नवीन समाचार, नैनीताल, 2 अगस्त 2026 (Pine Tree Fell on Nainital Highway)। नैनीताल (Nainital) जनपद में हल्द्वानी (Haldwani)-नैनीताल मार्ग पर बल्दियाखान (Baldiyakhan) के निकट रविवार दोपहर अचानक एक विशाल चीड़ का पेड़ सड़क पर गिरने से यातायात पूरी तरह बाधित हो गया। उस समय मार्ग से गुजर रहे कुमाऊं आयुक्त (Kumaon Commissioner) दीपक रावत (Deepak Rawat) ने घटनास्थल पर ही रुककर राहत एवं बचाव कार्य की कमान संभाली। उनके निर्देश पर पुलिस, अग्निशमन सेवा (Fire Service) और राज्य आपदा प्रतिवादन बल (SDRF) की संयुक्त टीम कुछ ही मिनटों में मौके पर पहुंची और लगभग आधे घंटे के भीतर मार्ग को एकतरफा यातायात के लिए खोल दिया गया। इस घटना में किसी प्रकार की जनहानि या अन्य क्षति नहीं हुई।
प्राप्त जानकारी के अनुसार दोपहर में रूसी बाईपास (Russian Bypass) बल्दियाखान के पास हल्द्वानी रोड पर एक विशाल चीड़ का पेड़ अचानक सड़क पर गिर गया। इससे दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई। संयोगवश उसी समय कुमाऊं आयुक्त दीपक रावत भी इसी मार्ग से गुजर रहे थे। उन्होंने तत्काल जिला आपदा प्रबंधन, पुलिस नियंत्रण कक्ष (Police Control Room) तथा प्रशासनिक अधिकारियों से दूरभाष पर संपर्क कर पेड़ हटाने और यातायात शीघ्र बहाल करने के निर्देश दिए।
धैर्य रखने की अपील, जोखिम उठाने वालों को रोका
पेड़ गिरने के बाद कई दोपहिया वाहन चालक पेड़ के किनारे और नीचे से जबरन वाहन निकालने का प्रयास करने लगे। कुमाऊं आयुक्त ने स्वयं उन्हें रोकते हुए सुरक्षा को प्राथमिकता देने की अपील की। उन्होंने यात्रियों से कहा कि ऐसे समय में धैर्य बनाए रखें और किसी भी प्रकार का जोखिम उठाकर आगे बढ़ने का प्रयास न करें, क्योंकि इससे गंभीर दुर्घटना हो सकती है। साथ ही उन्होंने मौके पर फंसे यात्रियों को आश्वस्त किया कि शीघ्र ही मार्ग से पेड़ हटाकर यातायात सामान्य कर दिया जाएगा।
112 पर सूचना मिलते ही सक्रिय हुआ नियंत्रण कक्ष
पुलिस के अनुसार दोपहर में 112 आपातकालीन सेवा (Emergency Service 112) के माध्यम से मार्ग अवरुद्ध होने की सूचना प्राप्त हुई। इसके बाद पुलिस नियंत्रण कक्ष ने तत्काल संबंधित इकाइयों को सतर्क किया। पुलिस अधीक्षक संचार (SP Communication) रेवाधर मठपाल (Revadhar Mathpal) ने स्वयं नियंत्रण कक्ष से पूरे अभियान की निगरानी करते हुए सभी विभागों के बीच समन्वय स्थापित किया और लगातार स्थिति पर नजर बनाए रखी।
सूचना मिलते ही कोतवाली तल्लीताल (Tallital Police) की टीम, मल्लीताल अग्निशमन सेवा (Mallital Fire Service), राज्य आपदा प्रतिवादन बल (SDRF) तथा फाइटर मल्लीताल (Fighter Mallital) की टीम घटनास्थल के लिए रवाना हुई। साथ ही आपदा नियंत्रण कक्ष (Disaster Control Room) को भी आवश्यक समन्वय के लिए सूचित किया गया।
15 मिनट में पहुंचीं टीमें, आधे घंटे में शुरू हुआ यातायात
पुलिस के अनुसार संयुक्त दल मात्र 15 मिनट के भीतर घटनास्थल पर पहुंच गया और पेड़ हटाने का कार्य युद्धस्तर पर प्रारंभ किया। त्वरित कार्रवाई के परिणामस्वरूप लगभग आधे घंटे में मार्ग को एकतरफा यातायात के लिए खोल दिया गया। इसके बाद कोतवाली तल्लीताल की मोबाइल टीम ने नियंत्रण कक्ष को मार्ग सुचारु होने की सूचना दी, जिससे यात्रियों और स्थानीय लोगों को राहत मिली।
घटना के बाद कुमाऊं आयुक्त दीपक रावत ने पुलिस नियंत्रण कक्ष, कोतवाली तल्लीताल, अग्निशमन सेवा और राज्य आपदा प्रतिवादन बल की त्वरित प्रतिक्रिया, बेहतर समन्वय और प्रभावी कार्यप्रणाली की सराहना की। नैनीताल पुलिस ने भी कहा है कि किसी भी आपदा अथवा आपात स्थिति में नागरिकों की सुरक्षा और सहायता के लिए पुलिस एवं अन्य एजेंसियां 24 घंटे तत्पर हैं।
पाठकों से आग्रह है कि इस समाचार से संबंधित अपनी राय और विचार नीचे दिए गए कमेन्ट बॉक्स में अवश्य साझा करें।
नैनीताल में क्लिक करके नैनीताल जनपद में हाल के दिनों में हुई अन्य सभी महत्वपूर्ण घटनाओं से जुड़ी पूरी रिपोर्ट पढ़ी जा सकती हैं। इसी तरह पिथौरागढ़ के समाचार, अल्मोड़ा के समाचार, बागेश्वर के समाचार, चंपावत के समाचार, ऊधमसिंह नगर के समाचार, देहरादून के समाचार, उत्तरकाशी के समाचार, पौड़ी के समाचार, टिहरी जनपद के समाचार, चमोली के समाचार, रुद्रप्रयाग के समाचार, हरिद्वार के समाचार और उत्तराखंड से संबंधित अन्य समाचार भी पढ़ सकते हैं।
आज के अन्य एवं अधिक पढ़े जा रहे उत्तराखंड के नवीनतम अपडेट्स-‘नवीन समाचार’ पर पढ़ें। हमारे व्हाट्सएप चैनल से, फेसबुक ग्रुप से, गूगल न्यूज से, एक्स से, थ्रेड्स चैनल से और डेलीहंट से जुड़ें। अमेजॉन पर सर्वाधिक छूटों के साथ खरीददारी करने के लिए यहां क्लिक करें। यदि आपको लगता है कि ‘नवीन समाचार’ अच्छा कार्य कर रहा है तो हमें यहाँ क्लिक करके सहयोग करें..।
Tags (Pine Tree Fell on Nainital Highway) :
<
p style=”text-align: justify;”> Pine Tree Fell on Nainital Highway, Nainital News, Haldwani Nainital Road, Baldiyakhan, Deepak Rawat, Kumaon Commissioner, Nainital Police, SDRF Uttarakhand, Fire Service, Disaster Management, Road Block, Uttarakhand News, Traffic Update, Breaking News, Navin Samachar, #Nainital #Haldwani #Uttarakhand #SDRF #Police #DisasterManagement,

डॉ.नवीन जोशी, पिछले 20 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, ‘कुमाऊँ विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में पीएचडी की डिग्री प्राप्त पहले और वर्ष 2015 से उत्तराखंड सरकार से मान्यता प्राप्त पत्रकार हैं। 15 लाख से अधिक नए उपयोक्ताओं के द्वारा 150 मिलियन यानी 1.5 करोड़ से अधिक बार पढी गई आपकी अपनी पसंदीदा व भरोसेमंद समाचार वेबसाइट ‘नवीन समाचार’ के संपादक हैं, साथ ही राष्ट्रीय सहारा, हिन्दुस्थान समाचार आदि समाचार पत्र एवं समाचार एजेंसियों से भी जुड़े हैं। देश के पत्रकारों के सबसे बड़े संगठन ‘नेशनल यूनियन ऑफ जर्नलिस्ट्स (इंडिया) उत्तराखंड’ के उत्तराखंड प्रदेश के प्रदेश महामंत्री भी हैं और उत्तराखंड के मान्यता प्राप्त राज्य आंदोलनकारी भी हैं। डॉ. जोशी के बारे में विस्तार से पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें।
नवीन समाचार’ विश्व प्रसिद्ध पर्यटन नगरी नैनीताल से जून 2009 से इंटरननेट-वेब मीडिया पर सक्रिय, उत्तराखंड का सबसे पुराना ऑनलाइन पत्रकारिता में सक्रिय समूह है। यह उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त रहा, अलेक्सा रैंकिंग के अनुसार उत्तराखंड के समाचार पोर्टलों में अग्रणी, गूगल सर्च पर उत्तराखंड के सर्वश्रेष्ठ, भरोसेमंद समाचार पोर्टल के रूप में अग्रणी, समाचारों को नवीन दृष्टिकोण से प्रस्तुत करने वाला ऑनलाइन समाचार पोर्टल भी है।