गैस नहीं, सिलिंडर से निकलने लगा पानी का फव्वारा! हल्द्वानी में चौंकाने वाला मामला, जांच शुरू

इस समाचार को सुनने के लिए यहाँ क्लिक करें

(Jet of water From Gas Cylinder) हल्द्वानी में रसोई गैस सिलिंडर से जुड़ा एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। खाना बनाते समय अचानक गैस बंद होने पर जब उपभोक्ता ने सिलिंडर की जांच कराई तो उसमें से कथित तौर पर गैस के बजाय पानी का फव्वारा निकलने लगा। घटना का वीडियो सामने आने के बाद गैस एजेंसी ने सिलिंडर बदल दिया है और मामले की जांच के लिए कंपनी को पत्र भेजा है। इससे पहले भी कोरोना काल के दौरान ऐसे कई मामले सामने आ चुके हैं।

नवीन समाचार, हल्द्वानी, 29 जुलाई 2026। नैनीताल जनपद के हल्द्वानी शहर में गैस सिलिंडर से गैस के स्थान पर पानी निकलने का चौंकाने वाला मामला सामने आया है। घटना देवलचौड़ खाम स्थित मां भवानी कॉलोनी फेज-3 की है, जहां उपभोक्ता विमला देवी के घर में उपयोग के दौरान सिलिंडर अचानक बंद हो गया। जांच करने पर सिलिंडर से पानी का फव्वारा निकलने लगा। उपभोक्ता ने इसका वीडियो बनाकर गैस एजेंसी में शिकायत दर्ज कराई।

तीन दिन पहले ही लगाया था नया सिलिंडर

Jet of water From Gas Cylinder Water instead of gas in LPG cylinder? Shocking revelation by a consumer in Poinguinim , #Goa #Goanews #Water #GAS #LPG #Cylinderउपभोक्ता के अनुसार उन्होंने लगभग चार माह पहले अपना भारत गैस कनेक्शन शाहजहांपुर से हल्द्वानी स्थानांतरित कराया था। उन्हें दो सिलिंडर मिले थे, जिनमें से दूसरा सिलिंडर तीन दिन पहले ही उपयोग में लिया गया था। मंगलवार को खाना बनाते समय अचानक गैस बंद हो गयी। जब सिलिंडर की जांच की गयी तो उसमें से पानी निकलने लगा।

आप यह भी पढ़ना चाहेंगे :  ट्रक में गुप्त केबिन बनाकर 270 टिन लीसा की तस्करी, अंतरराष्ट्रीय बाघ दिवस पर चिड़ियाघर में प्रतियोगिताएं, भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट व रीप परियोजना से महिलाओं को मिली आत्मनिर्भरता

शिकायत के बाद एजेंसी ने बदला सिलिंडर

घटना की जानकारी मिलने पर रामपुर रोड स्थित गैस एजेंसी को शिकायत दी गयी। इसके बाद एजेंसी की ओर से डिलीवरी कर्मी नया सिलिंडर लेकर पहुंचा और संबंधित सिलिंडर बदल दिया गया। एजेंसी ने पूरे मामले की जांच के लिए कंपनी को भी पत्र भेजा है।

पहले भी सामने आ चुके हैं ऐसे मामले

यह पहला अवसर नहीं है जब गैस सिलिंडर में पानी मिलने की शिकायत सामने आयी हो। वर्ष 2020 के कोरोना काल में भी हल्द्वानी के नवाबी रोड, कुसुमखेड़ा, रानीबाग, दमुवाढूंगा, गौजाजाली, ऊंचापुल, पनियाली तथा रामपुर रोड क्षेत्रों से ऐसे 45 से अधिक मामले सामने आये थे।

कैसे हो सकती है ऐसी गड़बड़ी?

जानकारों के अनुसार अवैध रूप से गैस भरने के मामलों में कुछ असामाजिक तत्व खाली सिलिंडर का नोजल खोलकर उसमें पानी भर देते हैं और बाद में उसके ऊपर गैस भरने का प्रयास करते हैं। हालांकि वर्तमान मामले में पानी सिलिंडर में कैसे पहुंचा, इसकी पुष्टि जांच पूरी होने के बाद ही हो सकेगी।

खाद्य पूर्ति अधिकारी ने क्या कहा?

खाद्य पूर्ति अधिकारी मनोज बर्मन ने बताया कि गैस सिलिंडरों की समय-समय पर जांच की जाती है। शिकायत मिलने पर संबंधित उपभोक्ता का सिलिंडर बदल दिया गया है। साथ ही गैस एजेंसी की ओर से कंपनी को पत्र भेजकर पूरे मामले की जांच कराने का अनुरोध किया गया है।

पाठकों से आग्रह है कि इस समाचार से संबंधित अपनी राय और विचार नीचे दिए गए कमेन्ट बॉक्स में अवश्य साझा करें।

नैनीताल में क्लिक करके नैनीताल जनपद में हाल के दिनों में हुई अन्य सभी महत्वपूर्ण घटनाओं से जुड़ी पूरी रिपोर्ट पढ़ी जा सकती हैं। इसी तरह पिथौरागढ़ के समाचार, अल्मोड़ा के समाचार, बागेश्वर के समाचार, चंपावत के समाचार, ऊधमसिंह नगर  के समाचार, देहरादून के समाचार, उत्तरकाशी के समाचार, पौड़ी के समाचार, टिहरी जनपद के समाचार, चमोली के समाचार, रुद्रप्रयाग के समाचार, हरिद्वार के समाचार और उत्तराखंड से संबंधित अन्य समाचार भी पढ़ सकते हैं। 

आप यह भी पढ़ना चाहेंगे :  नैनीताल से सरकारी कार्यालयों के प्रस्तावित स्थानांतरण पर पुनर्विचार की मांग, नगर कांग्रेस कमेटी नैनीताल की कार्यकारिणी का विस्तार, कुमाउनी रामलीला की तालीम, परीक्षा के लिए सेक्टर मजिस्ट्रेट नियुक्त, शिवालयों में उमड़े श्रद्धालु, कैंसर जागरूकता व स्वास्थ्य शिविर

आज के अन्य एवं अधिक पढ़े जा रहे उत्तराखंड के नवीनतम अपडेट्स-‘नवीन समाचार’ पर पढ़ें। हमारे व्हाट्सएप चैनल से, फेसबुक ग्रुप से, गूगल न्यूज से, एक्स से, थ्रेड्स चैनल से और डेलीहंट से जुड़ें। अमेजॉन पर सर्वाधिक छूटों के साथ खरीददारी करने के लिए यहां क्लिक करें। यदि आपको लगता है कि ‘नवीन समाचार’ अच्छा कार्य कर रहा है तो हमें यहाँ क्लिक करके सहयोग करें..

Tags (Jet of water From Gas Cylinder) :

Jet of water From Gas Cylinder, Haldwani News, Gas Cylinder Water, LPG Cylinder, Bharat Gas, Haldwani Gas Cylinder, Uttarakhand News, Gas Cylinder Complaint, LPG Safety, Gas Cylinder Water Leak, Nainital News, Food Supply Officer, Bharat Gas Haldwani, Gas Agency News, LPG Consumer, Gas Cylinder Fraud, Uttarakhand Breaking News, Domestic LPG, Haldwani Today, Navin Samachar, #Haldwani #GasCylinder #LPG #Uttarakhand #BreakingNews #ConsumerNews #BharatGas #Nainital #NavinSamachar #HindiNews

Leave a Reply