कुविवि कर्मियों ने दी आंदोलन की चेतावनी, नशामुक्त और प्लास्टिक मुक्त गांव बनाने का संकल्प, रामलीला महोत्सव की तैयारियां शुरू, पारिवारिक मेलजोल कार्यक्रम व वरिष्ठ कांग्रेस नेता मोहन कांडपाल के निधन पर शोक

इस समाचार को सुनने के लिए यहाँ क्लिक करें

कुविवि के गोपनीय अनुभाग के कर्मियों ने दी आंदोलन की चेतावनी, परितुलन बिलों पर विवाद गहराया

नवीन समाचार, नैनीताल, 28 जून 2026 (Nainital Latest News 28 June 2026)। कुमाऊं विश्वविद्यालय नैनीताल के गोपनीय अनुभाग में परितुलन (कॉलेशन) बिलों को लेकर विवाद गहराता जा रहा है। अनुभाग के कर्मचारियों ने तीन कर्मचारियों, जिनमें दैनिक वेतनभोगी कर्मचारी भी शामिल हैं, को छहमाही परीक्षाओं के परितुलन कार्य के लिए औसतन 1.25 लाख रुपये प्रति कार्मिक स्वीकृत किए जाने पर कड़ी आपत्ति जताई है।

आप यह भी पढ़ना चाहेंगे :  नैनीताल : जूट प्रशिक्षण, पौधरोपण; अग्नि सुरक्षा से लेकर स्थानीय समस्याओं, बैठकों के समाचार

Nainital Latest News 28 June 2026 (Lecturer and Home Guard Recruitments) Nainital Court News 20 April 2026 Nainital Advocates Boycott Judges (Congressi Demands Action Against Congress Leader 3 Teacher Organizations on the Path of Agitationकर्मचारियों का कहना है कि किसी एक कर्मचारी को छह माह में 1.25 लाख रुपये का भुगतान किया जाना अनियमित श्रेणी में आता है। इस प्रस्तावित भुगतान के विरोध में कर्मचारी पूर्व में विश्वविद्यालय प्रशासन को तीन पत्र भेज चुके हैं तथा बिलों का भुगतान होने की स्थिति में कार्य बहिष्कार की चेतावनी भी दे चुके हैं।

गोपनीय अनुभाग के कर्मियों का आरोप है कि विश्वविद्यालय प्रशासन ने दमनात्मक रवैया अपनाते हुए 27 जून को विभाग के दो कर्मचारियों का स्थानांतरण कर दिया, जिससे कर्मचारियों में रोष व्याप्त है। कर्मचारियों ने सोमवार से कार्य बहिष्कार करने तथा विश्वविद्यालय शिक्षणेत्तर कर्मचारी संघ के माध्यम से चरणबद्ध आंदोलन पर विचार करने की घोषणा की है।

नाईसेला ग्राम पंचायत ने लिया आदर्श, नशामुक्त और प्लास्टिक मुक्त गांव बनाने का संकल्प

नैनीताल। नाईसेला में आयोजित बहुउद्देशीय शिविर में ग्राम प्रधान कैप्टन (सेवानिवृत्त) प्रताप सिंह नगरकोटी के नेतृत्व में ग्रामीणों ने आदर्श, नशामुक्त, प्लास्टिक मुक्त एवं स्वावलंबी गांव बनाने का सामूहिक संकल्प लिया।

शिविर में विभिन्न विभागों के अधिकारियों ने ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं और समाधान का आश्वासन दिया। जनमैत्री संगठन के प्रदीप कोठारी सहित अन्य प्रतिनिधियों ने जल संरक्षण, परंपरागत नौलों के पुनर्निर्माण, प्लास्टिक मुक्त गांव और बेहतर शिक्षा व्यवस्था के लिए सामूहिक प्रयासों पर बल दिया। ग्रामीणों ने सर्वसम्मति से धारा नौला संरक्षण समिति का गठन भी किया तथा जल संकट से संबंधित प्रस्ताव जिलाधिकारी को भेजने का निर्णय लिया। क्षेत्र पंचायत सदस्य संदीप गोस्वामी ने विकास कार्यों में जनसहभागिता को आवश्यक बताया।

श्री राम सेवक सभा में सुंदरकांड पाठ, रामलीला महोत्सव की तैयारियां शुरू

नैनीताल। नगर की प्रतिष्ठित धार्मिक संस्था श्री राम सेवक सभा में रविवार को सुंदरकांड पाठ का आयोजन किया गया। इसके साथ ही रामलीला महोत्सव 2026 की तैयारियां भी प्रारंभ कर दी गई हैं।

सभा के अध्यक्ष मनोज साह ने बताया कि 11 अक्टूबर से रामलीला मंचन प्रारंभ होगा तथा 20 अक्टूबर को भव्य दशहरा महोत्सव आयोजित किया जाएगा। महासचिव जगदीश चंद्र बवाड़ी ने बताया कि सुंदरकांड पाठ के बाद भजन-कीर्तन और प्रसाद वितरण हुआ तथा रामलीला कलाकारों का प्रशिक्षण भी प्रारंभ कर दिया गया। कार्यक्रम में विधायक सरिता आर्या, पालिकाध्यक्ष डॉ. सरस्वती खेतवाल, अशोक साह, बिमल साह, विमल चौधरी, राजेंद्र लाल साह, मुकेश जोशी सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

आप यह भी पढ़ना चाहेंगे :  नैनीझील में लगातार दूसरे दिन मिला शव, नयना देवी मंदिर के पास उतराता दिखा अधेड़; सफाई कर्मचारी के रूप में हुई पहचान

शिल्पकार सभा का पारिवारिक मेलजोल कार्यक्रम

नैनीताल। शिल्पकार सभा द्वारा रविवार को पारिवारिक मेलजोल कार्यक्रम उत्साह और सौहार्दपूर्ण वातावरण में आयोजित किया गया। कार्यक्रम में समाज के बड़ी संख्या में परिवारों ने भाग लेकर सामाजिक एकता और पारिवारिक मूल्यों को मजबूत करने का संदेश दिया।

कार्यक्रम में बच्चों, युवाओं और महिलाओं के लिए विभिन्न प्रतियोगिताएं और मनोरंजक खेल आयोजित किए गए। विजेताओं और प्रतिभागियों को सम्मानित किया गया। सभा के अध्यक्ष डॉ. रमेश चंद्रा ने कहा कि ऐसे आयोजन समाज में आपसी संबंधों को मजबूत करने और नई पीढ़ी को सामाजिक संस्कारों से जोड़ने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

वरिष्ठ कांग्रेस नेता मोहन कांडपाल के निधन पर शोक

नैनीताल। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता, पीसीसी सदस्य और व्यापारी मोहन कांडपाल के निधन पर नगर में शोक की लहर है। उनका शनिवार को उपचार के दौरान हल्द्वानी में निधन हो गया था। रविवार को रानीबाग स्थित चित्रशिला घाट में उनका अंतिम संस्कार किया गया।

वे अपने पीछे पत्नी, दो पुत्रियों और एक पुत्र सहित भरा-पूरा परिवार छोड़ गए हैं। उनके निधन पर व्यापार मंडल अध्यक्ष मारुति नंदन शाह, विधायक सरिता आर्या, नासिर खान, ममता जोशी, शैलेंद्र उप्रेती, हरीश लाल, भुवन लाल शाह, अमनदीप आनंद, दिनेश कर्नाटक, अनिल कपिल, कान्हा शाह सहित अनेक व्यापारियों और सामाजिक कार्यकर्ताओं ने शोक व्यक्त किया।

पाठकों से आग्रह है कि इस समाचार से संबंधित अपनी राय और विचार नीचे दिए गए कमेन्ट बॉक्स में अवश्य साझा करें।

नैनीताल में क्लिक करके नैनीताल जनपद में हाल के दिनों में हुई अन्य सभी महत्वपूर्ण घटनाओं से जुड़ी पूरी रिपोर्ट पढ़ी जा सकती हैं। इसी तरह पिथौरागढ़ के समाचार, अल्मोड़ा के समाचार, बागेश्वर के समाचार, चंपावत के समाचार, ऊधमसिंह नगर  के समाचार, देहरादून के समाचार, उत्तरकाशी के समाचार, पौड़ी के समाचार, टिहरी जनपद के समाचार, चमोली के समाचार, रुद्रप्रयाग के समाचार, हरिद्वार के समाचार और उत्तराखंड से संबंधित अन्य समाचार भी पढ़ सकते हैं। 

आज के अन्य एवं अधिक पढ़े जा रहे उत्तराखंड के नवीनतम अपडेट्स-‘नवीन समाचार’ पर पढ़ें। हमारे व्हाट्सएप चैनल से, फेसबुक ग्रुप से, गूगल न्यूज से, एक्स से, थ्रेड्स चैनल से और डेलीहंट से जुड़ें। अमेजॉन पर सर्वाधिक छूटों के साथ खरीददारी करने के लिए यहां क्लिक करें। यदि आपको लगता है कि ‘नवीन समाचार’ अच्छा कार्य कर रहा है तो हमें यहाँ क्लिक करके सहयोग करें..

Tags (Nainital Latest News 28 June 2026) :

Nainital Latest News 28 June 2026, Nainital News, Kumaun University News, KU Employees Protest, Collation Bill Controversy, Nainisela Village News, Drug Free Village Campaign, Plastic Free Village Uttarakhand, Ram Sevak Sabha Nainital, Ramleela Mahotsav Nainital, Shilpkar Sabha News, Social Harmony Program, Mohan Kandpal News, Congress Leader Nainital, Community Development Uttarakhand, Navin Samachar, #NainitalNews #KumaunUniversity #EmployeesProtest #Nainisela #DrugFreeVillage #PlasticFreeVillage #RamleelaNainital #ShilpkarSabha #MohanKandpal #CongressNews #CommunityNews #UttarakhandNews #NavinSamachar

Leave a Reply