11 होम स्टे इकाइयों का निरीक्षण: 5 को नोटिस, 2 पर जुर्माना, 2 के पंजीकरण निरस्त करने की संस्तुति, केवल 2 सही

इस समाचार को सुनने के लिए यहाँ क्लिक करें

नवीन समाचार, नैनीताल, 25 जुलाई 2026 (Inspection of 11 Homestays-Action on 9)। उत्तराखंड (Uttarakhand) के नैनीताल (Nainital) जनपद में होम स्टे (Home Stay) इकाइयों में नियमों के पालन को लेकर प्रशासन ने सख्ती जारी है। जिलाधिकारी (District Magistrate-DM) ललित मोहन रयाल (Lalit Mohan Rayal) के निर्देश पर शनिवार को जिला पर्यटन विकास अधिकारी (District Tourism Development Officer-DTDO) कीर्ति आर्या (Kirti Arya) तथा तहसीलदार (Tehsildar) अक्षय भट्ट (Akshay Bhatt) ने संयुक्त रूप से 11 होम स्टे इकाइयों का स्थलीय निरीक्षण किया। निरीक्षण में विभिन्न अनियमितताएं मिलने पर पांच इकाइयों को कारण बताओ नोटिस जारी किए गए, दो पर 10-10 हजार रुपये का अर्थदंड लगाया गया तथा दो इकाइयों के पंजीकरण निरस्त करने की संस्तुति की गई।

Inspection of 11 Homestays-Action on 9
एक होम स्टे का निरीक्षण करने पहुंचे अधिकारी।

संयुक्त निरीक्षण के दौरान प्रत्येक इकाई का भौतिक सत्यापन किया गया। अधिकारियों ने होम स्टे नियमावली के तहत निर्धारित मानकों, पंजीकरण की शर्तों तथा संचालित कमरों की संख्या सहित अन्य प्रावधानों का परीक्षण किया। जांच में कई इकाइयों में नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर नियमानुसार कार्रवाई की गई। 11 में से केवल 2 होम स्टे ही नियमानुसार संचालित होते मिले। 

इन होम स्टे इकाइयों पर हुई कार्रवाई

निरीक्षण के दौरान निम्नलिखित कार्रवाई की गई—

  • वसुंधरा होम स्टे (Vasundhara Home Stay) – कारण बताओ नोटिस।
  • नानक रेस्टोरेंट (Nanak Restaurant) – कारण बताओ नोटिस।
  • कर्नल कॉटेज होम स्टे (Colonel Cottage Home Stay) – कारण बताओ नोटिस।
  • अरुण कुमार शाह होम स्टे (Arun Kumar Shah Home Stay) – कारण बताओ नोटिस।
  • सुशील कुमार शाह होम स्टे (Sushil Kumar Shah Home Stay) – कारण बताओ नोटिस।
  • सुकून स्टे (Sukoon Stay) – पंजीकरण निरस्त करने की संस्तुति।
  • आर्केडिया स्टे (Arcadia Stay) – निर्धारित सीमा से नौ कक्ष अधिक संचालित पाए जाने पर पंजीकरण निरस्त करने की संस्तुति तथा 10 हजार रुपये का अर्थदंड।
  • मिड मॉल होम स्टे (Mid Mall Home Stay) – 10 हजार रुपये का अर्थदंड।
आप यह भी पढ़ना चाहेंगे :  हल्द्वानी में CM धामी ने कांग्रेस पर साधा निशाना, राहुल गांधी के सलाहकारों पर भी कसा तंज; चुनाव से पहले संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने का मंत्र

दो होम स्टे इकाइयां मानकों के अनुरूप मिलीं

निरीक्षण के दौरान तेज सिंह नेगी होम स्टे तथा किशन चंद पांडे द्वारा संचालित लक्ष्मी कुटीर होम स्टे निर्धारित मानकों के अनुरूप संचालित होते पाए गए। इन इकाइयों में कोई प्रमुख अनियमितता नहीं मिली।

निरीक्षण अभियान रहेगा जारी

जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल ने कहा कि जनपद में संचालित सभी होम स्टे इकाइयों का नियमित भौतिक निरीक्षण आगे भी जारी रहेगा। पर्यटकों की सुरक्षा, गुणवत्ता मानकों का पालन तथा होम स्टे नीति के प्रभावी क्रियान्वयन को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जाएगी।

उन्होंने कहा कि यदि किसी भी होम स्टे इकाई में नियमों का उल्लंघन अथवा अन्य अनियमितताएं पाई जाती हैं तो संबंधित संचालकों के विरुद्ध नियमानुसार कठोर कार्रवाई की जाएगी। साथ ही सभी संचालकों से होम स्टे नीति एवं नियमावली का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करने की अपील की।

पाठकों से आग्रह है कि इस समाचार से संबंधित अपनी राय और विचार नीचे दिए गए कमेन्ट बॉक्स में अवश्य साझा करें।

नैनीताल में क्लिक करके नैनीताल जनपद में हाल के दिनों में हुई अन्य सभी महत्वपूर्ण घटनाओं से जुड़ी पूरी रिपोर्ट पढ़ी जा सकती हैं। इसी तरह पिथौरागढ़ के समाचार, अल्मोड़ा के समाचार, बागेश्वर के समाचार, चंपावत के समाचार, ऊधमसिंह नगर  के समाचार, देहरादून के समाचार, उत्तरकाशी के समाचार, पौड़ी के समाचार, टिहरी जनपद के समाचार, चमोली के समाचार, रुद्रप्रयाग के समाचार, हरिद्वार के समाचार और उत्तराखंड से संबंधित अन्य समाचार भी पढ़ सकते हैं। 

आज के अन्य एवं अधिक पढ़े जा रहे उत्तराखंड के नवीनतम अपडेट्स-‘नवीन समाचार’ पर पढ़ें। हमारे व्हाट्सएप चैनल से, फेसबुक ग्रुप से, गूगल न्यूज से, एक्स से, थ्रेड्स चैनल से और डेलीहंट से जुड़ें। अमेजॉन पर सर्वाधिक छूटों के साथ खरीददारी करने के लिए यहां क्लिक करें। यदि आपको लगता है कि ‘नवीन समाचार’ अच्छा कार्य कर रहा है तो हमें यहाँ क्लिक करके सहयोग करें..

आप यह भी पढ़ना चाहेंगे :  दिलचस्प-भावुक करने वाला मामला : 25 सप्ताह में जन्मा मात्र 700 ग्राम का बच्चा, फिर 2 माह में ‘निकू ग्रेजुएट’ बनकर घर लौटा, श्रीनगर बेस अस्पताल ने बचाई जिंदगी...
Tags (Inspection of 11 Homestays-Action on 9) :

Inspection of 11 Homestays-Action on 9, Nainital News, Uttarakhand News, Home Stay Inspection, Nainital Home Stay, Lalit Mohan Rayal, Kirti Arya, Akshay Bhatt, District Tourism Development Officer, Home Stay Rules Uttarakhand, Nainital Tourism, Uttarakhand Tourism News, Home Stay Registration, Tourist Safety, Nainital Administration, Home Stay Penalty, Arcadia Stay Nainital, Sukoon Stay Nainital, Nainital Latest News, Uttarakhand Breaking News, Navin Samachar, #Nainital #Uttarakhand #HomeStay #Tourism #TouristSafety #NainitalNews #Administration #BreakingNews #UttarakhandTourism #NavinSamachar

Leave a Reply