कुमाऊँ विश्वविद्यालय में चार निःशुल्क कौशल आधारित प्रमाणपत्र पाठ्यक्रम शुरू होंगे, 240 युवाओं को मिलेगा प्रशिक्षण
नवीन समाचार, नैनीताल, 20 जुलाई 2026 (Nainital Latest News 20 July 2026)। उत्तराखंड के नैनीताल जनपद के नैनीताल (Nainital) नगर में स्थित कुमाऊँ विश्वविद्यालय (Kumaun University) के पर्यटन एवं आतिथ्य सत्कार प्रबंधन विभाग (Department of Tourism & Hospitality Management) द्वारा उत्तराखंड कौशल विकास सोसाइटी (UK Skill Development Society) तथा प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना (PMKVY) के अंतर्गत चार नए अल्पकालिक कौशल आधारित प्रमाणपत्र पाठ्यक्रम शीघ्र प्रारम्भ किए जाएंगे। सभी पाठ्यक्रम राष्ट्रीय कौशल योग्यता ढांचा (National Skills Qualification Framework-NSQF) के अनुरूप संचालित होंगे तथा प्रशिक्षण पूर्णतः निःशुल्क रहेगा।
विभागाध्यक्ष प्रो. अशोक कुमार (Prof. Ashok Kumar) ने बताया कि प्रस्तावित पाठ्यक्रमों में नेचर गाइड (Nature Guide), एडवेंचर ट्रैवल गाइड-हाई एल्टीट्यूड (Adventure Travel Guide-High Altitude), कैंपिंग एंड ट्रैकिंग गाइड (Camping & Trekking Guide) तथा जूनियर इंस्ट्रक्टर-रोप एक्टिविटी (Junior Instructor-Rope Activity) शामिल हैं। प्रत्येक पाठ्यक्रम में 30 अभ्यर्थियों का चयन किया जाएगा तथा विभिन्न बैचों के माध्यम से कुल 240 युवाओं को प्रशिक्षण दिया जाएगा। प्रशिक्षण का पूरा व्यय उत्तराखंड सरकार प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना के तहत वहन करेगी।
उन्होंने बताया कि कुछ पाठ्यक्रमों के लिए संबंधित क्षेत्र का पूर्व अनुभव अथवा ज्ञान आवश्यक होगा, जबकि अन्य में सामान्य पात्रता के आधार पर प्रवेश मिलेगा। सभी अभ्यर्थियों के लिए न्यूनतम आयु 18 वर्ष तथा वैध आधार कार्ड अनिवार्य है। प्रवेश प्रक्रिया शीघ्र शुरू होगी और प्रवेश ‘पहले आओ, पहले पाओ’ के आधार पर दिए जाएंगे। इच्छुक अभ्यर्थी अधिक जानकारी एवं पंजीकरण के लिए कुमाऊँ विश्वविद्यालय के पर्यटन एवं आतिथ्य सत्कार प्रबंधन विभाग, द हर्मिटेज (The Hermitage), नैनीताल से संपर्क कर सकते हैं।
हरेला महोत्सव में लोक संस्कृति संरक्षण का संदेश, कुमाउनी नृत्य प्रतियोगिता के विजेताओं को किया सम्मानित
उत्तराखंड के नैनीताल जनपद के नैनीताल (Nainital) नगर में लेक सिटी वेलफेयर क्लब (Lake City Welfare Club) द्वारा संस्कृति विभाग, उत्तराखंड (Department of Culture, Uttarakhand) के सहयोग से आयोजित हरेला महोत्सव (Harela Mahotsav) का समापन हो गया। समापन समारोह का शुभारंभ कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा (Ram Singh Kaida) ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया।
उन्होंने कहा कि हरेला हरियाली का प्रतीक है तथा भारत की सभ्यता और संस्कृति में देवभूमि उत्तराखंड का विशेष योगदान रहा है। उन्होंने कहा कि लेक सिटी वेलफेयर क्लब ने लोक संस्कृति और परंपराओं को जीवंत बनाए रखने का जो प्रयास किया है, वह नई पीढ़ी को अपनी सांस्कृतिक विरासत से जोड़ने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।
इस अवसर पर कुमाउनी नृत्य प्रतियोगिता के विजेताओं को सम्मानित किया गया। सब जूनियर वर्ग में खियाना बिष्ट प्रथम, सनाया सारंग द्वितीय और चित्रांशी मठपाल तृतीय रहीं। जूनियर वर्ग में हिमांशी प्रथम, दिवाकर द्वितीय और पारुल तृतीय रहे। सीनियर वर्ग में दुर्गाशा जैन प्रथम, धीरज द्वितीय तथा निहारिका तृतीय स्थान पर रहीं। प्रतियोगिता के निर्णायक श्रद्धा गुरुरानी और मोहन पांडे रहे।
कार्यक्रम में विधायक सरिता आर्य, दर्जा राज्य मंत्री दिनेश आर्य, शांति मेहरा, भावना मेहरा, प्रधानाचार्य मनोज पांडे, आलोक साह, बिशन सिंह मेहता, क्लब अध्यक्ष कविता त्रिपाठी, सचिव डॉ. प्रगति जैन सहित अनेक गणमान्य नागरिक एवं क्लब सदस्य उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन मीनाक्षी कीर्ति और दीपा पांडे ने किया।
कुमाऊँ आयुक्त दीपक रावत ने स्वास्थ्य सेवाओं की समीक्षा कर गुणवत्तापूर्ण उपचार और टीबी उन्मूलन पर दिया जोर
उत्तराखंड के नैनीताल जनपद के नैनीताल (Nainital) नगर में कुमाऊँ आयुक्त एवं मुख्यमंत्री के सचिव दीपक रावत (Deepak Rawat) ने सोमवार को आयुक्त कार्यालय सभागार में स्वास्थ्य विभाग की मंडलीय समीक्षा बैठक कर कुमाऊँ मंडल के सभी जनपदों की स्वास्थ्य सेवाओं, चिकित्सा व्यवस्थाओं तथा विभिन्न राष्ट्रीय स्वास्थ्य कार्यक्रमों की प्रगति की समीक्षा की।
उन्होंने अधिकारियों को आमजन को गुणवत्तापूर्ण, सुलभ और समयबद्ध स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने को सर्वोच्च प्राथमिकता देने के निर्देश दिए। बैठक में चिकित्सकों एवं सहायक स्वास्थ्य कर्मियों की उपलब्धता, आवश्यक दवाओं की निर्बाध आपूर्ति, चिकित्सा उपकरणों को कार्यशील बनाए रखने तथा आपातकालीन स्वास्थ्य सेवाओं को और अधिक प्रभावी बनाने पर जोर दिया गया।
राष्ट्रीय क्षय उन्मूलन कार्यक्रम (National TB Elimination Programme) की समीक्षा करते हुए उन्होंने टीबी रोगियों की समयबद्ध स्क्रीनिंग एवं नोटिफिकेशन सुनिश्चित करने, संसाधनों की उपलब्धता बढ़ाने तथा खराब मशीनों की शीघ्र मरम्मत कराने के निर्देश दिए। वर्षाकाल को देखते हुए उच्च जोखिम वाली गर्भवती महिलाओं की नियमित निगरानी तथा आशा (ASHA) और एएनएम (ANM) कार्यकर्ताओं के माध्यम से समय पर सुरक्षित अस्पताल पहुंचाने की व्यवस्था सुनिश्चित करने को कहा।
उन्होंने राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम (RBSK) के तहत विद्यालयों में बच्चों की नियमित स्वास्थ्य जांच, मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य, नियमित टीकाकरण, संचारी एवं गैर-संचारी रोग नियंत्रण तथा आयुष्मान भारत (Ayushman Bharat) योजना की प्रगति की भी समीक्षा की।
आयुक्त ने डेंगू एवं अन्य वेक्टर जनित रोगों की रोकथाम के लिए व्यापक जनजागरूकता, जलभराव रोकने, फॉगिंग तथा लार्वा नियंत्रण अभियान प्रभावी ढंग से चलाने के निर्देश दिए। बैठक में कैंसर रोगियों को निःशुल्क रोडवेज यात्रा सुविधा के प्रस्ताव पर भी चर्चा हुई। वहीं सर्वाइकल कैंसर (Cervical Cancer) टीकाकरण को लेकर सोशल मीडिया पर फैल रही भ्रामक सूचनाओं पर चिंता व्यक्त करते हुए उन्होंने कहा कि यह टीका पूरी तरह सुरक्षित है तथा निर्धारित स्वास्थ्य प्रोटोकॉल के अनुसार विशेषज्ञों की देखरेख में लगाया जा रहा है। उन्होंने लोगों से केवल अधिकृत सरकारी स्रोतों से प्राप्त जानकारी पर ही विश्वास करने और अफवाहों से बचने की अपील की।
रामगढ़ महाविद्यालय के 13 विद्यार्थियों का देवभूमि उद्यमिता बूट कैंप के लिए चयन
उत्तराखंड के नैनीताल जनपद के रामगढ़ (Ramnagar/Ramgarh) क्षेत्र स्थित राजकीय महाविद्यालय रामगढ़ (Government Degree College Ramgarh) के 13 छात्र-छात्राओं का चयन तीन दिवसीय देवभूमि उद्यमिता बूट कैंप (Devbhoomi Entrepreneurship Boot Camp) के लिए हुआ है। चयनित विद्यार्थी हल्द्वानी (Haldwani) के गौलापार (Gaulapar) स्थित प्रसार एवं प्रशिक्षण संस्थान में आयोजित शिविर के लिए रवाना हुए।
महाविद्यालय प्रशासन के अनुसार विद्यार्थियों का चयन गत माह आयोजित अभिन्न्यास कार्यक्रम की लिखित एवं मौखिक परीक्षा के आधार पर किया गया। शिविर में प्रतिभागियों को स्वरोजगार, स्टार्टअप तथा उत्पादों के प्रभावी प्रस्तुतीकरण का प्रशिक्षण दिया जाएगा। इसके बाद अगले चरण के लिए प्रतिभागियों का चयन किया जाएगा।
रामगढ़ महाविद्यालय के देवभूमि उद्यमिता कार्यक्रम के नोडल अधिकारी डॉ. हरीश चंद्र जोशी टीम का नेतृत्व कर रहे हैं। चयनित विद्यार्थियों में सचिन (ग्रुप लीडर), माही, गरिमा, निशा, ममता, महेंद्र, प्रकाश, मयंक, ललिता, कुमकुम, दीपशिखा, तनुजा और रोशनी शामिल हैं।
महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. नगेंद्र द्विवेदी, जिला नोडल अधिकारी भूपेंद्र मेहरा, डॉ. निर्मला रावत, डॉ. नीमा पंत, डॉ. हरेश राम, कविंद्र प्रसाद, सुश्री दीप्ति, कुंदन, गणेश, कमलेश तथा प्रेम भारती ने सभी चयनित विद्यार्थियों को शुभकामनाएं दीं। उल्लेखनीय है कि बूट कैंप का आयोजन देवभूमि उद्यमिता संस्थान (Devbhoomi Entrepreneurship Institute), उत्तराखंड शासन तथा भारतीय उद्यमिता संस्थान (Entrepreneurship Development Institute of India-EDII), अहमदाबाद के संयुक्त तत्वावधान में किया जा रहा है, जिसमें विद्यार्थियों को उद्यमिता, नवाचार और स्वरोजगार के क्षेत्र में व्यावहारिक प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा।
पाठकों से आग्रह है कि इस समाचार से संबंधित अपनी राय और विचार नीचे दिए गए कमेन्ट बॉक्स में अवश्य साझा करें।
नैनीताल में क्लिक करके नैनीताल जनपद में हाल के दिनों में हुई अन्य सभी महत्वपूर्ण घटनाओं से जुड़ी पूरी रिपोर्ट पढ़ी जा सकती हैं। इसी तरह पिथौरागढ़ के समाचार, अल्मोड़ा के समाचार, बागेश्वर के समाचार, चंपावत के समाचार, ऊधमसिंह नगर के समाचार, देहरादून के समाचार, उत्तरकाशी के समाचार, पौड़ी के समाचार, टिहरी जनपद के समाचार, चमोली के समाचार, रुद्रप्रयाग के समाचार, हरिद्वार के समाचार और उत्तराखंड से संबंधित अन्य समाचार भी पढ़ सकते हैं।
आज के अन्य एवं अधिक पढ़े जा रहे उत्तराखंड के नवीनतम अपडेट्स-‘नवीन समाचार’ पर पढ़ें। हमारे व्हाट्सएप चैनल से, फेसबुक ग्रुप से, गूगल न्यूज से, एक्स से, थ्रेड्स चैनल से और डेलीहंट से जुड़ें। अमेजॉन पर सर्वाधिक छूटों के साथ खरीददारी करने के लिए यहां क्लिक करें। यदि आपको लगता है कि ‘नवीन समाचार’ अच्छा कार्य कर रहा है तो हमें यहाँ क्लिक करके सहयोग करें..।
Tags (Nainital Latest News 20 July 2026) :
Nainital Latest News 20 July 2026, Uttarakhand News, Nainital News, Kumaun University News, Skill Development Courses Uttarakhand, PMKVY Training Uttarakhand, Tourism and Hospitality Courses, Harela Mahotsav Nainital, Kumaoni Dance Competition, Deepak Rawat Health Review, Kumaon Health Services, Ramgarh College News, Devbhoomi Entrepreneurship Boot Camp, Student Startup Training Uttarakhand, Nainital District Developments, Uttarakhand Regional News, #UttarakhandNews #NainitalNews #KumaunUniversity #SkillDevelopment #Harela #HealthNews #Startup #Entrepreneurship #LocalNews #NavinSamachar

डॉ.नवीन जोशी, पिछले 20 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, ‘कुमाऊँ विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में पीएचडी की डिग्री प्राप्त पहले और वर्ष 2015 से उत्तराखंड सरकार से मान्यता प्राप्त पत्रकार हैं। 15 लाख से अधिक नए उपयोक्ताओं के द्वारा 150 मिलियन यानी 1.5 करोड़ से अधिक बार पढी गई आपकी अपनी पसंदीदा व भरोसेमंद समाचार वेबसाइट ‘नवीन समाचार’ के संपादक हैं, साथ ही राष्ट्रीय सहारा, हिन्दुस्थान समाचार आदि समाचार पत्र एवं समाचार एजेंसियों से भी जुड़े हैं। देश के पत्रकारों के सबसे बड़े संगठन ‘नेशनल यूनियन ऑफ जर्नलिस्ट्स (इंडिया) उत्तराखंड’ के उत्तराखंड प्रदेश के प्रदेश महामंत्री भी हैं और उत्तराखंड के मान्यता प्राप्त राज्य आंदोलनकारी भी हैं। डॉ. जोशी के बारे में विस्तार से पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें।
नवीन समाचार’ विश्व प्रसिद्ध पर्यटन नगरी नैनीताल से जून 2009 से इंटरननेट-वेब मीडिया पर सक्रिय, उत्तराखंड का सबसे पुराना ऑनलाइन पत्रकारिता में सक्रिय समूह है। यह उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त रहा, अलेक्सा रैंकिंग के अनुसार उत्तराखंड के समाचार पोर्टलों में अग्रणी, गूगल सर्च पर उत्तराखंड के सर्वश्रेष्ठ, भरोसेमंद समाचार पोर्टल के रूप में अग्रणी, समाचारों को नवीन दृष्टिकोण से प्रस्तुत करने वाला ऑनलाइन समाचार पोर्टल भी है।
