नैनीताल क्लब में बिजली के तारों और वाहनों पर गिरा विशाल पेड़…

डॉ. नवीन जोशी @ नवीन समाचार, नैनीताल, 25 जुलाई 2022। सोमवार शाक करीब सात बजे बिन वर्षा के ही राज्य अतिथि गृह नैनीताल क्लब में एक पूर्व से पॉपुलर के सूखे पेड़ की विशाल पेड़ का मोटा हिस्सा टूट कर बिजली के तारों और वहां खड़े वाहनों के ऊपर गिर गया। इससे पूरे क्षेत्र की … Read more

नैनीताल में सीवर लाइनों के उफनने के मामले में जल संस्थान ने दिया जवाब, न्यायालय संतुष्ट नहीं, कहा-फोटो के साथ दें शपथ पत्र…

डॉ. नवीन जोशी @ नवीन समाचार, नैनीताल, 20 जुलाई 2022। नैनीताल में सीवर लाइनों के जगह-जगह चोक होने की समस्या पर बुधवार को उच्च न्यायालय में सुनवाई हुई। इस दौरान जल संस्थान की ओर से न्यायालय में चोक लाइनों पर रिपोर्ट पेश कर बताने की कोशिश की गई कि सब कुछ ठीक है। कहा गया … Read more

खुशखबरी : सरोवरनगरी में खुला पहला ‘जॉगर्स पार्क एवं खुला जिम’, पूरी हुई सुबह-शाम की सैर करने एवं फिटनेस के शौकीनों की मुराद

डॉ. नवीन जोशी @ नवीन समाचार, नैनीताल, 9 जुलाई 2022। सरोवर नगरी नैनीताल में अब लोग अपने स्वास्थ्य सुधार के प्रति अधिक जागरूक हो पाएंगे तथा अपने स्वास्थ्य पर अधिक ध्यान दे पाएंगे। ऐसा इसलिए कि नगर में आज पहले खुले जिम की स्थापना हो गई है। समाज सेवा में अहम भूमिका निभाने वाले रोटरी … Read more

उच्च न्यायालय की खंडपीठ ने दिए हरिद्वार में पंचायत चुनाव की अधिसूचरा अगस्त के पहले सप्ताह में जारी करने के आदेश..

डॉ. नवीन जोशी @ नवीन समाचार, नैनीताल, 5 जुलाई 2022। उत्तराखंड उच्च न्यायालय की मुख्य न्यायाधीश विपिन सांघी एवं न्यायमूर्ति आरसी खुल्बे की खंडपीठ ने हरिद्वार में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव कराने को लेकर दायर जनहित याचिका पर सुनवाई के बाद राज्य सरकार को अगस्त माह के पहले सप्ताह में चुनाव की अधिसूचना जारी करने के … Read more

सफाई कर्मचारी संघ ने नैनीताल बैंक प्रबंधन के खिलाफ निकाला पैदल मार्च, किया विरोध-प्रदर्शन

डॉ. नवीन जोशी @ नवीन समाचार, नैनीताल, 20 जून 2022। नैनीताल बैंक के द्वारा सफाई कर्मचारियों के साथ बरती जा रही अनियमितता पर सोमवार को देवभूमि उत्तराखंड सफाई कर्मचारी संघ ने अखिल भारतीय सफाई मजदूर संघ के राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष व उत्तराखंड के प्रभारी विशाल बिरला के नेतृत्व में प्रदर्शन किया, और नैनीताल बैंक के आक्रोशित … Read more

नैनीताल के लिए मंडलस्तरीय अधिकारी दीर्घकालीन व जिलास्तरीय अधिकारी तात्कालिक योजनाएं बनाएं: राज्यपाल

-मल्टीलेवल पार्किंग व टनल पार्किंग की संभावनाओं पर विचार करने को कहा -राज्यपाल ने नैनीताल में किए जा रहे सौंदर्यीकरण कार्यों को सराहा डॉ. नवीन जोशी @ नवीन समाचार, नैनीताल, 19 जून 2022। उत्तराखंड के राज्यपाल सेवानिवृत्त लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह नैनीताल प्रवास के उपरांत रविवार को देहरादून के लिए रवाना हो गए। इससे पूर्व … Read more

लेह-लद्दाख की तर्ज पर कुमाऊं में ओम पर्वत-आदि कैलाश के लिए हुई बाइक राइडिंग

डॉ. नवीन जोशी @ नवीन समाचार, नैनीताल, 8 जून 2022। कुमाऊं में ‘बाइक राइडिंग’ की संभावनाओं को आगे बढ़ाते हुए ‘मोक्षा ट्रिप्स, रॉक लिजार्ड एवं हिमफ्लो संस्था द्वारा पुणे एवं हैदराबाद के 9 बाइकर्स को कुमाऊं के सुदूरवर्ती क्षेत्र ॐ पर्वत, आदि कैलाश, नारायण आश्रम और पंचाचूली बेस कैम्प की यात्रा कराई गई। बुधवार को … Read more

नैनीताल के पर्यटन व्यवसायियों से मिले राज्यपाल, वीआईपी कल्चर को हतोत्साहित करने की मांग भी उठाई, राजभवन में पहली बार हवन-यज्ञ !

डॉ. नवीन जोशी @ नवीन समाचार, नैनीताल, 8 जून 2022। उत्तराखंड के राज्यपाल सेवानिवृत्त लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह ने बुधवार को नैनीताल राजभवन में नैनीताल के होटल एसोसिएशन, व्यापार मंडल और बोट हाउस क्लब के पदाधिकारियों के साथ बैठक की। बैठक में नैनीताल में पर्यटकों की बढ़ती संख्या के अनुरूप अवस्थापना सुविधाओं की स्थापना से … Read more

नैनीताल: हिंदू जागरण मंच के अभ्यास वर्ग में धर्मांतरण रोकने, महिला सुरक्षा व सम्मान तथा वक्फ पर आए सर्वोच्च न्यायालय के निर्णय पर चर्चा

डॉ. नवीन जोशी @ नवीन समाचार, नैनीताल, 5 जून 2022। हिंदू जागरण मंच उत्तराखंड का तीन दिवसीय प्रांत अभ्यास वर्ग पार्वती प्रेमा जगाती सरस्वती बिहार दुर्गापुर में प्रारंभ हो गया है। प्रदेश अध्यक्ष कृष्ण बोरा, क्षेत्र संगठक हितेश बंसल ने दीप प्रज्वलन कर अभ्यास वर्ग का ऑपचारिक शुभारंभ किया। इस अवसर पर क्षेत्र संगठक हितेश … Read more

बड़ा समाचार: उत्तराखंड में पकड़े गए पंजाबी गायक सिद्धू के हत्यारोपित संदिग्ध ! उनके दो गानों से भी निकला उनकी हत्या का खास संबंध

नवीन समाचार, देहरादून, 30 मई 2022। पंजाबी गायक और कांग्रेस नेता सिद्धू मूसेवाला की हत्या के में उत्तराखंड में बड़ी गिरफ्तारी हुई है। उत्तराखंउ एसटीएफ ने चेकिंग के दौरान देहरादून की नया गांव चौकी क्षेत्र में चेकिंग के दौरान दो गाड़ियां सीज की हैं, और इनमें सवार छह संदिग्धों को गिरफ्तार किया है। बताया जा … Read more

नैनीताल में 95.12-90.06 की दर पर आए डीजल-पेट्रोल

डॉ. नवीन जोशी @ नवीन समाचार, नैनीताल, 22 मई 2022। केंद्र सरकार द्वारा केंद्रीय उत्पाद शुल्क में कटौती करने के बाद नैनीताल जिला मुख्यालय में शनिवार को पेट्रोल 95.12 एवं डीजल 90.06 रुपए प्रति लीटर की दर पर मिलने लगा है। वहीं जनपद के हल्द्वानी में पेट्रोल 94.42 और डीजल 89.55 रुपए प्रति लीटर की … Read more

डाक विभाग की दो अच्छी व बुरी खबरें

प्रधान डाकघर में मिलेगी क्यूआर कोड से नगदी रहित लेनदेन की सुविधा
डॉ. नवीन जोशी @ नवीन समाचार, नैनीताल, 9 मई 2022। नगर के मल्लीताल स्थित प्रधान डाकघर में डाक एवं मेल सेवाओं के लिए पायलट प्रोजेक्ट के तहत नगदी रहित क्यूआर कोड सेवा शुरू कर दी गई है। इस सेवा के लागू होने से अब उपभोक्ता पोस्ट आफिस में बिना नगदी के ही रजिस्ट्री, पार्सल, स्पीड पोस्ट, टिकट लेने के लिए क्यूआर कोड के माध्यम से ऑनलाइन भुगतान कर सकेंगे। डाकपाल आईके दास ने बताया कि पायलट प्रोजेक्ट के तहह सभी प्रधान डाकघरों में लागू हो रही इस सुविधा के लागू होने से उपभोक्ताओं को कई बार खुले पैंसों की होने वाली दिक्कत भी नहीं होगी, साथ ही समय की बचत भी होगी।

पत्रिकाओं के पतों पर न पहुंचने से खराब हो रही डाक विभाग की छवि
नैनीताल। डाक विभाग जहां एक ओर आधुनिकीकरण की ओर बढ़ रहा है, और पुराने दौर की तरह चिट्ठियां भेजने का काम भी बेहद सीमित हो गया है। इसके बावदजूद डाक विभाग के माध्यम से गैर पंजीकृत चिट्ठियों के गंतव्य तक पहुंचने में काफी समस्याएं आ रही हैं।

खासकर डाक पंजीयन की सुविधा युक्त पत्र-पत्रिकाओं के सामने इस कारण बड़ी समस्या आ रही है। कुमाऊं मंडल से प्रकाशित होने वाली दो प्रमुख पत्रिकाओं कुमगढ़ एवं पहरू डाक विभाग की ओर से आ रही इन समस्याओं के कारण बुरी तरह से परेशान हैं। उनके द्वारा अपने ग्राहकों को नियमानुसार पूरे टिकट लगाकर भेजी जा रही पत्रिकाएं अपने गंतव्य तक नहीं पहुंच पा रही हैं। यहां तक कि अपने ही जनपद में भी पत्रिकाएं नहीं पहुंच पा रही हैं।

कुमगढ़ पत्रिका के संपादक दामोदर जोशी ‘देवांशु’ ने बताया कि काठगोदाम या हल्द्वानी के डाकघरों में डाली जा रही पत्रिकाएं नैनीताल, भवाली, भीमताल या रामनगर के ग्राहकों को भी उपलब्ध नहीं हो पा रही हैं। उधर अल्मोड़ा से प्रकाशित पहरू पत्रिका के संपादक हयात सिंह रावत ने बताया कि उनकी पत्रिका भी कई बार विभाग में शिकायत दर्ज कराने के बावजूद हल्द्वानी, रामनगर, काशीपुर व रुद्रपुर के ग्राहकों तक नहीं पहुंच पा रही है। इससे पत्रिकाओं के साथ ही डाक विभाग की छवि भी खराब हो रही है। इस बारे में प्रवर अधीक्षक डाकघर हरेंद्र सिंह नेगी ने कहा कि वह मामले की जांच कराएंगे। आज के अन्य ताजा ‘नवीन समाचार’ पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें।

यह भी पढ़ें : नैनीताल में 100 वर्ष से पुरानी ऐतिहासिक धरोहर का किया गया संरक्षण

Letter Box
नए रंगरोगन के बाद नगर का एक ऐतिहासिक लेटर बॉक्स।

डॉ. नवीन जोशी @ नवीन समाचार, नैनीताल, 19 अगस्त 2021। डाक विभाग ने जिला व मंडल मुख्यालय में लगी लेटर बॉक्स यानी पत्र पेटियों के जीर्णोद्धार की पहल की गई है। नगर के मल्लीताल स्थित मुख्य पोस्ट ऑफिस के तत्वावधान में नगर में बचे 13 पत्र पेटिकाओं की लंबे समय बाद मरम्मत व रंग-रोगन किया गया है।

नगर के नैनीताल हेड पोस्ट ऑफिस के पोस्टमास्टर इंद्र कुमार दास ने बताया कि नगर में कई पत्र पेटियां अंग्रेजी दौर की एवं 100 वर्ष से भी पुरानी यानी ऐतिहासिक और विरासत महत्व की हैं। पूर्व में नगर में 23 पत्र पेटियां थीं, किंतु कई स्वयं एवं कई असामाजिक तत्वों द्वारा क्षतिग्र्रस्त किए जाने के कारण वर्तमान में केवल 13 पेटियां बची हैं।

इनमें भी लोग पत्रों की जगह कूड़ा व पत्थर डाल देते हैं। पत्रों का चलन कम होने के बावजूद अब भी यदाकदा इनकी उपयोगिता बनी हुई है। श्री दास ने जनता से अपील की है कि वह इन ऐतिहासिक विरासतों का संरक्षण और सदुपयोग करें। आज के अन्य ताजा ‘नवीन समाचार’ पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें।

यह भी पढ़ें : आज से अस्तित्व में आ गया देश का सबसे बड़ा बैंक, मिलेगा 1.5 फ़ीसद अधिक ब्याज

जी हां, आज से देश का सबसे बड़ा बैंक ‘इंडिया पोस्ट पेमेंट बैंक’ अस्तित्व में आ गया है। भारतीय डाक विभाग केे अधीन इस बैंक की स्वतः ही देश भर में मौजूद डाक घरों के रूप मेंं सर्वाधिक 650 बड़े केंद्र व  1.55 लाख डाकघर विरासत में मिलने जा रही हैं। इसके अलावा इंडिया पोस्‍ट पेमेंट्स बैंक की एक तय समय के अंदर 5,000 एटीएम भी शुरू करने की भी योजना है।

ख़ास बात यह भी है कि इस बैंक में सामान्‍य बचत जमा से 1.5 फीसदी ज्‍यादा ब्‍याज मिलेगा, और यह पेटीएम के बाद तीसरा ऐसा पेमेंट बैंक होगा। अप्रैल से पूरे देश में इसका नेटवर्क काम करना शुरू करेगा।

पूर्व आलेख: उत्तराखंड के डाकघरों में भी अब मिलेंगी अत्याधुनिक ‘ई-बैंकिंग’ सुविधाएं

इंडिया पोस्ट पेमेंट बैंक के लिए इमेज परिणाम

-राज्य के हर जिले में मार्च तक ‘इंडिया पोस्ट पेमेंट बैंक’ खोलने की तैयारी
-राज्य भर में 2700 से अधिक डाकघरों के जरिए दूरस्थ गांवों में रहने वाले ग्रामीणों को भी मिलेगी मोबाइल व इंटरनेट बैंकिंग तथा डेबिट कार्ड के साथ आधुनिक बैंकिंग सुविधाएं
-अधिकतम एक लाख रुपए तक रखे जा सकेंगे इस ‘खर्चे वाले खाते’ में
नवीन जोशी, नैनीताल। एक दौर में ‘मनीऑर्डर अर्थव्यवस्था’ के दौर में राज्य की आर्थिकी को अपने कंधों पर थामने वाले उत्तराखंड के डाकघर एक बार उसी संदर्भ में मुख्य भूमिका में आने जा रहे हैं। राज्य के समस्त बैंकों से अधिक संख्या में मौजूद डाकघर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के वित्तीय समावेशन यानी हर व्यक्ति तक अत्याधुनिक डिजिटल तकनीक युक्त मोबाइल व इंटरनेट बैंकिंग और डेबिट कार्ड के जरिए बैंकिंग सुविधाएं पहुंचाने का माध्यम बनने जा रहे हैं। योजना के तहत आगामी मार्च माह से उत्तराखंड के सभी जिलों में एक-एक यानी कुल 13 शाखाएं खुलने जा रही हैं, जो आगे ग्रामीण डाकघरों से जुड़कर अपने खाताधारकों को उनके घर पर अत्याधुनिक डिजिटल ई-बैंकिंग सुविधाएं उपलब्ध कराएंगी।

Read more

नैनीताल-उत्तराखंड के लिए गौरव का दिन, हुई 150 करोड़ से 45 एकड़ में बनने वाले विश्व भारती केन्द्रीय विश्वविद्यालय के परिसर का भूमि पूजन…

-रामगढ़ के टैगोर टॉप में सीएम ने किया विश्व भारती केंद्रीय विश्वाविद्यालय के प्रथम परिसर का भूमि पूजन, 45 एकड़ भूमि पर पहले चरण में केंद्र सरकार के 150 करोड़ रुपयों से होगा परिसर का निर्माण डॉ. नवीन जोशी @ नवीन समाचार, नैनीताल, 8 मई 2022। रविवार का दिन उत्तराखंड के लिए स्मरणीय रहेगा। आज … Read more

तराई क्षेत्रों में तेजी से बढ़ रहा कोरोना, बेटी के बाद पिता व भाई भी संक्रमित…

डॉ. नवीन जोशी @ नवीन समाचार, नैनीताल, 5 मई 2022। उत्तराखंड में बुधवार को कोरोना के 23 नए मरीज मिले और 19 इलाज के बाद ठीक हुए। इसके बाद अब राज्य में एक्टिव मरीजों की संख्या 115 हो गई और संक्रमण की दर 2 प्रतिशत के करीब पहुंच गई। अकेले देहरादून जिले में 14, हरिद्वार … Read more

यह भी पढ़ें : उपलब्धि:नैनीताल में कल से शुरू हो रही देश की तीसरी सबसे बड़ी स्नूकर प्रतियोगिता

डॉ. नवीन जोशी @ नवीन समाचार, नैनीताल, 4 मई 2022। सरोवरनगरी नैनीताल के प्रतिष्ठित बोट हाउस क्लब में गुरुवार से तीसरी ‘आरकेजी इंडियन 10-रेड स्नूकर चैंपियनशिप-2022’ आयोजित होने जा रही है। बताया गया है कि यह प्रतियोगिता देश की अपनी तरह की तीसरी व उत्तरी भारत की सबसे बड़ी प्रतियोगिता है। इस प्रतियोगिता में देश … Read more