नैनीताल: भद्यूनी में बाघ का खूनी तांडव, घर के पास से युवक को उठा ले गया आदमखोर, जानें पूरी घटना

इस समाचार को सुनने के लिए यहाँ क्लिक करें

नवीन समाचार, नैनीताल, 24 अप्रैल 2026 (Bhadyuni-Nainital-Tiger Bloody Rampage)। नैनीताल जनपद के भीमताल विकासखंड अंतर्गत भद्यूनी गांव में बाघ के आतंक ने एक और घर का चिराग बुझा दिया है। काठगोदाम के पास के इस गांव में आदमखोर बाघ ने 34 वर्षीय युवक कमल सिंह बिष्ट को अपना निवाला बना लिया। सबसे भयावह बात यह है कि घटना गांव के भीतर, घर के बिल्कुल समीप हुई है, जिससे क्षेत्र के ग्रामीणों में वन विभाग के प्रति भारी आक्रोश व्याप्त है।

घर के पास से हुआ था लापता, सुबह मिला आधा खाया शव

Bhadyuni-Nainital-Tiger Bloody Rampage Tiger, Wild Conflict, Baghप्राप्त जानकारी के अनुसार, भद्यूनी निवासी 30 वर्षीय कमल सिंह बिष्ट पुत्र इंद्र सिंह बिष्ट, गुरुवार देर शाम घर के पास से संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गया था। परिजनों ने पूरी रात उसकी खोजबीन की, लेकिन कोई सुराग नहीं लगा। शुक्रवार सुबह जब ग्रामीणों और वन विभाग की टीम ने संयुक्त रूप से खोजबीन शुरू की, तो जंगल में कमल सिंह का आधा खाया हुआ शव बरामद हुआ। दृश्य इतना वीभत्स था कि ग्रामीणों का धैर्य जवाब दे गया।

पूर्व मुख्यमंत्री के ननिहाल क्षेत्र में है भद्यूनी गांव

प्राप्त जानकारी के अनुसार भद्यूनी गांव काठगोदाम से नयी बनी सड़क पर लगभग 17 किलोमीटर पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय नारायण दत्त तिवारी के ननिहाल भल्यूटी का निकटवर्ती गांव है। यहां गुरुवार को एक शादी का कार्यक्रम था। इस कार्यक्रम में कालाढुंगी विधायक बंशीधर भगत, ब्लॉक प्रमुख डॉ. हरीश बिष्ट व पंडित तिवारी के रिश्तेदार कांग्रेस नेता दीपक बल्यूटिया सहित बड़ी संख्या में राजनीतिक लोग भी पहुंचे थे। इस दौरान जहां 34 वर्षीय कमल सिंह जो कि गांव का बेहद सामाजिक युवक था, सभी की आवभगत में लगा था।

शरीर का काफी हिस्सा खा गया आदमखोर

Nainital Tiger Attack | Youth Farm Death; Third Incidentमृतक अविवाहित था और अपने पिता की मृत्यु के बाद अपनी मां के साथ गांव में रहता था। शादी के कार्य निपटाकर जब वह रात्रि में लगभग 200 मीटर दूर स्थित अपने घर लौट रहा था, लेकिन घर नहीं लौटा और किसी हिंसक वन्य जीव का शिकार बन गया। तभी से उसकी तलाश की जा रही थी। आज उसके शरीर के हिस्से क्षेत्र में बिखरे हुए मिले। सिर भी धड़ से कहीं दूर मिला। ब्लॉक प्रमुख डॉ. बिष्ट ने बताया कि वन विभाग के अधिकारियों और उनका भी मानना है कि किसी आदमखोर बाघ ने उसे शिकार बनाया होगा जो उसके शरीर का काफी हिस्सा खा गया।

आप यह भी पढ़ना चाहेंगे :  सीबीएसई 12वीं बोर्ड परीक्षा : नैनीताल में दीक्षा जोशी और राफिया रफत ने किया टॉप, सभी विद्यालयों का परिणाम शत-प्रतिशत

विभाग की लापरवाही पर उठे सवाल

भीमताल के ब्लॉक प्रमुख डॉ. हरीश बिष्ट ने इस घटना के लिए सीधे तौर पर वन विभाग की लापरवाही को जिम्मेदार ठहराया है। उन्होंने बताया कि बीते दिन ही उन्होंने प्रभागीय वनाधिकारी (DFO) को क्षेत्र में बाघ की सक्रियता की सूचना दी थी और ठोस कदम उठाने का अनुरोध किया था। इसके बावजूद विभाग ने गश्त या पिंजरा लगाने जैसी कोई त्वरित कार्यवाही नहीं की, जिसका खामियाजा एक युवा किसान को अपनी जान देकर चुकाना पड़ा।

ग्रामीणों के आक्रोश के मुख्य बिंदु:

  • लगातार तीसरी घटना: भीमताल विकास खंड क्षेत्र में यह पिछले 20 दिनों में तीसरी और करीबी क्षेत्र में लगातार दूसरे दिन दूसरी बड़ी घटना है।

  • आदमखोर घोषित करने की मांग: आक्रोशित ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि जब तक बाघ को आदमखोर घोषित कर ढेर नहीं किया जाता या पकड़ा नहीं जाता, वे शांत नहीं बैठेंगे।

  • घर में कैद रहने को मजबूर: गांव के भीतर से युवक के उठाए जाने के बाद अब लोग दिन के उजाले में भी घर से निकलने में खौफ खा रहे हैं।

सीमा विवाद में उलझा प्रशासन?

प्रभागीय वनाधिकारी आकाश गंगवार ने बताया कि संबंधित क्षेत्र रामनगर वन प्रभाग के अंतर्गत आता है। हालांकि, ग्रामीणों का कहना है कि विभाग सीमाओं के फेर में उलझा है और यहाँ लोग अपनी जान गंवा रहे हैं। समाचार लिखे जाने तक वन विभाग की टीम और पुलिस प्रशासन मौके पर मौजूद है, जहाँ ग्रामीणों का गुस्सा चरम पर है।

मृतक कमल सिंह के परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने सरकार से पीड़ित परिवार को तत्काल उचित मुआवजा देने और क्षेत्र में स्थाई रूप से गश्त बढ़ाने की मांग की है।

आप यह भी पढ़ना चाहेंगे :  उपनल कर्मियों के नियमितीकरण, पिटकुल भर्ती नियमों व बनबसा वन भूमि अतिक्रमण मामलों में हाईकोर्ट सख्त...

इस हृदयविदारक घटना को लेकर आपके क्या विचार हैं? अपनी संवेदनाएं और इस समाचार से संबंधित अपनी राय और विचार नीचे दिए गए कमेन्ट बॉक्स में अवश्य साझा करें।

नैनीताल में क्लिक करके नैनीताल जनपद में हाल के दिनों में हुई अन्य सभी महत्वपूर्ण घटनाओं से जुड़ी पूरी रिपोर्ट पढ़ी जा सकती हैं। इसी तरह पिथौरागढ़ के समाचार, अल्मोड़ा के समाचार, बागेश्वर के समाचार, चंपावत के समाचार, ऊधमसिंह नगर  के समाचार, देहरादून के समाचार, उत्तरकाशी के समाचार, पौड़ी के समाचार, टिहरी जनपद के समाचार, चमोली के समाचार, रुद्रप्रयाग के समाचार, हरिद्वार के समाचार और उत्तराखंड से संबंधित अन्य समाचार भी पढ़ सकते हैं। 

आज के अन्य एवं अधिक पढ़े जा रहे उत्तराखंड के नवीनतम अपडेट्स-‘नवीन समाचार’ पर पढ़ें। हमारे व्हाट्सएप चैनल से, फेसबुक ग्रुप से, गूगल न्यूज से, एक्स से, थ्रेड्स चैनल से और डेलीहंट से जुड़ें। अमेजॉन पर सर्वाधिक छूटों के साथ खरीददारी करने के लिए यहां क्लिक करें। यदि आपको लगता है कि ‘नवीन समाचार’ अच्छा कार्य कर रहा है तो हमें यहाँ क्लिक करके सहयोग करें..

Tags (Bhadyuni-Nainital-Tiger Bloody Rampage) :

Bhadyuni-Nainital-Tiger Bloody Rampage, Tiger Kills Youth In Bhadayuni Village Kaladhungi, Half Eaten Body Of Kamal Bisht Found In Forest, Block Pramukh Harish Bisht On Tiger Attack, Ramnagar Forest Division Tiger News 2026, Villagers Protest Against Forest Department Nainital, Tiger Attack Near Kathgodam Bhadayuni, Human Death By Tiger In Uttarakhand Hills, Demand To Kill Man Eater Tiger Kaladhungi, Safety Concerns In Bhimtal Block Villages, Compensation For Tiger Attack Victims Uttarakhand, #KaladhungiTigerAttack #BhadayuniVillage #ManEaterTiger #UttarakhandWildlifeConflict #NainitalForestNews #TigerTerror #HumanWildlifeConflict #JusticeForKamalBisht #ForestDepartmentNegligence #PaharNews, 

Leave a Reply