नवीन समाचार, देहरादून, 18 मई 2026 (Indias First Female Mutawalli in UK)। उत्तराखंड (UTTARAKHAND) में वक्फ संशोधन अधिनियम लागू होने के बाद वक्फ बोर्ड ने ऐतिहासिक निर्णय लेते हुए पहली बार एक महिला को मुतवल्ली नियुक्त किया है। देहरादून (DEHRADUN) स्थित वक्फ संचालित मुस्लिम जूनियर हाई स्कूल, नया नगर के प्रबंधन की जिम्मेदारी समीना सिद्दीकी को एक वर्ष के लिए सौंपी गई है। बोर्ड के इस निर्णय को महिला सशक्तीकरण, वक्फ संस्थाओं में महिलाओं की बढ़ती भागीदारी और पारदर्शी प्रशासन की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। इस ऐतिहासिक नियुक्ति के साथ वह देश की पहली महिला मुतवल्ली (वक्फ संपत्ति की प्रबंधक) बनी हैं।
नौ सदस्यीय प्रबंधन बोर्ड की अध्यक्ष बनीं समीना सिद्दीकी
उत्तराखंड वक्फ बोर्ड के सचिव गिरधारी सिंह रावत की ओर से जारी आदेश के अनुसार विभिन्न सदस्यों की संस्तुति और बोर्ड बैठक में लिये गये निर्णय के आधार पर समीना सिद्दीकी को मुस्लिम जूनियर हाई स्कूल के नौ सदस्यीय प्रबंधन बोर्ड का अध्यक्ष अर्थात मुतवल्ली नियुक्त किया गया है। उल्लेखनीय है कि वक्फ़ या मस्जिद की संपत्ति की व्यवस्था या प्रबंध करने वाला व्यक्ति, संरक्षक मुतवल्ली कहा जाता है।
आदेश में उन्हें विद्यालय की संपत्तियों के रखरखाव, प्रशासनिक कार्यों, वित्तीय प्रबंधन और वक्फ संपत्तियों के संरक्षण से संबंधित जिम्मेदारियां सौंपी गयी हैं। साथ ही उन्हें यह सुनिश्चित करने को कहा गया है कि संस्थान का संचालन निर्धारित नियमों और प्रावधानों के अनुरूप किया जाए।
वक्फ संस्थाओं में महिलाओं की बढ़ती भागीदारी का संकेत
अब तक सामान्यतया वक्फ बोर्ड के अंतर्गत मुतवल्ली पदों पर पुरुषों की नियुक्ति होती रही है। ऐसे में उत्तराखंड वक्फ बोर्ड का यह निर्णय महत्वपूर्ण बदलाव के रूप में देखा जा रहा है। विशेषज्ञों का मानना है कि इससे वक्फ संपत्तियों और संस्थानों के संचालन में महिलाओं की भागीदारी बढ़ेगी तथा सामाजिक और शैक्षिक क्षेत्र में नई दृष्टि विकसित हो सकती है।
समीना सिद्दीकी ने नियुक्ति के बाद कहा कि वह पूरी ईमानदारी, पारदर्शिता और जिम्मेदारी के साथ कार्य करेंगी। उन्होंने कहा कि वक्फ संपत्तियों का उपयोग शिक्षा, समाज कल्याण और जरूरतमंद लोगों की सहायता के लिए प्रभावी ढंग से किया जाएगा।
वक्फ संशोधन अधिनियम के बाद बड़ा प्रशासनिक संकेत
उत्तराखंड वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष शादाब शम्स ने कहा कि वक्फ अधिनियम में संशोधन के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मंशा के अनुरूप अधिक से अधिक महिलाओं को वक्फ संपत्तियों में मुतवल्ली के रूप में जिम्मेदारी दी जाएगी। उन्होंने कहा कि महिलाओं की भागीदारी बढ़ने से संस्थानों में पारदर्शिता और जवाबदेही भी मजबूत होगी।
राजनीतिक और सामाजिक दृष्टि से भी इस निर्णय को महत्वपूर्ण माना जा रहा है, क्योंकि वक्फ संस्थाओं में महिलाओं की भूमिका को लेकर लंबे समय से चर्चा होती रही है। ऐसे में उत्तराखंड देश के उन राज्यों में शामिल हो गया है, जहां वक्फ प्रशासन में महिला नेतृत्व को औपचारिक रूप से स्थान मिला है।
पाठकों से आग्रह है कि इस समाचार से संबंधित अपनी राय और विचार नीचे दिए गए कमेन्ट बॉक्स में अवश्य साझा करें।
नैनीताल में क्लिक करके नैनीताल जनपद में हाल के दिनों में हुई अन्य सभी महत्वपूर्ण घटनाओं से जुड़ी पूरी रिपोर्ट पढ़ी जा सकती हैं। इसी तरह पिथौरागढ़ के समाचार, अल्मोड़ा के समाचार, बागेश्वर के समाचार, चंपावत के समाचार, ऊधमसिंह नगर के समाचार, देहरादून के समाचार, उत्तरकाशी के समाचार, पौड़ी के समाचार, टिहरी जनपद के समाचार, चमोली के समाचार, रुद्रप्रयाग के समाचार, हरिद्वार के समाचार और उत्तराखंड से संबंधित अन्य समाचार भी पढ़ सकते हैं।
आज के अन्य एवं अधिक पढ़े जा रहे उत्तराखंड के नवीनतम अपडेट्स-‘नवीन समाचार’ पर पढ़ें। हमारे व्हाट्सएप चैनल से, फेसबुक ग्रुप से, गूगल न्यूज से, एक्स से, थ्रेड्स चैनल से और डेलीहंट से जुड़ें। अमेजॉन पर सर्वाधिक छूटों के साथ खरीददारी करने के लिए यहां क्लिक करें। यदि आपको लगता है कि ‘नवीन समाचार’ अच्छा कार्य कर रहा है तो हमें यहाँ क्लिक करके सहयोग करें..।
Tags (Indias First Female Mutawalli in UK) :
Indias First Female Mutawalli in UK, Uttarakhand News, Dehradun News, Uttarakhand Waqf Board, First Female Mutawalli, Samina Siddiqui, Waqf Amendment Act, Muslim Junior High School Dehradun, Women Empowerment Uttarakhand, Waqf Property Management, Shadab Shams, Minority Affairs Uttarakhand, Women Leadership News, Educational Administration, Social Reform News India, Waqf Board Decision, #UttarakhandNews #DehradunNews #WaqfBoard #WomenEmpowerment #SaminaSiddiqui #FemaleMutawalli #MinorityAffairs #EducationNews #SocialReform #WomenLeadership

डॉ.नवीन जोशी, पिछले 20 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, ‘कुमाऊँ विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में पीएचडी की डिग्री प्राप्त पहले और वर्ष 2015 से उत्तराखंड सरकार से मान्यता प्राप्त पत्रकार हैं। 15 लाख से अधिक नए उपयोक्ताओं के द्वारा 150 मिलियन यानी 1.5 करोड़ से अधिक बार पढी गई आपकी अपनी पसंदीदा व भरोसेमंद समाचार वेबसाइट ‘नवीन समाचार’ के संपादक हैं, साथ ही राष्ट्रीय सहारा, हिन्दुस्थान समाचार आदि समाचार पत्र एवं समाचार एजेंसियों से भी जुड़े हैं। देश के पत्रकारों के सबसे बड़े संगठन ‘नेशनल यूनियन ऑफ जर्नलिस्ट्स (इंडिया) उत्तराखंड’ के उत्तराखंड प्रदेश के प्रदेश महामंत्री भी हैं और उत्तराखंड के मान्यता प्राप्त राज्य आंदोलनकारी भी हैं। डॉ. जोशी के बारे में विस्तार से पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें।
नवीन समाचार’ विश्व प्रसिद्ध पर्यटन नगरी नैनीताल से जून 2009 से इंटरननेट-वेब मीडिया पर सक्रिय, उत्तराखंड का सबसे पुराना ऑनलाइन पत्रकारिता में सक्रिय समूह है। यह उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त रहा, अलेक्सा रैंकिंग के अनुसार उत्तराखंड के समाचार पोर्टलों में अग्रणी, गूगल सर्च पर उत्तराखंड के सर्वश्रेष्ठ, भरोसेमंद समाचार पोर्टल के रूप में अग्रणी, समाचारों को नवीन दृष्टिकोण से प्रस्तुत करने वाला ऑनलाइन समाचार पोर्टल भी है।

















3 जून 2009 से संचालित उत्तराखंड का सबसे पुराना डिजिटल प्लेटफॉर्म ‘नवीन समाचार’ अपने आरंभ से ही उत्तराखंड और देश-दुनिया की सटीक, निष्पक्ष और जनहित से जुड़ी खबरें आप तक पहुँचाने का प्रयास करता आ रहा है। हिंदी में विशिष्ट लेखन शैली हमारी पहचान है। हमारा उद्देश्य केवल समाचार देना नहीं, बल्कि समाज की वास्तविक आवाज को मजबूती से सामने लाना, स्थानीय मुद्दों को प्रमुखता देना और हिंदी पत्रकारिता को जीवित रखना है। हमारे प्रत्येक समाचार एक लाख से अधिक लोगों तक और हर दिन लगभग 10 लाख बार पहुंचते हैं।