ज्योलीकोट में पीलिया और डायरिया के मरीज बढ़े, छह अस्पताल में भर्ती; दूषित पानी की आशंका से आपूर्ति रोकी
नवीन समाचार, नैनीताल, 26 अगस्त 2026 (Nainital Latest News 26 August 2026)। उत्तराखंड (Uttarakhand) के नैनीताल जनपद (Nainital District) के भीमताल विकासखंड (Bhimtal Development Block) के ज्योलीकोट (Jollycoat) और आसपास के क्षेत्रों में पीलिया (Jaundice), डायरिया (Diarrhea) तथा लीवर संबंधी बीमारियों के मामले बढ़ने से चिंता बढ़ गई है। बीते तीन दिनों में आठ मरीजों को हल्द्वानी (Haldwani) के विभिन्न चिकित्सालयों में उपचार के लिए भर्ती कराया गया, जिनमें से एक महिला और एक बालिका बुधवार को घर लौट आईं, जबकि छह मरीज अभी भर्ती हैं।
प्रभावित क्षेत्रों में बड़ी संख्या में लोग घर पर ही उपचार ले रहे हैं और जलजनित बीमारी के मामले सामने आने के बाद बुधवार को दुर्गापुर (Durgapur) स्थित जलस्रोत से पेयजल आपूर्ति रोक दी गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार भर्ती मरीजों में दो बालिकाएं, एक महिला और चार किशोर शामिल हैं। बीते दिन लगाए गए स्वास्थ्य शिविर में हुई जांचों की रिपोर्ट बुधवार को आने के बाद मरीजों की संख्या और बढ़ने की आशंका जताई जा रही है।
दुर्गापुर स्थित जलस्रोत क्षेत्र की पेयजल आपूर्ति का प्रमुख स्रोत है। इसके समानांतर कृष्णापुर (Krishnapur) सीवर ट्रीटमेंट प्लांट (Sewer Treatment Plant) की लाइन गुजरती है। स्थानीय लोगों के अनुसार पिछले तीन-चार वर्षों से बरसात के मौसम में सीवर लाइन में पानी का दबाव बढ़ने के कारण रिसाव होता है, जिससे पेयजल प्रदूषित होकर घरों तक पहुंचता है। लोग लंबे समय से इस समस्या के स्थायी समाधान की मांग करते आ रहे हैं, लेकिन समस्या बनी हुई है। इस संबंध में जल संस्थान (Jal Sansthan) के सहायक अभियंता मोहन सिंह रावत (Mohan Singh Rawat) से जानकारी लेने के लिए कई बार फोन किया गया, लेकिन उन्होंने फोन नहीं उठाया।
कांग्रेस ने फीकी चाय पिलाकर महंगाई का विरोध किया
नैनीताल (Nainital)। चीनी के बढ़ते दाम और महंगाई के विरोध में यूथ कांग्रेस (Youth Congress) की नैनीताल नगर इकाई ने अध्यक्ष बंटू आर्य (Bantu Arya) के नेतृत्व में आम लोगों, राहगीरों और कांग्रेस कार्यकर्ताओं को बिना चीनी की चाय पिलाकर केंद्र सरकार के खिलाफ विरोध दर्ज कराया। बंटू आर्य ने कहा कि चीनी के बढ़ते दामों ने चाय, मिठाई और प्रसाद का स्वाद फीका करने के साथ आम लोगों की रसोई का बजट भी बिगाड़ दिया है। उन्होंने कहा कि खाद्य तेल, चावल, दाल और गुड़ जैसी रोजमर्रा की वस्तुओं की बढ़ती कीमतों से गरीब और मध्यमवर्गीय परिवार प्रभावित हो रहे हैं।
कार्यक्रम में पूर्व पालिकाध्यक्ष संजय कुमार ‘संजू’ (Sanjay Kumar ‘Sanju’), जिला उपाध्यक्ष दिनेश कर्नाटक (Dinesh Karnatak), मनमोहन कनवाल (Manmohan Kanwal), व्यापार मंडल महासचिव त्रिभुवन फर्त्याल (Tribhuvan Fartyal), जिला सचिव कैलाश अधिकारी (Kailash Adhikari), लता तरुण (Lata Tarun), नगर महामंत्री भय्यू सती (Bhayyu Sati), पूर्व सभासद दीपक कुमार ‘भोलू’ (Deepak Kumar ‘Bholu’), योगेश साह (Yogesh Sah), नफीस अहमद (Nafees Ahmad), आयुष आर्या (Ayush Arya), अभिषेक मौर्या (Abhishek Maurya) और शुभम कुमार (Shubham Kumar) सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
नैनीताल में जुलूस-ए-मोहम्मदी निकाला गया
नैनीताल (Nainital)। ईद-ए-मिलादुन्नबी कमेटी (Eid-e-Milad-un-Nabi Committee) की ओर से रबीउल अव्वल (Rabi-ul-Awwal) में पैगंबर हजरत मोहम्मद मुस्तफा सल्लल्लाहु अलैहि वसल्लम की 1501वीं यौमे पैदाइश (Birth Anniversary) के अवसर पर बुधवार को नैनीताल में जुलूस-ए-मोहम्मदी (Juloos-e-Mohammadi) निकाला गया। शहर में जगह-जगह अकीदतमंदों ने जुलूस का स्वागत किया और माहौल नात-ए-पाक (Naat-e-Pak) तथा धार्मिक नारों से गूंज उठा।
कार्यक्रम की शुरुआत सुबह रजा क्लब (Raza Club) में नात पढ़ने से हुई। इसके बाद नमाज-ए-जुहर के बाद रजा क्लब से जुलूस रवाना हुआ। जुलूस में नैनीताल के नातख्वां शाहिद अली वारसी (Shahid Ali Warsi), मोईन बख्श (Moin Bakhsh), मोहम्मद ताहिर (Mohammad Tahir) और इकबाल हुसैन (Iqbal Hussain) ने नात-ए-पाक पेश की। जुलूस बड़ा बाजार, गोलघर, पुराना घोड़ा स्टैंड, गाड़ी पड़ाव, खड़ी बाजार और बीच का बाजार होते हुए वापस रजा क्लब पहुंचकर संपन्न हुआ।
इसके बाद रजा क्लब में महफिल (Religious Gathering) आयोजित हुई। हल्द्वानी से पहुंचे खालिद हसन (Khalid Hasan) ने संचालन किया, जबकि गोसिया मस्जिद हल्द्वानी (Gausia Mosque Haldwani) के इमाम एवं उलेमा हाफिज मुफ्ती शेर खान (Hafiz Mufti Sher Khan) ने पैगंबर हजरत मोहम्मद मुस्तफा सल्लल्लाहु अलैहि वसल्लम की यौमे पैदाइश के महत्व की जानकारी दी। कार्यक्रम के अंत में सलातो-सलाम (Salat-o-Salam) पेश किया गया। इसके बाद फातेहा (Fateha) पढ़कर शहर और देश में अमन-शांति की दुआ की गई।
कमेटी की ओर से यौमे पैदाइश की खुशी में रजा क्लब में लंगर-ए-आम (Community Feast) का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लिया। लोगों ने अपने घरों और मस्जिदों को भी रोशनी से सजाया।
इस अवसर पर कमेटी अध्यक्ष समीर अली (Sameer Ali), उपाध्यक्ष कासिम (Qasim), महासचिव नाजिम बख्श (Nazim Bakhsh), सचिव राशिद अहमद (Rashid Ahmad), कोषाध्यक्ष मोहम्मद साबिर (Mohammad Sabir), समीर अहमद (Sameer Ahmad), मन्नू अतीक हुसैन (Mannu Atiq Hussain), मोहम्मद नसीम (Mohammad Naseem), अब्दुल अजीज (Abdul Aziz), शाहिद वारसी (Shahid Warsi), अजीज उल हसन (Aziz-ul-Hasan), इरफान (Irfan), रईस वारसी (Rais Warsi), अब्दुल वासित (Abdul Wasit), आरिफ हुसैन (Arif Hussain), नवाब सलमान हुसैन (Nawab Salman Hussain), अमीर हुसैन (Amir Hussain), इलियास अहमद (Ilyas Ahmad), सऊद बख्श (Saud Bakhsh), अनस (Anas), नवाब हुसैन (Nawab Hussain), शादाब हुसैन (Shadab Hussain), नाजिम अहमद (Nazim Ahmad), आफताब अहमद (Aftab Ahmad), मोईन अहमद गुड्डा (Moin Ahmad Gudda) और हारुन पम्मी (Harun Pammi) आदि मौजूद रहे।
राय बहादुर मुंशी हरिप्रसाद टम्टा की 139वीं जयंती पर सामाजिक सरोकारों का संकल्प
नैनीताल (Nainital)। शिल्पकार सभा नैनीताल (Shilpkar Sabha Nainital) के तत्वावधान में आमसभा के साथ सामाजिक क्रांति के अग्रदूत एवं समाज सुधारक राय बहादुर मुंशी हरिप्रसाद टम्टा (Rai Bahadur Munshi Hariprasad Tamta) की 139वीं जयंती मनाई गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता सभा अध्यक्ष डॉ. रमेश चंद्रा (Dr. Ramesh Chandra) ने की, जबकि संचालन महामंत्री राजेश लाल (Rajesh Lal) ने किया।
आमसभा में कोषाध्यक्ष कैलाश आगरकोटी (Kailash Agarkoti) ने आय-व्यय का विवरण प्रस्तुत किया, जिसे सदस्यों ने ध्वनिमत से पारित किया। सभा की सदस्यता बढ़ाने के लिए अभियान चलाने का निर्णय भी लिया गया। जयंती के अवसर पर शिल्पकार सभा के सामाजिक कार्यों पर आधारित फोल्डर का विमोचन किया गया। सदस्यों ने मुंशी हरिप्रसाद टम्टा के सामाजिक योगदान को स्मरण करते हुए उनके विचारों और अधूरे सामाजिक मिशन को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया।
सभा अध्यक्ष डॉ. रमेश चंद्रा ने कहा कि मुंशी हरिप्रसाद टम्टा ने सामाजिक उत्थान, शिक्षा, आर्थिक सशक्तीकरण और समाज में वैज्ञानिक सोच विकसित करने के लिए महत्वपूर्ण कार्य किया। महामंत्री राजेश लाल ने कहा कि वर्तमान सामाजिक और राजनीतिक प्रतिनिधियों को मुंशी हरिप्रसाद टम्टा और खुशी राम (Khushi Ram) के सामाजिक संघर्ष तथा समर्पण से प्रेरणा लेकर शिक्षा, सामाजिक चेतना और आर्थिक सशक्तीकरण के लिए कार्य करना चाहिए।
कार्यक्रम में केएल आर्य (K.L. Arya), ऊषा कन्नौजिया (Usha Kannojiya), कैलाश आगरकोटी (Kailash Agarkoti), पीआर आर्य (P.R. Arya), संजय कुमार (Sanjay Kumar), तारा आर्य (Tara Arya), मनीषा (Manisha), सरिता आगरकोटी (Sarita Agarkoti), नीतू आर्य (Neetu Arya) सहित सभा के पदाधिकारी, कार्यकारिणी सदस्य और अन्य सदस्य मौजूद रहे। सभा ने मुंशी हरिप्रसाद टम्टा को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उनके सामाजिक न्याय, शिक्षा, समानता और समाजोत्थान के विचारों को आगे बढ़ाने का संकल्प दोहराया।
सीएमओ डॉ. पंत ने स्वास्थ्य संस्थानों को सतर्क रहने के निर्देश दिए
नैनीताल (Nainital)। मौसम में बदलाव के मद्देनजर मौसमी इन्फ्लूएंजा (Seasonal Influenza) और श्वसन तंत्र संबंधी रोगों की संभावित वृद्धि को देखते हुए नैनीताल की मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. रश्मि पंत (Dr. Rashmi Pant) ने जिले के सभी स्वास्थ्य संस्थानों को सतर्क रहने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने आवश्यक दवाओं, ऑक्सीजन, चिकित्सा सामग्री और उपचार व्यवस्थाओं को दुरुस्त रखने को कहा है।
सीएमओ ने आमजन से अपील की कि बुखार, खांसी, गले में खराश, नाक बहना, बदन दर्द अथवा सांस लेने में तकलीफ जैसे लक्षणों को नजरअंदाज न करें। उन्होंने पर्याप्त आराम करने, तरल पदार्थों का सेवन करने तथा बिना चिकित्सकीय सलाह के प्रतिजैविक दवाओं (Antibiotics) का उपयोग न करने की सलाह दी।
उन्होंने कहा कि गंभीर लक्षण दिखाई देने पर तत्काल नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र में चिकित्सकीय परामर्श लें। मौसमी बुखार से घबराने की आवश्यकता नहीं है, लेकिन लापरवाही भी नहीं करनी चाहिए। समय पर पहचान, उचित उपचार और सावधानी ही सबसे प्रभावी सुरक्षा है। पाठकों से आग्रह है कि इस समाचार से संबंधित अपनी राय और विचार नीचे दिए गए कमेन्ट बॉक्स में अवश्य साझा करें।
नैनीताल में क्लिक करके नैनीताल जनपद में हाल के दिनों में हुई अन्य सभी महत्वपूर्ण घटनाओं से जुड़ी पूरी रिपोर्ट पढ़ी जा सकती हैं। इसी तरह पिथौरागढ़ के समाचार, अल्मोड़ा के समाचार, बागेश्वर के समाचार, चंपावत के समाचार, ऊधमसिंह नगर के समाचार, देहरादून के समाचार, उत्तरकाशी के समाचार, पौड़ी के समाचार, टिहरी जनपद के समाचार, चमोली के समाचार, रुद्रप्रयाग के समाचार, हरिद्वार के समाचार और उत्तराखंड से संबंधित अन्य समाचार भी पढ़ सकते हैं।
आज के अन्य एवं अधिक पढ़े जा रहे उत्तराखंड के नवीनतम अपडेट्स-‘नवीन समाचार’ पर पढ़ें। हमारे व्हाट्सएप चैनल से, फेसबुक ग्रुप से, गूगल न्यूज से, एक्स से, थ्रेड्स चैनल से और डेलीहंट से जुड़ें। अमेजॉन पर सर्वाधिक छूटों के साथ खरीददारी करने के लिए यहां क्लिक करें। यदि आपको लगता है कि ‘नवीन समाचार’ अच्छा कार्य कर रहा है तो हमें यहाँ क्लिक करके सहयोग करें..।
Tags (Nainital Latest News 26 August 2026) :
Nainital Latest News 26 August 2026, Nainital Jyolikot jaundice cases, Jollycoat diarrhea outbreak, Nainital water contamination, Durgapur water supply Nainital, Nainital jaundice diarrhea patients, Haldwani hospitals jaundice patients, Nainital seasonal diseases, Nainital health department alert, Nainital Eid Milad-un-Nabi procession, Nainital Juloos-e-Mohammadi, Munshi Hariprasad Tamta Jayanti, Shilpkar Sabha Nainital, Nainital CMO health advisory, Nainital seasonal influenza alert, Nainital latest news 2026, #Nainital #Jollycoat #Jaundice #Diarrhea #WaterContamination #Haldwani #NainitalNews #EidMiladUnNabi #JuloosEMohammadi #HariprasadTamta #ShilpkarSabha #NainitalHealth #SeasonalInfluenza #UttarakhandNews #NavinSamachar

डॉ.नवीन जोशी, पिछले 20 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, ‘कुमाऊँ विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में पीएचडी की डिग्री प्राप्त पहले और वर्ष 2015 से उत्तराखंड सरकार से मान्यता प्राप्त पत्रकार हैं। 15 लाख से अधिक नए उपयोक्ताओं के द्वारा 150 मिलियन यानी 1.5 करोड़ से अधिक बार पढी गई आपकी अपनी पसंदीदा व भरोसेमंद समाचार वेबसाइट ‘नवीन समाचार’ के संपादक हैं, साथ ही राष्ट्रीय सहारा, हिन्दुस्थान समाचार आदि समाचार पत्र एवं समाचार एजेंसियों से भी जुड़े हैं। देश के पत्रकारों के सबसे बड़े संगठन ‘नेशनल यूनियन ऑफ जर्नलिस्ट्स (इंडिया) उत्तराखंड’ के उत्तराखंड प्रदेश के प्रदेश महामंत्री भी हैं और उत्तराखंड के मान्यता प्राप्त राज्य आंदोलनकारी भी हैं। डॉ. जोशी के बारे में विस्तार से पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें।
नवीन समाचार’ विश्व प्रसिद्ध पर्यटन नगरी नैनीताल से जून 2009 से इंटरननेट-वेब मीडिया पर सक्रिय, उत्तराखंड का सबसे पुराना ऑनलाइन पत्रकारिता में सक्रिय समूह है। यह उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त रहा, अलेक्सा रैंकिंग के अनुसार उत्तराखंड के समाचार पोर्टलों में अग्रणी, गूगल सर्च पर उत्तराखंड के सर्वश्रेष्ठ, भरोसेमंद समाचार पोर्टल के रूप में अग्रणी, समाचारों को नवीन दृष्टिकोण से प्रस्तुत करने वाला ऑनलाइन समाचार पोर्टल भी है।
























3 जून 2009 से संचालित उत्तराखंड का सबसे पुराना डिजिटल प्लेटफॉर्म ‘नवीन समाचार’ अपने आरंभ से ही उत्तराखंड और देश-दुनिया की सटीक, निष्पक्ष और जनहित से जुड़ी खबरें आप तक पहुँचाने का प्रयास करता आ रहा है। हिंदी में विशिष्ट लेखन शैली हमारी पहचान है। हमारा उद्देश्य केवल समाचार देना नहीं, बल्कि समाज की वास्तविक आवाज को मजबूती से सामने लाना, स्थानीय मुद्दों को प्रमुखता देना और हिंदी पत्रकारिता को जीवित रखना है। हमारे प्रत्येक समाचार एक लाख से अधिक लोगों तक और हर दिन लगभग 10 लाख बार पहुंचते हैं।