नवीन समाचार, केदारनाथ, 24 मई 2024 (Kedarnath-Helicopters Emergency Landing survived)। बेहद कठिन परिस्थितियों वाले बाबा केदार के धाम केदारनाथ में हेलीकॉप्टरों का संचालन वैसे ही कठिन है, उस पर हेलीकॉप्टर कंपनियों की लापरवाही तीर्थ यात्रियों की जान जोखिम में डाल रही है। आज शुक्रवार सुबह केदारनाथ में एक हेलीकॉप्टर की दुर्घटना होते-होते बची। देखें छोटा वीडियो:
6 तीर्थयात्री थे सवार (Kedarnath-Helicopters Emergency Landing survived)
जिस हेलीकॉप्टर के साथ यह घटना हुई उसमें 6 तीर्थयात्री सवार थे। गनीमत रही कि हेलीकॉप्टर के पायलट ने सूझबूझ का परिचय कराते हुए केदारनाथ के रनवे से पहले हेलीकॉप्टर की सुरक्षित तरीके से आपातकालीन लैंडिंग करा ली। इस तरह से सभी यात्रियों को सुरक्षित बचा लिया गया। (Kedarnath-Helicopters Emergency Landing survived) देखें पूरा वीडियो:
रोटर में आयी समस्या (Kedarnath-Helicopters Emergency Landing survived)
प्राप्त जानकारी के अनुसार क्रिस्टल एविएशन कंपनी के बताया जा रहा हेलीकॉप्टर आज शुक्रवार सुबह शेरसी हेलीपैड से 6 यात्रियों को लेकर केदारनाथ जा रहा था, तभी करीब 7 बजकर 5 मिनट पर केदारनाथ के रनवे यानी उतरने के स्थान से पहले ही इसके रोटर यानी पंखों में कोई समस्या आ गयी। पायलट कल्पेश इसे भांग गया और उसने धैर्य एवं सूझबूझ दिखाते हुए हेलिकॉप्टर की रनवे से करीब 100 मीटर पहले ही सुरक्षित तरीके से आपातकालीन लैंडिग करा दी। हेलीकॉप्टर के सुरक्षित उतरने से तीर्थ यात्रियों ने राहत की सांस ली और इसे बाबा केदारनाथ की कृपा माना।
नीचे खाई थी (Kedarnath-Helicopters Emergency Landing survived)
यदि जरा सी गलती हो जाती तो बड़ी दुर्घटना हो सकती थी। क्योंकि जहां लैंडिंग करायी गयी, उससे नीचे तीव्र ढलान और खाई थी। (Kedarnath-Helicopters Emergency Landing survived)
आज के अन्य एवं अधिक पढ़े जा रहे ‘नवीन समाचार’ पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें। यहां क्लिक कर हमारे व्हाट्सएप चैनल से, फेसबुक ग्रुप से, गूगल न्यूज से, टेलीग्राम से, कू से, एक्स से, कुटुंब एप से और डेलीहंट से जुड़ें। अमेजॉन पर सर्वाधिक छूटों के साथ खरीददारी करने के लिए यहां क्लिक करें। यदि आपको लगता है कि ‘नवीन समाचार’ अच्छा कार्य कर रहा है तो हमें सहयोग करें..। (Kedarnath-Helicopters Emergency Landing survived)
‘डॉ.नवीन जोशी, वर्ष 2015 से उत्तराखंड सरकार से मान्यता प्राप्त पत्रकार, ‘कुमाऊँ विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में पीएचडी की डिग्री प्राप्त पहले पत्रकार’ एवं मान्यता प्राप्त राज्य आंदोलनकारी हैं। 15 लाख से अधिक नए उपयोक्ताओं के द्वारा 140 मिलियन यानी 1.40 करोड़ से अधिक बार पढी गई आपकी अपनी पसंदीदा व भरोसेमंद समाचार वेबसाइट ‘नवीन समाचार’ के संपादक हैं, साथ ही राष्ट्रीय सहारा, हिन्दुस्थान समाचार आदि समाचार पत्र एवं समाचार एजेंसियों से भी जुड़े हैं।
नवीन समाचार’ विश्व प्रसिद्ध पर्यटन नगरी नैनीताल से जून 2009 से इंटरननेट-वेब मीडिया पर सक्रिय, उत्तराखंड का सबसे पुराना ऑनलाइन पत्रकारिता में सक्रिय समूह है। यह उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त रहा, अलेक्सा रैंकिंग के अनुसार उत्तराखंड के समाचार पोर्टलों में अग्रणी, गूगल सर्च पर उत्तराखंड के सर्वश्रेष्ठ, भरोसेमंद समाचार पोर्टल के रूप में अग्रणी, समाचारों को नवीन दृष्टिकोण से प्रस्तुत करने वाला ऑनलाइन समाचार पोर्टल भी है।













