नवीन समाचार, नैनीताल, 6 जून 2023। (Nainital men hatya) नगर में एक वृद्ध महिला एवं उनके बेटे व पोते के साथ उन्हीं के घर में रहने वाले युवकों द्वारा मारपीट किए जाने का मामला सामने आया है। मामले में वृद्धा की शिकायत पर पुलिस ने अभियोग पंजीकृत कर आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया है।
कोतवाली मल्लीताल पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार धनी देवी उर्फ धना देवी पत्नी जगदीश लाल निवासी हंस निवास मल्लीताल नैनीताल ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उन्ही के भवन में रहने वाले 30 वर्षीय प्रकाश उर्फ प्रवीण कुमार पुत्र दिनेश लाल व 25 वर्षीय गौरव कुमार उर्फ गौरी पुत्र दिनेश लाल ने रात्रि में उनके व उनके पोते के साथ मारपीट की। इस पर उनका पुत्र संजय लाल बीच-बचाव के लिए आया तो दोनों आरोपितों ने उसके साथ भी धक्का-मुक्की की। इससे वह बेहोश हो गया। उसे उपचार के लिए बीडी पांडे जिला चिकित्सालय लेकर पहुंचे तो चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया गया।
इस पर थाना मल्लीताल में भारतीय दंड संहिता की धारा 304 व 323 के तहत अभियोग पंजीकृत कर विवेचना उप निरीक्षक अविनाश मौर्य को सोंपी गयी। आगे वरिष्ठ पुलिस महोदय द्वारा दिए गए आरोपितों की तत्काल गिरफ्तारी के आदेशों पर उप निरीक्षक अविनाश मौर्य व वरिष्ठ आरक्षी अवधेश शर्मा की टीम ने दोनो आरोपितों को उनके घर हंस निवास से गिरफ्तार कर लिया। नगर कोतवाल धर्मवीर सोलंकी ने बताया कि दोनों को न्यायालय में पेश किया जा रहा है।
विवेचनाधिकारी अविनाश मौर्य ने बताया कि पीड़ित एवं आरोपित एक ही परिवार के हैं और एक ही तीन मंजिला भवन में ऊपर-नीचे की मंजिल में रहते हैं। उनमें पहले से ही मकान के स्वामित्व को लेकर विवाद चल रहा है। इसी विवाद में मारपीट के बाद एक व्यक्ति की मौत हो गई। इसलिए गैर इरादतन हत्या की धारा में अभियोग दर्ज किया गया है। (डॉ. नवीन जोशी) आज के अन्य एवं अधिक पढ़े जा रहे ‘नवीन समाचार’ पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें।
- उत्तराखंड के कैलाश मार्ग पर मिला एक और ‘रूपकुंड’, गुफा में मिले हजारों मानव कंकाल
- डीएसबी छात्रसंघ चुनाव में अध्यक्ष पद पर भगवा और काले झंडे के बीच मुकाबला; जानें किस मुद्दे पर आमने-सामने हैं प्रत्याशी, मतदान कल
- उत्तराखंड में छात्र संघ चुनाव के बीच देहरादून में बवाल, कांग्रेस कार्यकर्ता गिरफ्तार; DAV, MBPG और DSB सहित कॉलेजों में मतदान
- मेस के खाने में कीड़े और घोंघा मिलने पर दून विश्वविद्यालय में छात्र-छात्राओं का प्रदर्शन, कुलपति ने दिया जांच का आश्वासन
- नैनीताल में लगातार दूसरे वर्ष काले झंडे की जीत, DSB अध्यक्ष बने भानु प्रताप; अभाविप प्रत्याशी शुभम कुमार को मिली हार
- नैनीताल में एसआईआर के 43,551 दावों-आपत्तियों की सामने आई अपडेट, उधर रामनगर नगर पालिका के कार्यों की जांच के लिए समिति गठित
- यूपी में डंपर-कार की भीषण टक्कर में उत्तराखंड के तीन लोगों की मौत, दो बच्चे घायल; बुलडोजर से निकालने पड़े शव
- नैनीताल : विवाहिता की आत्महत्या के मामले में पति का सहयोगी आशिक अली गिरफ्तार; ब्लैकमेलिंग का आरोप, दो आरोपित फरार
- हरिद्वार की युवती ने मुंबई के फिल्म निर्देशक पर लगाए शोषण के आरोप, 8 वर्षों से दुष्कर्म और ब्लैकमेल का दावा; पत्नी पर भी गंभीर आरोप
- जानें सामुद्रिक शास्त्र व भविष्य पुराण के अनुसार स्वप्न फल, विभिन्न अंगों के फड़कने और शकुन-अपशकुन के प्रभाव
‘डॉ.नवीन जोशी, वर्ष 2015 से उत्तराखंड सरकार से मान्यता प्राप्त पत्रकार, ‘कुमाऊँ विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में पीएचडी की डिग्री प्राप्त पहले पत्रकार’ एवं मान्यता प्राप्त राज्य आंदोलनकारी हैं। 15 लाख से अधिक नए उपयोक्ताओं के द्वारा 140 मिलियन यानी 1.40 करोड़ से अधिक बार पढी गई आपकी अपनी पसंदीदा व भरोसेमंद समाचार वेबसाइट ‘नवीन समाचार’ के संपादक हैं, साथ ही राष्ट्रीय सहारा, हिन्दुस्थान समाचार आदि समाचार पत्र एवं समाचार एजेंसियों से भी जुड़े हैं।
नवीन समाचार’ विश्व प्रसिद्ध पर्यटन नगरी नैनीताल से जून 2009 से इंटरननेट-वेब मीडिया पर सक्रिय, उत्तराखंड का सबसे पुराना ऑनलाइन पत्रकारिता में सक्रिय समूह है। यह उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त रहा, अलेक्सा रैंकिंग के अनुसार उत्तराखंड के समाचार पोर्टलों में अग्रणी, गूगल सर्च पर उत्तराखंड के सर्वश्रेष्ठ, भरोसेमंद समाचार पोर्टल के रूप में अग्रणी, समाचारों को नवीन दृष्टिकोण से प्रस्तुत करने वाला ऑनलाइन समाचार पोर्टल भी है।
