दिल्ली में शादी के छह दिन बाद हल्द्वानी की युवती की हत्या, बेड में छिपाया शव; पति सहित ससुराल पक्ष पर दहेज प्रताड़ना के आरोप

इस समाचार को सुनने के लिए यहाँ क्लिक करें

नवीन समाचार, नैनीताल, 13 मई 2026 (Lady Murdered 6 Days After Marriage)। उत्तराखंड (Uttarakhand) के नैनीताल (Nainital) जनपद के हल्द्वानी (Haldwani) की रहने वाली 28 वर्षीय निशा परवीन (Nisha Parveen) की दिल्ली (Delhi) में शादी के मात्र छह दिन बाद हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। आरोप है कि पति मोहम्मद एजाज (Mohammad Ejaz) ने गला घोंटकर पत्नी की हत्या करने के बाद शव को कमरे में रखे बेड के भीतर छिपा दिया और बाहर से ताला लगाकर फरार हो गया। कई दिनों तक कमरे से बदबू आने पर पड़ोसियों ने पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद पूरे हत्याकांड का खुलासा हुआ। घटना ने हल्द्वानी में मृतका के परिवार और स्थानीय लोगों को झकझोर दिया है।

आप यह भी पढ़ना चाहेंगे :  पिता की शर्मनाक करतूत: अविवाहित पुत्री को भेजे अश्लील संदेश और की छेड़छाड़ की कोशिश, पत्नी की शिकायत पर अभियोग पंजीकृत

हल्द्वानी की बेटी रोजगार के लिए गई थी दिल्ली, दूसरी शादी बनी मौत का कारण

Lady Murdered 6 Days After Marriage (Roorkee-Muslim Girl Married to Youth by Fraud (Lovers Marrige after Lover Caught and Beaten by) (Muslim Girl Converted in HInduism and Married) (Newly Married Couple Found Hanging in Dehradun)प्राप्त जानकारी के अनुसार हल्द्वानी के वनभूलपुरा (Vanbhoolpura) वार्ड-32 निवासी निशा परवीन कुछ वर्ष पूर्व परिवार की आर्थिक मदद के लिए नौकरी की तलाश में दिल्ली गई थी। वहां उसे एक निजी कंपनी में काम मिला। इसी दौरान उसकी मुलाकात बिहार (Bihar) के वैशाली (Vaishali) निवासी मोहम्मद एजाज से हुई। दोनों के बीच दोस्ती हुई, जो बाद में प्रेम संबंध में बदल गई। बताया जा रहा है कि निशा की वर्ष 2022 में हुई पहली शादी कुछ समय बाद टूट गई थी, और एजाज से उसकी दूसरी शादी थी।

अप्रैल में हुई शादी, तीन दिन बाद दिल्ली लेकर पहुंचा पति

दिल्ली के मध्य जिला पुलिस उपायुक्त रोहित राजबीर (Rohit Rajbir) के अनुसार 26 अप्रैल 2026 को निशा और एजाज का  प्रेम विवाह (निकाह) हुआ था। शादी के तीन दिन बाद 29 अप्रैल को एजाज पत्नी को हल्द्वानी से दिल्ली के नबी करीम (Nabi Karim) क्षेत्र स्थित लक्ष्मणपुरी (Laxmanpuri) में अपने किराये के कमरे में ले गया। आरोप है कि दिल्ली पहुंचने के बाद से ही दहेज को लेकर विवाद और मारपीट शुरू हो गई थी। निशा ने इसकी जानकारी अपने परिवार को भी दी थी।

गला घोंटकर हत्या का आरोप, बेड में छिपाया शव

परिजनों के अनुसार 2 मई को पति एजाज ने विवाद के बाद निशा की गला घोंटकर हत्या कर दी। हत्या के बाद शव को बेड के भीतर छिपा दिया गया और कमरे पर ताला लगाकर आरोपित फरार हो गया। कई दिनों तक कमरे से दुर्गंध आने पर पड़ोसियों को शक हुआ और 8 मई को पुलिस को सूचना दी गई। सूचना पर पहुंची पुलिस और दमकल कर्मियों ने दरवाजा तोड़ा तो कमरे के भीतर बेड से सड़ी-गली अवस्था में शव बरामद हुआ।

पुलिस जांच, गिरफ्तारी और दहेज प्रताड़ना के आरोप

पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू की। मृतका के पिता मोहम्मद हसन और परिवार ने पति एजाज व उसके परिवार पर दहेज प्रताड़ना के आरोप लगाए हैं। पुलिस ने हत्या और दहेज प्रताड़ना के तहत मामला दर्ज किया है। रिपोर्टों के अनुसार एजाज को गिरफ्तार कर लिया गया है, जबकि उसके बड़े भाई सरफराज को गुरुग्राम (Gurugram) से हिरासत में लिया गया। मामले में अन्य पहलुओं की भी जांच की जा रही है।

आप यह भी पढ़ना चाहेंगे :  नैनीताल में बच्चों को मैदान पर लौटाने की तैयारी, शिक्षकों के लिए तनाव प्रबंधन कार्यशाला, रईस भाई को नई जिम्मेदारी और पुलिस और एसएसबी के अधिकारियों की शिष्टाचार भेंट

हल्द्वानी पहुंचा शव, परिवार में मचा कोहराम

निशा का शव हल्द्वानी पहुंचने पर परिवार में कोहराम मच गया। मृतका के पिता पहले दर्जी का काम करते थे, लेकिन वर्तमान में ऑटो चलाकर परिवार का पालन-पोषण कर रहे हैं। परिवार ने आरोप लगाया है कि उनकी बेटी को योजनाबद्ध तरीके से प्रताड़ित कर मौत के घाट उतारा गया। इस घटना ने एक बार फिर दहेज उत्पीड़न, वैवाहिक हिंसा और महानगरों में अकेले रह रही कामकाजी महिलाओं की सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

पाठकों से आग्रह है कि इस समाचार से संबंधित अपनी राय और विचार नीचे दिए गए कमेन्ट बॉक्स में अवश्य साझा करें।

नैनीताल में क्लिक करके नैनीताल जनपद में हाल के दिनों में हुई अन्य सभी महत्वपूर्ण घटनाओं से जुड़ी पूरी रिपोर्ट पढ़ी जा सकती हैं। इसी तरह पिथौरागढ़ के समाचार, अल्मोड़ा के समाचार, बागेश्वर के समाचार, चंपावत के समाचार, ऊधमसिंह नगर  के समाचार, देहरादून के समाचार, उत्तरकाशी के समाचार, पौड़ी के समाचार, टिहरी जनपद के समाचार, चमोली के समाचार, रुद्रप्रयाग के समाचार, हरिद्वार के समाचार और उत्तराखंड से संबंधित अन्य समाचार भी पढ़ सकते हैं। 

आज के अन्य एवं अधिक पढ़े जा रहे उत्तराखंड के नवीनतम अपडेट्स-‘नवीन समाचार’ पर पढ़ें। हमारे व्हाट्सएप चैनल से, फेसबुक ग्रुप से, गूगल न्यूज से, एक्स से, थ्रेड्स चैनल से और डेलीहंट से जुड़ें। अमेजॉन पर सर्वाधिक छूटों के साथ खरीददारी करने के लिए यहां क्लिक करें। यदि आपको लगता है कि ‘नवीन समाचार’ अच्छा कार्य कर रहा है तो हमें यहाँ क्लिक करके सहयोग करें..

Tags (Lady Murdered 6 Days After Marriage) :

Lady Murdered 6 Days After Marriage, Uttarakhand News, Nainital News, Haldwani News, Delhi Murder Case, Nisha Parveen Murder, Nabi Karim Crime Case, Dowry Harassment Case India, Domestic Violence News, Haldwani Woman Murder Delhi, Love Marriage Crime Case, Uttarakhand Crime News, Women Safety India, Delhi Police Investigation, Bihar Accused Case, Vanbhoolpura Haldwani News,  #Haldwani #DelhiCrime #NishaParveen #DowryCase #WomenSafety #DomesticViolence #UttarakhandNews #CrimeNews #LoveMarriage #NainitalNews

Leave a Reply