नवीन समाचार, नैनीताल, 16 मई 2026 (Only Brother of 4 Sisters Missing)। उत्तराखंड (Uttarakhand) के नैनीताल जनपद के हल्द्वानी (Haldwani) निवासी 40 वर्षीय युवक धीरज सिंह अधिकारी पिछले कई दिनों से लापता हैं। गोवा (Goa) से अपने घर लौट रहे धीरज की अंतिम बार 7 मई की सुबह 8 बजकर 3 मिनट पर परिजनों से बातचीत हुई थी। उन्होंने बताया था कि वह राजस्थान-मध्य प्रदेश सीमा क्षेत्र के पास पहुंच चुके हैं और कुछ घंटों में दिल्ली पहुंचने वाले हैं। इसके बाद उनका मोबाइल फोन बंद हो गया। मामले में गोवा के मंड्रेम पुलिस स्टेशन में गुमशुदगी का प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी गयी है। परिजन लगातार युवक की तलाश में जुटे हैं।
गोवा से 6 मई को निकले थे धीरज
धीरज सिंह अधिकारी गोवा के अरम्बोल (Arambol) क्षेत्र स्थित ओएसिस रेस्टोरेंट (Oasis Restaurant) में रसोइये के रूप में कार्यरत थे। रेस्टोरेंट संचालक राजेंद्र कुमार नेगी ने मंड्रेम पुलिस स्टेशन में दर्ज करायी शिकायत में बताया कि ऑफ सीजन के कारण धीरज ने अपने पैतृक स्थान उत्तराखंड लौटने की जानकारी दी थी।
शिकायत के अनुसार 6 मई 2026 को सुबह लगभग 10 बजे धीरज रेस्टोरेंट से निकले। राजेंद्र नेगी ने उन्हें अरम्बोल बस स्टैंड तक छोड़ा, जहां से वह मोटरसाइकिल पायलट के साथ मालपेम रेलवे स्टेशन के लिए रवाना हुए।
7 मई को हुई थी अंतिम बातचीत
सरस्वती विहार नैनीताल में कार्यरत धीरज के तवेरे बड़े भाई देवेंद्र सिंह अधिकारी ने बताया कि 7 मई की सुबह 8 बजकर 3 मिनट पर धीरज से अंतिम बार बातचीत हुई थी। उस समय उन्होंने बताया था कि वह राजस्थान-मध्य प्रदेश सीमा क्षेत्र के पास हैं और तीन से चार घंटे में दिल्ली पहुंचने वाले हैं।
इसके बाद उनका मोबाइल फोन बंद हो गया। 9 मई को परिजनों ने गोवा में संपर्क कर जानकारी दी कि धीरज अभी तक घर नहीं पहुंचे हैं। इसके बाद रेस्टोरेंट संचालक सहित अन्य लोगों ने भी उनके मोबाइल नंबर पर संपर्क करने का प्रयास किया, लेकिन फोन बंद मिला।
चार बहनों का इकलौता भाई है धीरज
परिजनों के अनुसार धीरज सिंह अधिकारी चार बहनों के इकलौते भाई हैं। देवेंद्र ने बताया कि धीरज लंबे समय से गोवा में होटल व्यवसाय से जुड़े कार्य कर रहे थे और समय-समय पर घर आते-जाते रहते थे। धीरज के अचानक संपर्क से बाहर हो जाने के बाद परिवार बेहद चिंतित है। परिजन विभिन्न माध्यमों से उनकी खोज में जुटे हैं तथा सोशल मीडिया के माध्यम से भी जानकारी साझा की जा रही है।
गोवा पुलिस ने दर्ज किया गुमशुदगी प्रकरण
मंड्रेम पुलिस स्टेशन में दर्ज रिपोर्ट के अनुसार पुलिस ने धीरज सिंह की गुमशुदगी का प्रकरण दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है। रिपोर्ट में उनका हुलिया भी दर्ज किया गया है। पुलिस के अनुसार धीरज की लंबाई लगभग 5.4 फीट, रंग गोरा, शरीर मध्यम तथा बाल और आंखें काले रंग की हैं। वह अंतिम बार सफेद चेकदार पूरी बांह की शर्ट, नीली जींस तथा दाहिने हाथ में चांदी का कड़ा पहने हुए थे।
यात्रा मार्ग और संपर्क सूत्रों की हो रही जांच
सूत्रों के अनुसार पुलिस अब धीरज के यात्रा मार्ग, रेलवे स्टेशन और मोबाइल लोकेशन की जांच कर रही है। राजस्थान और मध्य प्रदेश सीमा क्षेत्र में अंतिम मोबाइल लोकेशन मिलने की बात भी सामने आयी है। पुलिस विभिन्न राज्यों की एजेंसियों से समन्वय कर जानकारी जुटा रही है।
परिजनों ने लोगों से अपील की है कि यदि किसी को धीरज सिंह अधिकारी के संबंध में कोई जानकारी मिले तो तत्काल स्थानीय पुलिस अथवा परिवार को सूचित करें। पाठकों से आग्रह है कि इस समाचार से संबंधित अपनी राय और विचार नीचे दिए गए कमेन्ट बॉक्स में अवश्य साझा करें।
नैनीताल में क्लिक करके नैनीताल जनपद में हाल के दिनों में हुई अन्य सभी महत्वपूर्ण घटनाओं से जुड़ी पूरी रिपोर्ट पढ़ी जा सकती हैं। इसी तरह पिथौरागढ़ के समाचार, अल्मोड़ा के समाचार, बागेश्वर के समाचार, चंपावत के समाचार, ऊधमसिंह नगर के समाचार, देहरादून के समाचार, उत्तरकाशी के समाचार, पौड़ी के समाचार, टिहरी जनपद के समाचार, चमोली के समाचार, रुद्रप्रयाग के समाचार, हरिद्वार के समाचार और उत्तराखंड से संबंधित अन्य समाचार भी पढ़ सकते हैं।
आज के अन्य एवं अधिक पढ़े जा रहे उत्तराखंड के नवीनतम अपडेट्स-‘नवीन समाचार’ पर पढ़ें। हमारे व्हाट्सएप चैनल से, फेसबुक ग्रुप से, गूगल न्यूज से, एक्स से, थ्रेड्स चैनल से और डेलीहंट से जुड़ें। अमेजॉन पर सर्वाधिक छूटों के साथ खरीददारी करने के लिए यहां क्लिक करें। यदि आपको लगता है कि ‘नवीन समाचार’ अच्छा कार्य कर रहा है तो हमें यहाँ क्लिक करके सहयोग करें..।
Tags (Only Brother of 4 Sisters Missing) :
Only Brother of 4 Sisters Missing, Uttarakhand News, Haldwani News, Hindi News, Missing Person Uttarakhand, Goa Missing Case, Dheeraj Singh Officer Missing, Mandrem Police Station, Missing Cook Goa, Haldwani Local News, Rajasthan MP Border Missing Case, Police Investigation India, Missing Person Search, Family Appeal Missing Case, Goa To Uttarakhand Travel News, Human Interest News Uttarakhand, #Haldwani #MissingPerson #GoaNews #UttarakhandNews #PoliceInvestigation #HumanInterest #MissingCase #LocalNews #SearchOperation #NainitalNews

डॉ.नवीन जोशी, पिछले 20 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, ‘कुमाऊँ विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में पीएचडी की डिग्री प्राप्त पहले और वर्ष 2015 से उत्तराखंड सरकार से मान्यता प्राप्त पत्रकार हैं। 15 लाख से अधिक नए उपयोक्ताओं के द्वारा 150 मिलियन यानी 1.5 करोड़ से अधिक बार पढी गई आपकी अपनी पसंदीदा व भरोसेमंद समाचार वेबसाइट ‘नवीन समाचार’ के संपादक हैं, साथ ही राष्ट्रीय सहारा, हिन्दुस्थान समाचार आदि समाचार पत्र एवं समाचार एजेंसियों से भी जुड़े हैं। देश के पत्रकारों के सबसे बड़े संगठन ‘नेशनल यूनियन ऑफ जर्नलिस्ट्स (इंडिया) उत्तराखंड’ के उत्तराखंड प्रदेश के प्रदेश महामंत्री भी हैं और उत्तराखंड के मान्यता प्राप्त राज्य आंदोलनकारी भी हैं। डॉ. जोशी के बारे में विस्तार से पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें।
नवीन समाचार’ विश्व प्रसिद्ध पर्यटन नगरी नैनीताल से जून 2009 से इंटरननेट-वेब मीडिया पर सक्रिय, उत्तराखंड का सबसे पुराना ऑनलाइन पत्रकारिता में सक्रिय समूह है। यह उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त रहा, अलेक्सा रैंकिंग के अनुसार उत्तराखंड के समाचार पोर्टलों में अग्रणी, गूगल सर्च पर उत्तराखंड के सर्वश्रेष्ठ, भरोसेमंद समाचार पोर्टल के रूप में अग्रणी, समाचारों को नवीन दृष्टिकोण से प्रस्तुत करने वाला ऑनलाइन समाचार पोर्टल भी है।
