नवीन समाचार, हल्द्वानी, 25 मई 2024 (Only lamp of Family got extinguished hit by Bull)। सड़कों पर आवारा जानवर लोगों के लिए जानलेवा साबित हो रहे हैं। ऐसी ही एक घटना में ड्यूटी से लौट रहे एक बाइक सवार सिडकुल कर्मी की सड़क पर आवारा सांड के अचानक टकराने से मौत हो गई है। युवक अपने घर का इकलौता चिराग और तीन बहनों का इकलौता भाई और छः माह के बेटे का पिता था। उसकी शादी को केवल दो वर्ष हुए हैं। उसकी असामयिक मृत्यु से उसके परिवार में शोक छा गया है। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है।
बेलबाबा मंदिर के पास अचानक सांड बाइक से टकराया (Only lamp of Family got extinguished hit by Bull)
पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार हेड़ा गज्जर गोरापड़ाव निवासी 31 वर्षीय कुंदन बिष्ट उर्फ कमल पुत्र चंदन सिंह रुद्रपुर के सिडकुल में एक कंपनी में काम करता था। शुक्रवार देर शाम वह अपनी बाइक से ड्यूटी खत्म होने के बाद रामपुर रोड से घर लौट रहा था। इस दौरान बेलबाबा मंदिर के पास अचानक सड़क पर दौड़ता हुआ आया सांड उसकी बाइक से टकरा गया। दुर्घटना में कुंदन बाइक सहित सड़क पर काफी दूर तक रगड़ता चला गया और उसके पूरे शरीर में चोटें आ गईं।
होश में था, अपने परिजनों को सूचना दी (Only lamp of Family got extinguished hit by Bull)
टक्कर में कुंदन गंभीर रूप से घायल हो गया। तब वह होश में था। उसने राहगीरों की मदद से अपने परिजनों को सूचना दी और राहगीरों ने उसे तुरंत डॉ.सुशीला तिवारी राजकीय चिकित्सालय में भर्ती कराया। लेकिन चिकित्सालय में चिकित्सकों ने उसे जांच के बाद मृत घोषित कर दिया। शनिवार को पोस्टमॉर्टम के बाद पुलिस ने शव परिजनों को सौंप दिया है। (Only lamp of Family got extinguished hit by Bull)
बताया गया है कि मृतक तीन बहनों का इकलौता भाई है। तीनों बहनों की शादी हो चुकी है। कुंदन की शादी भी दो साल पहले ही हुई थी। कुंदन की पत्नी गाड़ियों के एक शोरूम में नौकरी करती हैं। कुंदन के पिता चंदन बिष्ट डिबेर में नौकरी करते थे और सेवानिवृत्त हो चुके हैं। कुंदन की मौत से उसका पूरा परिवार स्तब्ध है। (Only lamp of Family got extinguished hit by Bull)
आज के अन्य एवं अधिक पढ़े जा रहे ‘नवीन समाचार’ पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें। यहां क्लिक कर हमारे व्हाट्सएप चैनल से, फेसबुक ग्रुप से, गूगल न्यूज से, टेलीग्राम से, कू से, एक्स से, कुटुंब एप से और डेलीहंट से जुड़ें। अमेजॉन पर सर्वाधिक छूटों के साथ खरीददारी करने के लिए यहां क्लिक करें। यदि आपको लगता है कि ‘नवीन समाचार’ अच्छा कार्य कर रहा है तो हमें सहयोग करें..। (Only lamp of Family got extinguished hit by Bull)
‘डॉ.नवीन जोशी, वर्ष 2015 से उत्तराखंड सरकार से मान्यता प्राप्त पत्रकार, ‘कुमाऊँ विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में पीएचडी की डिग्री प्राप्त पहले पत्रकार’ एवं मान्यता प्राप्त राज्य आंदोलनकारी हैं। 15 लाख से अधिक नए उपयोक्ताओं के द्वारा 140 मिलियन यानी 1.40 करोड़ से अधिक बार पढी गई आपकी अपनी पसंदीदा व भरोसेमंद समाचार वेबसाइट ‘नवीन समाचार’ के संपादक हैं, साथ ही राष्ट्रीय सहारा, हिन्दुस्थान समाचार आदि समाचार पत्र एवं समाचार एजेंसियों से भी जुड़े हैं।
नवीन समाचार’ विश्व प्रसिद्ध पर्यटन नगरी नैनीताल से जून 2009 से इंटरननेट-वेब मीडिया पर सक्रिय, उत्तराखंड का सबसे पुराना ऑनलाइन पत्रकारिता में सक्रिय समूह है। यह उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त रहा, अलेक्सा रैंकिंग के अनुसार उत्तराखंड के समाचार पोर्टलों में अग्रणी, गूगल सर्च पर उत्तराखंड के सर्वश्रेष्ठ, भरोसेमंद समाचार पोर्टल के रूप में अग्रणी, समाचारों को नवीन दृष्टिकोण से प्रस्तुत करने वाला ऑनलाइन समाचार पोर्टल भी है।
