नवीन समाचार, ऊधम सिंह नगर, 19 जून 2026 (Friends filled Air in Private Part)। उत्तराखंड के काशीपुर निवासी एक युवक की उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा में कथित तौर पर साथियों के खतरनाक मजाक का शिकार होने के बाद मौत हो गई। मृतक समीर अपने परिवार की आर्थिक सहायता के लिए निजी कंपनी में कार्यरत था। उपचार के दौरान उसकी मृत्यु होने से काशीपुर क्षेत्र में शोक की लहर है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार ऊधम सिंह नगर जनपद के काशीपुर स्थित मोहल्ला अली खान निवासी समीर ग्रेटर नोएडा के यमुना प्राधिकरण क्षेत्र स्थित सेक्टर-29 की एक निजी कंपनी में सफाई कर्मचारी के रूप में कार्य करता था। उसके साथ काशीपुर क्षेत्र के ही जीशान और दिलशाद भी काम करते थे। बताया गया है कि तीनों आपस में मित्र थे और एक ही क्षेत्र के रहने वाले थे।
बताया गया है कि मंगलवार को समीर कंपनी परिसर में झाड़ू लगा रहा था। इसी दौरान उसके दो साथियों ने कथित तौर पर मजाक करते हुए प्रेशर कंप्रेसर पाइप से उसके शरीर में गुदा द्वार से हवा भर दी। इसके बाद उसकी तबीयत अचानक बिगड़ गई और रक्तस्राव शुरू हो गया। गंभीर हालत में उसे पहले जेवर के एक निजी चिकित्सालय और बाद में ग्रेटर नोएडा के एक अन्य निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया।
कहीं जानबूझकर हत्या तो नहीं की ? पुलिस कर रही है जांच
चिकित्सकों के अनुसार अत्यधिक दबाव के कारण उसकी आंत फट गई थी। बुधवार को उसकी सर्जरी की गई, लेकिन हालत में सुधार नहीं हो सका और देर रात उपचार के दौरान उसकी मृत्यु हो गई। उल्लेखनीय है कि यह अपनी तरह का पहला मामला नहीं है, पहले भी इसी कारण कई युवकों की जान जा चुकी हैं। इसलिये दावे से नहीं कहा जा सकता है कि साथी युवकों ने मजाक में ही ऐसा किया हो।
पुलिस के अनुसार घटना के संबंध में अभियोग दर्ज कर लिया गया है। आरोपित जीशान और दिलशाद को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा जा चुका है। एसीपी जेवर-सार्थक सेंगर ने बताया कि घायल युवक की उपचार के दौरान मृत्यु हो गई। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है तथा मामले की जांच जारी है कि कहीं युवकों ने जानबूझकर तो साथी की इस तरह हत्या नहीं की।
चार बहनों का अकेला भाई था
समीर अपने परिवार का इकलौता बेटा बताया जा रहा है। वह चार बहनों का अकेला भाई था और परिवार की आर्थिक मदद के उद्देश्य से नौकरी कर रहा था। उसकी असामयिक मृत्यु से परिवार पर दु:खों का पहाड़ टूट पड़ा है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। क्षेत्र के लोगों ने भी घटना पर गहरा दुख व्यक्त किया है।
यह घटना कार्यस्थलों पर सुरक्षा, जिम्मेदारी और तथाकथित मजाक की सीमाओं को लेकर गंभीर प्रश्न खड़े करती है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और आगे की कार्रवाई पोस्टमार्टम रिपोर्ट तथा अन्य साक्ष्यों के आधार पर की जाएगी।
पाठकों से आग्रह है कि इस समाचार से संबंधित अपनी राय और विचार नीचे दिए गए कमेन्ट बॉक्स में अवश्य साझा करें।
नैनीताल में क्लिक करके नैनीताल जनपद में हाल के दिनों में हुई अन्य सभी महत्वपूर्ण घटनाओं से जुड़ी पूरी रिपोर्ट पढ़ी जा सकती हैं। इसी तरह पिथौरागढ़ के समाचार, अल्मोड़ा के समाचार, बागेश्वर के समाचार, चंपावत के समाचार, ऊधमसिंह नगर के समाचार, देहरादून के समाचार, उत्तरकाशी के समाचार, पौड़ी के समाचार, टिहरी जनपद के समाचार, चमोली के समाचार, रुद्रप्रयाग के समाचार, हरिद्वार के समाचार और उत्तराखंड से संबंधित अन्य समाचार भी पढ़ सकते हैं।
आज के अन्य एवं अधिक पढ़े जा रहे उत्तराखंड के नवीनतम अपडेट्स-‘नवीन समाचार’ पर पढ़ें। हमारे व्हाट्सएप चैनल से, फेसबुक ग्रुप से, गूगल न्यूज से, एक्स से, थ्रेड्स चैनल से और डेलीहंट से जुड़ें। अमेजॉन पर सर्वाधिक छूटों के साथ खरीददारी करने के लिए यहां क्लिक करें। यदि आपको लगता है कि ‘नवीन समाचार’ अच्छा कार्य कर रहा है तो हमें यहाँ क्लिक करके सहयोग करें..।
Tags (Friends filled Air in Private Part) :
Friends filled Air in Private Part, Uttarakhand News, Udham Singh Nagar News, Kashipur News, Hindi News, Crime News, Law News, Kashipur Youth Death In Greater Noida, Compressor Air Incident Worker Death Case, Workplace Safety Negligence Investigation India, Greater Noida Factory Accident Case, Kashipur Worker Fatal Injury Report, Police Action In Workplace Death Case, Industrial Safety Awareness News India, Uttarakhand Youth Tragic Death Case, Criminal Negligence Investigation Greater Noida, #Kashipur #UdhamSinghNagar #UttarakhandNews #CrimeNews #WorkplaceSafety #GreaterNoida #PoliceInvestigation #IndustrialAccident #BreakingNews #HindiNews #LocalNews #SafetyAwareness #LawNews #LatestNews #WorkerSafety

डॉ.नवीन जोशी, पिछले 20 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, ‘कुमाऊँ विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में पीएचडी की डिग्री प्राप्त पहले और वर्ष 2015 से उत्तराखंड सरकार से मान्यता प्राप्त पत्रकार हैं। 15 लाख से अधिक नए उपयोक्ताओं के द्वारा 150 मिलियन यानी 1.5 करोड़ से अधिक बार पढी गई आपकी अपनी पसंदीदा व भरोसेमंद समाचार वेबसाइट ‘नवीन समाचार’ के संपादक हैं, साथ ही राष्ट्रीय सहारा, हिन्दुस्थान समाचार आदि समाचार पत्र एवं समाचार एजेंसियों से भी जुड़े हैं। देश के पत्रकारों के सबसे बड़े संगठन ‘नेशनल यूनियन ऑफ जर्नलिस्ट्स (इंडिया) उत्तराखंड’ के उत्तराखंड प्रदेश के प्रदेश महामंत्री भी हैं और उत्तराखंड के मान्यता प्राप्त राज्य आंदोलनकारी भी हैं। डॉ. जोशी के बारे में विस्तार से पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें।
नवीन समाचार’ विश्व प्रसिद्ध पर्यटन नगरी नैनीताल से जून 2009 से इंटरननेट-वेब मीडिया पर सक्रिय, उत्तराखंड का सबसे पुराना ऑनलाइन पत्रकारिता में सक्रिय समूह है। यह उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त रहा, अलेक्सा रैंकिंग के अनुसार उत्तराखंड के समाचार पोर्टलों में अग्रणी, गूगल सर्च पर उत्तराखंड के सर्वश्रेष्ठ, भरोसेमंद समाचार पोर्टल के रूप में अग्रणी, समाचारों को नवीन दृष्टिकोण से प्रस्तुत करने वाला ऑनलाइन समाचार पोर्टल भी है।



























