97 प्रतिशत मतदाताओं तक पहुंचे गणना प्रपत्र, डोर-टू-डोर कूड़ा संग्रहण कार्य के लिए तकनीकी निविदा खुली, कोश्यारी के जन्मदिवस पर रोगियों को वितरित किये फल, श्रीमद् देवी भागवत, मुहर्रम का मुख्य जुलूस व अखिल भारतीय हॉकी ट्रेडर्स प्रतियोगिता

इस समाचार को सुनने के लिए यहाँ क्लिक करें

एसआईआर अभियान ने पकड़ी रफ्तार, जिले में 97 प्रतिशत मतदाताओं तक पहुंचे गणना प्रपत्र

नवीन समाचार, नैनीताल, 17 जून 2026 (Nainital Activities News 17 June 2026)। नैनीताल (Nainital) में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (Special Intensive Revision-SIR) अभियान के तहत गणना प्रपत्रों के वितरण और भरवाने का कार्य तेजी से चल रहा है। निर्वाचन विभाग (Election Department) ने 18 जून तक सभी मतदाताओं तक पहुंचकर शत-प्रतिशत गणना प्रपत्र भरवाने का लक्ष्य निर्धारित किया है।

Nainital Activities News 17 June 2026निर्वाचन विभाग के अनुसार 17 जून तक प्रदेश में लगभग 97 प्रतिशत मतदाताओं तक गणना प्रपत्र पहुंचाये जा चुके हैं। बूथ स्तरीय अधिकारी (BLO) लगातार घर-घर जाकर मतदाताओं से संपर्क कर रहे हैं। नैनीताल नगर क्षेत्र में भी अभियान तेज गति से चल रहा है। बीएलओ जगदीश आर्य (Jagdish Arya) और हेम चंद्र (Hem Chandra) ने लगभग 200 गणना प्रपत्र भरवाये हैं। जगदीश आर्य ने बताया कि अब तक करीब 1000 प्रपत्र भरे जा चुके हैं तथा शेष मतदाताओं तक पहुंचने के लिए संपर्क अभियान जारी है। विभाग का दावा है कि अगले एक-दो दिनों में प्रपत्र वितरण का कार्य पूर्ण कर लिया जाएगा, जिसके बाद जांच, सत्यापन और डिजिटलीकरण की प्रक्रिया शुरू होगी।

आप यह भी पढ़ना चाहेंगे :  खड़िया खनन से प्रभावित गांवों के मामले, महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं की ग्रेड पे की मांग, भागीरथी ईको सेंसिटिव जोन प्रकरण, नाले पर अतिक्रमण, गांवों को राजस्व ग्राम बनाने, नदी में मलबा डालने, हत्या के अभियोग के मामले व अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर विशेष कार्यक्रम

पालिका में डोर-टू-डोर कूड़ा संग्रहण कार्य के लिए तकनीकी निविदा खुली

नैनीताल (Nainital)। नगर पालिका परिषद (Municipal Council) क्षेत्र में डोर-टू-डोर कूड़ा संग्रहण कार्य के लिए आमंत्रित निविदा की तकनीकी बोली बुधवार को खोली गयी। इस कार्य के लिए तीन आवेदकों ने आवेदन किया था।

नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी रोहिताश शर्मा (Rohitash Sharma) ने बताया कि तकनीकी निविदा परीक्षण में दो आवेदक योग्य पाये गये हैं। वर्तमान में उनके अभिलेखों का परीक्षण किया जा रहा है। इसके बाद वित्तीय बोली खोली जाएगी और शहर में डोर-टू-डोर कूड़ा संग्रहण कार्य ठेके पर संचालित किया जाएगा।

पद्मभूषण भगत सिंह कोश्यारी के जन्मदिवस पर रोगियों को वितरित किये फल

नैनीताल (Nainital)। महाराष्ट्र (Maharashtra) के पूर्व राज्यपाल तथा उत्तराखंड (Uttarakhand) के पूर्व मुख्यमंत्री पद्मभूषण भगत सिंह कोश्यारी (Bhagat Singh Koshyari) के जन्मदिवस पर बीडी पांडे जिला चिकित्सालय (BD Pandey District Hospital) में रोगियों और उनके परिजनों के बीच फल वितरित किये गये।

इस अवसर पर नैनीताल की विधायक सरिता आर्या (Sarita Arya), भाजपा (BJP) नैनीताल मंडल अध्यक्ष नितिन कार्की (Nitin Karki), दर्जा राज्य मंत्री शांति मेहरा (Shanti Mehra), जिला उपाध्यक्ष दयाकिशन पोखरिया (Daya Kishan Pokhariya) सहित अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। सभी ने रोगियों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की तथा भगत सिंह कोश्यारी के स्वस्थ एवं दीर्घायु जीवन की मंगलकामनाएं व्यक्त कीं।

श्रीमद् देवी भागवत : सर्पमेध यज्ञ की कथा से दिया क्षमा और धर्म का संदेश

नैनीताल (Nainital)। श्री मां नयना देवी मंदिर (Shri Maa Naina Devi Temple) में चल रही श्रीमद् देवी भागवत कथा (Shrimad Devi Bhagwat Katha) के तृतीय दिवस व्यास चंद्रशेखर अधिकारी (Chandrashekhar Adhikari) ने राजा परीक्षित (Parikshit), तक्षक नाग (Takshak Nag) और राजा जनमेजय (Janamejaya) के सर्पमेध यज्ञ का प्रसंग सुनाया।

उन्होंने कहा कि पिता की मृत्यु का प्रतिशोध लेने के लिए जनमेजय ने सर्पमेध यज्ञ प्रारंभ किया, जिसमें समस्त सर्प यज्ञ की अग्नि में खिंचे चले आये। बाद में आस्तिक मुनि (Astik Muni) ने हस्तक्षेप कर राजा को क्रोध और प्रतिशोध त्यागने की सीख दी, जिसके बाद यज्ञ समाप्त किया गया। कथा में बताया गया कि प्रतिशोध विनाश का कारण बनता है जबकि क्षमा और धर्म का मार्ग शांति प्रदान करता है। कथा के बाद श्रद्धालुओं को चने का प्रसाद वितरित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य यजमान मनोज चौधरी (Manoj Chaudhary) और महेश भट्ट (Mahesh Bhatt) सपत्नीक उपस्थित रहे।

26 जून को निकलेगा मुहर्रम का मुख्य जुलूस

नैनीताल (Nainital)। मुहर्रम कमेटी (Muharram Committee) नैनीताल ने इस वर्ष 26 जून को यौमे आशूरा (Yaum-e-Ashura) मनाने की घोषणा की है। चांद दिखाई देने के बाद आयोजित बैठक में धार्मिक कार्यक्रमों की रूपरेखा तय की गयी।

आप यह भी पढ़ना चाहेंगे :  नैनीताल : शादी का वादा, 55 हजार रुपये और फिर विवाद, होटल कर्मचारी पर युवती ने दर्ज कराया अभियोग

कमेटी अध्यक्ष नाजिम बकश (Nazim Baksh) ने बताया कि 17 जून से मुहर्रम माह प्रारंभ हो गया है। 17 जून को करबला सूखाताल (Karbala Sukhatal) में कुरआनख्वानी होगी। 23 जून को सातवीं मुहर्रम पर अलम का जुलूस तथा हुसैन रजा क्लब (Hussain Raza Club) में महफिल-ए-जिक्र आयोजित होगी। 25 जून को आम लंगर तथा ताजियों का जुलूस निकाला जाएगा। 26 जून को मुख्य ताजिया जुलूस करबला सूखाताल में संपन्न होगा। कमेटी ने सभी तैयारियां प्रारंभ कर दी हैं।

अखिल भारतीय हॉकी ट्रेडर्स प्रतियोगिता में श्याम लाल कॉलेज की जीत

हॉकी इंडिया लीग 2024-25 परिणाम, स्कोर, अंक तालिका और स्टैंडिंगनैनीताल (Nainital)। 100वीं अखिल भारतीय हॉकी ट्रेडर्स प्रतियोगिता (All India Hockey Traders Tournament) 2026 के पहले मुकाबले में श्याम लाल कॉलेज (Shyam Lal College), दिल्ली (Delhi) ने मिठ्ठापुर हॉकी क्लब (Mithapur Hockey Club), जालंधर (Jalandhar) को 2-0 से पराजित किया।

श्याम लाल कॉलेज की ओर से दोनों गोल दूसरे क्वार्टर में किये गये। पहला गोल लालित (Lalit) और दूसरा गोल नंदू (Nandu) ने किया। मुकाबले में महेश्वर नेगी (Maheshwar Negi), गुरबाज सिंह (Gurbaz Singh), मोहित रावत (Mohit Rawat) और अमन वर्मा (Aman Verma) अंपायर रहे। मैच का आंखों देखा हाल नवीन पांडे (Naveen Pandey) और हर्षित अधिकारी (Harshit Adhikari) ने सुनाया। प्रतियोगिता के लीग मुकाबले 18 जून से प्रारंभ होंगे।

साई लखनऊ ने यंग मैन हॉकी क्लब रामपुर को 2-0 से हराया

नैनीताल (Nainital)। 100वीं अखिल भारतीय हॉकी ट्रेडर्स प्रतियोगिता के अंतर्गत बुधवार को खेले गये मुकाबले में साई लखनऊ (SAI Lucknow) ने यंग मैन हॉकी क्लब (Young Man Hockey Club), रामपुर (Rampur) को 2-0 से पराजित किया।

मैच के दोनों गोल तीसरे क्वार्टर में हुए। साई लखनऊ की ओर से ललित (Lalit) और दीपक फर्त्याल (Deepak Fartyal) ने एक-एक गोल किया। मुकाबला रोमांचक रहा, लेकिन साई लखनऊ ने बेहतर प्रदर्शन करते हुए जीत दर्ज की। मैच में महेश्वर नेगी, गुरबाज सिंह, मोहित रावत और अमन वर्मा अंपायर रहे। प्रतियोगिता के लीग मुकाबले 18 जून से प्रारंभ होंगे, जिनमें विभिन्न राज्यों की टीमें भाग लेंगी।

पाठकों से आग्रह है कि इस समाचार से संबंधित अपनी राय और विचार नीचे दिए गए कमेन्ट बॉक्स में अवश्य साझा करें।

आप यह भी पढ़ना चाहेंगे :  रोजगार की तलाश में घर से हजारों किलोमीटर दूर गुजरात गये पिथौरागढ़ के युवक की में शेर के हमले में मौत, पहले भी एक भाई की हुई थी मौत

नैनीताल में क्लिक करके नैनीताल जनपद में हाल के दिनों में हुई अन्य सभी महत्वपूर्ण घटनाओं से जुड़ी पूरी रिपोर्ट पढ़ी जा सकती हैं। इसी तरह पिथौरागढ़ के समाचार, अल्मोड़ा के समाचार, बागेश्वर के समाचार, चंपावत के समाचार, ऊधमसिंह नगर  के समाचार, देहरादून के समाचार, उत्तरकाशी के समाचार, पौड़ी के समाचार, टिहरी जनपद के समाचार, चमोली के समाचार, रुद्रप्रयाग के समाचार, हरिद्वार के समाचार और उत्तराखंड से संबंधित अन्य समाचार भी पढ़ सकते हैं। 

आज के अन्य एवं अधिक पढ़े जा रहे उत्तराखंड के नवीनतम अपडेट्स-‘नवीन समाचार’ पर पढ़ें। हमारे व्हाट्सएप चैनल से, फेसबुक ग्रुप से, गूगल न्यूज से, एक्स से, थ्रेड्स चैनल से और डेलीहंट से जुड़ें। अमेजॉन पर सर्वाधिक छूटों के साथ खरीददारी करने के लिए यहां क्लिक करें। यदि आपको लगता है कि ‘नवीन समाचार’ अच्छा कार्य कर रहा है तो हमें यहाँ क्लिक करके सहयोग करें..

Tags (Nainital Activities News 17 June 2026) :

Nainital Activities News 17 June 2026, Uttarakhand News, Nainital News, Election News, Civic News, Municipal News, Health News, Religious News, Muharram News, Hockey News, Sports News, Cultural News, Public Administration News, Local News, Hindi News, Uttarakhand Updates, Uttarakhand SIR Campaign Voter Verification, Nainital Election Form Distribution Drive, Door To Door Waste Collection Tender Nainital, Bhagat Singh Koshyari Birthday Programme Hospital, Naina Devi Temple Bhagwat Katha Event, Muharram Procession Schedule Nainital 2026, All India Hockey Traders Tournament Nainital, SAI Lucknow Hockey Match Result, #UttarakhandNews #NainitalNews #ElectionUpdate #SIRCampaign #MunicipalCouncil #BhagatSinghKoshyari #NainaDeviTemple #Muharram2026 #HockeyTournament #SportsNews #LocalNews #HindiNews #NavinSamachar #UttarakhandUpdates #NainitalEvents

Leave a Reply