उत्तराखंड में ‘सत्यनिष्ठ आर्य’ बनकर रह रहा था बांग्लादेशी सनीउर रहमान: सोशल मीडिया पर ‘तिलक’ लगाकर फैला रहा था धार्मिक नफरत

इस समाचार को सुनने के लिए यहाँ क्लिक करें

नवीन समाचार, ऋषिकेश, 28 अप्रैल 2026 (Saniur Rahman as Satynishtha Arya)। उत्तराखंड (Uttarakhand) के जनपद देहरादून (Dehradun) स्थित ऋषिकेश (Rishikesh) से एक गंभीर सुरक्षा चूक और पहचान छिपाने का मामला प्रकाश में आया है। पुलिस ने ‘ऑपरेशन प्रहार’ (Operation Prahar) के अंतर्गत एक ऐसे व्यक्ति को गिरफ्तार किया है, जो वर्षों से अपनी वास्तविक पहचान छिपाकर हिंदू साधु के वेश में रह रहा था। पूछताछ में आरोपित ने अपनी असली पहचान बांग्लादेश (Bangladesh) के नागरिक के रूप में स्वीकार की है। इस घटना ने क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर नई बहस छेड़ दी है।

आप यह भी पढ़ना चाहेंगे :  अल्मोड़ा के मर्चूला में मर्यादाएं तार-तार: अंत्येष्टि स्थल पर जयमाला की रस्म से उपजा आक्रोश, रिजॉर्ट संचालक पर कार्यवाही की तैयारी
(Saniur Rahman as Satynishtha Arya) आखिर ये बांग्लादेशी पिल्ला पकड़ा गया... ऋषिकेश पुलिस ने आखिरकार बांग्लादेशी  नागरिक सनीउर रहमान उर्फ सत्यनिष्ठ साधु को गिरफ्तार कर लिया है ...
बांग्लादेशी नागरिक सनीउर रहमान उर्फ सत्यनिष्ठ आर्य

लक्ष्मण झूला (Laxman Jhula) थाने के प्रभारी निरीक्षक (Station House Officer) सूर्य भूषण नेगी ने बताया कि पुलिस और अभिसूचना इकाई (Intelligence Unit) की टीम संयुक्त रूप से राम झूला (Ram Jhula) क्षेत्र में सत्यापन अभियान चला रही थी। इसी दौरान एक संदिग्ध व्यक्ति को रोककर पूछताछ की गई, जिसके उत्तर अत्यंत विरोधाभासी थे। थाने लाकर जब सख्ती से पूछताछ की गई, तो आरोपित ने कबूल किया कि उसका नाम सनीउर रहमान (Saniur Rahman) है और वह बांग्लादेश के बैसड़ी मधुखाली, फरीदपुर (Faridpur) का निवासी है।

नेपाल के रास्ते भारत में प्रवेश और पहचान का जाल

उत्तराखंड के ऋषिकेश में 18 अप्रैल को पुलिस ने पहचान छिपाकर रह रहे एक  बांग्लादेशी नागरिक को गिरफ्तार किया. आरोपी सनीउर रहमान खुद को ...जांच में यह तथ्य सामने आया है कि आरोपित वर्ष 2016 से बिना वैध वीजा (Valid Visa) के भारत में अवैध रूप से रह रहा था। अपनी वास्तविक पहचान छिपाने के लिए उसने ‘सत्यनिष्ठ आर्य’ (Satyanishtha Arya) नाम धारण किया और उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद (Ghaziabad) जिले के पते पर एक फर्जी आधार कार्ड (Aadhaar Card) भी बनवा लिया था। पुलिस ने उसके कब्जे से एक बांग्लादेशी पासपोर्ट (Passport) भी बरामद किया है, जिसकी वैधता वर्ष 2018 में ही समाप्त हो चुकी थी। आरोपित का दावा है कि वह नेपाल (Nepal) की सीमा से होते हुए अवैध रूप से भारत में दाखिल हुआ था।

सोशल मीडिया पर सक्रियता और संदिग्ध गतिविधियां

आरोपित न केवल अपनी पहचान छिपाकर रह रहा था, बल्कि वह सामाजिक माध्यमों (Social Media) पर अत्यंत सक्रिय था। वह ‘सत्यनिष्ठ आर्य’ नाम से वीडियो बनाकर प्रसारित करता था, जो वायरल भी हुए थे। पुलिस के अनुसार, वह पहचान बदलकर विभिन्न हिंदू संगठनों के कार्यक्रमों में भी सम्मिलित होता रहा है। उस पर आरोप है कि उसने पिछले वर्ष क्रिसमस के अवसर पर गाजियाबाद के एक चर्च (Church) में प्रवेश कर पादरी (Priest) के साथ दुर्व्यवहार किया था। कहा था, ‘विदेशियों की बाइबिल भारत में क्या करेगी, भारत में सिर्फ वेद चलेगा।’ साथ ही, उसने विभिन्न धर्मों के प्रति अत्यंत आपत्तिजनक टिप्पणियां भी की थीं।

विधि सम्मत कार्यवाही और भविष्य की चुनौतियां

पुलिस ने आरोपित के पास से एक मोबाइल फोन और टैबलेट भी बरामद किया है। कोतवाली लक्ष्मण झूला में उसके विरुद्ध भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 318(4), 319(2), 338, 336(3), 340(2) तथा आप्रवासन एवं विदेशी अधिनियम (Foreigners Act)-2025 की सुसंगत धाराओं के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया है। पुलिस और केंद्रीय जांच एजेंसियां अब इस बात की कड़ियों को जोड़ रही हैं कि वह इतने वर्षों तक भारत में किन लोगों के सहयोग से और किस उद्देश्य से रह रहा था। साथ ही, हाल ही में ऋषिकेश में पकड़ी गई एक अन्य बांग्लादेशी महिला के मामले में भी बिचौलिए की तलाश जारी है।

पाठकों से आग्रह है कि इस समाचार से संबंधित अपनी राय और विचार नीचे दिए गए कमेन्ट बॉक्स में अवश्य साझा करें।

नैनीताल में क्लिक करके नैनीताल जनपद में हाल के दिनों में हुई अन्य सभी महत्वपूर्ण घटनाओं से जुड़ी पूरी रिपोर्ट पढ़ी जा सकती हैं। इसी तरह पिथौरागढ़ के समाचार, अल्मोड़ा के समाचार, बागेश्वर के समाचार, चंपावत के समाचार, ऊधमसिंह नगर  के समाचार, देहरादून के समाचार, उत्तरकाशी के समाचार, पौड़ी के समाचार, टिहरी जनपद के समाचार, चमोली के समाचार, रुद्रप्रयाग के समाचार, हरिद्वार के समाचार और उत्तराखंड से संबंधित अन्य समाचार भी पढ़ सकते हैं। 

आज के अन्य एवं अधिक पढ़े जा रहे उत्तराखंड के नवीनतम अपडेट्स-‘नवीन समाचार’ पर पढ़ें। हमारे व्हाट्सएप चैनल से, फेसबुक ग्रुप से, गूगल न्यूज से, एक्स से, थ्रेड्स चैनल से और डेलीहंट से जुड़ें। अमेजॉन पर सर्वाधिक छूटों के साथ खरीददारी करने के लिए यहां क्लिक करें। यदि आपको लगता है कि ‘नवीन समाचार’ अच्छा कार्य कर रहा है तो हमें यहाँ क्लिक करके सहयोग करें..

आप यह भी पढ़ना चाहेंगे :  नैनीताल में लापता अल्मोड़ा के युवक का शव पांचवें दिन खाई से बरामद: हत्या की आशंका में तीन साथी पुलिस अभिरक्षा में
Tags (Saniur Rahman as Satynishtha Arya) :

Saniur Rahman as Satynishtha Arya, Bangladeshi National Arrested In Rishikesh Under False Identity, Saniur Rahman Fake Identity Satyanishtha Arya Case, Illegal Bangladeshi Immigrant Caught In Rishikesh, Operation Prahar Rishikesh Police Achievement, Fake Aadhaar Card Case Ghaziabad Address, Security Lapse In Uttarakhand Identification, Foreigners Act Violation Case Uttarakhand, Religious Provocation Arrest Rishikesh, Investigation Into Bangladeshi Nationals In India, Illegal Border Crossing Via Nepal Uttarakhand, #RishikeshArrest #BangladeshiNationalCaught #IllegalImmigrationIndia #FakeIdentityCase #OperationPrahar #UttarakhandSecurity #LaxmanJhulaPolice #NationalSecurityIndia #IdentityFraudCase #ForeignersActIndia,

Leave a Reply