WhatsApp Channel Marketing | Logiprompt Pro AcademyJoin Our Facebook Group — Alliance for a Viable Future

नैनीताल : पति की कार में जिंदा जलाकर हत्या करने के मामले में पत्नी 9 माह से फरार.. ₹50 हजार के जमानत बंधपत्र पर अदालत सख्त, आरोपित नीलम चौधरी के खिलाफ गैर-जमानती वारंट

इस समाचार को सुनने के लिए यहाँ क्लिक करें

नवीन समाचार, नैनीताल, 14 अगस्त 2026 (Salari-Avtar Singh Murder by Wife Case)। उत्तराखंड (Uttarakhand) के नैनीताल (Nainital) में पुराने चर्चित पति हत्या मामले में फरार चल रही आरोपित नीलम चौधरी (Neelam Chaudhary) की गिरफ्तारी के लिए अदालत ने गैर-जमानती वारंट (Non-Bailable Warrant-NBW) जारी किया है।

द्वितीय अपर सत्र न्यायाधीश (Second Additional Sessions Judge) कुलदीप शर्मा (Kuldeep Sharma) की अदालत ने नीलम के जमानत बंधपत्र (Bail Bond) में दर्शाये गये ₹50 हजार के स्रोत पर भी गंभीर सवाल उठाते हुए कमांडेंट जनरल होमगार्ड्स (Commandant General Home Guards), देहरादून (Dehradun) को एक माह के भीतर विस्तृत जांच रिपोर्ट देने के निर्देश दिये हैं। अदालत ने कहा है कि यदि जांच में गलत शपथपत्र सामने आते हैं तो संबंधित लोगों के विरुद्ध विधिसम्मत कार्रवाई की जाये।

Salari-Avtar Singh Murder by Wife Case
मृतक अवतार सिंह के परेशान माता-पिता

मामले में अदालत ने जिला कमांडेंट होमगार्ड्स, नैनीताल (District Commandant Home Guards, Nainital) की पूर्व जांच रिपोर्ट को पर्याप्त नहीं माना। न्यायालय ने नये सिरे से जांच कराने के निर्देश देते हुए कहा कि दो जनवरी 2026 के पूर्व आदेश के अनुरूप जमानत राशि के वास्तविक स्रोत की पर्याप्त जांच नहीं की गयी थी।

₹50 हजार की रकम के स्रोत पर अदालत ने उठाये सवाल

अदालत के समक्ष जमानत के समय प्रतिभू (Surety) कमला देवी (Kamla Devi) की ओर से बताया गया था कि ₹50 हजार की धनराशि में ₹30 हजार उन्हें उनके पिता प्रेम बल्लभ शर्मा (Prem Ballabh Sharma) से प्राप्त हुए थे, जबकि ₹20 हजार उनकी अपनी बचत थी। न्यायालय के अनुसार इस दावे के समर्थन में बैंक खाते से धनराशि निकासी अथवा अन्य संबंधित दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किये गये।

इसी कारण अदालत ने जमानत बंधपत्र में दर्शायी गयी रकम के स्रोत की विस्तृत जांच के निर्देश दिये हैं। कमांडेंट जनरल होमगार्ड्स को एक माह के भीतर जांच पूरी कर रिपोर्ट न्यायालय में प्रस्तुत करनी होगी।

न्यायालय ने यह भी स्पष्ट किया कि यदि जांच में यह प्रमाणित होता है कि कमला देवी या प्रेम बल्लभ शर्मा ने जिला कमांडेंट होमगार्ड्स अथवा न्यायालय के समक्ष गलत शपथपत्र (Affidavit) प्रस्तुत किये थे, तो उनके विरुद्ध संबंधित धाराओं में अभियोग दर्ज कर विवेचना करायी जाये। आदेश में प्रथम दृष्टया ऐसे कृत्य के भारतीय दंड संहिता (Indian Penal Code-IPC) की धारा 193 के तहत दंडनीय होने की संभावना का उल्लेख किया गया है। हालांकि, अदालत ने इस स्तर पर किसी व्यक्ति को दोषी घोषित नहीं किया है।

नीलम और मनीष मिश्रा लंबे समय से फरार

अदालती अभिलेखों के अनुसार नीलम चौधरी को पहले ही उद्घोषित अपराधी (Proclaimed Offender) घोषित किया जा चुका है। अदालत में उपस्थित नहीं होने पर अब उसके विरुद्ध गैर-जमानती वारंट जारी किया गया है। मामले में मनीष मिश्रा (Manish Mishra) के भी फरार होने का उल्लेख है।

जिला शासकीय अधिवक्ता (फौजदारी) सुशील कुमार शर्मा ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल (SSP Nainital) को भेजे पत्र में बताया कि दोनों फरार आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए सात सदस्यीय संयुक्त पुलिस टीम (Joint Police Team) गठित की गयी थी। हालांकि अदालत को गिरफ्तारी की प्रगति रिपोर्ट उपलब्ध नहीं हो पा रही थी। इसके बाद न्यायालय ने गिरफ्तारी की कार्रवाई में तेजी लाने के साथ जमानत बंधपत्र से जुड़े तथ्यों की भी गंभीरता से जांच करने के निर्देश दिये।

2019 में कार के भीतर मिला था कारोबारी का जला शव

मामला मई 2019 का है। रुद्रपुर (Rudrapur) के कारोबारी अवतार सिंह (Avtar Singh) का शव रानीबाग-भीमताल मार्ग (Ranibagh-Bhimtal Road) पर सलड़ी (Saldi) के पास एक कार के भीतर जली हुई अवस्था में मिला था। पुलिस ने मामले में उसकी पत्नी नीलम चौधरी और उसके कथित प्रेमी मनीष मिश्रा को गिरफ्तार किया था।

अभियोजन के अनुसार आरोप था कि नीलम ने मनीष मिश्रा के साथ मिलकर अवतार सिंह को नींद की गोलियां देकर बेहोश किया और उसे कार से हल्द्वानी (Haldwani) होते हुए भीमताल मार्ग पर सलड़ी के पास ले गये। आरोप के अनुसार वहां कार में पेट्रोल डालकर उसे आग लगा दी गयी थी। डीएनए (DNA) परीक्षण और फॉरेंसिक (Forensic) जांच में कार से बरामद शव की पहचान अवतार सिंह के रूप में हुई थी।

आप यह भी पढ़ना चाहेंगे :  भारी वर्षा के ऑरेंज अलर्ट के बीच नैनीताल, पिथौरागढ़ और देहरादून में शुक्रवार को विद्यालय रहेंगे बंद

इस मामले में जिला शासकीय अधिवक्ता की ओर से न्यायालय में 17 गवाह पेश किये गये हैं।

अल्पकालिक जमानत के बाद फरार होने का आरोप

अभिलेखों के अनुसार नीलम चौधरी को बाद में 15 दिन की अल्पकालिक जमानत (Short-Term Bail) मिली थी। वह हल्द्वानी जेल में बंद थी और वहां कार्यरत एक महिला होमगार्ड तथा एक अन्य व्यक्ति की ओर से ₹50-50 हजार के बंधपत्र दिये जाने के बाद उसे जमानत मिली थी।

आरोप है कि जेल से बाहर आने के बाद अगली तारीख पर नीलम अदालत में उपस्थित नहीं हुई और फरार हो गयी। इसके बाद जमानती कमला देवी की ओर से ₹50 हजार की राशि जमा करायी गयी।

मामले में नीलम चौधरी और मनीष मिश्रा दोनों के नौ महीने से अधिक समय से फरार होने का उल्लेख है। वहीं जमानती कमला देवी के विरुद्ध कार्रवाई को लेकर भी अब अदालत ने जमानत राशि के स्रोत की जांच के निर्देश दिये हैं।

अब अदालत के ताजा आदेश के बाद एक ओर फरार आरोपितों की गिरफ्तारी की कार्रवाई तेज होने की उम्मीद है, वहीं दूसरी ओर ₹50 हजार के जमानत बंधपत्र में बताये गये धन के स्रोत और शपथपत्रों की सत्यता की जांच भी आगे बढ़ेगी। जांच रिपोर्ट सामने आने के बाद ही यह स्पष्ट होगा कि जमानत राशि के संबंध में दिये गये दावों में कोई तथ्यात्मक विसंगति थी या नहीं।

आप यह भी पढ़ना चाहेंगे :  अपडेट : हल्द्वानी में 10 वर्षीय बच्चे से कुकर्म की कोशिश, खाली प्लॉट में ले गया था कबाड़ी; शोर मचाने पर लोगों ने पकड़कर धुना, पुलिस ने किया गिरफ्तार...

पाठकों से आग्रह है कि इस समाचार से संबंधित अपनी राय और विचार नीचे दिए गए कमेन्ट बॉक्स में अवश्य साझा करें।

नैनीताल में क्लिक करके नैनीताल जनपद में हाल के दिनों में हुई अन्य सभी महत्वपूर्ण घटनाओं से जुड़ी पूरी रिपोर्ट पढ़ी जा सकती हैं। इसी तरह पिथौरागढ़ के समाचार, अल्मोड़ा के समाचार, बागेश्वर के समाचार, चंपावत के समाचार, ऊधमसिंह नगर  के समाचार, देहरादून के समाचार, उत्तरकाशी के समाचार, पौड़ी के समाचार, टिहरी जनपद के समाचार, चमोली के समाचार, रुद्रप्रयाग के समाचार, हरिद्वार के समाचार और उत्तराखंड से संबंधित अन्य समाचार भी पढ़ सकते हैं। 

आज के अन्य एवं अधिक पढ़े जा रहे उत्तराखंड के नवीनतम अपडेट्स-‘नवीन समाचार’ पर पढ़ें। हमारे व्हाट्सएप चैनल से, फेसबुक ग्रुप से, गूगल न्यूज से, एक्स से, थ्रेड्स चैनल से और डेलीहंट से जुड़ें। अमेजॉन पर सर्वाधिक छूटों के साथ खरीददारी करने के लिए यहां क्लिक करें। यदि आपको लगता है कि ‘नवीन समाचार’ अच्छा कार्य कर रहा है तो हमें यहाँ क्लिक करके सहयोग करें..

Tags (Salari-Avtar Singh Murder by Wife Case) :

Salari-Avtar Singh Murder by Wife Case, Nainital Court Neelam Chaudhary Case, Neelam Chaudhary Non Bailable Warrant, Avtar Singh Murder Case, Nainital Husband Murder Case, ₹50 Thousand Bail Bond Investigation, Nainital Court Latest Order, Neelam Chaudhary Bail Bond, Manish Mishra Absconding Case, Saldi Bhimtal Road Murder Case, Uttarakhand Criminal Case, Neelam Chaudhary फरार आरोपित, Nainital Court Bail Bond Inquiry,

Home Guards Bail Bond Investigation, Uttarakhand High Profile Murder Case, Neelam Chaudhary Proclaimed Offender, Avtar Singh Car Burning Murder Case, Nainital Police Arrest Action, Section 193 IPC Affidavit Case, Nainital Court Non Bailable Warrant 2026, ₹50 हजार जमानत बंधपत्र की जांच, #Nainital #Uttarakhand #NeelamChaudhary #AvtarSingh #NainitalCourt #NonBailableWarrant #MurderCase #BailBond #NainitalNews #UttarakhandNews #CrimeNews #NavinSamachar

Leave a Reply