ज्योलीकोट में घनी झाड़ियों के बीच मिला गुलदार का शव, पोस्टमार्टम से खुलेगा मृत्यु का कारण
घटना उस समय सामने आई, जब ईसाई समुदाय के लोग सोमवार को मनाए जाने वाले मृतकों के दिवस के कार्यक्रम से पहले कब्रिस्तान में सफाई कर रहे थे। इसी दौरान झाड़ियों के बीच गुलदार का शव दिखाई दिया। इसकी सूचना वन विभाग को दी गई, जिसके बाद वनकर्मियों ने मौके पर पहुंचकर शव को अपने कब्जे में लिया।
वन विभाग की टीम में कीपर रविंद्र जोशी, खीमानंद तथा चालक मनमोहन और नारायण पांडे शामिल रहे। वन रेंज अधिकारी नितिन पंत के अनुसार, पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मृत्यु के कारणों के संबंध में स्थिति स्पष्ट हो पाएगी। फिलहाल यह स्पष्ट नहीं है कि गुलदार की मृत्यु प्राकृतिक कारणों से हुई, किसी अन्य वन्यजीव के हमले में हुई या इसके पीछे कोई अन्य कारण है।
नैनीताल समाचार की निबंध प्रतियोगिता में विजेता विद्यार्थी सम्मानित, सेंट मैरी कॉन्वेंट को मिली चल वैजयंती ट्रॉफी
नैनीताल बैंक के सहयोग से आयोजित नैनीताल समाचार की वार्षिक निबंध प्रतियोगिता के विजेता विद्यार्थियों को रविवार को सीआरएसटी इंटर कॉलेज, नैनीताल के जगदीश साह सभागार में आयोजित समारोह में पुरस्कृत किया गया। प्रतियोगिता में सैनिक स्कूल घोड़ाखाल, डिविटो स्कूल भवाली, सेंट मैरी कॉन्वेंट कॉलेज नैनीताल, भारतीय शहीद सैनिक विद्यालय नैनीताल और अन्य विद्यालयों के विद्यार्थियों ने विभिन्न वर्गों में पुरस्कार प्राप्त किए। इस वर्ष की चल वैजयंती ट्रॉफी सेंट मैरी कॉन्वेंट कॉलेज, नैनीताल को मिली।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि उत्तराखंड सर्वोदय मंडल के अध्यक्ष इस्लाम हुसैन थे, जबकि अध्यक्षता कूर्मांचल नगर सहकारी बैंक के निवर्तमान अध्यक्ष आलोक साह ने की। कार्यक्रम का संचालन जय जोशी ने किया।
50 वर्षों की यात्रा और 32 वर्षों से जारी प्रतियोगिता
समारोह के आरंभ में नैनीताल समाचार के संपादक राजीव लोचन साह ने समाचार पत्र की 50 वर्षों की यात्रा और नैनीताल बैंक के सहयोग से पिछले 32 वर्षों से आयोजित हो रही निबंध प्रतियोगिता के बारे में जानकारी दी।
प्रतियोगिता के मध्यम वर्ग में कक्षा छह, सात और आठ के विद्यार्थियों के निबंधों का मूल्यांकन करने वाले संजीव भगत और लाल सिंह चौहान ने ‘यातायात नियंत्रण कैसे करेंगे’ विषय पर विद्यार्थियों के विचारों की जानकारी दी। कनिष्ठ वर्ग के निरीक्षक कमल किशोर जोशी और वरिष्ठ वर्ग की निरीक्षक श्रुति पंत बनर्जी व्यक्तिगत कारणों से समारोह में उपस्थित नहीं हो सके।
मुख्य अतिथि इस्लाम हुसैन ने कनिष्ठ, मध्यम और वरिष्ठ वर्ग के विद्यार्थियों के लेखन पर चर्चा की। इसके बाद मुख्य अतिथि, कार्यक्रम अध्यक्ष और संपादक राजीव लोचन साह ने विजेता विद्यार्थियों को ट्रॉफी और अन्य पुरस्कार प्रदान किए।
विभिन्न विद्यालयों के विद्यार्थियों ने प्राप्त किए पुरस्कार
प्रतियोगिता में पुरस्कार प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों में सैनिक स्कूल घोड़ाखाल से श्रेया भारद्वाज, वैभव पांडे और प्रिया कोरंगा; डिविटो स्कूल भवाली से लता साह और जाह्नवी पांडे; सेंट मैरी कॉन्वेंट कॉलेज नैनीताल से ज्योत्सना वर्मा, अद्विता रावत और सियोना पांडे शामिल रहे।
भारतीय शहीद सैनिक विद्यालय नैनीताल से रिया, हर्ष जोशी और रश्मि नयाल; उमाज लवली से गौरव मछल; मोहन लाल साह बालिका विद्या मंदिर से फातिमा और मनीषा पाल; लेक्स इंटरनेशनल स्कूल से तनिष्का गोस्वामी तथा मोहन लाल साह बाल विद्या मंदिर से रोज़न बी, भूमिका गोस्वामी और उन्नति पंत ने भी पुरस्कार प्राप्त किए।
इस वर्ष की चल वैजयंती ट्रॉफी सेंट मैरी कॉन्वेंट कॉलेज, नैनीताल को प्रदान की गई। समारोह में संयोजक पवन राकेश, पद्मश्री अनूप साह, प्रो. शेखर पाठक, प्रो. उमा भट्ट, डॉ. शीला रजवार, डीसी खेतवाल, दुर्गा मेहता, मनमोहन चिलवाल, कैलाश तिवारी, चंपा उपाध्याय, विनोद पांडे, दीप पांडे, पंकज भट्ट और मनोज कुमार पांडे सहित अनेक लोग उपस्थित रहे।
#NainitalNews, #UttarakhandNews, #Leopard, #WildlifeConservation #NainitalNews, #UttarakhandEducation, #EssayCompetition, #StudentAwards
पाठकों से आग्रह है कि इस समाचार से संबंधित अपनी राय और विचार नीचे दिए गए कमेन्ट बॉक्स में अवश्य साझा करें।
नैनीताल में क्लिक करके नैनीताल जनपद में हाल के दिनों में हुई अन्य सभी महत्वपूर्ण घटनाओं से जुड़ी पूरी रिपोर्ट पढ़ी जा सकती हैं। इसी तरह पिथौरागढ़ के समाचार, अल्मोड़ा के समाचार, बागेश्वर के समाचार, चंपावत के समाचार, ऊधमसिंह नगर के समाचार, देहरादून के समाचार, उत्तरकाशी के समाचार, पौड़ी के समाचार, टिहरी जनपद के समाचार, चमोली के समाचार, रुद्रप्रयाग के समाचार, हरिद्वार के समाचार और उत्तराखंड से संबंधित अन्य समाचार भी पढ़ सकते हैं।
आज के अन्य एवं अधिक पढ़े जा रहे उत्तराखंड के नवीनतम अपडेट्स-‘नवीन समाचार’ पर पढ़ें। हमारे व्हाट्सएप चैनल से, फेसबुक ग्रुप से, गूगल न्यूज से, एक्स से, थ्रेड्स चैनल से और डेलीहंट से जुड़ें। अमेजॉन पर सर्वाधिक छूटों के साथ खरीददारी करने के लिए यहां क्लिक करें। यदि आपको लगता है कि ‘नवीन समाचार’ अच्छा कार्य कर रहा है तो हमें यहाँ क्लिक करके सहयोग करें..।
<
p style=”text-align: justify;”>Nainital Samachar Essay Competition, Nainital Bank, CRST Inter College Nainital, Student Essay Competition Uttarakhand, Traffic Control Essay, Nainital School Students Awards, St Mary Convent Nainital, Leopard Carcass Found in Jeolikot, Nainital Wildlife News, Uttarakhand Forest Department, Ranikhet Wildlife Rescue Centre, Leopard Death Investigation, Jeolikot News, Nainital Samachar Essay Competition, Nainital Bank, CRST Inter College Nainital, Student Essay Competition Uttarakhand, Traffic Control Essay, Nainital School Students Awards, St Mary Convent Nainital, #NainitalNews, #UttarakhandEducation, #EssayCompetition, #StudentAwards

डॉ.नवीन जोशी, पिछले 20 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, ‘कुमाऊँ विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में पीएचडी की डिग्री प्राप्त पहले और वर्ष 2015 से उत्तराखंड सरकार से मान्यता प्राप्त पत्रकार हैं। 15 लाख से अधिक नए उपयोक्ताओं के द्वारा 150 मिलियन यानी 1.5 करोड़ से अधिक बार पढी गई आपकी अपनी पसंदीदा व भरोसेमंद समाचार वेबसाइट ‘नवीन समाचार’ के संपादक हैं, साथ ही राष्ट्रीय सहारा, हिन्दुस्थान समाचार आदि समाचार पत्र एवं समाचार एजेंसियों से भी जुड़े हैं। देश के पत्रकारों के सबसे बड़े संगठन ‘नेशनल यूनियन ऑफ जर्नलिस्ट्स (इंडिया) उत्तराखंड’ के उत्तराखंड प्रदेश के प्रदेश महामंत्री भी हैं और उत्तराखंड के मान्यता प्राप्त राज्य आंदोलनकारी भी हैं। डॉ. जोशी के बारे में विस्तार से पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें।
नवीन समाचार’ विश्व प्रसिद्ध पर्यटन नगरी नैनीताल से जून 2009 से इंटरननेट-वेब मीडिया पर सक्रिय, उत्तराखंड का सबसे पुराना ऑनलाइन पत्रकारिता में सक्रिय समूह है। यह उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त रहा, अलेक्सा रैंकिंग के अनुसार उत्तराखंड के समाचार पोर्टलों में अग्रणी, गूगल सर्च पर उत्तराखंड के सर्वश्रेष्ठ, भरोसेमंद समाचार पोर्टल के रूप में अग्रणी, समाचारों को नवीन दृष्टिकोण से प्रस्तुत करने वाला ऑनलाइन समाचार पोर्टल भी है।














