नवीन समाचार, काशीपुर, 29 मई 2024 (Young man climbed on HT Line after Wife went out)। उत्तराखंड के उधमसिंह नगर जनपद के काशीपुर में बुधवार को एक व्यक्ति 11 केवी की 11 हजार वोल्ट की एचटी यानी हाई टेन्शन लाइन के टावर पर चढ़ गया। युवक को टावर पर खड़ा देख आसपास मौजूद लोगों में अफरा-तफरी मच गई। घटना की सूचना पुलिस को मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने युवक को किसी तरह नीचे उतारकर हिरासत में लिया। पुलिस ने युवक के खिलाफ 81 पुलिस एक्ट में चालान करने की कार्रवाई की है। बताया गया है कि युवक ने पत्नी के घर छोड़कर जाने से नाराज होकर ऐसी हरकत की।
सास के साथ हुआ था विवाद (Young man climbed on HT Line after Wife went out)
पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार बुधवार को काशीपुर के आईटीआई थाना क्षेत्र की वैशाली कालोनी निवासी रवि सिंह पुत्र मदन सिंह के घर उसकी सास आई हुई थी। रवि का किसी बात को लेकर अपनी सास के साथ विवाद हो गया। इस पर उसकी पत्नी घर छोड़कर चली गई। पत्नी के घर छोड़कर जाने से नाराज रवि बिजली की हाईटेंशन लाइन के टावर पर चढ़ गया।
यह देख लोगों में अफरा-तफरी मच गई। मौके पर मौजूद एक व्यक्ति ने 112 नंबर डायल कर पुलिस को सूचना दी। सूचना पर आईटीआई थाने के एसआई प्रकाश बिष्ट, एएसआई पुष्कर बिष्ट, कांस्टेबल जितेंद्र नेगी व प्रभाष सिंह मौके पर पहुंचे। पुलिस ने रवि को समझाकर उसे नीचे उतरने के लिए कहा, लेकिन वह अपनी पत्नी को बुलाने की जिद पर अड़ा रहा। पुलिस ने जैसे-तैसे उसकी पत्नी को खोज कर मौके पर बुलाया। पत्नी के आग्रह पर ही युवक टावर से नीचे उतरा। एसआई प्रकाश बिष्ट ने बताया कि पूछताछ के बाद उसका 81 पुलिस एक्ट में चालान किया गया है। (Young man climbed on HT Line after Wife went out)
आज के अन्य एवं अधिक पढ़े जा रहे ‘नवीन समाचार’ पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें। यहां क्लिक कर हमारे व्हाट्सएप चैनल से, फेसबुक ग्रुप से, गूगल न्यूज से, टेलीग्राम से, कू से, एक्स से, कुटुंब एप से और डेलीहंट से जुड़ें। अमेजॉन पर सर्वाधिक छूटों के साथ खरीददारी करने के लिए यहां क्लिक करें। यदि आपको लगता है कि ‘नवीन समाचार’ अच्छा कार्य कर रहा है तो हमें सहयोग करें..। (Young man climbed on HT Line after Wife went out)
‘डॉ.नवीन जोशी, वर्ष 2015 से उत्तराखंड सरकार से मान्यता प्राप्त पत्रकार, ‘कुमाऊँ विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में पीएचडी की डिग्री प्राप्त पहले पत्रकार’ एवं मान्यता प्राप्त राज्य आंदोलनकारी हैं। 15 लाख से अधिक नए उपयोक्ताओं के द्वारा 140 मिलियन यानी 1.40 करोड़ से अधिक बार पढी गई आपकी अपनी पसंदीदा व भरोसेमंद समाचार वेबसाइट ‘नवीन समाचार’ के संपादक हैं, साथ ही राष्ट्रीय सहारा, हिन्दुस्थान समाचार आदि समाचार पत्र एवं समाचार एजेंसियों से भी जुड़े हैं।
नवीन समाचार’ विश्व प्रसिद्ध पर्यटन नगरी नैनीताल से जून 2009 से इंटरननेट-वेब मीडिया पर सक्रिय, उत्तराखंड का सबसे पुराना ऑनलाइन पत्रकारिता में सक्रिय समूह है। यह उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त रहा, अलेक्सा रैंकिंग के अनुसार उत्तराखंड के समाचार पोर्टलों में अग्रणी, गूगल सर्च पर उत्तराखंड के सर्वश्रेष्ठ, भरोसेमंद समाचार पोर्टल के रूप में अग्रणी, समाचारों को नवीन दृष्टिकोण से प्रस्तुत करने वाला ऑनलाइन समाचार पोर्टल भी है।
