताल से जून 2009 से इंटरननेट-वेब मीडिया पर सक्रिय, उत्तराखंड का सबसे पुराना ऑनलाइन पत्रकारिता में सक्रिय समूह है। यह उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त रहा, अलेक्सा रैंकिंग के अनुसार उत्तराखंड के समाचार पोर्टलों में अग्रणी, गूगल सर्च पर उत्तराखंड के सर्वश्रेष्ठ, भरोसेमंद समाचार पोर्टल के रूप में अग्रणी, समाचारों को नवीन दृष्टिकोण से प्रस्तुत करने वाला ऑनलाइन समाचार पोर्टल भी है।
