नवीन समाचार, नैनीताल, 13 जुलाई 2026 (Muslism Man Arrested for Molestation)। उत्तराखंड (Uttarakhand) के नैनीताल (Nainital) जनपद के चोरगलिया (Chorgalia) क्षेत्र में महिलाओं की सुरक्षा के लिए चलाये जा रहे ‘ऑपरेशन प्रहार’ (Operation Prahar) अभियान के तहत पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार किया है। आरोप है कि युवक पिछले लगभग दो माह से एक महिला का पीछा कर रहा था। हाल ही में उसने महिला का रास्ता रोककर उसका हाथ पकड़ लिया, आपत्तिजनक इशारे किए तथा विरोध करने पर गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी दी। शोर सुनकर एकत्र हुए लोगों ने युवक को पकड़कर पुलिस के सुपुर्द कर दिया।
ऑपरेशन प्रहार के तहत चोरगलिया पुलिस ने की कार्रवाई
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. मंजूनाथ टीसी के निर्देशन, पुलिस अधीक्षक हल्द्वानी मनोज कुमार कत्याल तथा क्षेत्राधिकारी लालकुआं विमल प्रसाद के पर्यवेक्षण में थानाध्यक्ष तारा सिंह राणा के नेतृत्व में चोरगलिया पुलिस ने यह कार्रवाई की।
दो माह से पीछा करने का आरोप, शिकायत पर दर्ज हुआ अभियोग
पुलिस के अनुसार पीड़िता (काल्पनिक नाम रिया) की शिकायत में कहा गया है कि आरोपित मोहम्मद अली पिछले लगभग दो माह से उसका लगातार पीछा कर रहा था। 11 जुलाई को भी उसने महिला का पीछा किया, आपत्तिजनक इशारे किए, रास्ता रोककर हाथ पकड़ लिया तथा विरोध करने पर गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी। महिला के शोर मचाने पर आसपास मौजूद लोगों ने आरोपित को पकड़ लिया और पुलिस को सौंप दिया।
भारतीय न्याय संहिता की विभिन्न धाराओं में अभियोग दर्ज
पुलिस ने मोहम्मद अली पुत्र उस्मान शाह, मूल निवासी ग्राम बसेंगा, थाना नवाबगंज, जनपद बरेली (उत्तर प्रदेश), वर्तमान निवासी गौजाजाली, बनभूलपुरा (नैनीताल) के विरुद्ध भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 74, 78, 126(2), 352 एवं 351(3) के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत कर वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है।
पुलिस ने बताया कि महिलाओं की सुरक्षा के लिए संचालित ‘ऑपरेशन प्रहार’ के अंतर्गत ऐसे मामलों में आगे भी सख्ती से कार्रवाई जारी रहेगी।
पाठकों से आग्रह है कि इस समाचार से संबंधित अपनी राय और विचार नीचे दिए गए कमेन्ट बॉक्स में अवश्य साझा करें।
नैनीताल में क्लिक करके नैनीताल जनपद में हाल के दिनों में हुई अन्य सभी महत्वपूर्ण घटनाओं से जुड़ी पूरी रिपोर्ट पढ़ी जा सकती हैं। इसी तरह पिथौरागढ़ के समाचार, अल्मोड़ा के समाचार, बागेश्वर के समाचार, चंपावत के समाचार, ऊधमसिंह नगर के समाचार, देहरादून के समाचार, उत्तरकाशी के समाचार, पौड़ी के समाचार, टिहरी जनपद के समाचार, चमोली के समाचार, रुद्रप्रयाग के समाचार, हरिद्वार के समाचार और उत्तराखंड से संबंधित अन्य समाचार भी पढ़ सकते हैं।
आज के अन्य एवं अधिक पढ़े जा रहे उत्तराखंड के नवीनतम अपडेट्स-‘नवीन समाचार’ पर पढ़ें। हमारे व्हाट्सएप चैनल से, फेसबुक ग्रुप से, गूगल न्यूज से, एक्स से, थ्रेड्स चैनल से और डेलीहंट से जुड़ें। अमेजॉन पर सर्वाधिक छूटों के साथ खरीददारी करने के लिए यहां क्लिक करें। यदि आपको लगता है कि ‘नवीन समाचार’ अच्छा कार्य कर रहा है तो हमें यहाँ क्लिक करके सहयोग करें..।
Tags (Muslism Man Arrested for Molestation) :
Muslism Man Arrested for Molestation, Uttarakhand News, Nainital News, Chorgalia News, Haldwani News, Hindi News, Crime News, Women Safety News, Police Action News, Operation Prahar, Law News, Chorgalia Police Operation Prahar, Woman Harassment Case Nainital, Stalking Case Chorgalia Latest News, Nainital Police Action Against Harassment, Women Safety Campaign Uttarakhand, Operation Prahar Latest Update, Uttarakhand Crime Investigation News, Police Action On Stalking Case, #Uttarakhand #Nainital #Chorgalia #WomenSafety #OperationPrahar #CrimeNews #PoliceAction #HindiNews #NavinSamachar

डॉ.नवीन जोशी, पिछले 20 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, ‘कुमाऊँ विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में पीएचडी की डिग्री प्राप्त पहले और वर्ष 2015 से उत्तराखंड सरकार से मान्यता प्राप्त पत्रकार हैं। 15 लाख से अधिक नए उपयोक्ताओं के द्वारा 150 मिलियन यानी 1.5 करोड़ से अधिक बार पढी गई आपकी अपनी पसंदीदा व भरोसेमंद समाचार वेबसाइट ‘नवीन समाचार’ के संपादक हैं, साथ ही राष्ट्रीय सहारा, हिन्दुस्थान समाचार आदि समाचार पत्र एवं समाचार एजेंसियों से भी जुड़े हैं। देश के पत्रकारों के सबसे बड़े संगठन ‘नेशनल यूनियन ऑफ जर्नलिस्ट्स (इंडिया) उत्तराखंड’ के उत्तराखंड प्रदेश के प्रदेश महामंत्री भी हैं और उत्तराखंड के मान्यता प्राप्त राज्य आंदोलनकारी भी हैं। डॉ. जोशी के बारे में विस्तार से पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें।
नवीन समाचार’ विश्व प्रसिद्ध पर्यटन नगरी नैनीताल से जून 2009 से इंटरननेट-वेब मीडिया पर सक्रिय, उत्तराखंड का सबसे पुराना ऑनलाइन पत्रकारिता में सक्रिय समूह है। यह उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त रहा, अलेक्सा रैंकिंग के अनुसार उत्तराखंड के समाचार पोर्टलों में अग्रणी, गूगल सर्च पर उत्तराखंड के सर्वश्रेष्ठ, भरोसेमंद समाचार पोर्टल के रूप में अग्रणी, समाचारों को नवीन दृष्टिकोण से प्रस्तुत करने वाला ऑनलाइन समाचार पोर्टल भी है।
















