नवीन समाचार, नैनीताल, 18 जून 2026 (Nainital-Tempo Traveller Fell-2 Died)। कुछ घंटों के भीतर कालाढूंगी में दूसरी घटना हुई है। यहाँ नैनीताल (Nainital) से घूमकर लौट रहे उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के पर्यटकों से भरा एक टेंपो ट्रैवलर (Tempo Traveller) बुधवार रात कालाढूंगी-नैनीताल मार्ग पर गहरी खाई में गिर गया। दुर्घटना में दो महिलाओं की मृत्यु हो गई, जबकि 27 लोग घायल हो गए। घायलों में बच्चे, महिलाएं और पुरुष शामिल हैं। गंभीर रूप से घायल 21 लोगों को प्राथमिक उपचार के बाद सुशीला तिवारी चिकित्सालय (Sushila Tiwari Hospital) हल्द्वानी (Haldwani) रेफर किया गया है।
पुलिस के अनुसार बुधवार रात करीब 8:08 बजे डायल-112 पर सूचना प्राप्त हुई कि नैनीताल रोड (Nainital Road) पर एक टेंपो ट्रैवलर सड़क से नीचे खाई में गिर गया है और कई यात्री वाहन में फंसे हुए हैं। सूचना मिलते ही पुलिस, एसडीआरएफ (SDRF), अग्निशमन सेवा तथा जिला प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची।
25 से 30 मीटर गहरी खाई में गिरा वाहन
दुर्घटनाग्रस्त टेंपो ट्रैवलर संख्या यूपी-15-एफटी-6795 (UP15FT-6795) में चालक समेत कुल 29 लोग सवार थे। अधिकांश यात्री मेरठ (Meerut) और गाजियाबाद (Ghaziabad) के निवासी बताए गए हैं। सभी पर्यटक नैनीताल भ्रमण के बाद अपने घर लौट रहे थे। इसी दौरान कालाढूंगी से पहले नैनीताल तिराहे से पहले नैनीताल रोड पर अनियंत्रित होकर लगभग 25 से 30 मीटर गहरी खाई में जा गिरा।
दुर्घटना के बाद घटनास्थल पर चीख-पुकार मच गई। स्थानीय लोगों, राहगीरों, पुलिस और बचाव दलों ने हाथों में हाथ पकड़कर मानव श्रृंखला बनाई और खाई में उतरकर यात्रियों को बाहर निकाला। लगभग 45 मिनट तक चले राहत एवं बचाव अभियान के बाद सभी घायलों को बाहर निकालकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कालाढूंगी (CHC Kaladhungi) पहुंचाया गया।
दो महिलाओं की गई जान, 21 घायलों को किया गया रेफर
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कालाढूंगी में चिकित्सकों ने मेरठ निवासी 32 वर्षीय नाजरीन (Nazreen) और लगभग 40 वर्षीय फरद बेगम (Farad Begum) को मृत घोषित कर दिया। अन्य घायलों का प्राथमिक उपचार किया गया।
गंभीर रूप से घायल 21 लोगों को बेहतर उपचार के लिए हल्द्वानी स्थित सुशीला तिवारी चिकित्सालय रेफर किया गया। घायलों में
1- सामिर पुत्र मो. यामीन निवासी भूमिया का पुल सिसाडी रोड थाना लिसाडी गेट जिला मेरठ
2- जसीम अहमद उम्र 11 वर्ष पुत्र नफीस अहमद निवासी वार्ड संख्या-72 ताला फैक्ट्री रहमदपुरा थाना नौचंदी मेरठ
3- सुहैया पुत्री उम्र 10 वर्ष पुत्र नफीस अहमद निवासी वार्ड संख्या-72 ताला फैक्ट्री रहमदपुरा थाना नौचंदी मेरठ
4- फिजा उर्र रहमान पुत्री सामिर निवासी उपरोक्त
5- ऐना उम्र 9 वर्ष पुत्री सामिर निवासी उपरोक्त
6- अबुजर उम्र 8 वर्ष पुत्र सामिर निवासी उपरोक्त
7- तस्बिया उम्र 11 वर्ष पुत्री रहीस अहमद निवासी ताला फैक्ट्री
8- मोनिस उम्र 23 पुत्र निजामउद्दीन निवासी हुमायूं नगर बडे मदरसे के पास
9- नबाव पुत्र नामालूम निवासी हुमायूं नगर बडे मदरसे के पास
10- रेशमा पत्नी नबाब निवासी हुमायूं नगर बडे मदरसे के पास
11- हैदर पुत्र नबाव निवासी हुमायूं नगर बडे मदरसे के पास
12- आसिफ पुत्र नबाब निवासी हुमायूं नगर बडे मदरसे के पास
13- बबलू पुत्र नबाव निवासी हुमायूं नगर बडे मदरसे के पास
14- सना पत्नी आसिफ निवासी हुमायूं नगर बडे मदरसे के पास
15- नईम (चालक) वाहन संख्या UP15FT-6795 टैम्पो ट्रैवलर फोर्स
16- अनिस पुत्र अब्दुल रसीद निवासी ताला फैक्ट्री
17- रूकसान पत्नी अनिस निवासी ताला फैक्ट्री
18- लाइवा पुत्री अनीस निवासी हुमायूं नगर बडे मदरसे के पास
19- कुलविया पुत्री अनीस निवासी हुमायूं नगर बडे मदरसे के पास
20- नईमउद्दीन पुत्र रफीक निवासी मोदीनगर मेरठ
21- माहिरा पूत्री नईमउद्दीन निवासी मोदीनगर मेरठ उम्र 1 वर्ष
22- मोनिस पुत्र निजामउद्दीन निवासी हुमायूं नगर
23- आईशा पत्नी मोनिस निवासी हुमायूं नगर
24- जुनेरा
25- शहनाज पत्नी नफीस ( मृतक )
26- नाजरीन पत्नी शाकिर निवासी मेरठ ( मृतक )
27- फरद बेगम पत्नी
28- साद पुत्र आसिफ निवासी हुमायूं नगर उम्र 1½ वर्ष
29- अमन उम्र 18 वर्ष पुत्र अनिस निवासी ताला फैक्ट्री
आदि महिलाएं और बच्चे शामिल हैं।
राहत कार्य में जुटे पुलिस, एसडीआरएफ और स्थानीय लोग
दुर्घटना की सूचना मिलते ही पुलिस अधीक्षक नगर हल्द्वानी मनोज कत्याल (Manoj Katyal), पुलिस उपाधीक्षक अमित कुमार सैनी (Amit Kumar Saini), प्रभारी निरीक्षक अरुण कुमार सैनी (Arun Kumar Saini) सहित पुलिस, एसडीआरएफ, अग्निशमन विभाग और प्रशासनिक अधिकारियों की टीम मौके पर पहुंच गई।
अधिकारियों ने राहत एवं बचाव कार्य की निगरानी की। स्थानीय लोगों और राहगीरों की सक्रिय मदद से घायलों को समय पर चिकित्सालय पहुंचाया जा सका। कई घायलों को निजी वाहनों और 108 आपातकालीन सेवा की सहायता से भी अस्पताल भेजा गया।
सीएचसी में सीमित सुविधाओं पर भी उठे सवाल
दुर्घटना के बाद कालाढूंगी के पांच बिस्तरों वाले सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में एक साथ बड़ी संख्या में घायलों के पहुंचने से व्यवस्थाएं प्रभावित हो गईं। गंभीर घायलों और उनके परिजनों को उपचार तथा रेफरल की प्रक्रिया के दौरान कठिनाइयों का सामना करना पड़ा। बाद में अतिरिक्त एंबुलेंस की व्यवस्था कर घायलों को हल्द्वानी भेजा गया। तहसीलदार पूजा शर्मा (Pooja Sharma) ने भी चिकित्सालय पहुंचकर घायलों का हालचाल जाना।
ओवरलोडिंग और निगरानी व्यवस्था पर उठे प्रश्न
दुर्घटना के बाद यह प्रश्न भी उठ रहे हैं कि टेंपो ट्रैवलर में चालक समेत 29 लोग सवार थे। स्थानीय स्तर पर यह चर्चा है कि मार्ग पर पुलिस जांच चौकियां होने के बावजूद वाहन की सवारियों की संख्या पर ध्यान क्यों नहीं दिया गया। हालांकि दुर्घटना के वास्तविक कारणों की पुष्टि अभी नहीं हुई है और पुलिस ने वाहन को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।
प्रारंभिक जानकारी में वाहन के अनियंत्रित होकर खाई में गिरने की बात सामने आई है। पुलिस दुर्घटना के कारणों, वाहन की तकनीकी स्थिति तथा अन्य पहलुओं की जांच कर रही है।
पाठकों से आग्रह है कि इस समाचार से संबंधित अपनी राय और विचार नीचे दिए गए कमेन्ट बॉक्स में अवश्य साझा करें।
नैनीताल में क्लिक करके नैनीताल जनपद में हाल के दिनों में हुई अन्य सभी महत्वपूर्ण घटनाओं से जुड़ी पूरी रिपोर्ट पढ़ी जा सकती हैं। इसी तरह पिथौरागढ़ के समाचार, अल्मोड़ा के समाचार, बागेश्वर के समाचार, चंपावत के समाचार, ऊधमसिंह नगर के समाचार, देहरादून के समाचार, उत्तरकाशी के समाचार, पौड़ी के समाचार, टिहरी जनपद के समाचार, चमोली के समाचार, रुद्रप्रयाग के समाचार, हरिद्वार के समाचार और उत्तराखंड से संबंधित अन्य समाचार भी पढ़ सकते हैं।
आज के अन्य एवं अधिक पढ़े जा रहे उत्तराखंड के नवीनतम अपडेट्स-‘नवीन समाचार’ पर पढ़ें। हमारे व्हाट्सएप चैनल से, फेसबुक ग्रुप से, गूगल न्यूज से, एक्स से, थ्रेड्स चैनल से और डेलीहंट से जुड़ें। अमेजॉन पर सर्वाधिक छूटों के साथ खरीददारी करने के लिए यहां क्लिक करें। यदि आपको लगता है कि ‘नवीन समाचार’ अच्छा कार्य कर रहा है तो हमें यहाँ क्लिक करके सहयोग करें..।
Tags (Nainital-Tempo Traveller Fell-2 Died) :
Nainital-Tempo Traveller Fell-2 Died, Uttarakhand News, Nainital News, Road Accident News, Khurpatal Road Accident Case, Tempo Traveller Falls Into Gorge Nainital, Meerut Tourists Accident Uttarakhand, Kaladhungi Road Mishap Investigation, Tourist Vehicle Crash Near Nainital, SDRF Rescue Operation Uttarakhand, Sushila Tiwari Hospital Emergency Case, Road Safety Concerns In Hill Areas, Nainital Tourist Accident Report, Overloading Vehicle Investigation Case, Haldwani Trauma Treatment News, Uttarakhand Traffic Safety News, #Nainital #Khurpatal #Kaladhungi #RoadAccident #UttarakhandNews #TouristAccident #SDRF #Haldwani #RoadSafety #BreakingNews #NainitalNews #RescueOperation #TrafficSafety #HindiNews #LatestNews

डॉ.नवीन जोशी, पिछले 20 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, ‘कुमाऊँ विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में पीएचडी की डिग्री प्राप्त पहले और वर्ष 2015 से उत्तराखंड सरकार से मान्यता प्राप्त पत्रकार हैं। 15 लाख से अधिक नए उपयोक्ताओं के द्वारा 150 मिलियन यानी 1.5 करोड़ से अधिक बार पढी गई आपकी अपनी पसंदीदा व भरोसेमंद समाचार वेबसाइट ‘नवीन समाचार’ के संपादक हैं, साथ ही राष्ट्रीय सहारा, हिन्दुस्थान समाचार आदि समाचार पत्र एवं समाचार एजेंसियों से भी जुड़े हैं। देश के पत्रकारों के सबसे बड़े संगठन ‘नेशनल यूनियन ऑफ जर्नलिस्ट्स (इंडिया) उत्तराखंड’ के उत्तराखंड प्रदेश के प्रदेश महामंत्री भी हैं और उत्तराखंड के मान्यता प्राप्त राज्य आंदोलनकारी भी हैं। डॉ. जोशी के बारे में विस्तार से पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें।
नवीन समाचार’ विश्व प्रसिद्ध पर्यटन नगरी नैनीताल से जून 2009 से इंटरननेट-वेब मीडिया पर सक्रिय, उत्तराखंड का सबसे पुराना ऑनलाइन पत्रकारिता में सक्रिय समूह है। यह उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त रहा, अलेक्सा रैंकिंग के अनुसार उत्तराखंड के समाचार पोर्टलों में अग्रणी, गूगल सर्च पर उत्तराखंड के सर्वश्रेष्ठ, भरोसेमंद समाचार पोर्टल के रूप में अग्रणी, समाचारों को नवीन दृष्टिकोण से प्रस्तुत करने वाला ऑनलाइन समाचार पोर्टल भी है।




























3 जून 2009 से संचालित उत्तराखंड का सबसे पुराना डिजिटल प्लेटफॉर्म ‘नवीन समाचार’ अपने आरंभ से ही उत्तराखंड और देश-दुनिया की सटीक, निष्पक्ष और जनहित से जुड़ी खबरें आप तक पहुँचाने का प्रयास करता आ रहा है। हिंदी में विशिष्ट लेखन शैली हमारी पहचान है। हमारा उद्देश्य केवल समाचार देना नहीं, बल्कि समाज की वास्तविक आवाज को मजबूती से सामने लाना, स्थानीय मुद्दों को प्रमुखता देना और हिंदी पत्रकारिता को जीवित रखना है। हमारे प्रत्येक समाचार एक लाख से अधिक लोगों तक और हर दिन लगभग 10 लाख बार पहुंचते हैं।