मल्लीताल में अनियंत्रित टैक्सी दीवार से टकरायी-चालक घायल, ज्योलीकोट में बिना आंधी-तूफान के गिरा पेड़

इस समाचार को सुनने के लिए यहाँ क्लिक करें

नवीन समाचार, नैनीताल, 16 मई 2026 (Taxi Crashes into Wall in Mallital)। उत्तराखंड (Uttarakhand) के नैनीताल (Nainital) नगर के मल्लीताल क्षेत्र में आवागढ़ मार्ग पर शनिवार को एक टैक्सी कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे दीवार से टकरा गयी। दुर्घटना में टैक्सी चालक घायल हो गया, जबकि सामने से आ रहा स्कूटी सवार युवक बाल-बाल बच गया। दुर्घटना के बाद क्षेत्र में कुछ समय तक अफरा-तफरी की स्थिति बनी रही।

स्वास्थ्य निदेशक कार्यालय के पास हुई दुर्घटना

Taxi Crashes into Wall in Mallital (Khairna-Painful Road Accident-7 Year Child Died) (Young man died in Road Accident near KainchiDhamस्थानीय लोगों के अनुसार मुमताज नामक युवक स्कूटी से मल्लीताल से आवागढ़ की ओर जा रहा था। वह स्वास्थ्य निदेशक कुमाऊं कार्यालय से कुछ आगे पहुंचा ही था कि आवागढ़ की ओर से तेज गति से आ रही टैक्सी कार संख्या यूके04टीए-5218 अचानक अनियंत्रित हो गयी।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार वाहन सीधे सड़क किनारे स्थित एक गेट की दीवार से टकरा गया। दुर्घटना के दौरान स्कूटी सवार युवक ने किसी तरह स्वयं को बचाया।

टैक्सी का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त

टक्कर इतनी तेज थी कि टैक्सी का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। दुर्घटना में चालक मो. मुबीन घायल हो गया। आसपास मौजूद लोगों ने तत्काल उसे बीडी पांडे राजकीय चिकित्सालय पहुंचाया।

चिकित्सालय में तैनात डॉ. सुनील के अनुसार वाहन के स्टेयरिंग से टकराने के कारण चालक की छाती में चोट आयी है तथा होंठ भी कट गया है। घायल का उपचार किया जा रहा है।


ज्योलीकोट में बिना आंधी-तूफान के निरीक्षण भवन परिसर में गिरा पेड़

नवीन समाचार, नैनीताल, 16 मई 2026। नैनीताल जनपद के भीमताल विकासखंड अंतर्गत ज्योलीकोट (Jyolikot) स्थित निरीक्षण भवन परिसर में शनिवार अपराह्न एक पेड़ अचानक टूटकर भवन की छत पर गिर गया। घटना के समय क्षेत्र में आंधी-तूफान जैसी कोई स्थिति नहीं थी। राहत की बात रही कि घटना में किसी प्रकार की जनहानि अथवा भवन को गंभीर क्षति नहीं पहुंची।

आप यह भी पढ़ना चाहेंगे :  निकाह की खुशियों के बीच पहुंची युवती, 10 वर्ष पुराने संबंध और ‘धोखे’ के आरोपों से रुड़की में रुकी दुल्हन की विदाई

लंबे समय से जर्जर स्थिति में था पेड़

जानकारी के अनुसार यह घटना शनिवार अपराह्न लगभग ढाई बजे हुई। स्थानीय लोगों ने बताया कि संबंधित पेड़ लंबे समय से कमजोर और गिरने की स्थिति में था।

घटना के बाद लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों ने मौके का निरीक्षण किया। सहायक अभियंता प्रवीण कुमार और अवर अभियंता मनोज फत्र्याल ने बताया कि टूटे हुए पेड़ को शीघ्र हटाने की कार्रवाई की जाएगी।

स्थानीय लोगों ने जर्जर और खतरा बने पेड़ों की समय रहते पहचान कर आवश्यक कार्रवाई करने की मांग की है, ताकि भविष्य में किसी बड़ी दुर्घटना से बचा जा सके। पाठकों से आग्रह है कि इस समाचार से संबंधित अपनी राय और विचार नीचे दिए गए कमेन्ट बॉक्स में अवश्य साझा करें।

नैनीताल में क्लिक करके नैनीताल जनपद में हाल के दिनों में हुई अन्य सभी महत्वपूर्ण घटनाओं से जुड़ी पूरी रिपोर्ट पढ़ी जा सकती हैं। इसी तरह पिथौरागढ़ के समाचार, अल्मोड़ा के समाचार, बागेश्वर के समाचार, चंपावत के समाचार, ऊधमसिंह नगर  के समाचार, देहरादून के समाचार, उत्तरकाशी के समाचार, पौड़ी के समाचार, टिहरी जनपद के समाचार, चमोली के समाचार, रुद्रप्रयाग के समाचार, हरिद्वार के समाचार और उत्तराखंड से संबंधित अन्य समाचार भी पढ़ सकते हैं। 

आज के अन्य एवं अधिक पढ़े जा रहे उत्तराखंड के नवीनतम अपडेट्स-‘नवीन समाचार’ पर पढ़ें। हमारे व्हाट्सएप चैनल से, फेसबुक ग्रुप से, गूगल न्यूज से, एक्स से, थ्रेड्स चैनल से और डेलीहंट से जुड़ें। अमेजॉन पर सर्वाधिक छूटों के साथ खरीददारी करने के लिए यहां क्लिक करें। यदि आपको लगता है कि ‘नवीन समाचार’ अच्छा कार्य कर रहा है तो हमें यहाँ क्लिक करके सहयोग करें..

आप यह भी पढ़ना चाहेंगे :  नैनीताल : महिला प्राध्यापक की कथित आपत्तिजनक वीडियो की वायरल, साइबर पुलिस हुई सक्रिय, व्यवसायी को फँसाने की थी कोशिश !
Tags (Taxi Crashes into Wall in Mallital) :

Taxi Crashes into Wall in Mallital, Uttarakhand News, Nainital News, Hindi News, Mallital Accident News, Taxi Accident, Road Accident, BD Pandey Hospital News, Jyolikot News, Tree Fell Incident, Bhimtal Development Block, Local News Nainital, Uttarakhand Road Safety, Nainital Local Update, Public Safety News, Hill Station News India, #Nainital #Mallital #RoadAccident #TaxiAccident #Jyolikot #UttarakhandNews #LocalNews #RoadSafety #HillStation #Bhimtal

Leave a Reply