नवीन समाचार, नैनीताल, 13 सितंबर 2026 (Kainchi-Neeb Karoris Nephew-Poducer)। उत्तराखंड (UTTARAKHAND) के नैनीताल (NAINITAL) जनपद के कैंची धाम (Kainchi Dham) में देश-विदेश में चर्चित फिल्म ‘हनुमान अंश’ (Hanuman Ansh) की निर्मात्री अनुप्रिया नागर (Anupriya Nagar) ने बाबा नीब करौरी महाराज (Baba Neem Karoli Maharaj) के दर्शन कर आशीर्वाद लिया, वहीं नैनीताल पहुंचे बाबा के भतीजे शैलेंद्र कुमार शर्मा (Shailendra Kumar Sharma) ने फिल्म को बाबा के जीवन की सत्य घटनाओं पर आधारित बताया। इस दौरान उन्होंने बाबा के बचपन, गृहस्थ जीवन, तपस्या और विभिन्न स्थानों पर आश्रम स्थापना से जुड़े कई अनजाने प्रसंग साझा किए।
बाबा नीब करौरी के जीवन की सत्य घटनाओं पर आधारित है ‘हनुमान अंश’, भतीजे ने साझा किए अनजाने प्रसंग
शैलेंद्र कुमार शर्मा ने इस दौरान बताया कि बाबा नीब करौरी महाराज का बचपन का नाम लक्ष्मी नारायण था और उनका जन्म फिरोजाबाद जिले के अकबरपुर में हुआ था। 11 वर्ष की उम्र में उनकी माता का निधन हो गया था और 12 वर्ष की उम्र में उनका विवाह हुआ। पिता के दूसरी शादी करने के बाद 13 वर्ष की उम्र में वह घर छोड़कर निकल गए थे। राजस्थान और गुजरात में तपस्या के दौरान वह ‘तलैया बाबा’ के नाम से प्रसिद्ध हुए।
नीब करौरी गांव की गुफा में तपस्या के बाद पड़ा नाम
शैलेंद्र कुमार शर्मा ने बताया कि बाद में नीब करौरी नाम के गांव की एक गुफा में तपस्या करने के बाद उनका नाम नीब करौरी पड़ा। वहां पहचान लिए जाने के बाद उनके पिता उन्हें वापस घर ले आए। इसके बाद बाबा के तीन बच्चे हुए। बाद में बाबा ने नैनीताल के हनुमानगढ़ी, भूमियाधार और काकड़ीघाट होते हुए कैंची धाम में लगभग 20 वर्ष बिताए। इसके बाद उन्होंने मथुरा-वृंदावन, महरौली, लखनऊ के गोमती तट स्थित हनुमान सेतु और कानपुर के पनकी में आश्रम स्थापित किए।
श्री शर्मा ने वृंदावन से जुड़ा एक प्रसंग भी साझा किया। उनके अनुसार वहां एक व्यक्ति को मृत घोषित किए जाने के बाद बाबा ने उसे जीवनदान दिया था। इसके बाद वहां हनुमान मंदिर का निर्माण किया गया। उन्होंने बताया कि वर्ष 1973 में वृंदावन से दिल्ली जाते समय रास्ते में हृदय गति रुकने से बाबा ने देह त्याग किया। इसके बाद नीब करौरी और उनकी जन्मभूमि अकबरपुर में भी उनके आश्रम स्थापित हुए, जो वर्तमान में पर्यटन और आस्था के प्रमुख केंद्रों के रूप में प्रसिद्ध हैं।
‘हनुमान अंश’ की निर्मात्री ने कैंची धाम में लिया आशीर्वाद
फिल्म ‘हनुमान अंश’ की 21 वर्षीय निर्मात्री अनुप्रिया नागर ने परिजनों और सहयोगियों के साथ कैंची धाम पहुंचकर बाबा नीब करौरी महाराज के दर्शन किए और आशीर्वाद लिया। उनके साथ लंदन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स के अंतरराष्ट्रीय अध्यक्ष कार्तिक पालीवाल भी मौजूद रहे। अनुप्रिया नागर ने कैंची धाम और बाबा नीब करौरी महाराज के प्रति श्रद्धा व्यक्त करते हुए धाम में श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुविधा के लिए नैनीताल पुलिस तथा उत्तराखंड पुलिस की व्यवस्थाओं की सराहना की।
दर्शन के बाद उन्होंने नैनीताल जनपद के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. मंजूनाथ टीसी से शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान उन्होंने फिल्म की सफलता, विषयवस्तु और उद्देश्य की जानकारी साझा की। फिल्म के माध्यम से भगवान हनुमान की भक्ति, आस्था और संस्कारों के साथ बाबा नीब करौरी महाराज की महिमा को जन-जन तक पहुंचाने के प्रयास पर भी चर्चा हुई।
इस अवसर पर एसएसपी डॉ. मंजूनाथ टीसी ने अनुप्रिया नागर, उनके परिजनों और सहयोगियों को शॉल ओढ़ाकर तथा स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया। उन्होंने फिल्म की सफलता और अनुप्रिया के उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। एसएसपी ने कहा कि कैंची धाम देश-विदेश के श्रद्धालुओं की आस्था का प्रमुख केंद्र है और यहां आने वाले श्रद्धालुओं एवं पर्यटकों की सुरक्षा तथा सुविधा नैनीताल पुलिस की प्राथमिकता है।
पाठकों से आग्रह है कि इस समाचार से संबंधित अपनी राय और विचार नीचे दिए गए कमेन्ट बॉक्स में अवश्य साझा करें।
नैनीताल में क्लिक करके नैनीताल जनपद में हाल के दिनों में हुई अन्य सभी महत्वपूर्ण घटनाओं से जुड़ी पूरी रिपोर्ट पढ़ी जा सकती हैं। इसी तरह पिथौरागढ़ के समाचार, अल्मोड़ा के समाचार, बागेश्वर के समाचार, चंपावत के समाचार, ऊधमसिंह नगर के समाचार, देहरादून के समाचार, उत्तरकाशी के समाचार, पौड़ी के समाचार, टिहरी जनपद के समाचार, चमोली के समाचार, रुद्रप्रयाग के समाचार, हरिद्वार के समाचार और उत्तराखंड से संबंधित अन्य समाचार भी पढ़ सकते हैं।
आज के अन्य एवं अधिक पढ़े जा रहे उत्तराखंड के नवीनतम अपडेट्स-‘नवीन समाचार’ पर पढ़ें। हमारे व्हाट्सएप चैनल से, फेसबुक ग्रुप से, गूगल न्यूज से, एक्स से, थ्रेड्स चैनल से और डेलीहंट से जुड़ें। अमेजॉन पर सर्वाधिक छूटों के साथ खरीददारी करने के लिए यहां क्लिक करें। यदि आपको लगता है कि ‘नवीन समाचार’ अच्छा कार्य कर रहा है तो हमें यहाँ क्लिक करके सहयोग करें..।
Tags (Kainchi-Neeb Karoris Nephew-Poducer) :
Kainchi-Neeb Karoris Nephew-Poducer, Baba Neem Karoli Maharaj, Neem Karoli Baba, Kainchi Dham, Kainchi Dham Nainital, Hanuman Ansh Movie, Hanuman Ansh Film, Anupriya Nagar, Shailendra Kumar Sharma, Kartik Paliwal, Nainital News, Uttarakhand News, Spiritual Tourism Uttarakhand, Kainchi Dham Tourism, Neem Karoli Baba Biography, Neem Karoli Baba Life Story, Baba Neem Karoli Ashram, Hanuman Devotion, Uttarakhand Tourism, Nainital Tourism, Religious Tourism India, Spiritual Places Uttarakhand, Hanuman Bhakti, Nainital Police, Manjunath TC, Kainchi Dham Temple, Baba Neem Karoli Stories, Neem Karoli Baba Family, Neem Karoli Baba History, Hanuman Ansh Movie News, #BabaNeemKaroli #NeemKaroliBaba #KainchiDham #HanumanAnsh #AnupriyaNagar #NainitalNews #UttarakhandNews #SpiritualTourism #ReligiousTourism #HanumanBhakti #UttarakhandTourism #KainchiDhamNainital #NeemKaroliBabaLife #NainitalPolice

डॉ.नवीन जोशी, पिछले 20 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, ‘कुमाऊँ विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में पीएचडी की डिग्री प्राप्त पहले और वर्ष 2015 से उत्तराखंड सरकार से मान्यता प्राप्त पत्रकार हैं। 15 लाख से अधिक नए उपयोक्ताओं के द्वारा 150 मिलियन यानी 1.5 करोड़ से अधिक बार पढी गई आपकी अपनी पसंदीदा व भरोसेमंद समाचार वेबसाइट ‘नवीन समाचार’ के संपादक हैं, साथ ही राष्ट्रीय सहारा, हिन्दुस्थान समाचार आदि समाचार पत्र एवं समाचार एजेंसियों से भी जुड़े हैं। देश के पत्रकारों के सबसे बड़े संगठन ‘नेशनल यूनियन ऑफ जर्नलिस्ट्स (इंडिया) उत्तराखंड’ के उत्तराखंड प्रदेश के प्रदेश महामंत्री भी हैं और उत्तराखंड के मान्यता प्राप्त राज्य आंदोलनकारी भी हैं। डॉ. जोशी के बारे में विस्तार से पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें।
नवीन समाचार’ विश्व प्रसिद्ध पर्यटन नगरी नैनीताल से जून 2009 से इंटरननेट-वेब मीडिया पर सक्रिय, उत्तराखंड का सबसे पुराना ऑनलाइन पत्रकारिता में सक्रिय समूह है। यह उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त रहा, अलेक्सा रैंकिंग के अनुसार उत्तराखंड के समाचार पोर्टलों में अग्रणी, गूगल सर्च पर उत्तराखंड के सर्वश्रेष्ठ, भरोसेमंद समाचार पोर्टल के रूप में अग्रणी, समाचारों को नवीन दृष्टिकोण से प्रस्तुत करने वाला ऑनलाइन समाचार पोर्टल भी है।




















