WhatsApp Channel Marketing | Logiprompt Pro AcademyJoin Our Facebook Group — Alliance for a Viable Future

🚩🚩’नवीन समाचार’ की ओर से आप सभी को 124वें नंदा देवी महोत्सव की हार्दिक शुभकामनाएं...। 🚩🚩शैलेन्द्र बर्गली की ओर से आप सभी को नन्दा देवी महोत्सव की हार्दिक शुभकामनाएं, मां नन्दा देवी की कृपा आप और आपके परिवार पर सदैव बनी रहे, यही मंगलकामना है। जय माता नन्दा देवी। - शैलेन्द्र बर्गली, जिला सह संयोजक, खेल प्रकोष्ठ, भाजपा, नैनीताल।🚩🚩

छात्रसंघ चुनाव में 50 प्रतिशत पद छात्रों के लिए आरक्षित, छात्रसंघ चुनाव को लेकर पुलिस-प्रशासन और छात्रनेताओं की बैठक और नैनीताल के नकुल ने उत्तीर्ण की यूजीसी नेट परीक्षा

इस समाचार को सुनने के लिए यहाँ क्लिक करें

छात्राओं के प्रतिनिधित्व के लिए छात्रसंघ चुनाव में 50 प्रतिशत पद आरक्षित करने की व्यवस्था

नवीन समाचार, नैनीताल, 18 सितंबर (Student Union Elections News 18 Sept)। कुमाऊं विश्वविद्यालय (Kumaun University) ने वर्तमान सत्र 2026-27 के छात्रसंघ चुनाव (Students’ Union Election) में छात्राओं के प्रतिनिधित्व के लिए 50 प्रतिशत पद आरक्षित करने की व्यवस्था लागू करने की जानकारी दी है। विश्वविद्यालय की ओर से 18 सितंबर को जारी प्रेस-विज्ञप्ति में बताया गया है कि यह व्यवस्था शासन से प्राप्त निर्देशों तथा विश्वविद्यालय द्वारा गठित समिति की संस्तुति पर विश्वविद्यालय कार्य परिषद की स्वीकृति के बाद लागू की गयी है।

प्रेस-विज्ञप्ति के अनुसार सचिव, उच्च शिक्षा विभाग, उत्तराखंड शासन की ओर से 17 सितंबर 2026 को सभी राजकीय विश्वविद्यालयों एवं उनके संबद्ध महाविद्यालयों में छात्राओं का प्रतिनिधित्व 66 प्रतिशत से अधिक होने के दृष्टिगत छात्रसंघ चुनावों में छात्राओं के प्रतिनिधित्व हेतु 50 प्रतिशत पद आरक्षित किये जाने के संबंध में निर्देश दिए गये थे।

शासन के निर्देशों के क्रम में विश्वविद्यालय एवं संबद्ध महाविद्यालयों के छात्रसंघ संविधान में छात्राओं के प्रतिनिधित्व के लिए पदों का कार्यान्वयन करते हुए 50 प्रतिशत पद आरक्षित किये जाने के लिए नियमों के अनुरूप आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिये गये। इसके बाद विश्वविद्यालय द्वारा गठित समिति की संस्तुति पर विश्वविद्यालय कार्य परिषद ने 18 सितंबर 2026 को इसे स्वीकृति प्रदान की।

प्रेस-विज्ञप्ति के अनुसार 29 सितंबर 2026 को निर्धारित वर्तमान सत्र 2026-27 के छात्रसंघ चुनाव में डीएसबी परिसर, नैनीताल एवं संबद्ध सभी महाविद्यालयों में निम्न पदों के लिए निर्वाचन कराया जाएगा—

  1. अध्यक्ष

  2. उपाध्यक्ष (छात्र)
  3. उपाध्यक्ष (छात्र-छात्राओं हेतु आरक्षित)
  4. सचिव
  5. संयुक्त सचिव (छात्राओं हेतु आरक्षित)
  6. कोषाध्यक्ष (छात्राओं हेतु आरक्षित)
  7. सांस्कृतिक सचिव
आप यह भी पढ़ना चाहेंगे :  शेरवुड कॉलेज ने जीती ओवरऑल चैंपियनशिप, ‘संकल्प नए उत्तराखंड का’ कार्यक्रम व अंतरराष्ट्रीय ओजोन परत संरक्षण दिवस के साथ कुमाऊं विवि में विभिन्न प्रतियोगिताएं, जानें कौन रहे विजेता

विश्वविद्यालय द्वारा गठित समिति की संस्तुति पर छात्रसंघ चुनाव में छात्राओं के प्रतिनिधित्व के लिए रोटेशन (Rotation) की व्यवस्था स्थापित किये जाने को भी स्वीकृति दी गयी है।

छात्रसंघ चुनाव को लेकर पुलिस-प्रशासन और छात्रनेताओं की बैठक, लिंगदोह नियमों के उल्लंघन पर निरस्त होगा नामांकन

डीएसबी परिसर (DSB Campus) में 29 सितंबर को होने वाले छात्रसंघ चुनाव (Students’ Union Election) को लेकर शुक्रवार को पुलिस-प्रशासन और छात्रनेताओं की संयुक्त बैठक हुई। बैठक में छात्र अधिष्ठाता कल्याण विभाग तथा विश्वविद्यालय प्रशासन के अधिकारी भी मौजूद रहे।

एसपी क्राइम (SP Crime) जगदीश चंद्र ने छात्रनेताओं को चेतावनी देते हुए कहा कि चुनाव में लिंगदोह समिति (Lyngdoh Committee) की सिफारिशों का कड़ाई से पालन कराना होगा। प्रचार में तय सीमा से अधिक खर्च, जातिगत या सांप्रदायिक पोस्टर-बैनर, लाउडस्पीकर के दुरुपयोग और परिसर में बाहरी लोगों के हस्तक्षेप पर कार्रवाई होगी। नियमों का उल्लंघन करने वाले प्रत्याशी का नामांकन निरस्त कर दिया जाएगा।

उन्होंने कहा कि चुनाव के दौरान परिसर में बिना वैध परिचय पत्र के किसी भी छात्र या बाहरी व्यक्ति को प्रवेश नहीं दिया जाएगा। चुनाव प्रक्रिया के दौरान शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस बल तैनात रहेगा। संचालन प्रो. ललित तिवारी ने किया।

इस मौके पर एडिशनल एसपी (Additional SP) रेवाधर मठपाल, सीओ (CO) अंजना नेगी, प्रभारी परिसर निदेशक प्रो. संजय पंत, प्रो. ललित तिवारी, प्रो. एचसीएस बिष्ट, डॉ. शिवांगी, डॉ. निधि वर्मा सहित कई अधिकारी मौजूद रहे।

नैनीताल के नकुल बिष्ट ने उत्तीर्ण की यूजीसी नेट परीक्षा, शोध कार्य में जुटे

Student Union Elections News 18 Septनैनीताल नगर के नकुल सिंह बिष्ट ने विश्वविद्यालय अनुदान आयोग राष्ट्रीय पात्रता परीक्षा (UGC NET) उत्तीर्ण की है। नकुल डीएसबी परिसर (DSB Campus) में कार्यरत डॉ. मनोज सिंह बिष्ट एवं ऑल सेंट्स कॉलेज (All Saints’ College) में कार्यरत समिता बिष्ट के पुत्र हैं।

नकुल ने प्रारंभिक शिक्षा होली एंजिल (Holy Angel) और सेंट जोसेफ कॉलेज (St. Joseph’s College), नैनीताल से ग्रहण करने के बाद दिल्ली विश्वविद्यालय (University of Delhi) से अंग्रेजी में बीए ऑनर्स (BA English Honours) किया। उन्होंने इसी विषय में स्नातकोत्तर की परीक्षा इसी वर्ष डीएसबी परिसर, नैनीताल से उत्तीर्ण की है।

नकुल वर्तमान में प्रो. हरिप्रिया पाठक के निर्देशन में अपना शोध कार्य कर रहे हैं। उनकी उपलब्धि पर पूर्व प्रो. इंदु पाठक, प्रो. डीएस बिष्ट, नरेंद्र बिष्ट, विनीता बिष्ट सहित कूटा अध्यक्ष प्रो. ललित तिवारी, डॉ. नीलू, डॉ. दीपक, डॉ. युगल, डॉ. संतोष, डॉ. कुबेर, डॉ. शिवांगी, डॉ. दीपिका, डॉ. अनिल बिष्ट, डॉ. अशोक कुमार सहित एलुमनी सेल (Alumni Cell) के डॉ. बीएस कालाकोटी, डॉ. ज्योति कांडपाल, डॉ. मीना पांडे और शैलेंद्र बरगली ने बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।

आप यह भी पढ़ना चाहेंगे :  काठगोदाम से नैनीताल और कैंची धाम तक पहुंचेगा रोपवे, 14.9 किमी मार्ग में बनेंगे पांच स्टेशन

पाठकों से आग्रह है कि इस समाचार से संबंधित अपनी राय और विचार नीचे दिए गए कमेन्ट बॉक्स में अवश्य साझा करें।

नैनीताल में क्लिक करके नैनीताल जनपद में हाल के दिनों में हुई अन्य सभी महत्वपूर्ण घटनाओं से जुड़ी पूरी रिपोर्ट पढ़ी जा सकती हैं। इसी तरह पिथौरागढ़ के समाचार, अल्मोड़ा के समाचार, बागेश्वर के समाचार, चंपावत के समाचार, ऊधमसिंह नगर  के समाचार, देहरादून के समाचार, उत्तरकाशी के समाचार, पौड़ी के समाचार, टिहरी जनपद के समाचार, चमोली के समाचार, रुद्रप्रयाग के समाचार, हरिद्वार के समाचार और उत्तराखंड से संबंधित अन्य समाचार भी पढ़ सकते हैं। 

आज के अन्य एवं अधिक पढ़े जा रहे उत्तराखंड के नवीनतम अपडेट्स-‘नवीन समाचार’ पर पढ़ें। हमारे व्हाट्सएप चैनल से, फेसबुक ग्रुप से, गूगल न्यूज से, एक्स से, थ्रेड्स चैनल से और डेलीहंट से जुड़ें। अमेजॉन पर सर्वाधिक छूटों के साथ खरीददारी करने के लिए यहां क्लिक करें। यदि आपको लगता है कि ‘नवीन समाचार’ अच्छा कार्य कर रहा है तो हमें यहाँ क्लिक करके सहयोग करें..

Tags (Student Union Elections News 18 Sept) : 

<

p style=”text-align: justify;”>Student Union Elections News 18 Sept, Kumaun University Student Union Election 2026, DSB Campus Nainital Election, Nainital Student Union Election, Lyngdoh Committee Rules, Student Election Uttarakhand, Kumaun University Election, Girls Reservation Student Union Election, Women Representation Student Election, Nainital Education News, UGC NET Nainital, Nakul Singh Bisht UGC NET, Kumaun University UGC NET, DSB Campus News, Nainital Latest News, Uttarakhand Education News, #KumaunUniversity #DSBCampus #StudentUnionElection #Nainital #LyngdohCommittee #StudentElection #WomenRepresentation #GirlsReservation #UttarakhandEducation #NainitalNews #UGCNET #NakulSinghBisht #EducationNews #KumaunUniversityNews #UttarakhandNews

Leave a Reply