WhatsApp Channel Marketing | Logiprompt Pro AcademyJoin Our Facebook Group — Alliance for a Viable Future458 Follow Us On Instagram Royalty-Free Images, Stock Photos & Pictures | Shutterstock

दीपक तले अंधेरा : सड़क निर्माण के लिए चुनाव बहिष्कार की चेतावनी, डिप्लोमा इंजीनियर्स की समस्याएं, 3 सप्ताह से रहस्यमयी पत्थरबाजी और चुंगी कर्मियों के व्यवहार पर नाराजगी

इस समाचार को सुनने के लिए यहाँ क्लिक करें

यहाँ क्लिक कर सीधे संबंधित को पढ़ें

घूघूखान-सौड़ से हरियाल-दनियाखान सड़क निर्माण में देरी पर ग्रामीणों का आक्रोश, 2027 विधानसभा चुनाव बहिष्कार की चेतावनी

नवीन समाचार, नैनीताल, 3 अगस्त 2026 (Nainital Problems News 3 August 2026)। नैनीताल के समीप घूघूखान-सौड़, महरोड़ा से हरियाल-दनियाखान तक प्रस्तावित सड़क निर्माण में लगातार हो रही देरी को लेकर ग्रामीणों का आक्रोश बढ़ गया है। ग्रामीणों का कहना है कि वर्षों से लंबित इस सड़क के निर्माण के लिए प्रशासन और जनप्रतिनिधियों से कई बार गुहार लगाने के बावजूद काम शुरू नहीं हुआ है। उनका आरोप है कि यदि शीघ्र निर्माण कार्य शुरू नहीं किया गया तो वे वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव का बहिष्कार करेंगे और वर्तमान विधायक के विरोध में पूरे विधानसभा क्षेत्र में अभियान चलाएंगे।

आप यह भी पढ़ना चाहेंगे :  UKSSSC पेपर लीक में ईडी की बड़ी कार्रवाई, मास्टरमाइंड हाकम सिंह की 63.30 लाख की संपत्तियां कुर्क

वर्षों से लंबित सड़क से पांच गांवों को मिलना है लाभ

Nainital Problems News 3 August 2026, Sitarganj Tehsil Dispute Resolved, Nainital Latest News 28 June 2026 (Lecturer and Home Guard Recruitments) Nainital Court News 20 April 2026 Nainital Advocates Boycott Judges (Congressi Demands Action Against Congress Leader 3 Teacher Organizations on the Path of Agitationग्रामीणों के अनुसार इस सड़क के निर्माण से घूघूखान, सौड़, महरोड़ा, हरियाल-दनियाखान के साथ तूनिया और लदवासी गांव भी लाभान्वित होंगे। उनका कहना है कि कुमाऊं आयुक्त से वार्ता के बाद सात अप्रैल 2026 को संबंधित ठेकेदार उद्यान कुमार को तीन माह के भीतर सड़क निर्माण पूरा करने के निर्देश दिए गए थे, लेकिन निर्धारित अवधि समाप्त होने के बाद भी कार्य शुरू नहीं हो सका। ग्रामीणों का आरोप है कि अधिकारियों से लगातार संपर्क के बावजूद कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई।

ग्रामीणों ने बताया कि 26 अक्टूबर 2025 को उन्होंने नैनीताल विधायक सरिता आर्या को भी सड़क निर्माण की आवश्यकता से अवगत कराया था, लेकिन उनके स्तर पर भी कोई संतोषजनक पहल नहीं हुई। उनका कहना है कि चुनाव के बाद क्षेत्र की समस्याओं की लगातार उपेक्षा की गई है।

कृषि, स्वास्थ्य और पर्यटन सभी प्रभावित

ग्रामीण पंकज बिष्ट ने कहा कि गांवों की मुख्य आजीविका कृषि है। सड़क नहीं होने के कारण बरसात में मुख्य सड़क तक पहुंचने के लिए करीब चार किलोमीटर पैदल चलना पड़ता है। इससे फसल को बाजार तक पहुंचाने में भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है।

ग्रामीण हरेंद्र ने कहा कि चुनाव के दौरान सभी नेता गांवों में आते हैं, लेकिन बाद में समस्याओं की ओर कोई ध्यान नहीं देता। उन्होंने कहा कि पिछले पांच वर्षों में केवल भाजपा नेता हेम आर्य ही गांव पहुंचे और समस्याएं सुनकर उन्हें उच्च स्तर पर उठाने का आश्वासन दिया।

ग्रामीणों का कहना है कि सड़क के अभाव में गंभीर रूप से बीमार मरीजों को समय पर अस्पताल पहुंचाना भी मुश्किल हो जाता है। साथ ही प्राकृतिक सौंदर्य से भरपूर इस क्षेत्र में पर्यटन की अपार संभावनाएं होने के बावजूद सड़क सुविधा न होने से विकास बाधित है और लोग पलायन के लिए मजबूर हो रहे हैं।

निर्माण शुरू नहीं हुआ तो चुनाव बहिष्कार

ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द सड़क निर्माण शुरू नहीं किया गया तो वे 2027 के विधानसभा चुनाव का बहिष्कार करेंगे। उनका कहना है कि सरकार यदि जनहित के इस मूलभूत मुद्दे की अनदेखी करती रही तो क्षेत्रभर में जनजागरण अभियान भी चलाया जाएगा।


245.73 लाख रुपये स्वीकृत, भीमताल-नौकुचियाताल सड़क पर पहले ड्रेनेज और फुटपाथ बनाने की मांग

पर्यटन नगरी भीमताल और नौकुचियाताल को जोड़ने वाली लगभग छह किलोमीटर लंबी सड़क के कायाकल्प के लिए 245.73 लाख रुपये स्वीकृत होने के बाद सामाजिक कार्यकर्ता पूरन बृजवासी ने लोक निर्माण विभाग से पहले सड़क की मूलभूत समस्याओं का स्थायी समाधान करने की मांग की है।

पहले निकासी व्यवस्था, फिर डामरीकरण

पूरन बृजवासी ने कहा कि हर वर्ष बरसात में सड़क जगह-जगह जलभराव और गड्ढों का शिकार हो जाती है। उन्होंने मांग की कि डामरीकरण से पहले पूरी सड़क की नालियों को खोलकर पक्का किया जाए ताकि वर्षा जल की समुचित निकासी हो सके। उनका कहना है कि जब तक ड्रेनेज व्यवस्था नहीं सुधरेगी, तब तक हर वर्ष सड़क की डामर परत उखड़ती रहेगी।

उन्होंने पर्यटकों और स्थानीय लोगों की सुविधा के लिए सड़क के दोनों ओर इंटरलॉक टाइल्स वाले फुटपाथ बनाने, पहाड़ियों से आने वाले मलबे के स्थायी उपचार तथा उच्च गुणवत्ता के निर्माण कार्य की भी मांग की। उनका कहना है कि 245.73 लाख रुपये की धनराशि का पारदर्शी उपयोग हो और सड़क कम से कम दस वर्ष तक टिकाऊ बने।

आप यह भी पढ़ना चाहेंगे :  मॉल रोड पर हॉर्न प्रतिबंध की प्रशासन कर सकता है समीक्षा, नैनीताल के नेताओं को जिला कांग्रेस कार्यकारिणी में जिम्मेदारी, तिब्बती समुदाय का प्रदर्शन, नंदा देवी महोत्सव के लिए समितियों का गठन, पीएचडी प्रवेश की दूसरी काउंसलिंग, परीक्षा आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ी

पर्यटन पर भी पड़ रहा असर

उन्होंने कहा कि भीमताल और नौकुचियाताल उत्तराखंड के प्रमुख पर्यटन स्थल हैं। सड़क की बदहाल स्थिति से पर्यटन प्रभावित हो रहा है। इसलिए शासन और लोक निर्माण विभाग को गुणवत्ता और स्थायित्व के साथ कार्य पूरा करना चाहिए।


डिप्लोमा इंजीनियर्स महासंघ की बैठक में अभियंताओं की समस्याओं पर मंथन

उत्तराखंड डिप्लोमा इंजीनियर्स महासंघ की नैनीताल शाखा की मासिक बैठक शाखा सचिव विपिन चंद्र पुरोहित के संचालन में आयोजित हुई। बैठक में विभागीय तकनीकी और प्रशासनिक समस्याओं पर विस्तार से चर्चा की गई तथा संगठन को जमीनी स्तर पर और मजबूत बनाने पर सहमति बनी। बैठक में शाखा अध्यक्ष दीप चौधरी, मंडल अध्यक्ष सुरेश डंगवाल, जनपद अध्यक्ष वीरेंद्र पंवार, सहायक अभियंता गोविंद जनोटी, मनमोहन बिष्ट तथा अपर सहायक अभियंता विवेक सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे।


तीन सप्ताह से रहस्यमयी पत्थरबाजी से मेविला क्षेत्र में दहशत, पुलिस को अब तक नहीं मिला सुराग

मेविला, जिला पंचायत और जीवाजी कॉटेज क्षेत्र में पिछले तीन सप्ताह से रात के समय हो रही रहस्यमयी पत्थरबाजी की घटनाओं से स्थानीय लोग दहशत में हैं। लगातार पुलिस गश्त और निगरानी के बावजूद पत्थर फेंकने वाले का अब तक कोई सुराग नहीं मिल पाया है। आप यह संबंधित वीडियो भी जरूर देखना चाहेंगे :

रात आठ से दस बजे के बीच हो रही घटनाएं

स्थानीय लोगों के अनुसार प्रतिदिन रात लगभग आठ से दस बजे के बीच मकानों की टीन की छतों पर अचानक पत्थर गिरने की आवाजें सुनाई देती हैं। कई बार पुलिस और स्थानीय लोगों ने आसपास के जंगल और रास्तों की तलाशी भी ली, लेकिन कोई संदिग्ध व्यक्ति नहीं मिला। मामले की गंभीरता को देखते हुए कुमाऊं आयुक्त के निर्देश पर एसपी डॉ. जगदीश चंद्र ने प्रभावित क्षेत्र का निरीक्षण किया था, जिसके बाद पुलिस ने रात्रि गश्त बढ़ा दी है। एसपी ने कहा कि सभी पहलुओं की गंभीरता से जांच की जा रही है और लोगों से अफवाहों पर ध्यान न देने तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि की तत्काल सूचना देने की अपील की है।


चुंगी कर्मचारियों के व्यवहार पर जिला बार एसोसिएशन ने जताई नाराजगी, आयुक्त से कार्रवाई की मांग

जिला बार एसोसिएशन नैनीताल ने तल्लीताल लेक ब्रिज चुंगी पर अधिवक्ता स्वाति परिहार के साथ कथित अभद्र व्यवहार के मामले में कुमाऊं आयुक्त दीपक रावत को ज्ञापन सौंपकर कार्रवाई की मांग की है।

आप यह भी पढ़ना चाहेंगे :  दीपक तले अंधेरा: मुख्यालय से मात्र 11 किमी दूर गांव ने 3 किमी सड़क के लिए दी विधानसभा चुनाव बहिष्कार की चेतावनी, नियम विरुद्ध संचालित होम स्टे पर फिर कार्रवाई व जिला निर्वाचन कार्यालय नैनीताल को स्थानांतरित करने की खबरों की सच्चाई

चुंगी व्यवस्था में सुधार के लिए दिए सुझाव

एसोसिएशन ने कहा कि एक अगस्त की रात हुई घटना के बाद संबंधित कर्मचारियों ने माफीनामा दिया, लेकिन चुंगी पर स्थानीय लोगों और पर्यटकों के साथ अभद्र व्यवहार की शिकायतें लगातार सामने आती रही हैं। ज्ञापन में चुंगी कर्मचारियों का पुलिस सत्यापन, वर्दी और पहचान पत्र अनिवार्य करने, रात्रिकालीन पुलिस ड्यूटी, ड्यूटी रजिस्टर, सीसीटीवी कैमरों के साथ वॉयस रिकॉर्डिंग, नियमित औचक निरीक्षण, कर्मचारियों के लिए आचार व्यवहार सुनिश्चित करने तथा चुंगी स्थलों पर मद्यपान पर रोक लगाने जैसी मांगें की गई हैं। जिला बार एसोसिएशन ने प्रशासन से पूरे मामले में प्रभावी कार्रवाई करने का आग्रह किया है। 

पाठकों से आग्रह है कि इस समाचार से संबंधित अपनी राय और विचार नीचे दिए गए कमेन्ट बॉक्स में अवश्य साझा करें।

नैनीताल में क्लिक करके नैनीताल जनपद में हाल के दिनों में हुई अन्य सभी महत्वपूर्ण घटनाओं से जुड़ी पूरी रिपोर्ट पढ़ी जा सकती हैं। इसी तरह पिथौरागढ़ के समाचार, अल्मोड़ा के समाचार, बागेश्वर के समाचार, चंपावत के समाचार, ऊधमसिंह नगर  के समाचार, देहरादून के समाचार, उत्तरकाशी के समाचार, पौड़ी के समाचार, टिहरी जनपद के समाचार, चमोली के समाचार, रुद्रप्रयाग के समाचार, हरिद्वार के समाचार और उत्तराखंड से संबंधित अन्य समाचार भी पढ़ सकते हैं। 

आज के अन्य एवं अधिक पढ़े जा रहे उत्तराखंड के नवीनतम अपडेट्स-‘नवीन समाचार’ पर पढ़ें। हमारे व्हाट्सएप चैनल से, फेसबुक ग्रुप से, गूगल न्यूज से, एक्स से, थ्रेड्स चैनल से और डेलीहंट से जुड़ें। अमेजॉन पर सर्वाधिक छूटों के साथ खरीददारी करने के लिए यहां क्लिक करें। यदि आपको लगता है कि ‘नवीन समाचार’ अच्छा कार्य कर रहा है तो हमें यहाँ क्लिक करके सहयोग करें..

Tags (Nainital Problems News 3 August 2026) :

Nainital Problems News 3 August 2026, Ghughukhan Road, Saur Village Road, Hariyal Daniyakhan Road, Nainital Rural Road, Nainital Road Construction, Uttarakhand Rural Development, Village Road Connectivity, Rural Infrastructure, Nainital Villages, Election Boycott, No Road No Vote, Sarita Arya, Kumaon Development, Nainital News, Navin Samachar, Ghughukhan to Hariyal Daniyakhan road construction delayed in Nainital, Villagers threaten to boycott Uttarakhand Assembly Election 2027 over road issue, Nainital rural road project pending despite official orders, Road connectivity problems in Ghughukhan Saur Mahroda villages,

<

p style=”text-align: justify;”>Rural residents demand immediate road construction in Nainital, No Road No Vote campaign in Nainital villages, Uttarakhand villagers protest over delayed road construction, Hariyal Daniyakhan road project latest update, Nainital village infrastructure and road development news, Navin Samachar Nainital road construction latest news, #NavinSamachar #Nainital #Uttarakhand #Ghughukhan #Hariyal #Daniyakhan #RoadConstruction #VillageRoad #RuralDevelopment #NoRoadNoVote #Election2027 #Kumaon #RoadConnectivity #VillageNews #BreakingNews

Leave a Reply