नैनीताल: दुष्कर्म मामले में अंजुमन इस्लामिया का कड़ा रुख, आरोपित परिवार का सामाजिक बहिष्कार, मस्जिद में प्रवेश पर भी रोक…

इस समाचार को सुनने के लिए यहाँ क्लिक करें

नवीन समाचार, नैनीताल, 5 मई 2025 (Nainital-Anjuman Islamia Hard Stand in Rape Case)नैनीताल में 12 वर्षीय बालिका के साथ 12 अप्रैल को  75 वर्षीय आरोपित मोहम्मद उस्मान द्वारा की गई हैवानियत पर जनता का आक्रोश थम नहीं रहा है। इस बीच नैनीताल के मुस्लिमों की प्रमुख सामाजिक व धार्मिक संस्था अंजुमन इस्लामिया ने अपनी तरह का एक सबसे बड़ा निर्णय लेते हुए आरोपित के परिवार का सामाजिक बहिष्कार करने की घोषणा की है।

Etv Bharatसंस्था के सदर यानी अध्यक्ष शोएब अहमद ने सोमवार को पत्रकार वार्ता में कहा कि आरोपित को किसी धार्मिक, सामाजिक या पारिवारिक आयोजन में आमंत्रित नहीं किया जाएगा और उनके परिवार के मस्जिद में प्रवेश पर भी रोक लगा दी गई है।

घिनौने अपराध की कड़ी निंदा

शोएब अहमद ने इस अमानवीय कृत्य को निंदनीय बताते हुए कहा कि ऐसे अपराधियों के लिए सभ्य समाज में कोई स्थान नहीं है। अंजुमन इस्लामिया नैतिक मूल्यों और सामाजिक जिम्मेदारियों में विश्वास रखती है। यह निर्णय न केवल आरोपित के विरुद्ध है, बल्कि समाज को यह संदेश देता है कि नाबालिग बालिकाओं के साथ दरिंदगी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। संस्था ने स्थानीय प्रशासन से आरोपित के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की मांग की और पीड़िता के परिवार को आर्थिक व कानूनी सहायता देने का भी आश्वासन दिया।

समाज में सकारात्मक संदेश (Nainital-Anjuman Islamia Hard Stand in Rape Case)

यह पहली बार है जब किसी मुस्लिम धार्मिक संस्था ने सार्वजनिक रूप से इस स्तर पर सामाजिक बहिष्कार का कदम उठाया है। अंजुमन इस्लामिया की इस पहल को समाज में नारी सुरक्षा और नैतिक चेतना के लिए एक महत्वपूर्ण प्रयास के रूप में देखा जा रहा है। यह पहल समाज के लिए एक चेतावनी भी है कि ऐसी मानसिकता और अपराधों के विरुद्ध एकजुट होकर कठोर रुख अपनाना आवश्यक है। (Nainital-Anjuman Islamia Hard Stand in Rape Case)

आज के अन्य एवं अधिक पढ़े जा रहे उत्तराखंड के नवीनतम अपडेट्स-‘नवीन समाचार’ पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें। यहां क्लिक कर हमारे थ्रेड्स चैनल से, व्हाट्सएप चैनल से, फेसबुक ग्रुप से, गूगल न्यूज से, टेलीग्राम से, एक्स से, कुटुंब एप से और डेलीहंट से जुड़ें। अमेजॉन पर सर्वाधिक छूटों के साथ खरीददारी करने के लिए यहां क्लिक करें। यदि आपको लगता है कि ‘नवीन समाचार’ अच्छा कार्य कर रहा है तो हमें यहाँ क्लिक करके सहयोग करें..। 

(Nainital-Anjuman Islamia Hard Stand in Rape Case, Nainital News, Nainital Incident, Anjuman Islamiya, Tough Stand on Rape Accused, Samajik Bahiskar, Nainital, Anjuman Islamia Nainital, Tough Stand in the Rape Case, Social Boycott, Ban on entry into the Mosque, Nainital Rape Case, Minor Girl Assault, Anjuman Islamia, Social Boycott, Mohammed Usman, Child Safety, Uttarakhand Crime, Public Outrage, Religious Organization, Fast Track Court, Women Safety, Social Justice, Nainital Protests, Victim Support, Communal Harmony, Legal Aid, Moral Responsibility, Social Awareness, Crime Against Women, Strict Action,)