नैनी झील की जा रही दूषित, विषपान से युवती की हालत बिगड़ी व तिहरे हत्याकांड में फांसी की सजा के मामले पर सुनवाई

इस समाचार को सुनने के लिए यहाँ क्लिक करें

चीना बाबा क्षेत्र में कथित रूप से नाले में अपशिष्ट बहाने का वीडियो वायरल, जांच और कार्रवाई की उठी मांग

नवीन समाचार, नैनीताल, 1 जुलाई 2026 (Nainital Law and Order News 1 July)। सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसे मल्लीताल स्थित चीना बाबा मंदिर के पास आउट हाउस क्षेत्र का बताया जा रहा है। वीडियो में कुछ लोग बड़े-बड़े भगौनों में चिकन जैसी प्रतीत हो रही सामग्री को धोने के बाद उसका अपशिष्ट पानी नाले में बहाते दिखाई दे रहे हैं। वीडियो के आधार पर स्थानीय लोगों ने नैनी झील में दूषित अपशिष्ट पहुंचने की आशंका जताते हुए प्रशासन से जांच और आवश्यक कार्रवाई की मांग की है। आप यह संबंधित वीडियो भी जरूर देखना चाहेंगे : नैनी झील की जा रही है दूषित, नाले में उड़ेला जा रहा है अपशिष्ट

आप यह भी पढ़ना चाहेंगे :  मां नयना देवी मंदिर में 'टोपी वाले' व्यक्ति के पहुँचने से मचा हड़कंप

प्राप्त जानकारी के अनुसार वायरल वीडियो में एक व्यक्ति किसी कार्यक्रम के दौरान चिकन धोता हुआ दिखाई दे रहा है। दावा किया जा रहा है कि चिकन धोने के बाद खून मिश्रित पानी नाले में बहाया गया, जो आगे चलकर नैनी झील में पहुंच सकता है। हालांकि वीडियो की प्रामाणिकता तथा उसमें किए जा रहे दावों की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद नगर के अनेक लोगों ने मामले की निष्पक्ष जांच कर आवश्यक कार्रवाई की मांग की है।

लोगों का कहना है कि नैनीताल की स्वच्छता, प्राकृतिक सौंदर्य और झील संरक्षण को देखते हुए यदि किसी प्रकार का पर्यावरणीय उल्लंघन हुआ है तो संबंधित जिम्मेदार व्यक्तियों के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की जानी चाहिए। बजरंग वाहिनी दल नैनीताल के जिला उपाध्यक्ष कुणाल बेदी ने भी प्रशासन से मामले की जांच कराने और उचित कार्रवाई करने का अनुरोध किया है। उन्होंने कहा कि नैनीताल की स्वच्छता और प्राकृतिक सुंदरता बनाए रखना सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है तथा भविष्य में इस प्रकार की घटनाओं की पुनरावृत्ति नहीं होनी चाहिए।

सल्फास की गोलियां खाने से युवती की हालत बिगड़ी, अस्पताल में भर्ती

नैनीताल। जनपद के समीपवर्ती तल्ला बगड़ गांव की एक युवती की सल्फास की गोलियां खाने से हालत बिगड़ गई। स्वास्थ्य खराब होने पर परिजन उसे तत्काल राजकीय बी.डी. पांडे जिला चिकित्सालय लेकर पहुंचे, जहां उसका उपचार चल रहा है।

अस्पताल की इमरजेंसी में तैनात चिकित्सक डॉ. ममता पांगती के अनुसार युवती की गंभीर स्थिति को देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद उसे अस्पताल में भर्ती कर लिया गया है। फिलहाल चिकित्सकीय निगरानी में उसका उपचार जारी है। प्राप्त जानकारी के अनुसार युवती ने किसी निजी विवाद अथवा तनाव के चलते सल्फास की गोलियां खाई थीं।

आप यह भी पढ़ना चाहेंगे :  यौन शोषण प्रकरण में भवाली व्यापार मंडल अध्यक्ष को हाईकोर्ट से राहत नहीं, 9 जुलाई को होगी अगली सुनवाई

तिहरे हत्याकांड में फांसी की सजा के मामले पर हाईकोर्ट में सुनवाई, अगली तिथि 21 जुलाई

Nainital Law and Order News 1 July, Reshuffle in Uttarakhand Judiciary, Namaz Controversy at Flats Resurfaces (Uttarakhand-69 Teachers Dismissed) (Nainital-Boyfriend Arrested-Minor Girl) HC-Challenge to Assembly Reservation, High Court on Consensual Relationships High Court Order On Reservation, High Court On Consensual Relationship (HC On Ayurveda University) (HC On WorkCharge Workers) (HC gave Security to Couple) (Security To Lovers) (On Sanctioned Vacant Posts) (Uttarakhand-Judges Transfers) (UK High Court Stays Increase in Liquor Prices) (UK High Court Bar Association Election Schedule) (One Husband-Two Wifes of same Name-High Court) (High Court Directs to Reopen Slaughter House)(Government Claims No Shortage of Doctors in UK) High Court Order on Marriage After Rape of Minor (Supreme Court overturned UK High Courts Decision) (Muslim Girl Married with Hindu Boy High Court) (Controversy Over Tampering of Ballot in Nainital) (High Court Sought Record of Results-Achievments) (Prohibitory Orders outside Nainital High Court) (Supreme Court Stay Uttarakhand High Courts Order (Election Commission Reached High Court for Voter (Vigilance Trap vs Pre-Investigation-HC Debates (800 Cr Scam-No Registration-No Trace-High Court (Land Scam in Haldwani-High Court Demands Answers (Nazul-railway-Forest department land being Sold) (Panchayat Polls Stayed-Next Hearing For June 25 (Ban on Three-Tier Panchayat Elections Continues) (High Court Stayed Ban on Kllegal mining in Kanda) (Divorced Woman Mother of Children-Love Married)नैनीताल। अपनी मां, बड़े भाई और गर्भवती भाभी की तलवार से हत्या करने के आरोपी को निचली अदालत द्वारा सुनाई गई फांसी की सजा के मामले में उत्तराखंड उच्च न्यायालय में सुनवाई हुई। मामले की सुनवाई के बाद न्यायालय ने अगली सुनवाई के लिए 21 जुलाई की तिथि निर्धारित की है।

न्यायमूर्ति रविंद्र मैठाणी और न्यायमूर्ति सिद्धार्थ साह की खंडपीठ ने सुनवाई के दौरान राज्य सरकार से कहा कि आरोपी के संबंध में प्रस्तुत अभिलेखों का पुनः अवलोकन किया जाए तथा यह भी देखा जाए कि घटना के समय वह किसी गंभीर मानसिक अथवा अन्य बीमारी से ग्रस्त तो नहीं था। न्यायालय ने यह भी जानने को कहा कि सजा सुनाते समय कोई महत्वपूर्ण तथ्य छूट तो नहीं गया था।

उल्लेखनीय है कि उच्च न्यायालय ने पूर्व में फांसी की सजा के आधार पर आरोपी की मानसिक एवं चिकित्सकीय स्थिति के परीक्षण के लिए मामले को पुनर्विचार हेतु विचारणीय न्यायालय को वापस भेजा था। निचली अदालत ने पुनः सुनवाई करते हुए आरोपी को स्वस्थचित पाया और फांसी की सजा को बरकरार रखा। आरोपी की ओर से तर्क दिया गया कि घटना के समय उसकी मानसिक स्थिति पर समुचित सुनवाई नहीं हुई थी, इसलिए मामले में पुनः विचार किया जाना चाहिए। इसी संदर्भ में उच्च न्यायालय में सुनवाई जारी है।

पाठकों से आग्रह है कि इस समाचार से संबंधित अपनी राय और विचार नीचे दिए गए कमेन्ट बॉक्स में अवश्य साझा करें।

नैनीताल में क्लिक करके नैनीताल जनपद में हाल के दिनों में हुई अन्य सभी महत्वपूर्ण घटनाओं से जुड़ी पूरी रिपोर्ट पढ़ी जा सकती हैं। इसी तरह पिथौरागढ़ के समाचार, अल्मोड़ा के समाचार, बागेश्वर के समाचार, चंपावत के समाचार, ऊधमसिंह नगर  के समाचार, देहरादून के समाचार, उत्तरकाशी के समाचार, पौड़ी के समाचार, टिहरी जनपद के समाचार, चमोली के समाचार, रुद्रप्रयाग के समाचार, हरिद्वार के समाचार और उत्तराखंड से संबंधित अन्य समाचार भी पढ़ सकते हैं। 

आज के अन्य एवं अधिक पढ़े जा रहे उत्तराखंड के नवीनतम अपडेट्स-‘नवीन समाचार’ पर पढ़ें। हमारे व्हाट्सएप चैनल से, फेसबुक ग्रुप से, गूगल न्यूज से, एक्स से, थ्रेड्स चैनल से और डेलीहंट से जुड़ें। अमेजॉन पर सर्वाधिक छूटों के साथ खरीददारी करने के लिए यहां क्लिक करें। यदि आपको लगता है कि ‘नवीन समाचार’ अच्छा कार्य कर रहा है तो हमें यहाँ क्लिक करके सहयोग करें..

आप यह भी पढ़ना चाहेंगे :  माल रोड पर 1 अगस्त से हॉर्न प्रतिबंधित, तल्लीताल डांठ से हनुमानगढ़ी तक बनेगा नो-पार्किंग क्षेत्र
Tags (Nainital Law and Order News 1 July) :

<

p style=”text-align: justify;”>Nainital Law and Order News 1 July, Nainital News, Uttarakhand News, Naini Lake Conservation, China Baba Nainital, Environmental Concern Nainital, Viral Video Nainital, Nainital Administration, BD Pandey Hospital, Nainital Health News, Sulphas Case Nainital, Uttarakhand High Court, Triple Murder Case, Nainital Court News, Crime News Uttarakhand, Local News Nainital, Naini Lake Pollution Allegation, Viral Video Investigation Nainital, High Court Death Penalty Hearing, Nainital Civic Issues, Uttarakhand Crime Update, #NainitalNews #UttarakhandNews #NainiLake #EnvironmentalProtection #ChinaBaba #ViralVideo #BDPandeyHospital #HighCourt #CrimeNews #NavinSamachar

Leave a Reply