नैनीताल में बारिश, भूस्खलन, सड़कें बंद, लेकिन खुला समर्थ पोर्टल, नंदा देवी महोत्सव को भव्य बनाने पर मंथन, गिर्दा-वीरेनदा को श्रद्धांजलि, नवाचार और स्वरोजगार के लिए प्रेरणा, मजबूत उत्तराखंड बनाने का आह्वान व अराजक तत्वों की गतिविधियां,

इस समाचार को सुनने के लिए यहाँ क्लिक करें

यहाँ क्लिक कर सीधे संबंधित को पढ़ें

बारिश से नैनीताल में जनजीवन प्रभावित, आठ मोटर मार्ग बंद, सैलानियों से भी गुलजार रहा नगर

नवीन समाचार, नैनीताल, 30 अगस्त 2026 (Nainital Latest News 30 August 2026)। उत्तराखंड के नैनीताल जनपद में शनिवार के बाद रविवार को भी हुई बारिश से जनजीवन प्रभावित रहा और मलबा आने से आठ मोटर मार्ग यातायात के लिए बंद हो गये। नैनीताल-हल्द्वानी राजमार्ग (Nainital-Haldwani Highway) पर भी भारी चट्टान खिसकने से यातायात प्रभावित हुआ, जबकि रक्षाबंधन और सप्ताहांत के कारण बड़ी संख्या में सैलानियों के पहुंचने से सरोवरनगरी में चहल-पहल बनी रही। https://youtu.be/lj9nfohj7Ts

नैनीताल जनपद से प्राप्त जानकारी के अनुसार रविवार को जनपद में औसतन 12.66 मिलीमीटर वर्षा दर्ज की गयी, जबकि नैनीताल मुख्यालय में 13 मिलीमीटर और हल्द्वानी (Haldwani) में सर्वाधिक 50 मिलीमीटर बारिश हुई। लगातार वर्षा के कारण स्थानीय लोगों के साथ पर्यटकों को भी परेशानी का सामना करना पड़ा।

मलबा आने से सात मार्ग बंद, राजमार्ग पर गिरी भारी चट्टान

Nainital Latest News 30 August 2026बारिश के कारण फतेहपुर-भाखड़ा, रातीघाट-बुधलाकोट, छीड़ाखान-अधौड़ा, स्यूड़ा-ककोड़, पतलोट-पश्यागांव, खनस्यूं-टांडा और बरेली-अल्मोड़ा मोटर मार्ग यातायात के लिए बंद हो गये। नैनीताल-हल्द्वानी राजमार्ग पर दोगांव के निकट भेड़िया पखांड़ क्षेत्र में रविवार सुबह लगभग सात बजे भारी चट्टान सड़क पर आ गिरी, जिससे मार्ग पर काफी देर तक यातायात प्रभावित रहा। बाद में मार्ग को आवागमन के लिए खोल दिया गया।

मौसम विज्ञान केंद्र (Meteorological Centre) के अनुसार नैनीताल में अधिकतम तापमान 25 और न्यूनतम 21 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। सप्ताहांत के कारण नगर में सुबह से ही सामान्य दिनों की अपेक्षा अधिक पर्यटक पहुंचे, लेकिन लगातार बारिश से उनकी गतिविधियां भी प्रभावित रहीं।

रक्षाबंधन और सप्ताहांत के दौरान बड़ी संख्या में सैलानियों ने नैनीताल पहुंचकर नगर के प्राकृतिक सौंदर्य का आनंद लिया। पर्यटकों की अधिक संख्या के कारण नैनीताल-हल्द्वानी राजमार्ग पर दोगांव के साथ भुजियाघाट से काठगोदाम के बीच लगभग पांच किलोमीटर क्षेत्र में लंबा जाम लगा रहा। बारिश और यातायात दबाव के बीच सड़क व्यवस्था तथा बंद मार्गों को सुचारु करना प्रशासन के लिए महत्वपूर्ण बना हुआ है।

कुमाऊं विश्वविद्यालय में रिक्त सीटों पर फिर शुरू होगी प्रवेश प्रक्रिया

नैनीताल स्थित कुमाऊं विश्वविद्यालय (Kumaun University) ने स्नातकोत्तर पाठ्यक्रमों में प्रवेश से वंचित विद्यार्थियों को एक और अवसर दिया है। शैक्षणिक सत्र 2026-27 में रिक्त सीटों पर प्रवेश के लिए समर्थ पोर्टल (Samarth Portal) पर पंजीकरण एवं प्रवेश प्रक्रिया की समय-सीमा बढ़ा दी गयी है। नए पंजीकरण चार सितंबर तक और प्रवेश प्रक्रिया पांच सितंबर तक पूरी की जा सकेगी।

कुमाऊं विश्वविद्यालय की ओर से कुलपति की स्वीकृति के क्रम में जारी सूचना के अनुसार स्नातकोत्तर पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए नए पंजीकरण चार सितंबर 2026 तक किये जा सकेंगे। पंजीकरण के बाद आवश्यक संशोधन और प्रवेश प्रक्रिया पांच सितंबर तक पूरी की जानी है।

महाविद्यालयों को 10 सितंबर तक समीक्षा का समय

विश्वविद्यालय ने महाविद्यालय स्तर पर समीक्षा और प्रवेश प्रक्रिया से संबंधित कार्य पूरा करने के लिए 10 सितंबर 2026 तक का समय निर्धारित किया है। संबंधित अभ्यर्थियों, परिसरों, संबद्ध महाविद्यालयों और संस्थानों से निर्धारित समय-सीमा के भीतर प्रक्रिया पूरी करने को कहा गया है।

विश्वविद्यालय की सूचना में स्नातकोत्तर पाठ्यक्रमों में नए पंजीकरण के लिए समर्थ पोर्टल का लिंक भी उपलब्ध कराया गया है। इससे प्रवेश से वंचित विद्यार्थियों को रिक्त सीटों पर प्रवेश का अवसर मिल सकेगा।

नागरिकों की बैठक में नंदा देवी महोत्सव को भव्य बनाने का निर्णय

c4ca4238a0b923820dcc509a6f75849b 124015560नैनीताल नगर में श्री राम सेवक सभा (Shri Ram Sevak Sabha) के तत्वावधान में आयोजित होने वाले श्री नंदा देवी महोत्सव (Shri Nanda Devi Mahotsav) 2026 को भव्य रूप से आयोजित करने का निर्णय लिया गया है। रविवार को सभा के पदाधिकारियों और नगर के नागरिकों की बैठक में महोत्सव के दौरान नगर में विशेष साफ-सफाई व्यवस्था रखने तथा पर्यावरण संरक्षण का संदेश देने पर भी चर्चा हुई।

आप यह भी पढ़ना चाहेंगे :  महिला मंत्री के क्षेत्र में महिला शौचालय नहीं : बाजार में अचानक मासिक धर्म होने पर युवती हुई परेशान, प्रशासनिक सुविधाओं पर उठे प्रश्न

बैठक में बताया गया कि श्री नंदा देवी महोत्सव 16 से 23 सितंबर तक आयोजित होगा। बैठक की अध्यक्षता मनोज साह (Manoj Sah) ने की, जबकि संचालन प्रो. ललित तिवारी (Prof. Lalit Tiwari) ने किया। महासचिव जगदीश बवाड़ी (Jagdish Bawadi) ने महोत्सव के कार्यक्रमों की जानकारी दी।

दीपदान के लिए घरों से दीपक लाने का अनुरोध

बैठक में पर्यावरण संरक्षण का संदेश देने के साथ दीपदान के लिए नागरिकों से अपने घरों से दीपक लाने का अनुरोध किया गया। उपस्थित नागरिकों ने महोत्सव के आयोजन में पूर्ण सहयोग देने की बात कही।

बैठक में पूर्व अध्यक्ष गिरीश जोशी (Girish Joshi), मुकेश जोशी (Mukesh Joshi), नगर पालिका अध्यक्ष डॉ. सरस्वती खेतवाल (Dr. Saraswati Khetwal), सभासद विवेक वर्मा (Vivek Verma), राकेश कुमार (Rakesh Kumar), भागवत रावत (Bhagwat Rawat), रमेश प्रसाद (Ramesh Prasad), पूर्व सभासद दीपक कुमार भोलू (Deepak Kumar Bholu), खुशहाल कार्की (Khushhal Karki), केदार राठौर (Kedar Rathore), पूरण पांडे (Puran Pandey), सावित्री सनवाल (Savitri Sanwal), हेमलता पांडे (Hemlata Pandey), डॉ. मनोज बिष्ट (Dr. Manoj Bisht), जीत सिंह आनंद (Jeet Singh Anand), राहुल (Rahul), डॉ. भुवन आर्य (Dr. Bhuvan Arya), प्रदीप जेठी (Pradeep Jethi), अमरप्रीत सिंह (Amarpreet Singh) और यशपाल रावत (Yashpal Rawat) सहित अन्य लोगों ने विचार रखे।

बैठक में अशोक साह (Ashok Sah), विमल चौधरी (Vimal Chaudhary), मोहित साह (Mohit Sah), हरीश राणा (Harish Rana), दिनेश भट्ट (Dinesh Bhatt), राजेंद्र साह (Rajendra Sah), देवेंद्र साह (Devendra Sah), मृणाल नेगी (Mrinal Negi), ललित साह (Lalit Sah), विक्रम रावत (Vikram Rawat), हिमानी (Himani), वैभव (Vaibhav), भुवन बिष्ट (Bhuvan Bisht), रंजीत (Ranjit), संजय गुप्ता (Sanjay Gupta), मनीष साह (Manish Sah), भगवान कुंवर (Bhagwan Kunwar), पंकज साह (Pankaj Sah) और मिथिलेश पांडे (Mithilesh Pandey) सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

गिर्दा-वीरेनदा के गीतों से गूंजा सभागार, कवि सम्मेलन में दी रचनात्मक भावांजलि

नैनीताल में युगमंच (Yugmanch) की रंगयात्रा के 50 वर्ष पूरे होने के अवसर पर रविवार को सीआरएसटी इंटर कॉलेज (CRST Inter College) के नवीन सभागार में गिर्दा-वीरेनदा स्मृति समारोह के तहत कवि सम्मेलन आयोजित किया गया। गिर्दा और वीरेनदा के प्रसिद्ध गीतों एवं कविताओं की प्रस्तुतियों से सभागार गूंज उठा और रचनाकारों ने दोनों को रचनात्मक भावांजलि दी।

युगमंच, नैनीताल समाचार (Nainital Samachar) और जन संस्कृति मंच (Jan Sanskriti Manch) के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ संगीत यात्रा संगीत अकादमी और भारतीय शहीद सैनिक विद्यालय (Bhartiya Shaheed Sainik Vidyalaya) के विद्यार्थियों ने कविताओं को संगीतबद्ध कर प्रस्तुत करने के साथ किया।

रचनाकारों ने काव्य पाठ से दी भावांजलि

प्रदीप पांडे (Pradeep Pandey) ने गिर्दा और वीरेनदा के व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर वार्ता प्रस्तुत की, जबकि डीके शर्मा (DK Sharma) ने कविताओं का वाचन किया। सिद्धेश्वर सिंह (Siddheshwar Singh), मोहन रावत (Mohan Rawat), हेमंत बिष्ट (Hemant Bisht), स्वाति मेलकानी (Swati Melkani), डॉ. अशोक कुमार जोशी (Dr. Ashok Kumar Joshi), डॉ. महेश बवाड़ी (Dr. Mahesh Bawadi) और उत्पल पांडे (Utpal Pandey) सहित अन्य रचनाकारों ने काव्य पाठ किया।

कार्यक्रम में ‘जैता एक दिन तो आलो, उ दिन यो दूनी में’, ‘कैसा हो स्कूल हमारा’, ‘उत्तराखंड मेरी मातृ भूमि’ और ‘सावनी सांझ आकाश धुला है रे’ जैसे गीतों की प्रस्तुतियां हुईं। वरिष्ठ समाजसेवी आलोक शाह (Alok Shah), गीता शाह (Geeta Shah), नारायण सिंह जंतवाल (Narayan Singh Jantwal), राजीव लोचन शाह (Rajeev Lochan Shah), डॉ. अनिल बिष्ट (Dr. Anil Bisht), शिक्षाविद बिशन सिंह मेहता (Bishan Singh Mehta), डॉ. रवि जोशी (Dr. Ravi Joshi) और नवेंदु मठपाल (Navendu Mathpal) सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

आयोजन को सफल बनाने में जहूर आलम (Zahoor Alam), राजीव लोचन शाह, दिनेश उपाध्याय (Dinesh Upadhyay), डीके शर्मा, विनोद पांडे (Vinod Pandey), राजा शाह (Raja Shah), नवीन बेगाना (Navin Begana), भास्कर बिष्ट (Bhaskar Bisht), मनोज कुमार (Manoj Kumar), नेहा (Neha), रफत आलम (Rafat Alam) और हिमांशु पांडे (Himanshu Pandey) सहित अन्य लोगों ने सहयोग किया। संचालन त्रिभुवन फरत्याल (Tribhuvan Fartiyal) ने किया।

समापन अवसर पर कवि-गीतकार शैलेंद्र (Shailendra) को उनकी 103वीं जयंती पर याद किया गया और उनके प्रसिद्ध गीत ‘तू जिंदा है तो जिंदगी की जीत पर यकीन कर’ का सामूहिक वाचन किया गया।

विद्यार्थियों को नवाचार और स्वरोजगार के लिए प्रेरित किया

Nainital Latest News 30 August 2026नैनीताल में कुमाऊं विश्वविद्यालय के नवाचार एवं उद्यम संवर्धन प्रकोष्ठ (Innovation and Entrepreneurship Development Cell) की ओर से सीआरएसटी इंटर कॉलेज में पहुंच कार्यक्रम के तहत कार्यशाला आयोजित की गयी। कार्यशाला में विद्यार्थियों को केवल नौकरी तलाशने के बजाय रोजगार देने वाला बनने, नवाचार, बौद्धिक संपदा, कृत्रिम बुद्धिमत्ता और उत्पादों में मूल्यवर्धन के माध्यम से स्वरोजगार की संभावनाओं की जानकारी दी गयी।

प्रकोष्ठ के निदेशक प्रो. आशीष तिवारी (Prof. Ashish Tiwari) ने कहा कि वर्तमान समय में युवाओं को नौकरी तलाशने के साथ रोजगार देने वाला बनने की दिशा में भी सोचना चाहिए। उन्होंने बताया कि कुमाऊं विश्वविद्यालय का नवाचार एवं उद्यम संवर्धन प्रकोष्ठ नवाचारी परियोजनाओं को सहयोग प्रदान करता है।

विकसित राष्ट्र के निर्माण में युवाओं की भूमिका पर चर्चा

वनस्पति विज्ञान विभागाध्यक्ष प्रो. ललित तिवारी ने कहा कि मानव मस्तिष्क आविष्कार और बौद्धिक संपदा के विकास का महत्वपूर्ण आधार है। वर्ष 2047 तक देश को विकसित राष्ट्र बनाने के लिए युवाओं को आर्थिक उन्नति में योगदान देना होगा, जिससे नए व्यावसायिक क्षेत्र विकसित हो सकें।

आप यह भी पढ़ना चाहेंगे :  रक्षाबंधन पर उत्तराखंड के दो परिवारों की खुशियां बदलीं शोक में, कोटद्वार में राखी बांधने जा रही महिला और काशीपुर में राखी बंधवाने जा रहे युवक की मृत्यु

हर्षवर्धन चौधरी (Harshvardhan Chaudhary) ने कृत्रिम बुद्धिमत्ता (Artificial Intelligence) के सकारात्मक और नकारात्मक उपयोग को समझने के लिए मानव मस्तिष्क का अधिकतम उपयोग करने पर जोर दिया। प्रभात मठपाल (Prabhat Mathpal) ने मोबाइल (Mobile) के उपयोग से नए कार्य और संभावनाएं तलाशने की बात कही।

डॉ. इकरामजीत सिंह (Dr. Ikramjeet Singh) ने किसी भी कार्य में मूल्यवर्धन के माध्यम से बाजार में बेहतर लाभ प्राप्त करने की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि नया करने की सोच और गुणवत्ता समय की आवश्यकता है। प्रधानाचार्य मनोज पांडे (Manoj Pandey) ने सकारात्मक सोच को सफलता का आधार बताते हुए कहा कि कोई काम छोटा-बड़ा नहीं होता और लगन तथा सोच उसमें बदलाव लाती है।

कार्यशाला में विद्यार्थियों ने विभिन्न प्रश्न भी पूछे। नवाचार एवं उद्यम संवर्धन प्रकोष्ठ की टीम ने विद्यालय की आयस्टर मशरूम उत्पादन इकाई (Oyster Mushroom Production Unit) का निरीक्षण कर प्रकोष्ठ की गतिविधियों की जानकारी दी। कार्यक्रम में डॉ. सोबन बिष्ट (Dr. Soban Bisht), जीडी लोहनी (GD Lohani), रितेश साह (Ritesh Sah), ललित जीना (Lalit Jeena) सहित विद्यालय के विद्यार्थी और अन्य लोग उपस्थित रहे।

विपिन चंद्र त्रिपाठी के आदर्शों पर चलकर मजबूत उत्तराखंड बनाने का आह्वान

नैनीताल में उत्तराखंड क्रांति दल (Uttarakhand Kranti Dal) की इकाई ने पूर्व विधायक स्वर्गीय विपिन चंद्र त्रिपाठी (Bipin Chandra Tripathi) की पुण्यतिथि पर विचारगोष्ठी आयोजित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। वक्ताओं ने उन्हें उत्तराखंड राज्य आंदोलन का शिल्पी और जनसंघर्षों का प्रतीक बताते हुए उनके विचारों एवं आदर्शों से प्रेरणा लेकर मजबूत उत्तराखंड बनाने का आह्वान किया।

राज्य अतिथि गृह सभागार में आयोजित कार्यक्रम की अध्यक्षता दल के वरिष्ठ सदस्य लीलाधर फुलारा (Leeladhar Fulara) ने की। दल के सदस्यों ने स्वर्गीय विपिन चंद्र त्रिपाठी की प्रतिमा पर माल्यार्पण और दीप प्रज्ज्वलन कर श्रद्धांजलि अर्पित की।

राजधानी, भू-कानून और मूल निवास के प्रश्नों पर चर्चा

पूर्व विधायक डॉ. नारायण सिंह जंतवाल (Dr. Narayan Singh Jantwal) ने कहा कि विपिन चंद्र त्रिपाठी ने कभी सिद्धांतों से समझौता नहीं किया और साधनों की पवित्रता पर हमेशा जोर दिया। उनका जीवन ईमानदारी और सादगी का प्रतीक था। उन्होंने ‘नशा नहीं, रोजगार दो’ और वन आंदोलनों सहित विभिन्न जनसंघर्षों में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई तथा पर्यावरणीय सरोकारों के लिए भी संघर्ष किया।

उन्होंने कहा कि त्रिपाठी समाजवादी विचारधारा से जुड़े थे और लोकतंत्र की मजबूती तथा अन्याय के विरुद्ध हमेशा खड़े रहे। डॉ. जंतवाल ने कहा कि जिन आदर्शों के लिए त्रिपाठी ने राज्य की लड़ाई लड़ी, उनसे जुड़े कई प्रश्न आज भी बने हुए हैं। राजधानी, सशक्त भू-कानून और मूल निवास के मुद्दों का समाधान नहीं हो पाया है तथा जल, जंगल और जमीन से जुड़े प्रश्नों के कारण गांवों से पलायन जारी है।

पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष श्याम नारायण (Shyam Narayan) ने त्रिपाठी को जुझारू नेता और जनसंघर्षों का प्रतीक बताया। उन्होंने कहा कि सरकारों की नीतियों के बावजूद बेरोजगारी की समस्या बनी हुई है। उन्होंने कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे (Mallikarjun Kharge) की सभा के बाद मंच के शुद्धीकरण को दुर्भाग्यपूर्ण बताया और मुख्यमंत्री की भूमिका पर भी प्रश्न उठाये।

लीलाधर फुलारा ने कहा कि त्रिपाठी का जीवन उत्तराखंड के सरोकारों के लिए समर्पित रहा और उनके दिखाये मार्ग पर चलकर ही मजबूत उत्तराखंड का निर्माण किया जा सकता है। गोष्ठी को लोकेश वर्मा (Lokesh Verma), बिशन सिंह मेहता, मदन सिंह बगड़वाल (Madan Singh Bagadwal), अंबादत्त बवाड़ी (Ambadatt Bawadi), कंचन चंदोला (Kanchan Chandola), हरीश अधिकारी (Harish Adhikari), पूर्व क्षेत्र पंचायत सदस्य मनोज बिष्ट (Manoj Bisht), छात्र नेता चेतन नेगी (Chetan Negi) और रमेश चंद्र कांडपाल (Ramesh Chandra Kandpal) सहित अन्य वक्ताओं ने संबोधित किया।

कार्यक्रम का समापन जनकवि गिरीश तिवारी ‘गिर्दा’ (Girish Tiwari Girda) के जनगीतों से हुआ। नेपाल में हुई त्रासदी पर दल की ओर से शोक व्यक्त करते हुए मृतकों के प्रति संवेदना प्रकट की गयी और दो मिनट का मौन रखा गया। कार्यक्रम में विजय शाह (Vijay Shah), नासिर अली (Nasir Ali), विशन सिंह मेहता (Vishan Singh Mehta), सुनील (Sunil), हरीश सिंह अधिकारी (Harish Singh Adhikari), डॉ. सुरेश नेगी (Dr. Suresh Negi), प्रकाश चंद पांडे (Prakash Chand Pandey), यतेंद्र सिंह बोरा (Yatendra Singh Bora), पीके शाह (PK Shah), सजन शाह (Sajan Shah), दिव्यांशु शाह (Divyanshu Shah), विषुवत कांडपाल (Vishuvat Kandpal) और पंकज सिंह (Pankaj Singh) सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

मोहनको तिराहे पर रातभर अराजक तत्वों की गतिविधियों से स्थानीय लोग परेशान

नैनीताल नगर के मल्लीताल (Mallital) स्थित मोहनको क्षेत्र में देर रात तक होने वाले शोरगुल और हंगामे से स्थानीय लोगों की परेशानी बढ़ गयी है। स्थानीय नागरिकों का कहना है कि क्षेत्र में अराजक तत्वों की गतिविधियां बढ़ रही हैं और उन्होंने पुलिस से नियमित गश्त बढ़ाकर प्रभावी कार्रवाई करने की मांग की है।

स्थानीय निवासी अखिलेश भट्ट (Akhilesh Bhatt) ने बताया कि देर रात तक होने वाले शोर के कारण लोग ठीक से सो नहीं पा रहे हैं। उनका कहना है कि मामले की शिकायत पुलिस से करने के बावजूद अपेक्षित कार्रवाई नहीं हो रही है।

आप यह भी पढ़ना चाहेंगे :  प्रदेश के पहले खेल विश्वविद्यालय को मंजूरी, कुलपति सहित 94 पद सृजित, 29 अगस्त को गौलापार में होगा शिलान्यास

विवाद और मारपीट की घटनाओं से बढ़ी चिंता

स्थानीय लोगों के अनुसार क्षेत्र में समय-समय पर विवाद और मारपीट की घटनाएं भी सामने आती रहती हैं। इससे लोगों में सुरक्षा को लेकर चिंता बनी हुई है। नागरिकों ने पुलिस से रात्रि के समय क्षेत्र में नियमित गश्त कराने और हुड़दंग करने वालों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की मांग की है।

मामले में कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक राजेंद्र सिंह रावत (Rajendra Singh Rawat) ने बताया कि क्षेत्र में गश्त बढ़ाई जाएगी और अराजक तत्वों के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी।

नैनी झील में रोक के बावजूद मछलियों को डाली जा रही खाद्य सामग्री

नैनीताल की जीवनदायिनी नैनी झील (Naini Lake) में मछलियों को खाद्य सामग्री डालने पर रोक के बावजूद कई पर्यटक ब्रेड, नमकीन और अन्य खाद्य पदार्थ झील में डाल रहे हैं। इससे झील के पारिस्थितिकी तंत्र (Ecosystem) पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ने की आशंका है और स्थानीय लोगों ने नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई की मांग की है।

नैनीताल पहुंचने वाले कई पर्यटक मछलियों को ब्रेड, नमकीन और अन्य खाद्य सामग्री खिलाते हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि रोक के बावजूद पर्यटकों को ऐसा करने से रोकने के लिए प्रभावी निगरानी नहीं हो पा रही है।

चेतावनी बोर्ड के बाद भी नहीं रुक रहा नियमों का उल्लंघन

तल्लीताल क्षेत्र में झील किनारे संबंधित विभाग की ओर से चेतावनी बोर्ड लगाया गया है, लेकिन इसके बावजूद पर्यटक झील में खाद्य सामग्री डालते देखे जा रहे हैं। शुक्रवार को भी बड़ी संख्या में पर्यटक मछलियों को ब्रेड और नमकीन डालते नजर आये।

स्थानीय लोगों ने नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की आवश्यकता बतायी है। मामले में उप जिलाधिकारी नवाजिश खालिक (Nawazish Khalik) ने बताया कि नैनी झील में खाद्य सामग्री डालने पर रोक सुनिश्चित करने के लिए नगर पालिका को निर्देशित किया जाएगा और नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध कार्रवाई के निर्देश भी दिए जाएंगे।

जिला चिकित्सालय से चीना बाबा वन वे मार्ग पर दोनों ओर दौड़ रहे वाहन, दुर्घटना का खतरा

नैनीताल नगर में राजकीय बीडी पांडे जिला चिकित्सालय (BD Pandey District Hospital) से चीना बाबा मंदिर (Cheena Baba Temple) तक वन वे मार्ग पर दोनों दिशाओं से वाहनों की आवाजाही होने से दुर्घटना का खतरा बना हुआ है। स्थानीय लोगों का कहना है कि पूर्व में कई दुर्घटनाएं होने के बावजूद गलत दिशा में चलने वाले वाहनों पर प्रभावी अंकुश नहीं लग पा रहा है।

स्थानीय नागरिकों के अनुसार चिकित्सालय के समीप पुलिस की मौजूदगी के बावजूद वाहन चालक वन वे नियमों का उल्लंघन कर रहे हैं। गलत दिशा में चल रहे वाहनों के कारण पैदल राहगीरों और अन्य वाहन चालकों को भी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

स्थानीय लोगों ने गलत दिशा में चलने वाले वाहनों पर कार्रवाई की मांग की

नागरिकों ने पुलिस से वन वे मार्ग में गलत दिशा से आने-जाने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की मांग की है। उनका कहना है कि यातायात नियमों का पालन सुनिश्चित नहीं होने से दुर्घटना की आशंका बनी रहती है।

मामले में कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक राजेंद्र रावत (Rajendra Rawat) ने बताया कि वन वे मार्ग पर गलत दिशा में वाहन ले जाने वालों के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी।

पाठकों से आग्रह है कि इस समाचार से संबंधित अपनी राय और विचार नीचे दिए गए कमेन्ट बॉक्स में अवश्य साझा करें।

नैनीताल में क्लिक करके नैनीताल जनपद में हाल के दिनों में हुई अन्य सभी महत्वपूर्ण घटनाओं से जुड़ी पूरी रिपोर्ट पढ़ी जा सकती हैं। इसी तरह पिथौरागढ़ के समाचार, अल्मोड़ा के समाचार, बागेश्वर के समाचार, चंपावत के समाचार, ऊधमसिंह नगर  के समाचार, देहरादून के समाचार, उत्तरकाशी के समाचार, पौड़ी के समाचार, टिहरी जनपद के समाचार, चमोली के समाचार, रुद्रप्रयाग के समाचार, हरिद्वार के समाचार और उत्तराखंड से संबंधित अन्य समाचार भी पढ़ सकते हैं। 

आज के अन्य एवं अधिक पढ़े जा रहे उत्तराखंड के नवीनतम अपडेट्स-‘नवीन समाचार’ पर पढ़ें। हमारे व्हाट्सएप चैनल से, फेसबुक ग्रुप से, गूगल न्यूज से, एक्स से, थ्रेड्स चैनल से और डेलीहंट से जुड़ें। अमेजॉन पर सर्वाधिक छूटों के साथ खरीददारी करने के लिए यहां क्लिक करें। यदि आपको लगता है कि ‘नवीन समाचार’ अच्छा कार्य कर रहा है तो हमें यहाँ क्लिक करके सहयोग करें..

Tags (Nainital Latest News 30 August 2026) :

Nainital Latest News 30 August 2026, Uttarakhand News, Nainital News, Nainital Rain News, Nainital Road Closure, Kumaun University Admission 2026, Nanda Devi Mahotsav 2026, Girda Virenda Memorial, Innovation and Self Employment, Bipin Chandra Tripathi, Naini Lake Ecology, Nainital Traffic Rules, Nainital Police, Nainital Latest News, Local News Uttarakhand, Navin Samachar, #Nainital #Uttarakhand #NainitalNews #RainNews #KumaunUniversity #NandaDeviMahotsav #NainiLake #TrafficRules #LocalNews #UttarakhandNews #NavinSamachar

 

Leave a Reply