गोवा से हल्द्वानी लौट रहे 4 बहनों के इकलौते भाई का 9 दिन से पता नहीं, राजस्थान-मध्य प्रदेश सीमा से हुई थी अंतिम बातचीत

इस समाचार को सुनने के लिए यहाँ क्लिक करें

नवीन समाचार, नैनीताल, 16 मई 2026 (Only Brother of 4 Sisters Missing)। उत्तराखंड (Uttarakhand) के नैनीताल जनपद के हल्द्वानी (Haldwani) निवासी 40 वर्षीय युवक धीरज सिंह अधिकारी पिछले कई दिनों से लापता हैं। गोवा (Goa) से अपने घर लौट रहे धीरज की अंतिम बार 7 मई की सुबह 8 बजकर 3 मिनट पर परिजनों से बातचीत हुई थी। उन्होंने बताया था कि वह राजस्थान-मध्य प्रदेश सीमा क्षेत्र के पास पहुंच चुके हैं और कुछ घंटों में दिल्ली पहुंचने वाले हैं। इसके बाद उनका मोबाइल फोन बंद हो गया। मामले में गोवा के मंड्रेम पुलिस स्टेशन में गुमशुदगी का प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी गयी है। परिजन लगातार युवक की तलाश में जुटे हैं।

गोवा से 6 मई को निकले थे धीरज

(Only Brother of 4 Sisters Missing)धीरज सिंह अधिकारी गोवा के अरम्बोल (Arambol) क्षेत्र स्थित ओएसिस रेस्टोरेंट (Oasis Restaurant) में रसोइये के रूप में कार्यरत थे। रेस्टोरेंट संचालक राजेंद्र कुमार नेगी ने मंड्रेम पुलिस स्टेशन में दर्ज करायी शिकायत में बताया कि ऑफ सीजन के कारण धीरज ने अपने पैतृक स्थान उत्तराखंड लौटने की जानकारी दी थी।

शिकायत के अनुसार 6 मई 2026 को सुबह लगभग 10 बजे धीरज रेस्टोरेंट से निकले। राजेंद्र नेगी ने उन्हें अरम्बोल बस स्टैंड तक छोड़ा, जहां से वह मोटरसाइकिल पायलट के साथ मालपेम रेलवे स्टेशन के लिए रवाना हुए।

आप यह भी पढ़ना चाहेंगे :  नशे के विरुद्ध नैनीताल पुलिस की वर्ष की सबसे बड़ी कार्रवाई, 1.85 करोड़ रुपये की स्मैक के साथ राजस्थान के दो सगे भाई गिरफ्तार

7 मई को हुई थी अंतिम बातचीत

सरस्वती विहार नैनीताल में कार्यरत धीरज के तवेरे बड़े भाई देवेंद्र सिंह अधिकारी ने बताया कि 7 मई की सुबह 8 बजकर 3 मिनट पर धीरज से अंतिम बार बातचीत हुई थी। उस समय उन्होंने बताया था कि वह राजस्थान-मध्य प्रदेश सीमा क्षेत्र के पास हैं और तीन से चार घंटे में दिल्ली पहुंचने वाले हैं।

इसके बाद उनका मोबाइल फोन बंद हो गया। 9 मई को परिजनों ने गोवा में संपर्क कर जानकारी दी कि धीरज अभी तक घर नहीं पहुंचे हैं। इसके बाद रेस्टोरेंट संचालक सहित अन्य लोगों ने भी उनके मोबाइल नंबर पर संपर्क करने का प्रयास किया, लेकिन फोन बंद मिला।

चार बहनों का इकलौता भाई है धीरज

परिजनों के अनुसार धीरज सिंह अधिकारी चार बहनों के इकलौते भाई हैं। देवेंद्र ने बताया कि धीरज लंबे समय से गोवा में होटल व्यवसाय से जुड़े कार्य कर रहे थे और समय-समय पर घर आते-जाते रहते थे। धीरज के अचानक संपर्क से बाहर हो जाने के बाद परिवार बेहद चिंतित है। परिजन विभिन्न माध्यमों से उनकी खोज में जुटे हैं तथा सोशल मीडिया के माध्यम से भी जानकारी साझा की जा रही है।

गोवा पुलिस ने दर्ज किया गुमशुदगी प्रकरण

मंड्रेम पुलिस स्टेशन में दर्ज रिपोर्ट के अनुसार पुलिस ने धीरज सिंह की गुमशुदगी का प्रकरण दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है। रिपोर्ट में उनका हुलिया भी दर्ज किया गया है। पुलिस के अनुसार धीरज की लंबाई लगभग 5.4 फीट, रंग गोरा, शरीर मध्यम तथा बाल और आंखें काले रंग की हैं। वह अंतिम बार सफेद चेकदार पूरी बांह की शर्ट, नीली जींस तथा दाहिने हाथ में चांदी का कड़ा पहने हुए थे।

आप यह भी पढ़ना चाहेंगे :  गांव के युवाओं के लिए स्वरोजगार का नया अवसर, बीएसएनएल की भारतनेट योजना से घर बैठे हो सकती है नियमित कमाई, यहाँ क्लिक करके जुड़ें

यात्रा मार्ग और संपर्क सूत्रों की हो रही जांच

सूत्रों के अनुसार पुलिस अब धीरज के यात्रा मार्ग, रेलवे स्टेशन और मोबाइल लोकेशन की जांच कर रही है। राजस्थान और मध्य प्रदेश सीमा क्षेत्र में अंतिम मोबाइल लोकेशन मिलने की बात भी सामने आयी है। पुलिस विभिन्न राज्यों की एजेंसियों से समन्वय कर जानकारी जुटा रही है।

परिजनों ने लोगों से अपील की है कि यदि किसी को धीरज सिंह अधिकारी के संबंध में कोई जानकारी मिले तो तत्काल स्थानीय पुलिस अथवा परिवार को सूचित करें। पाठकों से आग्रह है कि इस समाचार से संबंधित अपनी राय और विचार नीचे दिए गए कमेन्ट बॉक्स में अवश्य साझा करें।

नैनीताल में क्लिक करके नैनीताल जनपद में हाल के दिनों में हुई अन्य सभी महत्वपूर्ण घटनाओं से जुड़ी पूरी रिपोर्ट पढ़ी जा सकती हैं। इसी तरह पिथौरागढ़ के समाचार, अल्मोड़ा के समाचार, बागेश्वर के समाचार, चंपावत के समाचार, ऊधमसिंह नगर  के समाचार, देहरादून के समाचार, उत्तरकाशी के समाचार, पौड़ी के समाचार, टिहरी जनपद के समाचार, चमोली के समाचार, रुद्रप्रयाग के समाचार, हरिद्वार के समाचार और उत्तराखंड से संबंधित अन्य समाचार भी पढ़ सकते हैं। 

आज के अन्य एवं अधिक पढ़े जा रहे उत्तराखंड के नवीनतम अपडेट्स-‘नवीन समाचार’ पर पढ़ें। हमारे व्हाट्सएप चैनल से, फेसबुक ग्रुप से, गूगल न्यूज से, एक्स से, थ्रेड्स चैनल से और डेलीहंट से जुड़ें। अमेजॉन पर सर्वाधिक छूटों के साथ खरीददारी करने के लिए यहां क्लिक करें। यदि आपको लगता है कि ‘नवीन समाचार’ अच्छा कार्य कर रहा है तो हमें यहाँ क्लिक करके सहयोग करें..

Tags (Only Brother of 4 Sisters Missing) :

Only Brother of 4 Sisters Missing, Uttarakhand News, Haldwani News, Hindi News, Missing Person Uttarakhand, Goa Missing Case, Dheeraj Singh Officer Missing, Mandrem Police Station, Missing Cook Goa, Haldwani Local News, Rajasthan MP Border Missing Case, Police Investigation India, Missing Person Search, Family Appeal Missing Case, Goa To Uttarakhand Travel News, Human Interest News Uttarakhand, #Haldwani #MissingPerson #GoaNews #UttarakhandNews #PoliceInvestigation #HumanInterest #MissingCase #LocalNews #SearchOperation #NainitalNews

Leave a Reply