नवीन समाचार, हरिद्वार, 13 जुलाई 2026 (For Dowry-Newlywed Women Thrown out)। उत्तराखंड (Uttarakhand) के हरिद्वार (Haridwar) जनपद के कनखल (Kankhal) क्षेत्र में एक विवाहिता ने अपने पति एवं ससुराल पक्ष पर दहेज में 35 लाख रुपये नकद और एक लग्जरी कार की मांग करने, मांग पूरी न होने पर मारपीट करने तथा घर से निकालने का आरोप लगाया है। पुलिस ने विवाहिता की शिकायत पर पति, सास और ससुर के विरुद्ध संबंधित धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर जांच शुरू कर दी है।
विवाह के कुछ समय बाद शुरू हुई दहेज की मांग
कनखल क्षेत्र के ब्रह्म विहार निवासी निशी गर्ग ने पुलिस को दी शिकायत में कहा है कि उनका विवाह नवंबर 2025 में ब्रह्म विहार निवासी शुभम बिंदल से हुआ था। उनके अनुसार विवाह में परिजनों ने अपनी सामर्थ्य के अनुसार लाखों रुपये व्यय किए तथा सोने-चांदी के आभूषण, नकदी और अन्य उपहार दिए थे।
शिकायत में आरोप लगाया गया है कि विवाह के कुछ समय बाद पति शुभम बिंदल, सास सुमन बिंदल और ससुर यशपाल बिंदल ने 35 लाख रुपये नकद एवं एक लग्जरी कार की मांग शुरू कर दी।
मारपीट और घर से निकालने का आरोप
विवाहिता का आरोप है कि दहेज की मांग पूरी न होने पर उसके साथ लगातार मारपीट की गयी और मानसिक रूप से प्रताड़ित किया गया। शिकायत के अनुसार 3 अप्रैल को उसके साथ मारपीट कर दोबारा दहेज की मांग की गयी तथा मांग पूरी न होने पर उसे घर से बाहर निकाल दिया गया।
उसने यह भी आरोप लगाया कि 20 मई को कनखल स्थित गंगा घाट पर उसके पति ने पुनः मारपीट की और जान से मारने की धमकी दी। पीड़िता का कहना है कि उसके परिजनों ने विवाह के लिए ऋण तक लिया था और अब इतनी बड़ी धनराशि एवं लग्जरी कार देने में असमर्थ हैं।
पुलिस ने शुरू की जांच
कनखल पुलिस ने विवाहिता की शिकायत के आधार पर पति, सास और ससुर के विरुद्ध संबंधित धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर लिया है। कनखल के वरिष्ठ उप निरीक्षक अनुज सिंह के अनुसार, शिकायत के आधार पर अभियोग दर्ज कर लिया गया है और प्रकरण की जांच की जा रही है। जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।
पाठकों से आग्रह है कि इस समाचार से संबंधित अपनी राय और विचार नीचे दिए गए कमेन्ट बॉक्स में अवश्य साझा करें।
नैनीताल में क्लिक करके नैनीताल जनपद में हाल के दिनों में हुई अन्य सभी महत्वपूर्ण घटनाओं से जुड़ी पूरी रिपोर्ट पढ़ी जा सकती हैं। इसी तरह पिथौरागढ़ के समाचार, अल्मोड़ा के समाचार, बागेश्वर के समाचार, चंपावत के समाचार, ऊधमसिंह नगर के समाचार, देहरादून के समाचार, उत्तरकाशी के समाचार, पौड़ी के समाचार, टिहरी जनपद के समाचार, चमोली के समाचार, रुद्रप्रयाग के समाचार, हरिद्वार के समाचार और उत्तराखंड से संबंधित अन्य समाचार भी पढ़ सकते हैं।
आज के अन्य एवं अधिक पढ़े जा रहे उत्तराखंड के नवीनतम अपडेट्स-‘नवीन समाचार’ पर पढ़ें। हमारे व्हाट्सएप चैनल से, फेसबुक ग्रुप से, गूगल न्यूज से, एक्स से, थ्रेड्स चैनल से और डेलीहंट से जुड़ें। अमेजॉन पर सर्वाधिक छूटों के साथ खरीददारी करने के लिए यहां क्लिक करें। यदि आपको लगता है कि ‘नवीन समाचार’ अच्छा कार्य कर रहा है तो हमें यहाँ क्लिक करके सहयोग करें..।
Tags (For Dowry-Newlywed Women Thrown out) :
For Dowry-Newlywed Women Thrown out, Haridwar News, Uttarakhand News, Kankhal News, Dowry Harassment, Dowry Case Haridwar, Women Crime News, Domestic Violence News, Haridwar Police, Uttarakhand Crime News, Hindi News, Dowry Demand Case, Haridwar Latest News, Marriage Dispute Uttarakhand, Dowry Harassment FIR, Crime News Uttarakhand, Crime News Uttarakhand, #Haridwar #Uttarakhand #Kankhal #DowryHarassment #WomenSafety #CrimeNews #HindiNews #NavinSamachar#Haridwar #Uttarakhand #Kankhal #DowryHarassment #WomenSafety #CrimeNews #HindiNews #NavinSamachar

डॉ.नवीन जोशी, पिछले 20 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, ‘कुमाऊँ विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में पीएचडी की डिग्री प्राप्त पहले और वर्ष 2015 से उत्तराखंड सरकार से मान्यता प्राप्त पत्रकार हैं। 15 लाख से अधिक नए उपयोक्ताओं के द्वारा 150 मिलियन यानी 1.5 करोड़ से अधिक बार पढी गई आपकी अपनी पसंदीदा व भरोसेमंद समाचार वेबसाइट ‘नवीन समाचार’ के संपादक हैं, साथ ही राष्ट्रीय सहारा, हिन्दुस्थान समाचार आदि समाचार पत्र एवं समाचार एजेंसियों से भी जुड़े हैं। देश के पत्रकारों के सबसे बड़े संगठन ‘नेशनल यूनियन ऑफ जर्नलिस्ट्स (इंडिया) उत्तराखंड’ के उत्तराखंड प्रदेश के प्रदेश महामंत्री भी हैं और उत्तराखंड के मान्यता प्राप्त राज्य आंदोलनकारी भी हैं। डॉ. जोशी के बारे में विस्तार से पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें।
नवीन समाचार’ विश्व प्रसिद्ध पर्यटन नगरी नैनीताल से जून 2009 से इंटरननेट-वेब मीडिया पर सक्रिय, उत्तराखंड का सबसे पुराना ऑनलाइन पत्रकारिता में सक्रिय समूह है। यह उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त रहा, अलेक्सा रैंकिंग के अनुसार उत्तराखंड के समाचार पोर्टलों में अग्रणी, गूगल सर्च पर उत्तराखंड के सर्वश्रेष्ठ, भरोसेमंद समाचार पोर्टल के रूप में अग्रणी, समाचारों को नवीन दृष्टिकोण से प्रस्तुत करने वाला ऑनलाइन समाचार पोर्टल भी है।
















