बोर्ड की मंजूरी नहीं मिली तो लेकब्रिज चुंगी का टेंडर होगा निरस्त: मंत्री राम सिंह कैड़ा
नवीन समाचार, नैनीताल, 19 जुलाई 2026 (Minister Kaida on Lake Bridge Chungi)। उत्तराखंड के नैनीताल जनपद के नैनीताल (Nainital) नगर में शहरी विकास, पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री राम सिंह कैड़ा ने कहा है कि यदि लेकब्रिज चुंगी का टेंडर नगर पालिका बोर्ड से अनुमोदित नहीं हुआ है तो उसे निरस्त किया जाएगा। उन्होंने स्पष्ट किया कि नगर पालिका बोर्ड की स्वीकृति के बिना किसी भी टेंडर को मान्य नहीं माना जा सकता।
रविवार को एक दिवसीय दौरे पर नैनीताल पहुंचे मंत्री राम सिंह कैड़ा का स्थानीय विधायक सरिता आर्या तथा भाजपा कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। राज्य अतिथि गृह पहुंचने पर पारंपरिक वेशभूषा में महिलाओं ने उनका तिलक लगाकर अभिनंदन किया। इसके बाद उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की।
पत्रकारों से बातचीत में मंत्री ने कहा कि शनिवार को नगर पालिका बोर्ड की बैठक में लेकब्रिज चुंगी के टेंडर को लेकर विवाद की जानकारी उन्हें मिली है। उन्होंने कहा कि यदि संबंधित प्रस्ताव नगर पालिका बोर्ड की बैठक में विधिवत पारित हुआ है तो उस पर कोई आपत्ति नहीं है, लेकिन यदि बोर्ड की स्वीकृति के बिना टेंडर जारी किया गया है तो ऐसे सभी टेंडर निरस्त किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि बोर्ड की बैठक में पक्ष और विपक्ष की सहमति से प्रस्ताव पारित होना आवश्यक है।
टेंडरों को निरस्त किया जाएगा-शासन स्तर पर उच्चस्तरीय जांच भी कराई जाएगी
कैड़ा ने कहा है कि यदि बोर्ड की कार्यवाही में निर्धारित प्रक्रिया का पालन नहीं हुआ है तो नैनीताल नगर पालिका की बोर्ड बैठक में सभी सदस्यों की सहमति के बिना पारित किए गए लेक ब्रिज चुंगी सहित अन्य टेंडरों को निरस्त किया जाएगा। उन्होंने कहा कि पूरे प्रकरण की शासन स्तर पर उच्चस्तरीय जांच भी कराई जाएगी।उन्होंने कहा कि सरकार पारदर्शिता और नियमों के अनुरूप कार्य करने के लिए प्रतिबद्ध है।
नैनीताल की सफाई व्यवस्था पर मंत्री ने कहा कि यह अंतरराष्ट्रीय पर्यटन स्थल है, जहां प्रतिदिन बड़ी संख्या में देशी-विदेशी पर्यटक पहुंचते हैं। उन्होंने कहा कि नगर पालिका को जितने भी कूड़ा वाहनों की आवश्यकता होगी, उसका प्रस्ताव प्राप्त होते ही शीघ्र स्वीकृति प्रदान कर वाहन उपलब्ध कराए जाएंगे, ताकि शहर की स्वच्छता व्यवस्था और सुदृढ़ हो सके।
हरिद्वार में वर्ष 2027 में प्रस्तावित अर्धकुंभ मेले की तैयारियों का उल्लेख करते हुए उन्होंने कहा कि सरकार श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए बुनियादी ढांचे के विकास पर तेजी से कार्य कर रही है। नए घाटों के निर्माण, पुराने घाटों के जीर्णोद्धार तथा पार्किंग सुविधाओं के विस्तार पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है।
नैनीताल जनपद की सभी छह विधानसभा सीटों पर जीत दर्ज करेगी भाजपा
राजनीतिक प्रश्नों के उत्तर में मंत्री कैड़ा ने दावा किया कि वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी नैनीताल जनपद की सभी छह विधानसभा सीटों पर जीत दर्ज करेगी तथा प्रदेश की 70 में से 56 से अधिक सीटों पर भाजपा को सफलता मिलेगी।
इससे पूर्व भारी बारिश के बीच नैनीताल पहुंचे मंत्री राम सिंह कैड़ा का तल्लीताल गांधी चौक पर भाजपा जिलाध्यक्ष प्रताप बिष्ट, भारतीय जनता युवा मोर्चा और अन्य कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। उन्होंने महात्मा गांधी, डॉ. भीमराव आंबेडकर तथा शहीद मेजर राजेश अधिकारी की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की। इसके बाद वह कार्यकर्ताओं के साथ नैनीताल क्लब पहुंचे। स्वागत कार्यक्रम में नगर पालिका अध्यक्ष डॉ. सरस्वती खेतवाल सहित अनेक जनप्रतिनिधि और भाजपा पदाधिकारी उपस्थित रहे।
मंत्री ने कहा कि वर्ष 2027 में हरिद्वार में आयोजित होने वाले अर्द्धकुंभ को दिव्य और भव्य बनाने के लिए राज्य सरकार व्यापक स्तर पर तैयारियां कर रही है। उन्होंने बताया कि नए घाटों का निर्माण, पुराने घाटों का आधुनिकीकरण तथा पार्किंग सहित आधारभूत सुविधाओं के विस्तार पर तेजी से कार्य किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि अर्द्धकुंभ के सफल आयोजन के लिए अधिकारियों की जिम्मेदारियां तय कर दी गई हैं और सरकार स्वयं तैयारियों की नियमित समीक्षा कर रही है।
इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष प्रताप बिष्ट, विधायक सरिता आर्या, दर्जा राज्य मंत्री शांति मेहरा, विमला अधिकारी, दिनेश आर्या, नगर मंडल अध्यक्ष नितिन कार्की, अरविंद पढ़ियार, विजय कुमार, गोपाल रावत, दया किशन पोखरिया, आनंद बिष्ट, हरीश राणा, तारा राणा, सभासद गजाला कमाल, मनोज शाह, जगाती, संतोष कुमार, पंकज भट्ट, कमल जोशी सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
कूटा ने शहरी विकास मंत्री से मिलकर विश्वविद्यालय और नगर की समस्याएं उठाईं
उत्तराखंड के नैनीताल जनपद के नैनीताल नगर में कुमाऊँ विश्वविद्यालय शिक्षक संघ (कूटा) के प्रतिनिधिमंडल ने शहरी विकास, पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री राम सिंह कैड़ा से भेंट कर उन्हें शॉल, पुष्पगुच्छ एवं पौधा भेंट कर सम्मानित किया तथा विभिन्न मांगों से संबंधित ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में उच्च शिक्षा विभाग में शिक्षकों के विनियमितीकरण की कट-ऑफ तिथि वर्ष 2026 तक बढ़ाने, संविदा प्राध्यापकों का वेतन विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी) के मानकों के अनुरूप निर्धारित करने तथा कुमाऊँ विश्वविद्यालय परिसर के सात नंबर क्षेत्र में हो रहे भूस्खलन के स्थायी समाधान के लिए प्रभावी योजना तैयार कराने की मांग की गई।
प्रतिनिधिमंडल ने नैनीताल के पॉलीटेक्निक चुंगी मार्ग, टांकी बैंड रोड तथा खुर्पाताल मार्ग पर स्ट्रीट लाइट लगाने का भी अनुरोध किया, ताकि स्थानीय नागरिकों, विद्यार्थियों और पर्यटकों को सुरक्षित आवागमन की सुविधा मिल सके। प्रतिनिधिमंडल में विधायक सरिता आर्या, कूटा के अध्यक्ष प्रो. ललित तिवारी तथा डॉ. भुवन आर्य शामिल रहे। मंत्री ने सभी मांगों पर सकारात्मक विचार कर आवश्यक कार्रवाई का आश्वासन दिया।
ओखलकांडा में सोमवार को लगेगा बहुउद्देश्यीय शिविर, प्रभारी मंत्री करेंगे शुभारंभ
उत्तराखंड के नैनीताल जनपद के ओखलकांडा विकासखंड के ग्राम नाई स्थित रामलीला मैदान में सोमवार, 20 जुलाई को ‘जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार, सेवा पखवाड़ा’ कार्यक्रम के अंतर्गत बहुउद्देश्यीय शिविर आयोजित किया जाएगा। शिविर का शुभारंभ प्रदेश के समाज कल्याण, अल्पसंख्यक कल्याण, छात्र कल्याण एवं भाषा मंत्री तथा नैनीताल जिले के प्रभारी मंत्री खजान दास करेंगे।
जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल ने बताया कि शिविर में विभिन्न विभागों की ओर से जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी उपलब्ध कराने के साथ पात्र लाभार्थियों को विभिन्न योजनाओं का लाभ भी दिया जाएगा।
उन्होंने सभी जिला स्तरीय एवं क्षेत्रीय अधिकारियों को आवश्यक तैयारियों के साथ शिविर में प्रतिभाग करने तथा अपने-अपने विभागों के स्टॉल लगाने के निर्देश दिए हैं। साथ ही अधिकारियों से विभागीय योजनाओं, कार्यक्रमों एवं विकास कार्यों की अद्यतन जानकारी उपलब्ध रखने को कहा गया है, ताकि शिविर में आने वाले लोगों को एक ही स्थान पर आवश्यक सेवाएं और जानकारी मिल सके।
पाठकों से आग्रह है कि इस समाचार से संबंधित अपनी राय और विचार नीचे दिए गए कमेन्ट बॉक्स में अवश्य साझा करें।
नैनीताल में क्लिक करके नैनीताल जनपद में हाल के दिनों में हुई अन्य सभी महत्वपूर्ण घटनाओं से जुड़ी पूरी रिपोर्ट पढ़ी जा सकती हैं। इसी तरह पिथौरागढ़ के समाचार, अल्मोड़ा के समाचार, बागेश्वर के समाचार, चंपावत के समाचार, ऊधमसिंह नगर के समाचार, देहरादून के समाचार, उत्तरकाशी के समाचार, पौड़ी के समाचार, टिहरी जनपद के समाचार, चमोली के समाचार, रुद्रप्रयाग के समाचार, हरिद्वार के समाचार और उत्तराखंड से संबंधित अन्य समाचार भी पढ़ सकते हैं।
आज के अन्य एवं अधिक पढ़े जा रहे उत्तराखंड के नवीनतम अपडेट्स-‘नवीन समाचार’ पर पढ़ें। हमारे व्हाट्सएप चैनल से, फेसबुक ग्रुप से, गूगल न्यूज से, एक्स से, थ्रेड्स चैनल से और डेलीहंट से जुड़ें। अमेजॉन पर सर्वाधिक छूटों के साथ खरीददारी करने के लिए यहां क्लिक करें। यदि आपको लगता है कि ‘नवीन समाचार’ अच्छा कार्य कर रहा है तो हमें यहाँ क्लिक करके सहयोग करें..।
Tags (Minister Kaida on Lake Bridge Chungi) :
Minister Kaida on Lake Bridge Chungi, Nainital News, Lake Bridge Toll Tender, Nainital Municipality News, Urban Development Minister Uttarakhand, Ram Singh Kaida, Kumaun University Teachers Association, KUTA News, Nainital Development News, Okhalkanda Camp, Jan Jan Ki Sarkar Jan Jan Ke Dwar, Uttarakhand Government Schemes, Nainital Latest News, Uttarakhand Regional News, Haridwar Ardh Kumbh 2027, Uttarakhand News, #UttarakhandNews #NainitalNews #RamSinghKaida #LakeBridge #NagarPalika #KumaunUniversity #KUTA #Okhalkanda #GovernmentSchemes #HindiNews #NavinSamachar

डॉ.नवीन जोशी, पिछले 20 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, ‘कुमाऊँ विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में पीएचडी की डिग्री प्राप्त पहले और वर्ष 2015 से उत्तराखंड सरकार से मान्यता प्राप्त पत्रकार हैं। 15 लाख से अधिक नए उपयोक्ताओं के द्वारा 150 मिलियन यानी 1.5 करोड़ से अधिक बार पढी गई आपकी अपनी पसंदीदा व भरोसेमंद समाचार वेबसाइट ‘नवीन समाचार’ के संपादक हैं, साथ ही राष्ट्रीय सहारा, हिन्दुस्थान समाचार आदि समाचार पत्र एवं समाचार एजेंसियों से भी जुड़े हैं। देश के पत्रकारों के सबसे बड़े संगठन ‘नेशनल यूनियन ऑफ जर्नलिस्ट्स (इंडिया) उत्तराखंड’ के उत्तराखंड प्रदेश के प्रदेश महामंत्री भी हैं और उत्तराखंड के मान्यता प्राप्त राज्य आंदोलनकारी भी हैं। डॉ. जोशी के बारे में विस्तार से पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें।
नवीन समाचार’ विश्व प्रसिद्ध पर्यटन नगरी नैनीताल से जून 2009 से इंटरननेट-वेब मीडिया पर सक्रिय, उत्तराखंड का सबसे पुराना ऑनलाइन पत्रकारिता में सक्रिय समूह है। यह उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त रहा, अलेक्सा रैंकिंग के अनुसार उत्तराखंड के समाचार पोर्टलों में अग्रणी, गूगल सर्च पर उत्तराखंड के सर्वश्रेष्ठ, भरोसेमंद समाचार पोर्टल के रूप में अग्रणी, समाचारों को नवीन दृष्टिकोण से प्रस्तुत करने वाला ऑनलाइन समाचार पोर्टल भी है।

















3 जून 2009 से संचालित उत्तराखंड का सबसे पुराना डिजिटल प्लेटफॉर्म ‘नवीन समाचार’ अपने आरंभ से ही उत्तराखंड और देश-दुनिया की सटीक, निष्पक्ष और जनहित से जुड़ी खबरें आप तक पहुँचाने का प्रयास करता आ रहा है। हिंदी में विशिष्ट लेखन शैली हमारी पहचान है। हमारा उद्देश्य केवल समाचार देना नहीं, बल्कि समाज की वास्तविक आवाज को मजबूती से सामने लाना, स्थानीय मुद्दों को प्रमुखता देना और हिंदी पत्रकारिता को जीवित रखना है। हमारे प्रत्येक समाचार एक लाख से अधिक लोगों तक और हर दिन लगभग 10 लाख बार पहुंचते हैं।