आयुक्त ने मारा छापा, 13 सीटर कैब में 25 स्कूली बच्चे ठूंसे मिले, किराया बढ़ाने पर भी होगी कार्रवाई
नवीन समाचार, नैनीताल, 13 अगस्त 2026 (Commissioners Raid-25 Children in Cab)। नैनीताल। कुमाऊं आयुक्त (Kumaon Commissioner) दीपक रावत (Deepak Rawat) ने नैनीताल भ्रमण के दौरान एक स्कूली वाहन (School Vehicle) में क्षमता से लगभग दोगुने बच्चों को बैठे देखकर कड़ी नाराजगी जताई। उन्होंने इसे परिवहन नियमों (Transport Rules) का उल्लंघन और विद्यार्थियों की सुरक्षा से खिलवाड़ बताते हुए परिवहन विभाग (Transport Department) और यातायात पुलिस (Traffic Police) को नियमित एवं सघन जांच के निर्देश दिए।
भ्रमण के दौरान आयुक्त ने वाहन संख्या यूके01टीए-6767 (UK01TA-6767), मैक्स कैब (Max Cab) 13 सीटर में चालक द्वारा 25 स्कूली बच्चों को बैठाकर ले जाते हुए पाया। उन्होंने कहा कि यह स्पष्ट संकेत है कि जनपद में परिवहन विभाग और यातायात पुलिस द्वारा प्रवर्तन कार्रवाई (Enforcement Action) पर्याप्त गंभीरता से नहीं की जा रही है। उन्होंने चेतावनी दी कि भविष्य में इस प्रकार के प्रकरण में कोई दुर्घटना होने पर परिवहन विभाग और यातायात पुलिस के उच्च अधिकारियों की जवाबदेही तय की जाएगी।
आयुक्त ने संभागीय परिवहन अधिकारी (Regional Transport Officer) और पुलिस अधीक्षक यातायात (Superintendent of Police, Traffic) को निर्देश दिए कि स्कूल आने-जाने वाले सभी वाहनों, विशेषकर क्षमता से अधिक बच्चों को ले जाने वाले वाहनों की नियमित एवं सघन जांच कर नियमानुसार कार्रवाई सुनिश्चित की जाए और इसकी सूचना उपलब्ध कराई जाए।
किराया बढ़ाने पर होगी कार्रवाई
पूर्व में छापों के बाद स्कूलों के वाहन चालकों द्वारा किराया बढ़ाते देखे गए हैं। मंडलायुक्त ने कहा कि ऐसा होने पर कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने अभिभावकों से अपील की है कि यदि किराया बढ़ाया जाता है तो उन्हें इसकी सूचना दें।
मेट्रोपोल वाहन पार्किंग में 42 करोड़ रुपये से 800 वाहनों की पार्किंग, चौड़ी होगी सड़क
नैनीताल (Nainital)। उत्तराखंड सरकार के पेयजल अनुश्रवण परिषद (Drinking Water Monitoring Council) के उपाध्यक्ष दिनेश आर्य (Dinesh Arya) ने गुरुवार को नैनीताल में शत्रु संपत्ति पर निर्माणाधीन मेट्रोपोल वाहन पार्किंग (Metropole Vehicle Parking) का स्थलीय निरीक्षण कर निर्माण कार्य की प्रगति, गुणवत्ता और तकनीकी पहलुओं की समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को निर्धारित समय सीमा के भीतर मानकों के अनुरूप कार्य पूरा करने के निर्देश दिए।
बताया गया कि पेयजल निर्माण निगम (Drinking Water Construction Corporation) लगभग 42 करोड़ रुपये की लागत से इस परियोजना का निर्माण कर रहा है। प्रस्तावित पार्किंग में 605 चारपहिया (Four-Wheeler) और 202 दोपहिया (Two-Wheeler) वाहनों के खड़े होने की व्यवस्था होगी। परियोजना को 18 माह में पूरा किया जाना है, जिसमें से अब तक दो माह का कार्य हो चुका है।
योजना के अंतर्गत चीना बाबा चौराहे से मस्जिद चौराहे तक सड़क को 9 से 12 मीटर तक चौड़ा किया जाएगा, जिससे यातायात का दबाव कम होने और आवागमन अधिक सुगम होने की उम्मीद है। दिनेश आर्य ने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (Pushkar Singh Dhami) के नेतृत्व में राज्य सरकार राज्य के प्रमुख पर्यटन स्थल नैनीताल में आधारभूत ढांचे (Infrastructure) को सुदृढ़ बनाने के लिए निरंतर कार्य कर रही है। उन्होंने विश्वास जताया कि यह परियोजना शहर की पार्किंग समस्या (Parking Problem) के समाधान तथा सुनियोजित विकास (Planned Development) में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।
निरीक्षण के दौरान भाजपा मंडल अध्यक्ष (BJP Mandal President) नितिन कार्की (Nitin Karki), अरविंद पड़ियार (Arvind Padiyar), मनोज जोशी (Manoj Joshi), अमिता साह (Amita Sah), जीवंती भट्ट (Jeevanti Bhatt), मीरा बिष्ट (Meera Bisht), मोहित साह (Mohit Sah), भूपेंद्र बिष्ट (Bhupendra Bisht), रोहित भाटिया (Rohit Bhatia), विभागीय अधिकारी और भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।
पाठकों से आग्रह है कि इस समाचार से संबंधित अपनी राय और विचार नीचे दिए गए कमेन्ट बॉक्स में अवश्य साझा करें।
नैनीताल में क्लिक करके नैनीताल जनपद में हाल के दिनों में हुई अन्य सभी महत्वपूर्ण घटनाओं से जुड़ी पूरी रिपोर्ट पढ़ी जा सकती हैं। इसी तरह पिथौरागढ़ के समाचार, अल्मोड़ा के समाचार, बागेश्वर के समाचार, चंपावत के समाचार, ऊधमसिंह नगर के समाचार, देहरादून के समाचार, उत्तरकाशी के समाचार, पौड़ी के समाचार, टिहरी जनपद के समाचार, चमोली के समाचार, रुद्रप्रयाग के समाचार, हरिद्वार के समाचार और उत्तराखंड से संबंधित अन्य समाचार भी पढ़ सकते हैं।
आज के अन्य एवं अधिक पढ़े जा रहे उत्तराखंड के नवीनतम अपडेट्स-‘नवीन समाचार’ पर पढ़ें। हमारे व्हाट्सएप चैनल से, फेसबुक ग्रुप से, गूगल न्यूज से, एक्स से, थ्रेड्स चैनल से और डेलीहंट से जुड़ें। अमेजॉन पर सर्वाधिक छूटों के साथ खरीददारी करने के लिए यहां क्लिक करें। यदि आपको लगता है कि ‘नवीन समाचार’ अच्छा कार्य कर रहा है तो हमें यहाँ क्लिक करके सहयोग करें..।
Tags (Commissioners Raid-25 Children in Cab) :
Commissioners Raid-25 Children in Cab, Nainital School Vehicle Overloading, Kumaon Commissioner Deepak Rawat, Nainital School Transport Safety, School Cab Overloading Uttarakhand, Uttarakhand Traffic Enforcement, Nainital School Van Checking, Nainital Transport Department Action, School Children Safety Nainital, Metropole Vehicle Parking Nainital, Nainital Parking Project, Nainital Infrastructure Development, Nainital Road Widening Project, Uttarakhand Tourism Infrastructure, Nainital Traffic Management, School Vehicle Safety Uttarakhand, 25 school children found in 13 seater cab in Nainital, Kumaon Commissioner orders strict checking of school vehicles, Nainital Metropole parking project with 605 cars and 202 two wheelers, Nainital Metropole parking project and road widening, Uttarakhand school vehicle overloading enforcement action, #Nainital #NainitalNews #UttarakhandNews #KumaonCommissioner #DeepakRawat #SchoolTransport #SchoolSafety #TrafficEnforcement #TransportDepartment #SchoolVehicle #MetropoleParking #NainitalParking #RoadWidening #UttarakhandTourism #NavinSamachar

डॉ.नवीन जोशी, पिछले 20 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, ‘कुमाऊँ विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में पीएचडी की डिग्री प्राप्त पहले और वर्ष 2015 से उत्तराखंड सरकार से मान्यता प्राप्त पत्रकार हैं। 15 लाख से अधिक नए उपयोक्ताओं के द्वारा 150 मिलियन यानी 1.5 करोड़ से अधिक बार पढी गई आपकी अपनी पसंदीदा व भरोसेमंद समाचार वेबसाइट ‘नवीन समाचार’ के संपादक हैं, साथ ही राष्ट्रीय सहारा, हिन्दुस्थान समाचार आदि समाचार पत्र एवं समाचार एजेंसियों से भी जुड़े हैं। देश के पत्रकारों के सबसे बड़े संगठन ‘नेशनल यूनियन ऑफ जर्नलिस्ट्स (इंडिया) उत्तराखंड’ के उत्तराखंड प्रदेश के प्रदेश महामंत्री भी हैं और उत्तराखंड के मान्यता प्राप्त राज्य आंदोलनकारी भी हैं। डॉ. जोशी के बारे में विस्तार से पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें।
नवीन समाचार’ विश्व प्रसिद्ध पर्यटन नगरी नैनीताल से जून 2009 से इंटरननेट-वेब मीडिया पर सक्रिय, उत्तराखंड का सबसे पुराना ऑनलाइन पत्रकारिता में सक्रिय समूह है। यह उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त रहा, अलेक्सा रैंकिंग के अनुसार उत्तराखंड के समाचार पोर्टलों में अग्रणी, गूगल सर्च पर उत्तराखंड के सर्वश्रेष्ठ, भरोसेमंद समाचार पोर्टल के रूप में अग्रणी, समाचारों को नवीन दृष्टिकोण से प्रस्तुत करने वाला ऑनलाइन समाचार पोर्टल भी है।



















