नवीन समाचार, चम्पावत, 17 जुलाई 2026 (Ladey Teacher Attacked Husband)। उत्तराखंड (Uttarakhand) के चम्पावत (Champawat) जनपद के लोहाघाट (Lohaghat) में एक पारिवारिक विवाद हिंसक रूप ले बैठा। नगर के पाटन पुल (Patan Pul) क्षेत्र में एक शिक्षिका पर अपने शिक्षक पति सुंदर नाथ गोस्वामी (Sunder Nath Goswami) पर धारदार हथियार से हमला करने का आरोप लगा है। हमले में शिक्षक के गले और हाथ में गंभीर चोटें आई हैं। उन्हें पहले उप जिला चिकित्सालय (Sub District Hospital) लोहाघाट ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर उपचार के लिए जिला चिकित्सालय (District Hospital) चम्पावत भेज दिया गया। पुलिस का कहना है कि अभी किसी भी पक्ष की ओर से लिखित शिकायत प्राप्त नहीं हुई है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार दंपति के बीच लंबे समय से पारिवारिक विवाद चल रहा था। गुरुवार को शिक्षक अपनी पत्नी की नई स्कूटी किसी कार्य से लेकर गए थे। लौटने पर स्कूटी का इंडिकेटर टूटा हुआ मिला, जिसके बाद दोनों के बीच कहासुनी शुरू हो गई। स्थानीय लोगों और पड़ोसियों ने हस्तक्षेप कर दोनों को शांत करा दिया, लेकिन देर रात विवाद फिर बढ़ गया।
धारदार हथियार से हमला करने का आरोप
पुलिस के अनुसार देर रात हुए विवाद के दौरान शिक्षिका पर अपने पति पर धारदार हथियार से हमला करने का आरोप है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार पहला वार शिक्षक के गले पर हुआ। बचाव का प्रयास करने के दौरान उनके हाथ में भी गंभीर चोट लग गई। शोर सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और घायल शिक्षक को तत्काल उप जिला चिकित्सालय लोहाघाट पहुंचाया।
गंभीर चोट के कारण चम्पावत किया गया रेफर
उप जिला चिकित्सालय के चिकित्सा अधीक्षक डॉ. विराज राठी (Dr. Viraj Rathi) के अनुसार घायल शिक्षक के हाथ में गहरा घाव था। प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें शल्य चिकित्सा (Surgery) की आवश्यकता को देखते हुए जिला चिकित्सालय चम्पावत रेफर कर दिया गया, जहां उनका उपचार जारी है।
शिकायत मिलने के बाद होगी विधिक कार्रवाई
घटना की सूचना मिलने पर लोहाघाट पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। थाना प्रभारी अशोक कुमार सिंह (Ashok Kumar Singh) ने बताया कि अभी तक किसी भी पक्ष की ओर से लिखित शिकायत प्राप्त नहीं हुई है। शिकायत मिलने पर उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर अभियोग दर्ज कर नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी। पुलिस दोनों पक्षों से जानकारी जुटाकर पूरे घटनाक्रम की जांच कर रही है।
यह घटना पारिवारिक विवादों के हिंसक रूप लेने की एक गंभीर मिसाल है। इस प्रकरण में लगाए गए आरोपों की अंतिम पुष्टि पुलिस जांच, उपलब्ध साक्ष्यों और न्यायालय की विधिक प्रक्रिया के बाद ही होगी।
पाठकों से आग्रह है कि इस समाचार से संबंधित अपनी राय और विचार नीचे दिए गए कमेन्ट बॉक्स में अवश्य साझा करें।
नैनीताल में क्लिक करके नैनीताल जनपद में हाल के दिनों में हुई अन्य सभी महत्वपूर्ण घटनाओं से जुड़ी पूरी रिपोर्ट पढ़ी जा सकती हैं। इसी तरह पिथौरागढ़ के समाचार, अल्मोड़ा के समाचार, बागेश्वर के समाचार, चंपावत के समाचार, ऊधमसिंह नगर के समाचार, देहरादून के समाचार, उत्तरकाशी के समाचार, पौड़ी के समाचार, टिहरी जनपद के समाचार, चमोली के समाचार, रुद्रप्रयाग के समाचार, हरिद्वार के समाचार और उत्तराखंड से संबंधित अन्य समाचार भी पढ़ सकते हैं।
आज के अन्य एवं अधिक पढ़े जा रहे उत्तराखंड के नवीनतम अपडेट्स-‘नवीन समाचार’ पर पढ़ें। हमारे व्हाट्सएप चैनल से, फेसबुक ग्रुप से, गूगल न्यूज से, एक्स से, थ्रेड्स चैनल से और डेलीहंट से जुड़ें। अमेजॉन पर सर्वाधिक छूटों के साथ खरीददारी करने के लिए यहां क्लिक करें। यदि आपको लगता है कि ‘नवीन समाचार’ अच्छा कार्य कर रहा है तो हमें यहाँ क्लिक करके सहयोग करें..।
Tags (Ladey Teacher Attacked Husband) :
Ladey Teacher Attacked Husband, Champawat News, Lohaghat News, Uttarakhand News, Crime News, Family Dispute, Police Investigation, Teacher News, Domestic Violence, Legal News, Hindi News, Local News, Public Safety, Hospital News, Uttarakhand Crime, Law News, Lohaghat Teacher Attack Case, Champawat Family Dispute Latest News, Uttarakhand Teacher Injured News, Lohaghat Police Investigation, Domestic Dispute Champawat, Sharp Weapon Attack Uttarakhand, Champawat Crime News Today, Teacher Couple Dispute Lohaghat, Uttarakhand Local Crime Update, Lohaghat Latest News 2026, #Uttarakhand #Champawat #Lohaghat #CrimeNews #FamilyDispute #Police #Teacher #Investigation #LocalNews #NavinSamachar

डॉ.नवीन जोशी, पिछले 20 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, ‘कुमाऊँ विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में पीएचडी की डिग्री प्राप्त पहले और वर्ष 2015 से उत्तराखंड सरकार से मान्यता प्राप्त पत्रकार हैं। 15 लाख से अधिक नए उपयोक्ताओं के द्वारा 150 मिलियन यानी 1.5 करोड़ से अधिक बार पढी गई आपकी अपनी पसंदीदा व भरोसेमंद समाचार वेबसाइट ‘नवीन समाचार’ के संपादक हैं, साथ ही राष्ट्रीय सहारा, हिन्दुस्थान समाचार आदि समाचार पत्र एवं समाचार एजेंसियों से भी जुड़े हैं। देश के पत्रकारों के सबसे बड़े संगठन ‘नेशनल यूनियन ऑफ जर्नलिस्ट्स (इंडिया) उत्तराखंड’ के उत्तराखंड प्रदेश के प्रदेश महामंत्री भी हैं और उत्तराखंड के मान्यता प्राप्त राज्य आंदोलनकारी भी हैं। डॉ. जोशी के बारे में विस्तार से पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें।
नवीन समाचार’ विश्व प्रसिद्ध पर्यटन नगरी नैनीताल से जून 2009 से इंटरननेट-वेब मीडिया पर सक्रिय, उत्तराखंड का सबसे पुराना ऑनलाइन पत्रकारिता में सक्रिय समूह है। यह उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त रहा, अलेक्सा रैंकिंग के अनुसार उत्तराखंड के समाचार पोर्टलों में अग्रणी, गूगल सर्च पर उत्तराखंड के सर्वश्रेष्ठ, भरोसेमंद समाचार पोर्टल के रूप में अग्रणी, समाचारों को नवीन दृष्टिकोण से प्रस्तुत करने वाला ऑनलाइन समाचार पोर्टल भी है।
















