नवीन समाचार, नैनीताल, 23 सितंबर 2026 (Haldwani-14-Yr-Girl Gave Birth a Baby)। उत्तराखंड (Uttarakhand) के नैनीताल (Nainital) जनपद के हल्द्वानी (Haldwani) में 14 वर्षीय नाबालिग ने एक बच्चे को जन्म दिया है। मामले में पड़ोस में रहने वाले युवक पर नाबालिग से दुष्कर्म करने का आरोप है। पुलिस के अनुसार, जून में नाबालिग के गर्भवती होने का पता चलने के बाद आरोपित के विरुद्ध पॉक्सो अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर जेल भेजा गया था। अब न्यायालय के आदेश के अनुसार नवजात का डीएनए नमूना लेकर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
पेट में दर्द के बाद सामने आया मामला
पुलिस को दी गई शिकायत के अनुसार, पड़ोस में रहने वाले युवक ने पहले नाबालिग से दोस्ती की और इसके बाद उसे बहला-फुसलाकर उसके साथ जबरदस्ती संबंध बनाए। डर के कारण नाबालिग ने इस संबंध में परिजनों को जानकारी नहीं दी।
जून में नाबालिग के पेट में अचानक तेज दर्द होने पर परिजन उसे उपचार के लिए सरकारी चिकित्सालय ले गए। चिकित्सकीय जांच में उसके गर्भवती होने की जानकारी सामने आई। इसके बाद चिकित्सकों ने परिजनों को भरोसे में लेकर पुलिस को मामले की सूचना दी।
पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए आरोपित युवक के विरुद्ध पॉक्सो अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज की। पुलिस के अनुसार 22 जून को अभियोग दर्ज करने के बाद 23 जून को आरोपित को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया था।
चिकित्सकों की निगरानी में हुआ प्रसव
अब लगभग 15 वर्षीय किशोरी ने चिकित्सालय में बच्चे को जन्म दिया है। चिकित्सालय प्रबंधन के अनुसार प्रसव महिला चिकित्सकों की विशेष निगरानी में कराया गया। फिलहाल जच्चा और बच्चा दोनों स्वस्थ बताए जा रहे हैं और चिकित्सालय में भर्ती हैं।
एसपी सिटी मनोज कत्याल के अनुसार, मामले में न्यायालय के आदेश के तहत नवजात का डीएनए नमूना लिया जाएगा। इसके बाद जांच और अन्य कानूनी प्रक्रिया आगे बढ़ाई जाएगी।
पाठकों से आग्रह है कि इस समाचार से संबंधित अपनी राय और विचार नीचे दिए गए कमेन्ट बॉक्स में अवश्य साझा करें।
नैनीताल में क्लिक करके नैनीताल जनपद में हाल के दिनों में हुई अन्य सभी महत्वपूर्ण घटनाओं से जुड़ी पूरी रिपोर्ट पढ़ी जा सकती हैं। इसी तरह पिथौरागढ़ के समाचार, अल्मोड़ा के समाचार, बागेश्वर के समाचार, चंपावत के समाचार, ऊधमसिंह नगर के समाचार, देहरादून के समाचार, उत्तरकाशी के समाचार, पौड़ी के समाचार, टिहरी जनपद के समाचार, चमोली के समाचार, रुद्रप्रयाग के समाचार, हरिद्वार के समाचार और उत्तराखंड से संबंधित अन्य समाचार भी पढ़ सकते हैं।
आज के अन्य एवं अधिक पढ़े जा रहे उत्तराखंड के नवीनतम अपडेट्स-‘नवीन समाचार’ पर पढ़ें। हमारे व्हाट्सएप चैनल से, फेसबुक ग्रुप से, गूगल न्यूज से, एक्स से, थ्रेड्स चैनल से और डेलीहंट से जुड़ें। अमेजॉन पर सर्वाधिक छूटों के साथ खरीददारी करने के लिए यहां क्लिक करें। यदि आपको लगता है कि ‘नवीन समाचार’ अच्छा कार्य कर रहा है तो हमें यहाँ क्लिक करके सहयोग करें..।
Tags (Haldwani-14-Yr-Girl Gave Birth a Baby) :
Haldwani-14-Yr-Girl Gave Birth a Baby, Haldwani News, Nainital News, Uttarakhand News, Haldwani Minor Girl Case, Nainital POCSO Case, Haldwani POCSO Case, Minor Girl Gives Birth, Uttarakhand Crime News, Haldwani Crime News, Minor Girl Rape Case, POCSO Act Uttarakhand, Haldwani Police, Nainital Police, Minor Pregnancy Case, DNA Test POCSO Case, #HaldwaniNews #NainitalNews #UttarakhandNews #POCSO #POCSOAct #HaldwaniCrime #NainitalPolice #UttarakhandCrime #MinorGirlCase #ChildProtection

डॉ.नवीन जोशी, पिछले 20 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, ‘कुमाऊँ विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में पीएचडी की डिग्री प्राप्त पहले और वर्ष 2015 से उत्तराखंड सरकार से मान्यता प्राप्त पत्रकार हैं। 15 लाख से अधिक नए उपयोक्ताओं के द्वारा 150 मिलियन यानी 1.5 करोड़ से अधिक बार पढी गई आपकी अपनी पसंदीदा व भरोसेमंद समाचार वेबसाइट ‘नवीन समाचार’ के संपादक हैं, साथ ही राष्ट्रीय सहारा, हिन्दुस्थान समाचार आदि समाचार पत्र एवं समाचार एजेंसियों से भी जुड़े हैं। देश के पत्रकारों के सबसे बड़े संगठन ‘नेशनल यूनियन ऑफ जर्नलिस्ट्स (इंडिया) उत्तराखंड’ के उत्तराखंड प्रदेश के प्रदेश महामंत्री भी हैं और उत्तराखंड के मान्यता प्राप्त राज्य आंदोलनकारी भी हैं। डॉ. जोशी के बारे में विस्तार से पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें।
नवीन समाचार’ विश्व प्रसिद्ध पर्यटन नगरी नैनीताल से जून 2009 से इंटरननेट-वेब मीडिया पर सक्रिय, उत्तराखंड का सबसे पुराना ऑनलाइन पत्रकारिता में सक्रिय समूह है। यह उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त रहा, अलेक्सा रैंकिंग के अनुसार उत्तराखंड के समाचार पोर्टलों में अग्रणी, गूगल सर्च पर उत्तराखंड के सर्वश्रेष्ठ, भरोसेमंद समाचार पोर्टल के रूप में अग्रणी, समाचारों को नवीन दृष्टिकोण से प्रस्तुत करने वाला ऑनलाइन समाचार पोर्टल भी है।

















