उत्तराखंड में आज से शुरू एसएससी परीक्षा से पहले फर्जी सीआईडी अधिकारी का हाईटेक नकल रैकेट बेनकाब, एसटीएफ ने किया गिरफ्तार

इस समाचार को सुनने के लिए यहाँ क्लिक करें

नवीन समाचार, देहरादून, 17 मई 2026 (Fake CID Officer Busted for SSC Exams)। उत्तराखंड (UTTARAKHAND) की राजधानी देहरादून (DEHRADUN) में कर्मचारी चयन आयोग (SSC) की कांस्टेबल जीडी ऑनलाइन परीक्षा शुरू होने से पहले बड़े हाईटेक नकल रैकेट का अनावरण हुआ है। खुद को सीआईडी अधिकारी बताकर लोगों पर रौब जमाने वाला आरोपित अत्याधुनिक तकनीक के माध्यम से बड़े स्तर पर नकल कराने की तैयारी में था। विशेष कार्य बल (STF) ने परीक्षा से ठीक पहले कार्रवाई करते हुए गिरोह के मुख्य आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है। मामले में बरामद डिजिटल उपकरणों, फर्जी पहचान पत्रों और नेटवर्किंग सेटअप ने जांच एजेंसियों को भी चौंका दिया है।

परीक्षा शुरू होने से पहले एसटीएफ की बड़ी कार्रवाई

(Fake CID Officer Busted for SSC Exams) देहरादून में एसएससी कांस्टेबल जीडी परीक्षा से पहले हाईटेक नकल गिरोह का  पर्दाफाश, एक गिरफ्तार - ssc cheating gang busted before constable gd exam  in dehradunप्राप्त जानकारी के अनुसार आज 18 मई से शुरू होने जा रही एसएससी कांस्टेबल जीडी ऑनलाइन परीक्षा को लेकर एसटीएफ को गोपनीय सूचना मिली थी कि पूर्व में नकल प्रकरणों में लिप्त गिरोह फिर सक्रिय हो गया है। इसके बाद एसटीएफ ने घेराबंदी कर दिल्ली के निहाल विहार निवासी ईश्वरी प्रसाद उर्फ इंद्रजीत शर्मा उर्फ इंद्र को देहरादून के नेहरू ग्राम स्थित सेंट जोन्स एकेडमी परीक्षा केंद्र से गिरफ्तार किया।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय सिंह ने बताया कि आरोपित के कब्जे से एक लैपटॉप, चार मोबाइल फोन, दो इंटरनेट राउटर, 14 मिनी ब्लूटूथ डिवाइस और रिसीवर, सिम बॉक्स, 20 बैटरियां तथा अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरण बरामद हुए हैं। पुलिस ने परीक्षा केंद्र को भी सील कर दिया है।

फर्जी सीआईडी अधिकारी बनाकर तैयार किया गया था डिजिटल जाल

एसटीएफ जांच में सामने आया कि आरोपित अपने प्रभाव और विश्वास बढ़ाने के लिए खुद को सीआईडी अधिकारी बताता था। उसके पास से एक फर्जी पहचान पत्र बरामद हुआ, जिस पर ‘क्राइम इन्वेस्टिगेशन डिटेक्टिव’ लिखा था। इस कार्ड में क्यूआर कोड भी लगा था, जिसे स्कैन करने पर एक वेबसाइट खुलती थी। वेबसाइट पर भ्रष्टाचार विरोधी अभियान, साइबर अपराध जागरूकता, प्राइवेट डिटेक्टिव सेवा और पुलिस मित्र जैसे भ्रामक दावे प्रदर्शित किये गये थे।

आप यह भी पढ़ना चाहेंगे :  नैनीताल : महिला प्राध्यापक की कथित आपत्तिजनक वीडियो की वायरल, साइबर पुलिस हुई सक्रिय, व्यवसायी को फँसाने की थी कोशिश !

जांच में यह भी सामने आया कि वेबसाइट पर राष्ट्रीय महिला आयोग, केंद्रीय सतर्कता आयोग और राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग जैसे संस्थानों के नाम से फर्जी प्रमाणपत्र भी अपलोड किये गये थे, ताकि नेटवर्क को विश्वसनीय दिखाया जा सके। पुलिस के अनुसार आरोपित इस डिजिटल व्यवस्था के माध्यम से लोगों को प्रभावित करने और अपने अवैध नेटवर्क को मजबूत करने का प्रयास कर रहा था।

ब्लूटूथ और रिमोट एक्सेस के माध्यम से नकल कराने की तैयारी

एसटीएफ के अनुसार आरोपित परीक्षा केंद्रों के सर्वर और कंप्यूटर लैब तक पहुंच बनाकर रिमोट एक्सेस के माध्यम से नकल कराने की योजना पर काम कर रहा था। पूछताछ में सामने आया कि वह देशभर में लगभग 500 लैबों से जुड़ा हुआ था और इलेक्ट्रिकल एवं नेटवर्किंग कार्यों का अनुभव रखता था।

पुलिस के अनुसार एमकेपी स्थित महादेव डिजिटल जोन की लैब में पहले भी सर्वर रूम से इंटरनेट केबल का अलग कनेक्शन बनाकर सिस्टम तक रिमोट पहुंच की व्यवस्था की गयी थी। सोमवार से शुरू हो रही परीक्षा में भी इसी प्रकार की तैयारी की जा रही थी।

पहले भी नकल प्रकरणों में वांछित रहा आरोपित

एसएसपी अजय सिंह ने बताया कि नवंबर 2025 में आयोजित एसएससी टियर-1 मल्टी टास्किंग स्टाफ और क्लर्कीयल स्टाफ परीक्षा में नकल के प्रकरण में भी ईश्वरी प्रसाद वांछित चल रहा था। पुलिस इस पूरे नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की भी तलाश कर रही है।

जांच एजेंसियों को आशंका है कि परीक्षा केंद्रों के आसपास और भी लोग इस रैकेट से जुड़े हो सकते हैं। पुलिस ने स्टाफ सिलेक्शन कमीशन के क्षेत्रीय निदेशक को भी पूरे मामले की जानकारी दे दी है। अधिकारियों का कहना है कि पूछताछ में और भी बड़े खुलासे हो सकते हैं।

आप यह भी पढ़ना चाहेंगे :  गोवा से हल्द्वानी लौट रहे 4 बहनों के इकलौते भाई का 9 दिन से पता नहीं, राजस्थान-मध्य प्रदेश सीमा से हुई थी अंतिम बातचीत

पाठकों से आग्रह है कि इस समाचार से संबंधित अपनी राय और विचार नीचे दिए गए कमेन्ट बॉक्स में अवश्य साझा करें।

नैनीताल में क्लिक करके नैनीताल जनपद में हाल के दिनों में हुई अन्य सभी महत्वपूर्ण घटनाओं से जुड़ी पूरी रिपोर्ट पढ़ी जा सकती हैं। इसी तरह पिथौरागढ़ के समाचार, अल्मोड़ा के समाचार, बागेश्वर के समाचार, चंपावत के समाचार, ऊधमसिंह नगर  के समाचार, देहरादून के समाचार, उत्तरकाशी के समाचार, पौड़ी के समाचार, टिहरी जनपद के समाचार, चमोली के समाचार, रुद्रप्रयाग के समाचार, हरिद्वार के समाचार और उत्तराखंड से संबंधित अन्य समाचार भी पढ़ सकते हैं। 

आज के अन्य एवं अधिक पढ़े जा रहे उत्तराखंड के नवीनतम अपडेट्स-‘नवीन समाचार’ पर पढ़ें। हमारे व्हाट्सएप चैनल से, फेसबुक ग्रुप से, गूगल न्यूज से, एक्स से, थ्रेड्स चैनल से और डेलीहंट से जुड़ें। अमेजॉन पर सर्वाधिक छूटों के साथ खरीददारी करने के लिए यहां क्लिक करें। यदि आपको लगता है कि ‘नवीन समाचार’ अच्छा कार्य कर रहा है तो हमें यहाँ क्लिक करके सहयोग करें..

Tags (Fake CID Officer Busted for SSC Exams) :

Fake CID Officer Busted for SSC Exams, Uttarakhand News, Dehradun News, SSC Exam Fraud, STF Uttarakhand, High Tech Cheating Racket, Fake CID Officer, SSC GD Exam, Online Exam Fraud, Dehradun STF Action, Exam Cheating Case India, Digital Fraud Network, Bluetooth Cheating Device, Remote Access Exam Fraud, Competitive Exam Security, Uttarakhand Crime News, #DehradunNews #UttarakhandNews #SSCExam #ExamFraud #STF #FakeCID #CheatingRacket #CyberCrime #CompetitiveExams #CrimeNews

Leave a Reply