अखबारों की पीडीएफ कॉपी बनाना व सोशल मीडिया पर फैलाना अवैध, हो सकती है कार्रवाई : आईएनएस

नवीन समाचार, नई दिल्ली, 2 अप्रैल 2020। लॉकडाउन के दौर में समाचार पत्र लोगों के घरों तक नहीं पहुंच पा रहे हैं। समाचार पत्रों के कोरोना संक्रमण पर भी पाठकों में संशयपूर्ण स्थिति बनी है। ऐसे में अनेक समाचार पत्रों ने पहले स्वयं ही अपने ह्वाट्सएप वर्जन-पीडीएफ फॉर्मेट में जारी किये और अपने संवाददाताओं एवं … Read more

कब खत्म होगा कोरोना, ‘लाइफ साइकिल कर्व्स’ से किया जा रहा है दावा

नवीन समाचार, नैनीताल, 27 अप्रैल 2020। पिछले एक माह से भी अधिक समय से लॉक डाउन में घरों पर सिमटे देश-विश्व वासियों को एक ही यक्ष प्रश्न कुरेद रहा है कि कोरोना की यह महामारी कब खत्म होगी। ऐसे में एक वेबसाइट सामने आई है जो ‘लाइफ साइकिल कर्व्स’ के आधार पर शिक्षा एवं शोध … Read more

आज के ताज़ा ‘नवीन समाचार’ पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें….

नैनीताल: भारी बारिश के बीच कार पर गिरा मलबा, कार कबाड़ में तब्दील…April 1, 2023 हजारों श्रद्धालुओं ने कैंची धाम में दर्शनों से की नए वित्तीय वर्ष की शुरुआत, बिना पर्व उमड़े 15 हजार श्रद्धालु..April 1, 2023 उत्तराखंड : बहुचर्चित प्रश्न पत्र लीक मामले में 50 हजार रुपए का ईनामी पूर्व भाजपा नेता गिरफ्तारApril 1, … Read more

नैनीताल : जिन्हें संदिग्ध समझकर दौड़ा पुलिस-प्रशासन, निकले अपने ही मजदूर

नवीन समाचार, नैनीताल, 7 अप्रैल 2020। सरोवरनगरी में सुबह तड़के कुछ संदिग्ध देखे जाने से हड़कंप मच गया। इनमें से करीब सात लोग सीसीटीवी कैमरों में भी कैद हो गए। बताया गया कि यह लोग नगर की अपेक्षाकृत कम आवाजाही वाली ठंडी सड़क के रास्ते तल्लीताल से मल्लीताल आये और नैना देवी मंदिर के पास … Read more

केंद्रीय मंत्री ने जल संरक्षण पर दृष्टिकोण बदलने का दिया मंत्र..

समाचार अपने फोन पर प्राप्त करना चाहते हैं तो हमारे टेलीग्राम ग्रुप में इस लिंक https://t.me/joinchat/NgtSoxbnPOLCH8bVufyiGQ से एवं ह्वाट्सएप ग्रुप https://chat.whatsapp.com/BXdT59sVppXJRoqYQQLlAp से इस लिंक पर क्लिक करके जुड़ें। -पानी को जमीन से निकालने की जगह जमीन में पानी भरने का दृष्टिकोण बदलें : शेखावत नवीन जोशी @ नवीन समाचार, नैनीताल, 27 फरवरी 2020। देश के जल … Read more

उत्तराखंड : अपनों के ही लाये ‘विशेषाधिकार प्रस्ताव’ से सदन में मंत्री जी

नवीन समाचार, देहरादून, 6 दिसंबर 2019। गलत सूचना देकर सदन को गुमराह करने का आरोप लगाते हुए सल्ट (अल्मोड़ा) से भाजपा विधायक सुरेंद्र सिंह जीना वन एवं पर्यावरण मंत्री डॉ. हरक सिंह रावत पर विशेषाधिकार हनन का प्रस्ताव ले आए। जीना के इस प्रस्ताव से सत्ता पक्ष असहज हो गया। विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल ने … Read more

11 साल के बच्चे ने गुब्बारे उड़ाकर बना दी ऐसी बाइक, जो हवा से चलकर करती है हवा से बातें..

नवीन समाचार, देहरादून, 6 दिसंबर 2019। जी हां, उत्तराखंड की राजधानी देहरादून के सेंट कबीर अकादमी में कक्षा छह में पढ़ने वाले 11 साल के बच्चे अद्वैत ने एक ऐसी ‘अद्वैत-ओटू’ नाम की बाइक को बृहस्पतिवार को प्रेस के सामने प्रदर्शित किया, जो किसी ईधन की जगह हवा से चलती है। राजधानी के हर्रावाला निवासी … Read more

नैनीताल समाचार : नगर पालिका के एक पर्यावरण मित्र कर्मी की संदेहास्पद मृत्यु

नवीन समाचार, नैनीताल, 24 अक्तूबर 2019। बुधवार रात्रि नगर में नगर पालिका के एक पर्यावरण मित्र कर्मी की संदेहास्पद तरीके से मृत्यु हो गई। मल्लीताल कोतवाली पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार 40 वर्षीय बिजेंद्र पुत्र स्वर्गीय सुंदर लाल अपने घर में सोया था। सोते हुए ही वह अचेत हो गया। इस पर परिजन उसे … Read more

उत्तराखंड की पहाड़ियों में 3 अक्तूबर से होगा भारत-कजाकिस्तान की सेनाओं का संयुक्त सैन्य अभ्यास

<

p style=”text-align: justify;”>
American armyनवीन समाचार, नैनीताल, 27 सितंबर 2019। भारत तथा कज़ाकिस्तान की सेनाओं के संयुक्त सेैन्य अभ्यास ‘काज़िंद-2019’ का आयोजन 3 अक्टूबर 2019 से 15 अक्टूबर 2019 के बीच उत्तराखंड के पिथौरागढ़ में किया जायेगा। दोनों देषों के 100 सैनिकों की टुकड़ी इस संयुक्त युद्धाभ्यास में हिस्सा लेगी। इस दौरान वे विभिन्न सैन्य ऑपरेशनों एवं आतंकवाद विरोधी जवाबी कार्रवाई के अनुभवों को एक दूसरे से साझा करेगें। शुक्रवार को प्रेस को जारी विज्ञप्ति के जरिये सेना की प्रवक्ता ने बताया कि संयुक्त सैन्य अभ्यास काज़िंद-2019 एक वार्षिक कार्यक्रम है जो दोनों देशों में बारी-बारी से आयोजित किया जाता है। कज़ाकिस्तान के साथ आयोजित होने वाले इस सैन्य अभ्यास को वैश्विक आतंकवाद के बदलते परिदृष्य में एक महत्वपूर्ण सैन्य अभ्यास बताया गया है। कंपनी स्तर पर आयोजित होनेवाले इस सैन्य अभ्यास का उद्देश्य पहाड़ी क्षेत्रांे में आतंकवाद विरोधी ऑपरेशनों को अंजाम देना है। सैन्य अभ्यास के दौरान वैश्विक आतंकवाद और हाइब्रिड युद्ध के उभरते रूझानों के विभिन्न पहलुओं को वर्तमान समय के साथ-साथ वैश्विक परिदृष्यों में समकालीन प्रभावों के कारण भी शामिल किया गया है। साथ ही उम्मीद जताई गई है कि यह संयुक्त सैन्य अभ्यास दोनों देशों के बीच आपसी रक्षा सहयोग को बढ़ाने के साथ ही द्विपक्षीय संबंधों को प्रगाढ बनाने में मददगार सिद्ध होगा।

यह भी पढ़ें : ऐसा क्या हुआ कि भारतीय सेना के साथ युद्धाभ्यास के बाद ‘शांति’ की बात करने लगे अमेरिकी जनरल ?

-अमेरिकी जनरल ने जताई भारतीय सेना के साथ अंतरराष्ट्रीय शांति मिशन में काम करने की चाह

<

p style=”text-align: justify;”>नवीन समाचार, रानीखेत, 29 सितंबर 2018। भारत-अमेरिका संयुक्त सैन्य प्रशिक्षण अभ्यास-2018 का शनिवार को एक भव्य समारोह के साथ चौबटिया (उत्तराखंड) में समापन हो गया। इस मौके पर अमेरिकी जनरल ने कहा कि वह पिछले दो सप्ताह से चल रहे प्रक्षिक्षण से काफी संतुष्ट व प्रसन्न हैं। यकीनन भारतीय सेना विश्व की सर्वश्रेष्ठ सेनाओं में से एक है और युद्ध अभ्यास 2018 पूरी तरह से सफल सिद्ध हुआ है। उन्होंने यह भी कहा कि भविष्य में अमेरिकी सेना भारतीय सेना के साथ मिलकर अंतरराष्ट्रीय शांति मिशन में काम करना चाहेगी। वहीं सैन्य अभ्यास में शामिल गरुड़ डिवीजन के कमांडर मेजर जनरल कविंद्र सिंह ने कहा कि यह युद्ध अभ्यास अति लाभप्रद सिद्ध हुआ है जिसमें दोनों देशों की सेनाओं ने अंतरराष्ट्रीय शांति मिशन में एक साथ काम करने की काबिलियत में सक्षमता हासिल की है।
समापन अवसर पर दोनों देशों की सैन्य दलों ने शानदार परेड की, जिसकी सलामी अमेरिकी सेना के मेजर जनरल विलियम ग्राहम, डिप्टी कमांडिंग जनरल 1 कोर तथा भारतीय सेना से गरुड़ डिवीजन कमांडर मेजर जनरल कविन्द्र सिंह ने संयुक रुप से ली। समुद्र तल से तकरीबन सात हजार फीट की ऊँचाई पर घने जंगलों में पिछले दो सप्ताह से दोनों पक्षों द्वारा आतंकवाद विरोधी अभियानों जैसे कि रेड, कॉर्डन और खोज-बचाव आदि के लिए अभ्यास किया गया। आतंकवादियों की निगरानी, ट्रैकिंग और पहचान, लड़ाई के लिए विशेषज्ञ हथियार का उपयोग, आईईडी तटस्थ करने और प्रभावी संचार स्थापित करने के लिए कला उपकरणों के उपयोग पर भी जोर दिया गया। भारतीय व अमेरिकी सेनाओं के वरिष्ठ अधिकारियों ने इस परेड को देखा।
गौरतलब है कि भारतीय सेना की 15 गढ़वाल राइफल्स व अमेरिका से 1-23 इन्फैंट्री रेजीमेंट ने फील्ड ट्रेनिंग अभ्यास तथा कमांड पोस्ट अभ्यास में भारतीय सेना की गरूड डिवीजन तथा अमेरिकी सेना की सातवीं इन्फैंट्री डिवीजन ने भाग लिया, तथा 14 डोगरा व 13 सिख ने भी दिया।

नैनीताल की खूबसूरती देख लड़ना भूल बैठी अमेरिकी सेना !

नैनीताल, 23 सितंबर 2018। चौबटिया-रानीखेत में भारत-अमेरिका संयुक्त सैन्य युद्धाभयास-2008 के लिए आई अमेरिकी सेना प्रकृति के स्वर्ग कही जाने वाली सरोवरनगरी नैनीताल की प्राकृतिक खूबसूरती के आकर्षण में ऐसी खोई कि युद्ध और युद्धाभ्यास भूल बैठी। दो वर्ष पूर्व भी नैनीताल आये अमेरिकी सेना के कुछ सैनिकों के दिलो-दिमाग पर शायद नैनीताल की खूबसूरती का ऐसा असर था कि वे पहाड़ों की रानी कहे जाने वाले रानीखेत और डिलीसियस सेब की नगरी चौबटिया छोड़ रविवार का समय निकालकर नैनीता आ गये और यहां इस दौरान हो रही भारी बारिश के बावजूद अमेरिकी सैनिकों व सैन्य अधिकारियों ने अमेरिकी जनरल विलियम ग्राहम की अगुवाई में नगर का भ्रमण किया। इस दौरान उन्होंने नगर की शान माल रोड के साथ ही नैनी झील, भारत रत्न पंडित गोविंद बल्लभ पंत उच्च स्थलीय प्राणि उद्यान यानी नैनीताल चिड़ियाघर और मल्लीताल स्थित गुरुद्वारा गुरुसिंह सभा सहित अनेक अन्य स्थानों पर यहां की खूबसूरत वादियों का लुप्त उठाया और यहां की संस्कृति की झलक भी देखी, तथा इसकी काफी प्रशंसा की। भ्रमण के दौरान भारतीय सेना की ओर से चौबटिया 99 ब्रिगेड के कर्नल हर्ष मिश्रा व अन्य लोग भी उनके साथ रहे। विदित हो रानीखेत चौबटिया में भारत-अमेरिका का 14वां संयुक्त युद्धाभ्यास पिछली 16 सितंबर से चल रहा है जो 29 सितंबर तक चलेगा। संयुक्त युद्धाभ्यास कार्यक्रम में अमेरिकी सेना के 350 सैनिक व सैन्य अधिकारीयो का दल प्रतिभाग कर रहा है। रविवार को वे भारत की सांस्कृतिक झलक देखने के लिए नैनीताल पहुंचे थे।

यह भी पढ़ें : मोदी की कूटनीति का असर: भारत-अमेरिका संयुक्त सैन्य युद्धाभ्यास इस तरह हुआ शुरू

नवीन समाचार, चौबटिया, रानीखेत 16 सितंबर 2018। भारत-अमेरिका संयुक्त सैन्य युद्धाभ्यास-2018 का शुरूआती समारोह आज उत्तराखंड के चौबटिया में आयोजित किया गया । इस समारोह की शुरूआत राष्ट्रगान – ‘जन गण मन ….’ एवं ‘द स्टार स्पैन्गल्ड बैनर’ के साथ हुई। इस अवसर पर दोनों देशों के झंडे फहराये गये। भारतीय एवं अमेरिकी सैनिक एक दूसरे के साथ खड़े रहे तथा समारोह के दौरान दोनों देशों के दो वरिष्ठ सैन्यधिकारियों को रस्मी सैल्यूट दिये

Indo American Yuddhabhyas1इस संयुक्त युद्धाभ्यास में अमेरिकी सेना की ओर से प्रथम इंफैन्ट्री बटालियन, 23 इंफैन्ट्री रेजिमेन्ट, 2 स्ट्राइकर ब्रिगेड कॉम्बैट टीम, 7 इंफैन्ट्री डिविजन ने प्रतिनिधित्व किया जबकि भारतीय सेना की ओर से कांगो ब्रिगेड, गरूड़ डिविजन, सूर्या कमान ने प्रतिनिधित्व किया। इस अवसर पर गरूड़ डिविजन के जनरल ऑफीसर कमांडिंग ने अमेरिकी सैनिकों का स्वागत किया तथा उन्होंने अपने उद्घाटन भाशण में भारत और अमेरिका की इस प्रकार की साझेदारी को प्रजातंत्र, स्वतंत्रता, समानता एवं न्याय को दोनों देशों के लिए मूल्यवान बताया।

इस दो सप्ताह तक चलनेवाले सैन्य युद्धाभ्यास में अमेरिकी सेना तथा भारतीय सेना के सूर्या कमान की ओर से बराबर संख्या में सैन्य टुकड़ियॉं हिस्सा ले रही हैं। इस युद्धाभ्यास के दौरान जवाबी एवं आतंकवाद विरोधी कार्रवाईयों से निपटने की उनकी कार्यकुशलता तथा तकनीकी कौशल देखने को मिलेगा। इस युद्धाभ्यास में दोनों देशों की सेनाओं की ओर से निगरानी तथा ट्रेकिंग, उपकरण, आतंकवादियों से निपटने के लिए विशेष हथियारों, विस्फोटक और आईईडी डिटेक्टर्स अथवा नवीनतम संचार उपकरणों का प्रयोग किया जायेगा। दोनों देश संयुक्त रूप से किसी प्रकार के खतरों से निपटने के लिए एक सुविकसित कुशल ड्लि को अमल में लाकर योजनाबद्ध तरीके से प्रशिक्षण लेगें जिसे संयुक्त राष्ट्र शांति मिशन के लिए आयोजित ऑपरेशनों में प्रयोग किया जा सके। दोनों देशों के सैन्य विशेषज्ञ पारस्परिक लाभ हेतु विविध विषयों पर एक दूसरे के अनुभवों को साझा करने के लिए विचार-विमर्श भी करेगें।

Read more

हरीश रावत की रायता पार्टी स्थगित, पर लीजिए पहाड़ी ककड़ी के ‘अल्मोड़िया रायते’ के लिए ‘चंद बरदाई’ बने रावत के रायते व रायता फैलाने वालों पर एक बेहद रोचक लेख का स्वाद..

नवीन समाचार, नैनीताल , 27 सितंबर 2.19। उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने अपनी 28 सितंबर को प्रस्तावित व बहु प्रचारित ककड़ी-रायता पार्टी अगले वर्ष तक के लिए स्थगित कर दी है। अलबत्ता, एक लेख के जरिये उन्होंने रायते, रायता फैलाने वालों, रायते के शौकीनों आदि पर एक रोचक लेख लिखा है। हर श्री … Read more

उत्तराखंड में एक वरिष्ठ अधिकारी को जबरन किया सेवानिवृत्त, अपनी तरह का पहला मामला

नवीन समाचार, नैनीताल, 19 सितंबर 2019। उत्तराखंड उच्च न्यायालय ने पहली बार कार्य में लेटलतीफी सहित अन्य कारणों से एक वरिष्ठ न्यायिक अधिकारी को 50 वर्ष की आयु में जबरन सेवानिवृत्ति दे दी है। हाई कोर्ट की स्थापना के बाद किसी वरिष्ठ न्यायिक अफसर को जबरन रिटायर करने का यह पहला मामला है। हाई कोर्ट … Read more

किसानों के मुद्दे पर प्रदेश के मुख्य सचिव को हाईकोर्ट की फटकार..

नवीन समाचार, नैनीताल, 30 अगस्त 2019। उत्तराखंड उच्च न्यायालय ने प्रदेश के किसानों की आत्महत्या व बदहाली के मामले की जनहित याचिका पर सुनवाई करते हुए प्रदेश के मुख्य सचिव फटकार लगाते हुए 4 सप्ताह के भीतर कारण बताने संबंधी शपथ पत्र पेश करने के आदेश दिये हैं। शुक्रवार को शांतिपुरी ऊधमसिंह नगर निवासी किसान … Read more

इधर हो रही दो युवतियों सहित तीन पर्यटकों ने नशे में धुत हो कर हंगामा काटने की चर्चा, वे जमानत पर रिहा भी हो गए…

  नवीन समाचार, नैनीताल, 6 अगस्त 2019। नगर में सोमवार देर रात्रि दिल्ली से आए पर्यटक दंपत्ति व एक अन्य युवती ने नशे  धुत होकर जमकर हंगामा किया। वे पुलिस कोतवाली के पास ही अपनी लग्जरी कार में सड़क पर तेज आवाज में संगीत बजाकर नाच रहे थे। मना करने पर उन्होंने स्थानीय लोगों से … Read more

खुशखबरी: आखिर नैनीताल जनपद में पिरूल से विद्युत उत्पादन यूनिटें लगनी तय

-25-25 किलो वाट की दो यूनिटें खैरदा व नथुवाखान में लगेंगी नवीन समाचार, नैनीताल, 5 अगस्त 2019। प्रदेश सरकार की पिरूल नीति 2018 के तहत नैनीताल जनपद में भी पिरूल से विद्युत उत्पादन को बढ़ावा देने के प्रयास शुरू किये जा रहे हैं। जनपद में पिरूल से विद्युत उत्पादन के 25-25 किलो वाट की दो … Read more

कश्मीर से धारा 370 हटाने का बिल पास, नैनीताल में बंटी मिठाइयां, तोड़े पटाखे, लगाए पौधे….

नवीन समाचार, नैनीताल, 5 अगस्त 2019। जम्मू-कश्मीर को दो केंद्र शासित प्रदेशों के तौर पर पुनर्गठित करने के प्रस्ताव वाले विधेयक को राज्यसभा से मंजूरी मिल गई है। उच्च सदन ने इस विधेयक को पारित कर दिया। इसके अलावा जम्मू-कश्मीर में सामान्य वर्ग के गरीबों को 10 प्रतिशत आरक्षण वाला विधेयक भी पास हो गया … Read more