मामूली कहासुनी में 95 वर्षीय मां के सामने 66 वर्षीय बुजुर्ग महिला की दरांती-पत्थरों से हत्या, माँ भी घायल

इस समाचार को सुनने के लिए यहाँ क्लिक करें

नवीन समाचार, अल्मोड़ा, 20 सितंबर 2026 (Almora-66 Year Old Woman Murdered)। उत्तराखंड (Uttarakhand) के अल्मोड़ा (Almora) जनपद के स्याल्दे विकासखंड (Syalde Block) की ग्राम सभा बसई के रतखेत तोक में शनिवार को मामूली कहासुनी के बाद 66 वर्षीय महिला तुलसी देवी की दरांती और पत्थरों से हमला कर हत्या कर दी गई। आरोपित गांव का ही 70 वर्षीय राजे सिंह बताया गया है। बेटी को बचाने पहुंची तुलसी देवी की 95 वर्षीय मां धनुली देवी पर भी आरोपित ने दरांती के उल्टे हिस्से से हमला कर घायल कर दिया। घटना के बाद आरोपित फरार है और पुलिस उसकी तलाश कर रही है।

Almora-66 Year Old Woman Murdered) हैवानियत की हदें पार:बुजुर्ग महिला की दराती और पत्थरों से गोदकर हत्या, 95  वर्षीय मां घायल; आरोपी फरार - 66-year-old Woman Stabbed To Death With  Sickles And Stones In Almora ...
मृतका

तुलसी देवी के भाई हरीश चंद्र डुंगरियाल के अनुसार तुलसी देवी पिछले लगभग 40 वर्षों से अपने मायके में रह रही थीं और अपनी 95 वर्षीय मां धनुली देवी की सेवा तथा देखभाल करती थीं।

खेत में काम करने के दौरान हुआ विवाद

बताया गया है कि शनिवार सुबह तुलसी देवी घर में पूजा-पाठ कर रही थीं। इसी दौरान राजे सिंह घर के पास स्थित अपने खेत में काम करने पहुंचा। वहां किसी बात को लेकर दोनों के बीच कहासुनी हो गई। विवाद बढ़ने पर राजे सिंह ने कथित रूप से दरांती और भारी पत्थरों से तुलसी देवी के सिर पर हमला कर दिया।

आप यह भी पढ़ना चाहेंगे :  कांग्रेस नेता पवन खेड़ा के विरुद्ध बागेश्वर में कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता रहे दर्जाधारी राज्य मंत्री ने पुलिस में की शिकायत

गंभीर रूप से घायल तुलसी देवी को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (Community Health Centre-CHC) स्याल्दे ले जाया गया, जहां अत्यधिक रक्तस्राव के कारण चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

बेटी को बचाने पहुंची मां पर भी हमला

घटना के दौरान तुलसी देवी की चीख-पुकार सुनकर उनकी 95 वर्षीय मां धनुली देवी बेटी को बचाने के लिए पहुंचीं। आरोप है कि राजे सिंह ने उन पर भी दरांती के उल्टे हिस्से से हमला कर दिया। चोट लगने से वह घायल होकर जमीन पर गिर पड़ीं।

घटना की जानकारी मिलने पर तुलसी देवी के भाई हरीश चंद्र मौके पर पहुंचे। उन्होंने तत्काल 108 एंबुलेंस (108 Ambulance) और देघाट पुलिस (Deghat Police) को सूचना दी।

पुलिस ने शव और हथियार कब्जे में लिए

सूचना मिलने पर देघाट पुलिस मौके पर पहुंची और शव तथा घटना में प्रयुक्त बताए जा रहे हथियार को कब्जे में लिया। पुलिस ने शव का पंचनामा (Panchanama) भरकर पोस्टमार्टम (Postmortem) के लिए रानीखेत (Ranikhet) भेज दिया है।

पुलिस के अनुसार आरोपित राजे सिंह फिलहाल फरार है और उसकी गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है।

अल्मोड़ा की क्षेत्राधिकारी (Circle Officer-CO) भावना कैंथोला ने बताया कि बसई के रतखेत तोक में महिला पर हमले की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची थी। घायल महिला को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र स्याल्दे ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। उन्होंने बताया कि तहरीर मिलने के बाद मामले में आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

पाठकों से आग्रह है कि इस समाचार से संबंधित अपनी राय और विचार नीचे दिए गए कमेन्ट बॉक्स में अवश्य साझा करें।

आप यह भी पढ़ना चाहेंगे :  आवासीय जमीन पर नहीं बन सकेंगे होटल-दुकान-कॉम्प्लेक्स, उत्तराखंड में लैंडयूज के नियम बदले

नैनीताल में क्लिक करके नैनीताल जनपद में हाल के दिनों में हुई अन्य सभी महत्वपूर्ण घटनाओं से जुड़ी पूरी रिपोर्ट पढ़ी जा सकती हैं। इसी तरह पिथौरागढ़ के समाचार, अल्मोड़ा के समाचार, बागेश्वर के समाचार, चंपावत के समाचार, ऊधमसिंह नगर  के समाचार, देहरादून के समाचार, उत्तरकाशी के समाचार, पौड़ी के समाचार, टिहरी जनपद के समाचार, चमोली के समाचार, रुद्रप्रयाग के समाचार, हरिद्वार के समाचार और उत्तराखंड से संबंधित अन्य समाचार भी पढ़ सकते हैं। 

आज के अन्य एवं अधिक पढ़े जा रहे उत्तराखंड के नवीनतम अपडेट्स-‘नवीन समाचार’ पर पढ़ें। हमारे व्हाट्सएप चैनल से, फेसबुक ग्रुप से, गूगल न्यूज से, एक्स से, थ्रेड्स चैनल से और डेलीहंट से जुड़ें। अमेजॉन पर सर्वाधिक छूटों के साथ खरीददारी करने के लिए यहां क्लिक करें। यदि आपको लगता है कि ‘नवीन समाचार’ अच्छा कार्य कर रहा है तो हमें यहाँ क्लिक करके सहयोग करें..

Tags (Almora-66 Year Old Woman Murdered) :

Almora-66 Year Old Woman Murdered, Almora News, Syalde News, Rtakhet Village, Basai Almora, Uttarakhand Crime, Uttarakhand News, Elderly Woman Murder, Almora Murder Case, Sickle Attack, Deghat Police, Ranikhet Postmortem, Uttarakhand Crime News, Elderly Mother Injured, Rural Crime Uttarakhand, Almora Police, #AlmoraNews #Syalde #UttarakhandNews #UttarakhandCrime #AlmoraMurder #Deghat #CrimeNews #Ranikhet #UttarakhandPolice #MurderCase #AlmoraPolice

Leave a Reply