पोल पर उलझे बिजली, टेलीफोन व वाई-फाई के तारों में लगी आग से मची अफरा-तफरी, अन्य मामले में पालिका व छावनी परिषद आए आमने-सामने

इस समाचार को सुनने के लिए यहाँ क्लिक करें

नवीन समाचार, नैनीताल, 8 जून 2025 (Chaos due to Fire in Electricity Telephone Wires) रविवार को नगर के मल्लीताल स्थित सरस्वती होटल के पास एक बिजली के खंभे में आग लगने से क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई। घटना की सूचना मिलते ही अग्निशमन एवं आपात सेवा केंद्र फायर स्टेशन मल्लीताल से अग्निशमन दल तत्काल मौके पर पहुंचा और सूझबूझ से आग पर काबू पाया।

230ec2361b7a11869a31d2e662679d40 37502839प्राप्त जानकारी के अनुसार खंभे में बिजली, टेलीफोन व वाईफाई की तारों का जटिल जाल था। शॉर्ट सर्किट के कारण उसमें अचानक आग लग गई। अग्निशमन दल ने एमएफई व हॉजरील का प्रयोग करके आग को पूरी तरह से बुझा दिया और आग को अन्य क्षेत्रों में फैलने से रोक लिया। इससे संभावित बड़ी दुर्घटना टल गयी। अग्निशमन दल में हरनाम सिंह, अर्जुन सिंह, अमरदीप सिंह, सलामत जान, राजेंद्र सिंह, मोहन सिंह, वीरेश कुमार, विवेक थापा और दीपक सिंह शामिल रहे।

चिड़ियाघर रोड पर वाहनों के संचालन की निविदा पर पालिका व छावनी परिषद आमने-सामने (Chaos due to Fire in Electricity Telephone Wires)

-छावनी परिषद ने बताया पालिका की निविदा प्रक्रिया को असंवैधानिक, अपना अलग शुल्क वसूलने की दी चेतावनी

नैनीताल। नैनीताल की चिड़ियाघर रोड पर नैनीताल नगरपालिका परिषद द्वारा निविदा के माध्यम से किये गये ई-वाहनों के संचालन को लेकर नैनीताल नगरपालिका और नैनीताल छावनी परिषद के बीच ठन गयी है। छावनी परिषद के मुख्य कार्यपालन अधिकारी वरुण कुमार ने इसे नगर पालिका का आपराधिक कृत्य तक करार दिया है और इसके प्रतिउत्तर में चिड़ियाघर रोड के अपने हिस्से पर वाहनों के संचालन पर स्थायित्व व सुधार शुल्क के रूप में नया कर लगा दिया है और कहा है कि पालिका के द्वारा तय समय तक यदि छावनी परिषद को निविदा से प्राप्त आय से हिस्सा नहीं दिया तो चिड़ियाघर मार्ग पर यह नया शुल्क वसूला जाएगा।

fd027f8dc102a7bba40dc7bde937b6f2 1004731475नैनीताल छावनी परिषद के मुख्य कार्यपालन अधिकारी वरुण कुमार ने पत्रकार वार्ता में कहा कि नगरपालिका ने छावनी क्षेत्र की भूमि पर बिना अनुमति के निविदा आमंत्रित कर संवैधानिक प्रक्रिया का उल्लंघन किया है, जो दंडनीय अपराध की श्रेणी में आता है। कहा कि कि बीते एक वर्ष से दोनों निकायों के बीच इस विषय पर चर्चा चल रही थी। छावनी परिषद ने पहले ही बैठक में स्पष्ट कर दिया था कि पालिका यदि चिड़ियाघर मार्ग से जुड़े किसी कार्य के लिए निविदा निकालेगी, तो छावनी क्षेत्र की भूमि पर उसका एक तिहाई हिस्सा परिषद को दिया जाए।

जब निविदा की प्रक्रिया आरंभ हुई थी, तब भी परिषद ने पालिका को यह जानकारी दे दी थी। साथ ही इस विषय में उप जिलाधिकारी एवं अपर जिलाधिकारी की मध्यस्थता में एक बैठक भी हुई थी, जिसमें पालिका द्वारा छावनी का हिस्सा देने का आश्वासन दिया गया था। इसके बावजूद अभी तक कोई भुगतान नहीं हुआ है।

परिणामस्वरूप छावनी परिषद की बोर्ड बैठक में यह निर्णय लिया गया कि जब तक पालिका नियमानुसार छावनी को उसका हिस्सा नहीं देती, तब तक छावनी क्षेत्र से होकर चिड़ियाघर जाने वाले मार्ग पर स्थायित्व एवं सुधार शुल्क वसूला जाएगा। कहा कि छावनी परिषद इस मामले में कानूनी और प्रशासनिक प्रक्रिया अपनाने पर भी विचार कर रही है। (Chaos due to Fire in Electricity Telephone Wires)

आज के अन्य एवं अधिक पढ़े जा रहे उत्तराखंड के नवीनतम अपडेट्स-‘नवीन समाचार’ पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें। यहां क्लिक कर हमारे थ्रेड्स चैनल से, व्हाट्सएप चैनल से, फेसबुक ग्रुप से, गूगल न्यूज से, टेलीग्राम से, एक्स से, कुटुंब एप से और डेलीहंट से जुड़ें। अमेजॉन पर सर्वाधिक छूटों के साथ खरीददारी करने के लिए यहां क्लिक करें। यदि आपको लगता है कि ‘नवीन समाचार’ अच्छा कार्य कर रहा है तो हमें यहाँ क्लिक करके सहयोग करें..

(Chaos due to Fire in Electricity Telephone Wires, Nainital News, Fire, Nagar Nikay, Electric Pole Fire, Nainital Fire Incident, Short Circuit Fire, Mallital News, Uttarakhand Breaking News, Fire Near Saraswati Hotel, Nainital Electricity Wires, Firefighter Nainital, Fire Safety Uttarakhand, Emergency Services Nainital, Telephone Wire Fire, WiFi Cable Fire, Uttarakhand Fire News, Nainital Latest News, Nainital Municipal News, Cantonment Board Dispute, Zoo Road Vehicle Tender, Nainital Cantt Board, E-Vehicle Nainital, Nainital Civic Dispute, There was chaos due to fire in electricity, telephone and Wi-Fi wires entangled on the pole, Municipality and Cantonment Board came face to face,)