WhatsApp Channel Marketing | Logiprompt Pro AcademyJoin Our Facebook Group — Alliance for a Viable Future458 Follow Us On Instagram Royalty-Free Images, Stock Photos & Pictures |  Shutterstock

देहरादून में ‘धुरंधर’ फिल्म की गायिका जैस्मीन सैंडलस से छेड़छाड़ के सोशल मीडिया दावे, पुलिस में नहीं हुई कोई शिकायत दर्ज

इस समाचार को सुनने के लिए यहाँ क्लिक करें

नवीन समाचार, देहरादून, 20 जुलाई 2026 (Dhurandhar Film Singers Molestation)। उत्तराखंड (Uttarakhand) की राजधानी देहरादून (Dehradun) में गत दिवस आयोजित लोकप्रिय फिल्म ‘धुरंधर’ में गाये गीतों से चर्चित हुई पंजाबी गायिका जैस्मीन सैंडलस (Jasmine Sandlas) के लाइव कार्यक्रम के दौरान उनके साथ कथित छेड़छाड़ के सोशल मीडिया पर किए जा रहे दावों की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। कार्यक्रम के दौरान अथवा उसके बाद गायिका या उनकी टीम की ओर से पुलिस में ऐसी कोई शिकायत दर्ज नहीं कराई गई है।

आप यह भी पढ़ना चाहेंगे :  कुमाऊँ विश्वविद्यालय : कुलपति को कार्यकाल विस्तार, प्रवेश प्रक्रिया शुरू व 300 पौधों का रोपण

Dhurandhar Film Singers Molestation पंजाबी सिंगर जैस्मीन सैंडलस का 17 जुलाई को देहरादून में हुआ था LIVE शो।हाल के दिनों में ‘धुरंधर (Dhurandhar)’ (2025) के शीर्षक गीत, ‘शरारत (Shararat), मैं और तू’, ‘आरी आरी (Aari Aari)’ तथा ‘धुरंधर: द रिवेंज (Dhurandhar: The Revenge)’ के गीत ‘जाइए सजना (Jaiye Sajna)’ को लेकर चर्चा में रहीं जैस्मीन सैंडलस का यह कार्यक्रम देहरादून के परेड ग्राउंड में आयोजित हुआ था।

सोशल मीडिया पर वायरल हुए वीडियो, शिकायत नहीं

प्राप्त जानकारी के अनुसार भारत सरकार के अल्पसंख्यक कार्य मंत्रालय तथा उत्तराखंड अल्पसंख्यक कल्याण एवं वक्फ विकास निगम द्वारा गत 17 जुलाई को आयोजित ‘लोकपर्व’ कार्यक्रम में जैस्मीन सैंडलस ने लगभग डेढ़ घंटे तक प्रस्तुति दी।

देहरादून में 17 जुलाई को जैस्मीन सैंडलस ने खुद फैंस को अपने पास बुलाया था। - Dainik Bhaskarकार्यक्रम के दौरान उन्होंने स्वयं कुछ महिला प्रशंसकों को मंच के समीप बुलाया। कई युवतियों ने उनके साथ फोटो और वीडियो भी बनवाए तथा उन्हें गुलाब भेंट किए। इन्हीं तस्वीरों और वीडियो को सोशल मीडिया पर अलग-अलग दावों के साथ साझा किया जा रहा है।

हालांकि कार्यक्रम स्थल पर मौजूद पुलिस अधिकारियों अथवा आयोजकों के अनुसार कार्यक्रम के दौरान किसी प्रकार की अप्रिय घटना की कोई शिकायत प्राप्त नहीं हुई।

मंच से उठाया महिलाओं की सुरक्षा का मुद्दा

प्रस्तुति के दौरान जैस्मीन सैंडलस ने कार्यक्रम स्थल पर मौजूद महिलाओं और युवतियों की सुरक्षा का विषय भी उठाया। उनकी सुरक्षा के लिए निजी सुरक्षा कर्मियों के साथ पुलिस बल भी तैनात था। कार्यक्रम शांतिपूर्वक संपन्न होने के बाद वह अपने अगले कार्यक्रम के लिए रवाना हो गईं।

आप यह भी पढ़ना चाहेंगे :  देहरादून : बारिश के दौरान 10 इंच व्यास के पाइप में फंसने से मासूम की मृत्यु, सड़क निर्माण पर उठे सवाल

संघर्ष से बनाई अंतरराष्ट्रीय पहचान

पंजाब (Punjab) के जालंधर (Jalandhar) में जन्मीं जैस्मीन सैंडलस ने छह वर्ष की आयु से संगीत सीखना शुरू किया। 13 वर्ष की उम्र में उनका परिवार अमेरिका के कैलिफोर्निया (California) चला गया, जहां उन्होंने संघर्ष के दौर में अपने गीतों की सीडी स्वयं लोगों तक पहुंचाईं और धीरे-धीरे अपनी अलग पहचान बनाई।

उन्हें वर्ष 2012 में ‘गुलाबी (Gulabi)’ एल्बम से व्यापक पहचान मिली। इसके बाद ‘यार ना मिले (Yaar Naa Miley)’, ‘इलीगल वेपन (Illegal Weapon)’ सहित अनेक लोकप्रिय गीतों ने उन्हें पंजाबी और बॉलीवुड संगीत जगत की अग्रणी गायिकाओं में स्थापित किया। इन दिनों उनकी पहली फिल्म ‘धुरंधर’ के गीत भी काफी लोकप्रिय हो रहे हैं।

जारी है ‘ड्रीम गर्ल इंडिया टूर’

जैस्मीन सैंडलस इन दिनों अपने ‘द ड्रीम गर्ल इंडिया टूर (The Dream Girl India Tour)’ पर हैं। दिल्ली के बाद उन्होंने देहरादून में प्रस्तुति दी। इसके बाद उनके कार्यक्रम मुंबई, बेंगलुरु और चंडीगढ़ में प्रस्तावित हैं। पुलिस और आयोजकों ने स्पष्ट किया है कि देहरादून कार्यक्रम के संबंध में कथित छेड़छाड़ की कोई आधिकारिक शिकायत प्राप्त नहीं हुई है। ऐसे में सोशल मीडिया पर प्रसारित दावों की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है।

पाठकों से आग्रह है कि इस समाचार से संबंधित अपनी राय और विचार नीचे दिए गए कमेन्ट बॉक्स में अवश्य साझा करें।

नैनीताल में क्लिक करके नैनीताल जनपद में हाल के दिनों में हुई अन्य सभी महत्वपूर्ण घटनाओं से जुड़ी पूरी रिपोर्ट पढ़ी जा सकती हैं। इसी तरह पिथौरागढ़ के समाचार, अल्मोड़ा के समाचार, बागेश्वर के समाचार, चंपावत के समाचार, ऊधमसिंह नगर  के समाचार, देहरादून के समाचार, उत्तरकाशी के समाचार, पौड़ी के समाचार, टिहरी जनपद के समाचार, चमोली के समाचार, रुद्रप्रयाग के समाचार, हरिद्वार के समाचार और उत्तराखंड से संबंधित अन्य समाचार भी पढ़ सकते हैं। 

आज के अन्य एवं अधिक पढ़े जा रहे उत्तराखंड के नवीनतम अपडेट्स-‘नवीन समाचार’ पर पढ़ें। हमारे व्हाट्सएप चैनल से, फेसबुक ग्रुप से, गूगल न्यूज से, एक्स से, थ्रेड्स चैनल से और डेलीहंट से जुड़ें। अमेजॉन पर सर्वाधिक छूटों के साथ खरीददारी करने के लिए यहां क्लिक करें। यदि आपको लगता है कि ‘नवीन समाचार’ अच्छा कार्य कर रहा है तो हमें यहाँ क्लिक करके सहयोग करें..

आप यह भी पढ़ना चाहेंगे :  बागेश्वर में सुबह-सुबह विद्यालय जाते समय प्रभारी प्रधानाचार्य की चाकू मारकर हत्या, विद्यालय कर्मी गिरफ्तार
Tags (Dhurandhar Film Singers Molestation) :

Dhurandhar Film Singers Molestation, Jasmine Sandlas, Dehradun News, Uttarakhand News, Dream Girl India Tour, Dhurandhar, Punjabi Singer, Concert News, Viral Video, Social Media, Entertainment News, Bollywood, Music News, Live Show, Local News, Navin Samachar, Jasmine Sandlas Dehradun Concert News, Dehradun Concert Viral Video Fact Check, Jasmine Sandlas Molestation Claim, No Police Complaint Jasmine Sandlas Show, Dhurandhar Singer Jasmine Sandlas News, Dream Girl India Tour Dehradun, Punjabi Singer Dehradun Live Concert, Uttarakhand Entertainment News Today, Jasmine Sandlas Latest News 2026, Dehradun Concert Update, #JasmineSandlas #Dehradun #Uttarakhand #DreamGirlIndiaTour #Dhurandhar #PunjabiMusic #Concert #EntertainmentNews #FactCheck #NavinSamachar

Leave a Reply