नैनीताल टॉप-3 समाचार : अधिवक्ताओं की पूर्ण कार्य बहिष्कार की चेतावनी, कैंचीधाम बायपास के लिए मंत्री ने तय की समयसीमा, अंतर-राज्य युवा आदान–प्रदान कार्यक्रम

इस समाचार को सुनने के लिए यहाँ क्लिक करें

राजस्व न्यायालयों में अनियमितताओं के विरोध में अधिवक्ताओं ने दी पूर्ण कार्य बहिष्कार की चेतावनी

डॉ. नवीन जोशी @ नवीन समाचार, नैनीताल, 9 फरवरी  2026 (Nainital News 8 Feb 2026)। नैनीताल जिले के राजस्व न्यायालयों में व्याप्त अनियमितताओं के समाधान की मांग को लेकर जिला बार एसोसिएशन नैनीताल ने कुमाऊँ मण्डल के आयुक्त को पत्र भेजते हुए कड़ा रुख अपनाया है। पत्र में कहा गया है कि 9 जनवरी और 22 जनवरी 2026 को लिखित रूप से शिकायतें देने तथा 27 जनवरी 2026 को सांकेतिक धरना प्रदर्शन के बाद भी अब तक कोई ठोस परिणाम सामने नहीं आया है।

Nainital News 8 Feb 2026)बार एसोसिएशन के सचिव दीपक रुवाली ने बताया कि 27 जनवरी को जिला अधिकारी कार्यालय के समक्ष धरना प्रदर्शन के दौरान मुख्य विकास अधिकारी ने एक सप्ताह में समाधान का लिखित आश्वासन दिया था, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। इस कारण अधिवक्ताओं ने पहले ही 11 फरवरी 2026 को जिला स्तरीय विरोध प्रदर्शन और पूर्ण कार्य बहिष्कार की घोषणा कर दी थी।

पत्र में आरोप लगाया है कि राजस्व न्यायालयों में न्यायिक अधिकारियों के बैठने के समय की अनिश्चितता, अधिवक्ताओं के प्रति असम्मानजनक व्यवहार, समन और आदेशों की समय पर तामील न होना, अकृषक और दाखिल-खारिज मामलों में रिपोर्ट में देरी, गैर विधिक और विभागीय व्यक्तियों का हस्तक्षेप, वादों की पत्रावली में अनियमितताएं तथा नकल अनुभाग की अनुपस्थिति जैसी गंभीर समस्याएं लंबे समय से बनी हुई हैं।

इन अनियमितताओं के कारण आम जनता को अनावश्यक समय और धन खर्च करना पड़ रहा है और राजस्व न्यायालयों के प्रति लोगों का विश्वास लगातार कम हो रहा है। स्थिति यह हो गई है कि लोग अपने कार्य कराने के लिए गैर विधिक व्यक्तियों की शरण लेने को मजबूर हो रहे हैं, जिसका लाभ दबंग और धनाढ्य वर्ग उठा रहा है।

कैंचीधाम बायपास 15 जून तक हर हाल में यातायात के लिए खोला जाए: सतपाल महाराज

कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि कैंचीधाम बायपास मार्ग पर 15 जून 2026 तक किसी भी स्थिति में यातायात शुरू किया जाए। उन्होंने कहा कि यदि 75 मीटर स्पान के प्रस्तावित पुल के निर्माण में विलंब की संभावना हो, तो अस्थायी रूप से वैलीब्रिज की व्यवस्था कर बायपास को निर्धारित समय पर चालू किया जाए।

6a9067cf39e93d109106d85bea2369cb 1733585255कैबिनेट मंत्री ने रविवार को विकास भवन भीमताल पहुंचकर लोक निर्माण विभाग की 945.99 लाख रुपये की चार योजनाओं का शिलान्यास तथा 312.13 लाख रुपये की एक योजना का लोकार्पण सहित कुल 1258.12 लाख रुपये की पांच योजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया। सतपाल महाराज ने कहा कि प्रदेश सरकार पंचायतों को सशक्त बनाने की दिशा में लगातार कार्य कर रही है और 73वें संविधान संशोधन के अंतर्गत 11वीं अनुसूची में वर्णित 29 विषयों के हस्तांतरण की प्रक्रिया चल रही है।

प्रदेशभर में नए पंचायत भवनों का निर्माण तथा पुराने भवनों का जीर्णोद्धार किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि अब तक 14,027 नए गांवों को सड़क से जोड़ा जा चुका है, जिससे ग्रामीण क्षेत्रों को मुख्यधारा से जोड़ा गया है। उन्होंने दीनदयाल उपाध्याय गृह आवास (होम स्टे) विकास योजना की जानकारी देते हुए बताया कि प्रदेश में पांच हजार से अधिक होम स्टे पंजीकृत हो चुके हैं और 1118 लोग इस योजना का लाभ उठा चुके हैं।

इस दौरान विकास भवन सभागार में आयोजित जनसंवाद और विभागीय समीक्षा बैठक में मंत्री ने लोक निर्माण विभाग को निर्देश दिए कि जनपद की प्रमुख सड़कों के चौड़ीकरण के प्रस्ताव प्राथमिकता से शासन को भेजे जाएं और भारी वाहनों के अनुरूप सड़कों का निर्माण किया जाए, ताकि गुणवत्ता बनी रहे। सिंचाई विभाग की समीक्षा के दौरान उन्होंने क्षतिग्रस्त गूलों और नहरों की मरम्मत शीघ्र कराने, भीमताल–नौकुचियाताल नहर से अतिक्रमण हटाने तथा झीलों और नदियों में जमी गाद को हटाने के निर्देश दिए।

पंचायतीराज विभाग को गांव से लेकर मुख्यालय स्तर तक कूड़ा निस्तारण की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करने तथा सार्वजनिक स्थलों पर गंदगी फैलाने वालों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए। पर्यटन विभाग की समीक्षा में होम स्टे में स्वच्छता, शौचालय और सफाई व्यवस्था पर विशेष ध्यान देने को कहा गया। बैठक में सरिता आर्या, जिला पंचायत अध्यक्ष दीपा दर्मवाल, भाजपा जिलाध्यक्ष प्रताप बिष्ट सहित अन्य जनप्रतिनिधियों और विभागीय अधिकारियों ने अपने-अपने क्षेत्रों से जुड़ी समस्याएं और सुझाव रखे।

नैनीताल में 5 दिवसीय अंतर-राज्य युवा आदान–प्रदान कार्यक्रम का शुभारंभ

c4ca4238a0b923820dcc509a6f75849b 1979588411नैनीताल में युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार की ओर से यूजीसी मालवीय मिशन शिक्षक प्रशिक्षण केंद्र नैनीताल में 9 से 13 फरवरी 2026 तक 5 दिवसीय “मेरा युवा भारत-नैनीताल’ अंतर-राज्य युवा आदान–प्रदान कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। इस कार्यक्रम में अतिथि राज्य बिहार के मुजफ्फरपुर, समस्तीपुर, पटना, वैशाली और बेगूसराय से 7–7 युवा तथा दो ग्रुप लीडर चंदन और श्वेता सहित कुल 37 प्रतिभागी भाग ले रहे हैं।

कार्यक्रम का शुभारंभ नगर पालिका नैनीताल की अध्यक्ष डॉ.सरस्वती खेतवाल और कुमाऊँ विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. दीवान सिंह रावत ने किया। इस अवसर पर राजकीय पॉलीटेक्निक नैनीताल की छात्राओं ने कुमाउनी संस्कृति पर आधारित नृत्य की प्रस्तुति दी। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए नगर पालिका अध्यक्ष ने कहा कि युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय द्वारा संचालित युवा आदान–प्रदान कार्यक्रम युवाओं को देश की मुख्यधारा से जोड़ने का सशक्त माध्यम है।

ऐसे कार्यक्रमों से युवाओं को भारत की विविध संस्कृतियों को समझने और अनेकता में एकता के संदेश को आत्मसात करने का अवसर मिलता है। उन्होंने ‘मेरा युवा भारत-नैनीताल’ द्वारा समय-समय पर किए जा रहे कार्यक्रमों की सराहना की और सभी प्रतिभागियों का नैनीताल में स्वागत करते हुए 12 फरवरी को नैनीताल झील में निःशुल्क नौकायन सुविधा की घोषणा की।

कुलपति ने अपने संबोधन में उत्तराखंड की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत पर प्रकाश डालते हुए कहा कि अपनी संस्कृति और जड़ों से जुड़े रहना आवश्यक है। उन्होंने नालंदा और तक्षशिला जैसे प्राचीन विश्वविद्यालयों का उल्लेख करते हुए कहा कि भारत प्राचीन काल से ही शैक्षणिक और सांस्कृतिक रूप से समृद्ध रहा है। उन्होंने कहा कि भारत विश्व का सबसे युवा देश है और इस युवा शक्ति के माध्यम से विकसित भारत के लक्ष्य को प्राप्त किया जा सकता है।

उन्होंने प्रतिभागियों को डीएसबी परिसर स्थित संग्रहालय के भ्रमण का सुझाव भी दिया। कार्यक्रम की आयोजक और ‘मेरा युवा भारत-नैनीताल’ की उप निदेशक डाल्वी तेवतिया ने अतिथियों और प्रतिभागियों का स्वागत करते हुए 5 दिवसीय कार्यक्रम की रूपरेखा प्रस्तुत की और स्मृति चिह्न भेंट किए। कार्यक्रम में प्रशिक्षक के रूप में पुष्कर दानू उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के प्रथम सत्र में महिला शक्ति स्वयं सहायता समूह की अध्यक्ष सुनीता आर्य और रेणु कोहली ने उत्तराखंड की सांस्कृतिक धरोहर और ऐपण कला के बारे में जानकारी दी तथा गेरू और बिसवार से लक्ष्मी चौकी बनाकर प्रदर्शन किया। कार्यक्रम के आयोजन में आरती, अजय सहित अन्य सहयोगियों का योगदान रहा।

पाठकों से आग्रह है कि इस समाचार से संबंधित अपनी राय और विचार नीचे दिए गए कमेन्ट बॉक्स में अवश्य साझा करें।

नैनीताल जनपद में हाल के दिनों में हुई अन्य महत्वपूर्ण घटनाओं से जुड़ी पूरी रिपोर्ट यहाँ क्लिक करके पढ़ी जा सकती है। इसी तरह पिथौरागढ़ के समाचारों के लिए यहाँ👉, अल्मोड़ा के समाचारों के लिए यहाँ👉, बागेश्वर के समाचारों के लिए यहाँ👉, चंपावत के समाचारों के लिए यहाँ👉, ऊधमसिंह नगर  के समाचारों के लिए यहाँ👉, देहरादून के समाचारों के लिए यहाँ👉, उत्तरकाशी के समाचारों के लिए यहाँ👉, पौड़ी के समाचारों के लिए यहाँ👉, टिहरी जनपद के समाचारों के लिए यहाँ👉, चमोली के समाचारों के लिए यहाँ👉, रुद्रप्रयाग के समाचारों के लिए यहाँ👉, हरिद्वार के समाचारों के लिए यहाँ👉और उत्तराखंड से संबंधित अन्य समाचार पढ़ने के लिये यहां👉 क्लिक करें।

आज के अन्य एवं अधिक पढ़े जा रहे उत्तराखंड के नवीनतम अपडेट्स-‘नवीन समाचार’ पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें। यहां क्लिक कर हमारे व्हाट्सएप चैनल से, फेसबुक ग्रुप से, गूगल न्यूज से यहाँ, एक्स से, थ्रेड्स चैनल से, टेलीग्राम से, कुटुंब एप से और डेलीहंट से जुड़ें। अमेजॉन पर सर्वाधिक छूटों के साथ खरीददारी करने के लिए यहां क्लिक करें। यदि आपको लगता है कि ‘नवीन समाचार’ अच्छा कार्य कर रहा है तो हमें यहाँ क्लिक करके सहयोग करें..

Tags (Nainital News 8 Feb 2026) :

Nainital News 8 Feb 2026, Uttarakhand Revenue Court Irregularities, Nainital Bar Association Protest, Complete Work Boycott Advocates Uttarakhand, Kainchi Dham Bypass Project Update, Uttarakhand Infrastructure Development News, Panchayati Raj Reforms Uttarakhand, Homestay Development Scheme Uttarakhand, Inter State Youth Exchange Program Nainital, Ministry Of Youth Affairs Program India, Higher Education And Cultural Exchange Uttarakhand, #JudicialReforms #AdvocatesProtest #InfrastructureDevelopment #GoodGovernance #PanchayatiRaj #YouthExchangeProgram #CulturalIntegration #PublicPolicyIndia #UttarakhandDevelopment

Leave a Reply