देहरादून में 15 दिनों में लगातार चौथी हत्या का पुलिस ने किया सनसनीखेज अनावरण, जानलेवा साबित हो रही हैं पार्टियां

इस समाचार को सुनने के लिए यहाँ क्लिक करें

नवीन समाचार, देहरादून, 18 फरवरी 2026 (Police Uncover Murder)। उत्तराखंड (Uttarakhand) की राजधानी देहरादून (Dehradun) में 9 फरवरी को लापता हुए युवक दिगंबर धीमान (Digambar Dhiman) की हत्या का पुलिस ने अनावरण कर दिया है। पुलिस ने टैक्सी चालक राजनंदन (Rajnandan) को गिरफ्तार कर उसकी निशानदेही पर चिड़ियापुर (Chidiyapur) के जंगल से शव बरामद कर लिया है।

Police Uncover Murder After Booze Party in Dehradun Friends Beat Man to Death Book Taxi to Bury  Body 65 Km Away in Sand कातिल यार; पहले पीट-पीटकर मार डाला, फिर टैक्सी बुक  कर 65 KMप्रारंभिक जांच में सामने आया है कि दोस्तों के साथ पार्टी के दौरान नशे की स्थिति में विवाद हुआ और उसी में हमला कर हत्या की गई। यह मामला इसलिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है क्योंकि पिछले 15 दिनों में शहर में लगातार चार हत्या की घटनाएं सामने आ चुकी हैं, जिससे कानून-व्यवस्था पर प्रश्न उठ रहे हैं।

जानलेवा साबित हो रही हैं पार्टियां

युवा पीढ़ी में पार्टियों का बढ़ता चलन युवाओं के लिये ही जानलेवा साबित हो रहा है। दिगंबर धीमान की हत्या की पृष्ठभूमि में भी पार्टी है, जबकि इससे पहले हल्द्वानी में देर रात्रि की पार्टी के चक्कर में ही एक युवक और युवती की जान चली गयी थी। इसके अलावा अवैध संबंध, संपत्ति विवाद व घटती सहनशक्ति आदि हत्याओं के प्रमुख कारण बनकर सामने आ रहे हैं। 

इस घटना में पहले ‘दोस्तों के नाम पर कलंक दुश्मनों’ ने शराब की महफिल जमाई। फिर विवाद के बाद गुस्साए चार दोस्तों ने युवक की बल्ले से पीट-पीटकर हत्या कर दी। इसके बाद टैक्सी बुक की और 65 किलोमीटर हरिद्वार ले जाकर रेत में शव दबा दिया।

कैसे खुली हत्या की परतें

देहरादून के वसंत विहार (Vasant Vihar) क्षेत्र निवासी संतराम धीमान (Santarām Dhiman) ने अपने पुत्र दिगंबर की गुमशुदगी की शिकायत दर्ज कराई थी। पुलिस ने जांच के दौरान मोबाइल कॉल विवरण (Call Detail) खंगाला, जिससे लोकेशन रेसकोर्स (Racecourse) क्षेत्र की मिली।

पुलिस जब रेसकोर्स सी ब्लॉक (C Block) पहुंची तो पता चला कि दिगंबर अपने मित्र हेमंत सेमवाल (Hemant Semwal) के कमरे से टैक्सी से कहीं गया था। आसपास लगे सीसीटीवी (CCTV) कैमरों की जांच में एक स्विफ्ट डिजायर (Swift Dzire) टैक्सी चिन्हित हुई। इसके बाद पुलिस ने चालक राजनंदन निवासी न्यू पटेलनगर (New Patel Nagar) को अभिरक्षा में लेकर पूछताछ की।

नशे में विवाद के बाद हमला

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रमेंद्र सिंह डोबाल (Pramendra Singh Dobal) के अनुसार पूछताछ में चालक ने बताया कि 9 फरवरी की रात दिगंबर अपने साथियों के साथ पार्टी कर रहा था। इसी दौरान शराब के नशे में विवाद हुआ और बेसबॉल बैट (Baseball Bat) से सिर पर वार कर उसकी हत्या कर दी गई।

घटना के बाद आरोपितों ने शव को कंबल में लपेटा और टैक्सी से चिड़ियापुर के जंगल ले जाकर रेत में गड्ढा खोदकर दबा दिया। बाद में सभी देहरादून लौट आये। पुलिस ने चालक की निशानदेही पर जंगल से शव बरामद कर लिया है तथा प्रयुक्त टैक्सी को कब्जे में लिया है।

अन्य आरोपितों की तलाश जारी

पुलिस के अनुसार शव को ठिकाने लगाने में संलिप्तता पाए जाने पर टैक्सी चालक को गिरफ्तार किया गया है। घटना में शामिल अन्य आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए अलग-अलग टीमें गठित कर दबिश दी जा रही है।

जांच में यह भी सामने आया कि मृतक के विरुद्ध दुष्कर्म तथा पाक्सो अधिनियम (POCSO Act) के अंतर्गत एक मामला दर्ज था और वह 9 फरवरी को उसी प्रकरण में न्यायालय में पेशी पर आया था।

यह भी पढ़ें :  नैनीताल में ‘ऑपरेशन क्रैकडाउन’ तेज, 302 का सत्यापन; हल्द्वानी में बर्खास्त शिक्षक के घर से पकड़े गए AK-47 में प्रयुक्त कारतूस सहित अवैध हथियार

दून में लगातार बढ़ती हत्या की घटनाएं

पिछले पंद्रह दिनों में राजधानी में हत्या की चार घटनाएं सामने आ चुकी हैं, जिससे सुरक्षा व्यवस्था पर चिंता बढ़ी है।

  • 02 फरवरी: दूल्हा बाजार (Doolha Bazar) में गुंजन श्रीवास्तव (Gunjan Srivastava) की धारदार हथियार से हत्या।

  • 11 फरवरी: तिब्बती मार्केट (Tibetan Market) के पास गैस कारोबारी अर्जुन शर्मा (Arjun Sharma) की गोली मारकर हत्या।

  • 13 फरवरी: सिल्वर सिटी मॉल (Silver City Mall) में हिस्ट्रीशीटर विक्रम शर्मा (Vikram Sharma) की गोली मारकर हत्या।

  • 17 फरवरी: अब दिगंबर धीमान हत्या प्रकरण का अनावरण।

लगातार सामने आ रही घटनाओं से यह प्रश्न उठ रहा है कि क्या शहरी क्षेत्रों में अपराध नियंत्रण के लिए अतिरिक्त रणनीति की आवश्यकता है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि सक्रिय निगरानी, तकनीकी जांच और त्वरित कार्रवाई से अपराधियों को शीघ्र गिरफ्तार किया जाएगा।

पाठकों से आग्रह है कि इस समाचार से संबंधित अपनी राय और विचार नीचे दिए गए कमेन्ट बॉक्स में अवश्य साझा करें।

नैनीताल जनपद में हाल के दिनों में हुई अन्य महत्वपूर्ण घटनाओं से जुड़ी पूरी रिपोर्ट यहाँ क्लिक करके पढ़ी जा सकती है। इसी तरह पिथौरागढ़ के समाचारों के लिए यहाँ👉, अल्मोड़ा के समाचारों के लिए यहाँ👉, बागेश्वर के समाचारों के लिए यहाँ👉, चंपावत के समाचारों के लिए यहाँ👉, ऊधमसिंह नगर  के समाचारों के लिए यहाँ👉, देहरादून के समाचारों के लिए यहाँ👉, उत्तरकाशी के समाचारों के लिए यहाँ👉, पौड़ी के समाचारों के लिए यहाँ👉, टिहरी जनपद के समाचारों के लिए यहाँ👉, चमोली के समाचारों के लिए यहाँ👉, रुद्रप्रयाग के समाचारों के लिए यहाँ👉, हरिद्वार के समाचारों के लिए यहाँ👉और उत्तराखंड से संबंधित अन्य समाचार पढ़ने के लिये यहां👉 क्लिक करें।

यह भी पढ़ें :  देहरादून : नौकरानी पर सोने के 4 बिस्किट चोरी का आरोप, पर पुलिसकर्मी के घर चोरी का मामला निकला झूठा...

आज के अन्य एवं अधिक पढ़े जा रहे उत्तराखंड के नवीनतम अपडेट्स-‘नवीन समाचार’ पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें। यहां क्लिक कर हमारे व्हाट्सएप चैनल से, फेसबुक ग्रुप से, गूगल न्यूज से यहाँ, एक्स से, थ्रेड्स चैनल से, टेलीग्राम से, कुटुंब एप से और डेलीहंट से जुड़ें। अमेजॉन पर सर्वाधिक छूटों के साथ खरीददारी करने के लिए यहां क्लिक करें। यदि आपको लगता है कि ‘नवीन समाचार’ अच्छा कार्य कर रहा है तो हमें यहाँ क्लिक करके सहयोग करें..

Tags (Police Uncover Murder) :

Police Uncover Murder, Dehradun Murder Case Digambar Dhiman, Chidiyapur Forest Body Recovery News, Uttarakhand Crime Investigation Update, Taxi Driver Arrest Murder Case, Dehradun Law And Order Concern, Baseball Bat Murder Incident India, Police Probe Missing Youth Case, Uttarakhand Violent Crime News, Vasant Vihar Murder Investigation, Recent Murders Dehradun Analysis, #LawAndOrder #MurderInvestigation #CrimeControl #PoliceAction #JusticeSystem

Leave a Reply