नवीन समाचार, देहरादून, 12 जुलाई 2026 (Case Registered for Defrauding for Job)। उत्तराखंड (Uttarakhand) की राजधानी देहरादून (Dehradun) में सचिवालय (Secretariat) और विधानसभा (Legislative Assembly) में नौकरी दिलाने का झांसा देकर एक युवक से सात लाख रुपये से अधिक की ठगी का मामला सामने आया है। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने एक दंपति के विरुद्ध अभियोग दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आरोप है कि सचिवालय में एक अधिकारी के निजी सहायक (पीए) के सेवानिवृत्त होने से रिक्त होने वाले पद पर नियुक्ति दिलाने का भरोसा देकर आरोपितों ने चरणबद्ध तरीके से धनराशि ली।
पुलिस के अनुसार सहस्त्रधारा रोड (Sahastradhara Road) निवासी मुकेश कुमार (Mukesh Kumar) ने शिकायत में बताया कि उसकी मुलाकात सचिवालय के सामने मोहम्मद आरिफ (Mohammad Arif) से हुई थी। आरोपित ने स्वयं को सचिवालय में कार्यरत तथा एक निदेशक के चालक के रूप में परिचित कराया। बातचीत के दौरान उसने दावा किया कि निदेशक के निजी सहायक के सेवानिवृत्त होने के कारण रिक्त होने वाले पद पर उसकी नियुक्ति कराई जा सकती है।
नियुक्ति के नाम पर लिये छह लाख रुपये और दस्तावेज
शिकायत के अनुसार आरोपित ने नियुक्ति कराने के नाम पर छह लाख रुपये, शैक्षणिक अभिलेखों की हस्ताक्षरित प्रतियां तथा पासपोर्ट आकार के फोटो ले लिये। आरोपित ने छह जनवरी 2026 को नियुक्ति कराने का आश्वासन दिया था, लेकिन पांच जनवरी के बाद उसने फोन उठाना बंद कर दिया।
पीड़ित का आरोप है कि बाद में जानकारी करने पर पता चला कि आरोपित अपनी पत्नी से कथित रूप से संबंधित अधिकारी बनकर बातचीत कराता था, जिससे उसे विश्वास में लिया जाता रहा।
विधानसभा के कार्यक्रम के नाम पर भी ली धनराशि
शिकायत में यह भी कहा गया है कि आरोपित ने विधानसभा में नई नियुक्ति के अवसर पर होने वाले कथित कार्यक्रम का हवाला देते हुए अनुराग नामक व्यक्ति के माध्यम से 1,38,660 रुपये और ले लिये। आरोपितों ने कहा कि नई नियुक्ति होने पर कार्यक्रम आयोजित करना पड़ता है, जिसमें वरिष्ठ अधिकारी और जनप्रतिनिधि शामिल होते हैं तथा यह धनराशि बाद में वापस कर दी जाएगी।
पीड़ित का आरोप है कि इस प्रकार उससे कुल 7,38,660 रुपये की ठगी की गई। उसने यह भी दावा किया है कि उसके पास आरोपितों के साथ हुई बातचीत की कॉल रिकॉर्डिंग उपलब्ध है।
पुलिस ने शुरू की जांच
पुलिस ने शिकायत के आधार पर मोहम्मद आरिफ और उसकी पत्नी के विरुद्ध अभियोग दर्ज कर लिया है। पुलिस का कहना है कि शिकायत में लगाए गए आरोपों की सभी पहलुओं से जांच की जा रही है तथा उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।
पाठकों से आग्रह है कि इस समाचार से संबंधित अपनी राय और विचार नीचे दिए गए कमेन्ट बॉक्स में अवश्य साझा करें।
नैनीताल में क्लिक करके नैनीताल जनपद में हाल के दिनों में हुई अन्य सभी महत्वपूर्ण घटनाओं से जुड़ी पूरी रिपोर्ट पढ़ी जा सकती हैं। इसी तरह पिथौरागढ़ के समाचार, अल्मोड़ा के समाचार, बागेश्वर के समाचार, चंपावत के समाचार, ऊधमसिंह नगर के समाचार, देहरादून के समाचार, उत्तरकाशी के समाचार, पौड़ी के समाचार, टिहरी जनपद के समाचार, चमोली के समाचार, रुद्रप्रयाग के समाचार, हरिद्वार के समाचार और उत्तराखंड से संबंधित अन्य समाचार भी पढ़ सकते हैं।
आज के अन्य एवं अधिक पढ़े जा रहे उत्तराखंड के नवीनतम अपडेट्स-‘नवीन समाचार’ पर पढ़ें। हमारे व्हाट्सएप चैनल से, फेसबुक ग्रुप से, गूगल न्यूज से, एक्स से, थ्रेड्स चैनल से और डेलीहंट से जुड़ें। अमेजॉन पर सर्वाधिक छूटों के साथ खरीददारी करने के लिए यहां क्लिक करें। यदि आपको लगता है कि ‘नवीन समाचार’ अच्छा कार्य कर रहा है तो हमें यहाँ क्लिक करके सहयोग करें..।
Tags (Case Registered for Defrauding for Job) :
Case Registered for Defrauding for Job, Uttarakhand News, Dehradun News, Secretariat News, Assembly News, Fraud News, Crime News, Police Investigation, Employment Fraud News, Cyber Crime News, Hindi News, Dehradun Job Fraud Latest News, Secretariat Job Scam Uttarakhand, Assembly Recruitment Fraud Case, Employment Scam Investigation Dehradun, Police Action In Cheating Case, Fake Government Job Offer News, Uttarakhand Crime Investigation Update, Dehradun Latest Crime News, #Uttarakhand #Dehradun #Secretariat #Assembly #JobFraud #CrimeNews #PoliceInvestigation #EmploymentScam #HindiNews #NavinSamachar

डॉ.नवीन जोशी, पिछले 20 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, ‘कुमाऊँ विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में पीएचडी की डिग्री प्राप्त पहले और वर्ष 2015 से उत्तराखंड सरकार से मान्यता प्राप्त पत्रकार हैं। 15 लाख से अधिक नए उपयोक्ताओं के द्वारा 150 मिलियन यानी 1.5 करोड़ से अधिक बार पढी गई आपकी अपनी पसंदीदा व भरोसेमंद समाचार वेबसाइट ‘नवीन समाचार’ के संपादक हैं, साथ ही राष्ट्रीय सहारा, हिन्दुस्थान समाचार आदि समाचार पत्र एवं समाचार एजेंसियों से भी जुड़े हैं। देश के पत्रकारों के सबसे बड़े संगठन ‘नेशनल यूनियन ऑफ जर्नलिस्ट्स (इंडिया) उत्तराखंड’ के उत्तराखंड प्रदेश के प्रदेश महामंत्री भी हैं और उत्तराखंड के मान्यता प्राप्त राज्य आंदोलनकारी भी हैं। डॉ. जोशी के बारे में विस्तार से पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें।
नवीन समाचार’ विश्व प्रसिद्ध पर्यटन नगरी नैनीताल से जून 2009 से इंटरननेट-वेब मीडिया पर सक्रिय, उत्तराखंड का सबसे पुराना ऑनलाइन पत्रकारिता में सक्रिय समूह है। यह उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त रहा, अलेक्सा रैंकिंग के अनुसार उत्तराखंड के समाचार पोर्टलों में अग्रणी, गूगल सर्च पर उत्तराखंड के सर्वश्रेष्ठ, भरोसेमंद समाचार पोर्टल के रूप में अग्रणी, समाचारों को नवीन दृष्टिकोण से प्रस्तुत करने वाला ऑनलाइन समाचार पोर्टल भी है।
