‘नवीन समाचार’ एक्सक्लूसिव: सड़क पर एक व्यक्ति की पिटाई करने वाले उत्तराखंड के काबीना मंत्री की यह तस्वीर देखकर दंग रह जाएंगे आप !

इस समाचार को सुनने के लिए यहाँ क्लिक करें

नवीन समाचार, ऋषिकेश, 4 मई 2023। प्रदेश के काबीना मंत्री व पूर्व विधानसभा अध्यक्ष प्रेम चंद्र अग्रवाल के बारे में हर रोज नए खुलासे हो रहे हैं। पहले नियुक्तियों को लेकर विवादों में आए अग्रवाल इधर गत दिवस एक व्यक्ति के साथ सड़क पर मारपीट करते नजर आए। इस मामले में ‘नवीन समाचार’ ने बुधवार को खुलासा किया था कि उनके द्वारा पिटने वाला व्यक्ति सुरेंद्र नेगी आरएसएस यानी राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ का कार्यकर्ता था।

वहीं आज ‘नवीन समाचार’ एक ऐसा फोटो अपने पाठकों के सामने रख रहा है, जिसमें मंत्री प्रेम चंद्र अग्रवाल सुरेंद्र नेगी के कंधे में हाथ रखे हुए नजर आ रहे हैं। यह फोटो हमारे एक सुधी पाठक के द्वारा हमें उपलब्ध कराया गया है। फोटो होली के मौके का है। यह भी पढ़ें : ‘नवीन समाचार’ एक्सक्लूसिव: तो क्या आरएसएस कार्यकर्ता है मंत्री प्रेम चंद्र अग्रवाल से पिटा सुरेंद्र नेगी ?

Prem Chandra Agarwalअलबत्ता यह साफ नहीं है कि यह चित्र कितना पुराना है, अलबत्ता अग्रवाल एवं नेगी के डील-डौल से लगता है कि अधिक पुराना नहीं है। यह भी लगता है कि दोनों के बीच काफी घनिष्ठता है। खासकर अग्रवाल काफी आत्मीय तरीके से नेगी के कंधे में हाथ रखे हुए हैं। खासकर ऐसा नहीं लगता कि मंत्री किसी आम व्यक्ति के कंधे पर हाथ रखे हुए हैं।

यह भी पढ़ें :

आप यह भी पढ़ना चाहेंगे :  डिप्लोमा इंजीनियर्स और लैब तकनीशियनों की याचिका पर हाईकोर्ट के निर्देश, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष का नैनीताल दौरा और फुटबॉल प्रतियोगिता
आप यह भी पढ़ना चाहेंगे :  कैंची धाम में हंसराज रघुवंशी, लैंडों लीग फुटबॉल का आगाज और मतदाता पुनरीक्षण में बड़ी प्रगति

Leave a Reply