नवीन समाचार, पिथौरागढ़, 23 अप्रैल 2026 (Case Filled Against Ex IPS Lokeshwar)। उत्तराखंड कैडर के वर्ष 2014 बैच के पूर्व भारतीय पुलिस सेवा (IPS) के अधिकारी लोकेश्वर सिंह (Lokeshwar Singh) की मुश्किलें बढ़ गई हैं। जिला न्यायालय के आदेश पर कोतवाली पिथौरागढ़ में उनके विरुद्ध मारपीट, अवैध बंधक बनाने और धमकी देने सहित कई गंभीर धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया गया है।
क्या है पूरा प्रकरण?
यह मामला फरवरी 2023 का है, जब लोकेश्वर सिंह पिथौरागढ़ के पुलिस अधीक्षक (SP) के पद पर तैनात थे। पिथौरागढ़ के एक स्थानीय व्यापारी लक्ष्मी दत्त जोशी ने मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट की अदालत में प्रार्थना पत्र देकर आरोप लगाया था कि पुलिस क्वार्टर का गंदा पानी उनकी कॉलोनी में बह रहा था। इस जनसमस्या की शिकायत लेकर जब वे 6 फरवरी 2023 को अपनी पुत्री के साथ एसपी कार्यालय पहुँचे, तो वहां उनके साथ अमानवीय व्यवहार किया गया।
पीड़ित के गंभीर आरोप:
मारपीट और अपमान: व्यापारी का आरोप है कि उन्हें निर्वस्त्र कर पीटा गया और जूते की नोक पर अपमानित किया गया।
धमकी: उन्हें झूठे मुकदमों में फंसाने की धमकी दी गई।
मेडिकल साक्ष्य: पीड़ित के अनुसार, मेडिकल परीक्षण में उनके शरीर पर गंभीर चोटों की पुष्टि हुई थी। इसके बावजूद कोतवाली पुलिस ने उनकी शिकायत पर पुलिस ने अभियोग दर्ज नहीं किया था।
न्यायालय और पुलिस प्राधिकरण का कड़ा रुख
इस मामले में मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट संजय सिंह की अदालत ने सुनवाई करते हुए 7 अप्रैल 2026 को पुलिस को तत्कालीन एसपी लोकेश्वर सिंह व अन्य के विरुद्ध मुकदमा दर्ज करने के आदेश दिए थे। इसी क्रम में कोतवाली पिथौरागढ़ में बीएनएस (पूर्ववर्ती आईपीसी) की धारा 323, 342, 355, 504, 506, 392 और 120 (बी) के तहततत्कालीन एसपी लोकेश्वर सिंह व अन्य के विरुद्ध अभियोग दर्ज कर लिया गया है।
उल्लेखनीय है कि राज्य पुलिस शिकायत प्राधिकरण (State Police Complaint Authority) ने भी अपनी जाँच में लोकेश्वर सिंह को दोषी पाया था और उनके विरुद्ध अनुशासनात्मक कार्यवाही की संस्तुति की थी।
लोकेश्वर सिंह का पुलिस करियर और इस्तीफा
लोकेश्वर सिंह ने उत्तराखंड के हरिद्वार, देहरादून, बागेश्वर, चंपावत, पिथौरागढ़ और पौड़ी जैसे महत्वपूर्ण जनपदों में अपनी सेवाएं दीं। पौड़ी में एसएसपी रहने के दौरान वर्ष 2025 में उनका चयन संयुक्त राष्ट्र (UN) से संबद्ध एक अंतरराष्ट्रीय संगठन में हुआ था। इसके पश्चात, अक्टूबर 2025 में उन्होंने भारतीय पुलिस सेवा से त्यागपत्र दे दिया था।
अब पद पर न रहने के बावजूद, पिथौरागढ़ में उनके कार्यकाल के दौरान हुए इस घटनाक्रम ने उनकी कानूनी उलझनें बढ़ा दी हैं। पुलिस प्रशासन का कहना है कि न्यायालय के निर्देशों के क्रम में निष्पक्ष विवेचना सुनिश्चित की जाएगी।
पाठकों से आग्रह है कि इस समाचार से संबंधित अपनी राय और विचार नीचे दिए गए कमेन्ट बॉक्स में अवश्य साझा करें।
नैनीताल में क्लिक करके नैनीताल जनपद में हाल के दिनों में हुई अन्य सभी महत्वपूर्ण घटनाओं से जुड़ी पूरी रिपोर्ट पढ़ी जा सकती हैं। इसी तरह पिथौरागढ़ के समाचार, अल्मोड़ा के समाचार, बागेश्वर के समाचार, चंपावत के समाचार, ऊधमसिंह नगर के समाचार, देहरादून के समाचार, उत्तरकाशी के समाचार, पौड़ी के समाचार, टिहरी जनपद के समाचार, चमोली के समाचार, रुद्रप्रयाग के समाचार, हरिद्वार के समाचार और उत्तराखंड से संबंधित अन्य समाचार भी पढ़ सकते हैं।
आज के अन्य एवं अधिक पढ़े जा रहे उत्तराखंड के नवीनतम अपडेट्स-‘नवीन समाचार’ पर पढ़ें। हमारे व्हाट्सएप चैनल से, फेसबुक ग्रुप से, गूगल न्यूज से, एक्स से, थ्रेड्स चैनल से और डेलीहंट से जुड़ें। अमेजॉन पर सर्वाधिक छूटों के साथ खरीददारी करने के लिए यहां क्लिक करें। यदि आपको लगता है कि ‘नवीन समाचार’ अच्छा कार्य कर रहा है तो हमें यहाँ क्लिक करके सहयोग करें..।
Tags (Case Filled Against Ex IPS Lokeshwar) :
Case Filled Against Ex IPS Lokeshwar, Case Filled Against Former IPS, Ex-IPS Lokeshwar Singh Booked In Pithoragarh, Merchant Assault Case Pithoragarh SP, Laxmi Dutt Joshi vs Lokeshwar Singh Case, UN Assignment IPS Resignation Uttarakhand, Magistrate Order FIR Against Police Officer, Human Rights Violation Pithoragarh, State Police Complaint Authority Decision, Pithoragarh Kotwali FIR 2026, Police Brutality Allegations Uttarakhand, IPS Lokeshwar Singh Resignation Reason, #PithoragarhNews #IPS_LokeshwarSingh #PoliceMisconduct #UttarakhandCrimeNews #CourtOrder #JusticeForVictim #LegalAction #PithoragarhPolice #PoliceAccountability #BreakingNewsUttarakhand,
डॉ.नवीन जोशी, पिछले 20 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, ‘कुमाऊँ विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में पीएचडी की डिग्री प्राप्त पहले और वर्ष 2015 से उत्तराखंड सरकार से मान्यता प्राप्त पत्रकार हैं। 15 लाख से अधिक नए उपयोक्ताओं के द्वारा 150 मिलियन यानी 1.5 करोड़ से अधिक बार पढी गई आपकी अपनी पसंदीदा व भरोसेमंद समाचार वेबसाइट ‘नवीन समाचार’ के संपादक हैं, साथ ही राष्ट्रीय सहारा, हिन्दुस्थान समाचार आदि समाचार पत्र एवं समाचार एजेंसियों से भी जुड़े हैं। देश के पत्रकारों के सबसे बड़े संगठन ‘नेशनल यूनियन ऑफ जर्नलिस्ट्स (इंडिया) उत्तराखंड’ के उत्तराखंड प्रदेश के प्रदेश महामंत्री भी हैं और उत्तराखंड के मान्यता प्राप्त राज्य आंदोलनकारी भी हैं। डॉ. जोशी के बारे में विस्तार से पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें।
नवीन समाचार’ विश्व प्रसिद्ध पर्यटन नगरी नैनीताल से जून 2009 से इंटरननेट-वेब मीडिया पर सक्रिय, उत्तराखंड का सबसे पुराना ऑनलाइन पत्रकारिता में सक्रिय समूह है। यह उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त रहा, अलेक्सा रैंकिंग के अनुसार उत्तराखंड के समाचार पोर्टलों में अग्रणी, गूगल सर्च पर उत्तराखंड के सर्वश्रेष्ठ, भरोसेमंद समाचार पोर्टल के रूप में अग्रणी, समाचारों को नवीन दृष्टिकोण से प्रस्तुत करने वाला ऑनलाइन समाचार पोर्टल भी है।
