नैनी झील किनारे शराब पीने को लेकर मारपीट, स्नान कर रहे युवकों पर कार्रवाई, तल्लीताल में 27 वाहनों के चालान, टैक्सी बाइकों की जांच व पानी की बर्बादी

इस समाचार को सुनने के लिए यहाँ क्लिक करें

नैनी झील किनारे सार्वजनिक स्थान पर शराब पीने को लेकर विवाद, मारपीट; शिकायत नहीं

नवीन समाचार, नैनीताल, 12 जुलाई 2026 (Nainital Law and Order 12 July 2026)। उत्तराखंड (Uttarakhand) के नैनीताल (Nainital) नगर के तल्लीताल (Tallital) स्थित लेक ब्रिज चुंगी (Lake Bridge Chungi) के समीप बोट स्टैंड (Boat Stand) पर रविवार को सार्वजनिक स्थान पर शराब पी रहे कुछ पर्यटकों और स्थानीय युवकों के बीच विवाद हो गया। देखते ही देखते कहासुनी मारपीट में बदल गयी। बाद में राहगीरों ने बीच-बचाव कर मामला शांत कराया। पुलिस के अनुसार किसी भी पक्ष ने अब तक लिखित शिकायत नहीं दी है। आप यह संबंधित वीडियो भी जरूर देखना चाहेंगे : नैनीताल फिर पर्यटकों की हरकतों से शर्मसार :

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार कुछ पर्यटक झील किनारे बैठकर शराब का सेवन कर रहे थे। वहां मौजूद एक स्थानीय युवक ने उन्हें सार्वजनिक स्थान पर शराब पीने से मना किया। इसी बात को लेकर दोनों पक्षों के बीच विवाद बढ़ गया और मारपीट हो गयी। इसके बाद पर्यटक वहां से चले गये। तल्लीताल कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक हरपाल सिंह के अनुसार किसी भी पक्ष की ओर से शिकायत प्राप्त नहीं हुई है। शिकायत मिलने पर प्रकरण की जांच कर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

ज्योलीकोट में गधेरे में स्नान कर रहे सात युवकों पर चालानी कार्रवाई

Nainital Law and Order 12 July 2026नैनीताल। भीमताल (Bhimtal) विकासखंड के ज्योलीकोट (Jyolikot) क्षेत्र में गधेरे में स्नान कर रहे सात युवकों के विरुद्ध पुलिस ने चालानी कार्रवाई की है। पुलिस के अनुसार पूर्व में क्षेत्र के गधेरों में डूबने की अनेक घटनाएं हो चुकी हैं। इसे देखते हुए संवेदनशील स्थानों पर चेतावनी पट्ट लगाए गये हैं तथा लगातार लोगों से गधेरों में नहीं उतरने की अपील की जा रही है। इसके बावजूद कुछ युवक गहरे पानी में उतर रहे हैं।

आप यह भी पढ़ना चाहेंगे :  कैंची धाम बाईपास की वन भूमि की अड़चन दूर, 21.81 करोड़ रुपये से सुधरेगी सड़क; जाम से राहत की उम्मीद

रविवार को गश्त के दौरान सूचना मिलने पर ज्योलीकोट के चौकी प्रभारी श्याम सिंह बोरा पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस को देखकर कुछ युवक भागने लगे, लेकिन सात युवकों को पकड़ लिया गया। मेरठ (Meerut) और रुद्रपुर (Rudrapur) निवासी इन युवकों के विरुद्ध चालानी कार्रवाई करते हुए भविष्य में ऐसी लापरवाही नहीं करने की चेतावनी दी गयी।

यातायात नियमों का उल्लंघन करने पर 27 वाहनों के चालान

नैनीताल। नगर में यातायात व्यवस्था सुचारु रखने के लिए पुलिस ने तल्लीताल क्षेत्र में विशेष अभियान चलाकर नो पार्किंग क्षेत्र में खड़े तथा यातायात नियमों का उल्लंघन कर रहे 27 वाहनों के चालान किए। तल्लीताल कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक हरपाल सिंह ने बताया कि नो पार्किंग क्षेत्रों में वाहन खड़े करने तथा अन्य यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध अभियान आगे भी जारी रहेगा।

बिना वैध ड्राइविंग लाइसेंस किराये पर दी जा रहीं टैक्सी बाइकें, पुलिस ने बढ़ाई जांच

नैनीताल। नैनीताल में पर्यटकों को बिना वैध ड्राइविंग लाइसेंस (Driving Licence-DL) के टैक्सी बाइक एवं स्कूटी किराये पर देने का मामला एक बार फिर चर्चा में है। पुलिस और परिवहन विभाग की सख्ती के बावजूद कुछ संचालकों द्वारा नियमों की अनदेखी किए जाने की शिकायतें मिल रही हैं।

जानकारी के अनुसार कुछ मामलों में जांच से बचने के लिए पर्यटकों को कथित रूप से फर्जी ड्राइविंग लाइसेंस भी उपलब्ध कराए जाने की शिकायतें सामने आयी हैं। पूर्व में पुलिस ऐसे कई फर्जी लाइसेंस बरामद कर संबंधित वाहनों को सीज भी कर चुकी है। पुलिस ने अब प्रमुख चौराहों, पर्यटन स्थलों और टैक्सी बाइक संचालन वाले क्षेत्रों में जांच तेज कर दी है।

पुलिस अधीक्षक यातायात एवं अपराध डॉ. जगदीश चंद्र ने बताया कि बिना वैध ड्राइविंग लाइसेंस वाहन चलाने वालों तथा नियमों के विपरीत टैक्सी बाइक किराये पर देने वाले संचालकों के विरुद्ध लगातार अभियान चलाया जा रहा है। नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध वाहन सीज करने सहित विधिक कार्रवाई की जाएगी।

आप यह भी पढ़ना चाहेंगे :  कवयित्री की हत्या के दोषी की समयपूर्व रिहाई के आदेश, कूड़ा बीनने वाले परिवारों की स्थिति पर सचिव से मांगा जवाब, न्यायमूर्तियों ने किया प्रतियोगिताओं का शुभारंभ और पूर्व अपर सचिव की याचिका खारिज

एक वर्ष से क्षतिग्रस्त पेयजल लाइन से बह रहा हजारों लीटर पानी, मरम्मत का आश्वासन

नैनीताल। नगर के वरिष्ठ छायाकार एवं पद्मश्री (Padma Shri) सम्मान से अलंकृत अनूप साह (Anup Sah) ने लंबे समय से क्षतिग्रस्त पेयजल लाइन से हो रही पानी की बर्बादी का विषय उठाया है। उन्होंने सामाजिक माध्यम पर जारी एक वीडियो में बताया कि उनके ‘बर्फ खड्ड’ नाम से प्रसिद्ध भूखंड के समीप लगभग एक वर्ष से पेयजल लाइन क्षतिग्रस्त है, जिससे प्रतिदिन बड़ी मात्रा में पेयजल व्यर्थ बह रहा है। उनका कहना है कि इस संबंध में कई बार जल संस्थान (Jal Sansthan) के अधिकारियों को सूचना देने के बावजूद अब तक मरम्मत नहीं की गयी।

इस संबंध में जल संस्थान के अधिशासी अभियंता रमेश गर्ब्याल ने बताया कि विभाग को क्षतिग्रस्त लाइन की जानकारी मिल गयी है तथा शीघ्र ही उसकी मरम्मत कर समस्या का समाधान किया जाएगा। पाठकों से आग्रह है कि इस समाचार से संबंधित अपनी राय और विचार नीचे दिए गए कमेन्ट बॉक्स में अवश्य साझा करें।

नैनीताल में क्लिक करके नैनीताल जनपद में हाल के दिनों में हुई अन्य सभी महत्वपूर्ण घटनाओं से जुड़ी पूरी रिपोर्ट पढ़ी जा सकती हैं। इसी तरह पिथौरागढ़ के समाचार, अल्मोड़ा के समाचार, बागेश्वर के समाचार, चंपावत के समाचार, ऊधमसिंह नगर  के समाचार, देहरादून के समाचार, उत्तरकाशी के समाचार, पौड़ी के समाचार, टिहरी जनपद के समाचार, चमोली के समाचार, रुद्रप्रयाग के समाचार, हरिद्वार के समाचार और उत्तराखंड से संबंधित अन्य समाचार भी पढ़ सकते हैं। 

आज के अन्य एवं अधिक पढ़े जा रहे उत्तराखंड के नवीनतम अपडेट्स-‘नवीन समाचार’ पर पढ़ें। हमारे व्हाट्सएप चैनल से, फेसबुक ग्रुप से, गूगल न्यूज से, एक्स से, थ्रेड्स चैनल से और डेलीहंट से जुड़ें। अमेजॉन पर सर्वाधिक छूटों के साथ खरीददारी करने के लिए यहां क्लिक करें। यदि आपको लगता है कि ‘नवीन समाचार’ अच्छा कार्य कर रहा है तो हमें यहाँ क्लिक करके सहयोग करें..।

आप यह भी पढ़ना चाहेंगे :  रामनगर के पूछड़ी में 14 हेक्टेयर वन भूमि अतिक्रमणमुक्त, 86 पक्के मकान ध्वस्त; कार्रवाई के दौरान रोते दिखे परिवार
Tags (Nainital Law and Order 12 July 2026) :

<

p style=”text-align: justify;”>Nainital Law and Order 12 July 2026, Nainital News, Tallital News, Naini Lake News, Jyolikot News, Taxi Bike Nainital, Traffic Police Nainital, Drinking Water Leak Nainital, Anup Sah News, Jal Sansthan Nainital, Uttarakhand Local News, Nainital Traffic Action, Public Drinking Case Nainital, Bike Rental Rules Uttarakhand, Uttarakhand Breaking News, Navin Samachar, #Nainital #Tallital #Jyolikot #NainiLake #TrafficPolice #TaxiBike #WaterLeak #JalSansthan #Uttarakhand #LocalNews #BreakingNews #Tourism #Police #RoadSafety #NavinSamachar

Leave a Reply

```php