नैनीताल में अनियंत्रित टैंकर ने दिल्ली की मां-बेटी को कुचला, ब्रेक फेल होने से हुई भीड़ के बीच हुई दुर्घटना

इस समाचार को सुनने के लिए यहाँ क्लिक करें

नवीन समाचार, नैनीताल, 13 जून 2026 (Tanker After Brake Fail Ran over Women)। उत्तराखंड (Uttarakhand) के नैनीताल (Nainital) में पर्यटन सत्र की भीड़ के बीच शुक्रवार को एक गंभीर सड़क दुर्घटना में दिल्ली (Delhi) से घूमने आयी मां-बेटी जल संस्थान (Jal Sansthan) के सीवरेज टैंकर की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गयीं। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार टैंकर के ब्रेक फेल होने के कारण वाहन अनियंत्रित हो गया। दुर्घटना में दोनों महिलाएं टैंकर के नीचे फंस गयीं, जबकि स्थानीय लोगों की तत्परता से उन्हें बाहर निकालकर चिकित्सालय पहुंचाया गया। यदि टैंकर एक कार से नहीं टकराता तो बड़ी संख्या में अन्य लोग भी इसकी चपेट में आ सकते थे। आप यह संबंधित वीडिओ भी जरूर देखना चाहेंगे :

संबंधितों से प्राप्त जानकारी के अनुसार दिल्ली निवासी ऋतु डांग (Ritu Dang) (42) तथा उनकी पुत्री भावी डांग (Bhavi Dang) (20) पर्यटन के उद्देश्य से नैनीताल आयी थीं। शुक्रवार को दोनों पुराने घोड़ा स्टैंड क्षेत्र में पैदल जा रही थीं। इसी दौरान उत्तराखंड जल संस्थान का एक सीवरेज टैंकर अचानक अनियंत्रित होकर उनकी ओर बढ़ गया और दोनों को टक्कर मार दी।

बैरिकेड और कार से टकराने के बाद रुका टैंकर

Tanker After Brake Fail Ran over Women
दुर्घटना के बाद टैंकर से महिलाओं को बचाने का प्रयास करते लोग।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार टक्कर इतनी तेज थी कि दोनों महिलाएं कुछ दूरी तक वाहन के साथ घिसटती चली गयीं। दुर्घटना के दौरान एक महिला का हाथ तथा दूसरी का पैर टैंकर के नीचे दबकर गंभीर रूप से घायल हो गया। बताया गया कि वाहन के ब्रेक फेल हो गये थे। अनियंत्रित टैंकर पहले सड़क पर लगे बैरिकेड को घसीटता हुआ एक दीवार से टकराया और फिर दूसरी दिशा में मुड़ गया। इसके बाद वह एक ईको कार से भी टकरा गया, जिससे उसकी गति कम हुई और बड़ा हादसा टल गया।

आप यह भी पढ़ना चाहेंगे :  सांसद ने किया वैली ब्रिज का शुभारंभ, तीन चुंगियों के लिए तीसरी बार टेंडर, एसआईआर सर्वे और पल्स पोलियो ड्यूटी पर उठाये प्रश्न, पालिका भवन से शिक्षा विभाग का कार्यालय हटाने की मांग, युकां चलाएगी घर-घर सदस्यता अभियान व विद्युत शिकायत निवारण शिविर

स्थानीय लोगों ने बचायी जान

दुर्घटना के बाद क्षेत्र में अफरा-तफरी की स्थिति बन गयी। बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और संयुक्त प्रयास से टैंकर के नीचे फंसी महिलाओं को बाहर निकाला। तत्पश्चात दोनों घायलों को बीडी पांडे जिला चिकित्सालय (BD Pandey District Hospital) पहुंचाया गया।

उच्च चिकित्सालय किया गया संदर्भित

बीडी पांडे जिला चिकित्सालय की चिकित्सक डॉ. साधना (Dr. Sadhana) ने बताया कि दोनों महिलाओं के हाथ और पैरों में गंभीर चोटें आयी हैं। प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें बेहतर उपचार के लिए उच्च चिकित्सालय संदर्भित किया गया है। दुर्घटना में दो अन्य व्यक्तियों को भी हल्की चोटें आयी हैं, जिनका उपचार स्थानीय स्तर पर किया गया।

चालक वाहन छोड़कर फरार

दुर्घटना के बाद टैंकर चालक वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया। पुलिस ने चालक की तलाश शुरू कर दी है तथा दुर्घटना के कारणों की विस्तृत जांच की जा रही है। घटना ने पर्यटन सत्र के दौरान सार्वजनिक वाहनों की तकनीकी स्थिति और सुरक्षा मानकों को लेकर भी महत्वपूर्ण प्रश्न खड़े कर दिये हैं।

पाठकों से आग्रह है कि इस समाचार से संबंधित अपनी राय और विचार नीचे दिए गए कमेन्ट बॉक्स में अवश्य साझा करें।

नैनीताल में क्लिक करके नैनीताल जनपद में हाल के दिनों में हुई अन्य सभी महत्वपूर्ण घटनाओं से जुड़ी पूरी रिपोर्ट पढ़ी जा सकती हैं। इसी तरह पिथौरागढ़ के समाचार, अल्मोड़ा के समाचार, बागेश्वर के समाचार, चंपावत के समाचार, ऊधमसिंह नगर  के समाचार, देहरादून के समाचार, उत्तरकाशी के समाचार, पौड़ी के समाचार, टिहरी जनपद के समाचार, चमोली के समाचार, रुद्रप्रयाग के समाचार, हरिद्वार के समाचार और उत्तराखंड से संबंधित अन्य समाचार भी पढ़ सकते हैं। 

आप यह भी पढ़ना चाहेंगे :  कैंचीधाम मेले में निजी वाहनों की नो-एंट्री, केवल शटल सेवा से पहुंच सकेंगे श्रद्धालु, जल्द खुलेगा बाइपास 

आज के अन्य एवं अधिक पढ़े जा रहे उत्तराखंड के नवीनतम अपडेट्स-‘नवीन समाचार’ पर पढ़ें। हमारे व्हाट्सएप चैनल से, फेसबुक ग्रुप से, गूगल न्यूज से, एक्स से, थ्रेड्स चैनल से और डेलीहंट से जुड़ें। अमेजॉन पर सर्वाधिक छूटों के साथ खरीददारी करने के लिए यहां क्लिक करें। यदि आपको लगता है कि ‘नवीन समाचार’ अच्छा कार्य कर रहा है तो हमें यहाँ क्लिक करके सहयोग करें..

Tags (Tanker After Brake Fail Ran over Women) :

<

p style=”text-align: justify;”>Tanker After Brake Fail Ran over Women, Uttarakhand News, Nainital News, Road Accident News, Hindi News, Traffic News, Public Safety News, Nainital Tanker Accident, Delhi Tourists Injured In Nainital, Brake Failure Vehicle Accident Uttarakhand, Nainital Road Safety Concern, Water Tanker Accident Investigation, Tourist Safety In Hill Stations, BD Pandey Hospital Emergency Case, Nainital Traffic Management News, Public Transport Safety Uttarakhand, Serious Injury Accident Nainital Mall Road, Hill Road Vehicle Maintenance Issues, Uttarakhand Tourism Safety Update, Police Investigation Road Accident Case, Nainital Local News Update, #Nainital #UttarakhandNews #RoadAccident #NainitalNews #TouristSafety #TrafficNews #HillStation #BreakingNews #HindiNews #GoogleDiscover

Leave a Reply