लालकुआं हुआ कांग्रेस मुक्त ! निवर्तमान नगर पंचायत अध्यक्ष, पूर्व नगर अध्यक्ष व महामंत्री सहित कई हुए भाजपा में शामिल

इस समाचार को सुनने के लिए यहाँ क्लिक करें

नवीन समाचार, लालकुआं, 10 अप्रैल 2024 (Lalkuan-many Congress Leaders joined BJP)। लालकुआं कांग्रेस मुक्त होने की राह पर नजर आ रहा है। लालकुआं के निवर्तमान नगर पंचायत अध्यक्ष लाल चंद्र सिंह सहित आधा दर्जन काग्रेंस पदाधिकारियों ने आज भाजपा का दामन थाम लिया है। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने उन्हें विधायक डॉ. मोहन बिष्ट की उपस्थिति में भाजपा की सदस्यता दिला दी है।

यह भी हुए भाजपा में शामिल (Lalkuan-many Congress Leaders joined BJP)

(Lalkuan-many Congress Leaders joined BJP)प्राप्त जानकारी के अनुसार लालकुआं के निवर्तमान नगर पंचायत अध्यक्ष लाल चंद्र सिंह के साथ पूर्व कांग्रेस नगर अध्यक्ष सरदार गुरदीप सिंह व महामंत्री जीवन कबडवाल तथा गौलापार क्षेत्र के दो ग्राम प्रधान बच्ची सिंह बिष्ट व हरेंद्र बिष्ट के साथ ही मोटाहल्दू की ग्राम प्रधान के पति कीर्ति पाठक आज भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गये हैं।

बताया गया है कि इनमें से पूर्व कांग्रेस नगर अध्यक्ष सरदार गुरदीप सिंह व महामंत्री जीवन कबडवाल ने पूर्व में ही कांग्रेस से त्यागपत्र दे दिया था। जबकि अन्य के कांग्रेस से त्यागपत्र देने या उन्हें कांग्रेस पार्टी द्वारा निष्कासित किये जाने की जानकारी नहीं है। उल्लेखनीय है कि लाल चंद्र सिंह पूर्व में भाजपा में ही रहे हैं। नगर पंचायत के चुनाव में टिकट न मिलने पर वह कांग्रेस में शामिल हो गये थे और जीत गये थे। उल्लेखनीय है कि पूर्व में भी लालकुआं के कई कांग्रेस नेता भाजपा में शामिल हो चुके हैं। (Lalkuan-many Congress Leaders joined BJP)

आप यह भी पढ़ना चाहेंगे :  SIR के बाद उत्तराखंड में 2022 के सापेक्ष घटे 11.07 लाख मतदाता, धर्मपुर से हल्द्वानी तक कई सीटों पर बड़ा असर; 2027 में किस तरह बदल सकती है चुनावी रणनीति?

आज के अन्य एवं अधिक पढ़े जा रहे ‘नवीन समाचार’ पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें। यहां क्लिक कर हमारे व्हाट्सएप चैनल से, फेसबुक ग्रुप से, गूगल न्यूज से, टेलीग्राम से, कू से, एक्स से, कुटुंब एप से और डेलीहंट से जुड़ें। अमेजॉन पर सर्वाधिक छूटों के साथ खरीददारी करने के लिए यहां क्लिक करें। यदि आपको लगता है कि ‘नवीन समाचार’ अच्छा कार्य कर रहा है तो हमें सहयोग करें..। (Lalkuan-many Congress Leaders joined BJP)

Leave a Reply